Sunday 07-Jun-2026

Sukhbir Singh Badal ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

Sukhbir Singh Badal ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

पंजाब के सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इस बात की जानकारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा है कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि साल 2008 में सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल की कमान संभाली थी। बादल ने 16 साल और दो महीने तक शिअद के अध्यक्ष के रूप में काम किया। सुखबीर सिंह बादल से पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के पास पार्टी की कमान थी। सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब 20 नवंबर को पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। 

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3