अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
महाकुंभ में हो रहे फेमस अभय सिंह ,जिन्हें 'आईआईटी बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक किया और कनाडा में एक विमान निर्माण कंपनी में कार्यरत थे, जहां उन्हें मासिक 3 लाख रुपये का वेतन मिलता था। हालांकि, आध्यात्मिक रुचि के कारण उन्होंने यह सब छोड़कर संन्यास का मार्ग अपनाया।
कन्नौज में शनिवार दोपहर एक गंभीर हादसा हुआ, जब रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर अचानक ढह गया। इस दौरान बिल्डिंग के नीचे काम कर रहे लगभग 20 मजदूर मलबे में फंस गए, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
सपा सांसद ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जिस तरह से फटकार लगाया है, लेकिन फिर भी बेशर्म लोगों को शर्म तक नहीं आती है और मनमानी करने पर उतारू हैं। यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि आज डेलिगेशन को रोक दिया गया है फिर भी आगे डेलिगेशन जाएगा।
कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना के निकट रेलवे की दुपहिया वाहन पार्किंग में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, करीब 200 बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। सभी वाहन रेलवे कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं।
हरदोई में खेत में फसल रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग किसान का चेहरा कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई के बरनई गांव की घटना है।
नगर निगम के जोन छह का शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान लखनऊ के प्रभारी मंत्री गंदगी देख कर भड़क गए। यहां के जोनल अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जोन दो के निरीक्षण के दौरान नालियों में गंदगी देख कर जोनल अधिकारी को फटकारा।
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में एक युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को गांव के बाहर शौचालय में खींच लिया। विरोध पर उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी।
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक गेस्ट हाउस को सजाकर शादी की दूसरी सभी तैयारियों के साथ गुरुवार देर शाम तक लड़की वाले इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं पहुंची। लड़के वालों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात में जवाब आया कि दूल्हा लापता है।
सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई। इसके बाद महाराष्ट्र में भी भारी बहुमत से जीत हासिल किया और यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीट पर जीत हासिल की।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक की लाश के चिथड़े यहां वहां बिखरे थे।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में हैं। उनकी पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है। धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातिवाद खत्म नहीं होगा।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटने की धमकी दी तो भयभीत युवक ने घर में फांसी लगा ली। यह आरोप युवक के परिवार वालों ने लगाया है। परिवारवालों का कहना है कि उन्हें युवती के बारे में कुछ पता नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान योद्धा थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस सत्ता का आनंद ले रही है और संवेदनशील होने की जरूरत है। कोर्ट ने ये चेतावनी भी दी कि अगर याचिकाकर्ता को छुआ भी तो ऐसा कोई कठोर आदेश पारित करेंगे कि जिंदगीभर याद रहेगा।
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फरहत बताया जा रहा है। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान उसने भड़काऊ बातें कहीं और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में 24 नवंबर को पत्थरबाजी की घटना को गंभीरता से लिया है। एक उच्चस्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने संभल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल पत्थरबाजों, उनके साथ दंगा फैलाने में शामिल षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप पर जवाब देने का निर्देश दिया। बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई जहां ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी जो फरार चल रही है और उनके खिलाफ गाजीपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन मुकदमों में उपस्थित नहीं होने पर गाजीपुर पुलिस के अफसा अंसारी पर इनाम भी घोषित किया है। वहीं पुलिस ने लखनऊ के विभूति खंड में अफसा अंसारी की संपत्ति जो चेल्सिया टावर में फ्लैट नंबर 1402 है, उसे कुर्क कर लिया है।
उन्होंने कहा कि देश में संविधान लागू होने के इतने दशकों के बाद भी जमीनी स्तर पर सही व सच्चे सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक लोकतंत्र का अभाव यह साबित करता है कि यहाँ सत्ता में रहने वाली खासकर कांग्रेस व भाजपा ने संविधान को इसकी असली जनकल्याणकारी मंशा के हिसाब से लागू नहीं किया जो अति-दुखद है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी ‘दादा’ का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 85 वर्ष के थे। उन्हे बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होने अंतिम सांस ली।
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दफाश किया, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन जूए का गैंग चलाता था। इस मामले में पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन उत्सव मनाया जा रहा था, असली संविधान दिवस जब संविधान के रास्ते पर चलेंगे। हम सच्चे समाजवादी हैं। जिस तरह का काम सरकार ने किया है जहां जान चली गई वहां उत्सव कैसे मनाया जाए। पूरी गलती सरकार की है।
गेस्टहाउस में रविवार रात धूमधाम से बारात की अगवानी के बाद जयमाल हुआ। सात फेरों की तैयारी होने लगी। इसी दौरान दुल्हन के भाई ने होने वाले जीजा को एक लड़की संग जाम लड़ाते हुए देख लिया। यह बात लड़की पक्ष से होते हुए दुल्हन को पता चली तो उसने शादी से इनकार कर दिया, तो हंगामा मच गया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरती पर 13 जनवरी से 26 फरवरी (पौष पूर्णिमा से महाशिवरात्रि) तक दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक व सामाजिक समागम 'महाकुंभ-2025' का आयोजन होने जा रहा है। इससे ठीक पहले काशी की धरती पर इस पावन कथा के माध्यम से इस कुंभ का दर्शन हो रहा है।
खिलेश यादव ने सपा सांसद जिया उर रहमान पर हुई एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। मामले में संभल पुलिस ने भी जवाब दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले भी भड़काऊ भाषण नहीं देने के लिए नोटिस दिया गया था। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद जिया उर रहमान संभल में थे ही नहीं, इसके बावजूद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।
राहुल गांधी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।
मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में ईवीएम के जरिए फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी भविष्य में उपचुनाव नहीं लड़ेगी। मायावती ने कहा कि पहले बैलट पेपर के जरिए फर्जी मतदान की सूचनाओं मिलती थी जबकि अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए भी फर्जी मतदान होने लगा है इसलिए उनकी पार्टी ने फैसला लिया है कि भविष्य में किसी भी उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 6 और सपा ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है। एक सीट बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलडी के खाते में गई है। इस बीच सपा प्रमख अखिलेश यादव की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की। शनिवार को चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, बाकी 2 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई है।
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वसुधैव कुटुंबकम' के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है।
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में लहरापुर गांव के निकट गंगा बाबा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गये।
जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। धनंजय सिंह ने एक्स पर लिखा है कि देवरिया में नौजवानों के हत्या की घटना के संदर्भ मे पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात करने जल्द ही आऊंगा देवरिया।
लाल बिहारी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कराके गृह मंत्री अमित शाह जी यूपी के लोगों को डराना चाहते हैं। यह बताना चाहते हैं कि अगर नहीं मानोगे तो उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की घटनाएं होगी, इसलिए फ्री में दिखवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि मैं द साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस वास्तविक सच को देश की जनता के सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार की शाम राजस्थान के जयपुर पहुंचे तो उन्होंने एक बार फिर यूपी उपचुनाव को लेकर बीजेपी और यूपी पुलिस पर जुबानी हमला बोला। इस दौरान अखिलेश यादव से जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब उनके बारे में क्या कहें।
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2023 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है।
सीएम योगी ने कहा कि जो काम 500 साल से रुका हुआ था, जिसके लिए न जाने कितनी पीढ़ियां बलिदान हो गईं, वो केवल सनातनियों के एकजुट होने मात्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्ष में ही पूरा हो गया। अगर 500 साल पहले हमने एकता दिखाई होती, तो गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता।
सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स एक पोस्ट में लिखा है कि मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं। अखिलेश यादव ने पोस्ट के साथ वीडियो भी शेयर किया है।
डिंपल यादव ने आगे कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी लगातार चल रही है और जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, हमने देखा है कि पूरा प्रशासन बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है। अगर ऐसी घटनाएं हो रही हैं जहां लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है, तो मुझे लगता है कि ये बहुत गंभीर मामला है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में छत और जेसीबी पर चढ़कर 200 और 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये बारात पर लुटाए गए हैं। वीडियो में लड़के के घर वाले नोटों की गड्डियों को कागज की तरह हवा में उछालते नजर आ रहे हैं।
कानपुर में अखिलेश यादव की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनावों में प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, चुनाव आयोग ने मतदाताओं की जांच करने और मतदाताओं को वोट डालने से रोकने संबंधी चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
करहल में मतदान के बीच एक युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी को वोट देने से इनकार करने पर युवती को मौत के घाटा उतारा है।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि अगर आपको वोट देने से रोका जा रहा है तो एक बार नहीं कई बार जाएं और वोट डाल कर आएं।
वोटिंग के बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन कितना भी जिला अध्यक्ष बना घूमे सपा की नींव नहीं हिला सकता है। एक गांव नहीं जाने कितने गांव में समस्याएं आ रही हैं, बीजेपी वाले वोट नहीं पड़ने दे रहे हैं। जनता पुलिस प्रशासन का रवैया देखते हुए और उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी को वोट दे रही है।
उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ही पत्नी की इज्जत का दुश्मन बन गया। पति ने अपनी पत्नी का दोस्त से रेप कराया और फिर अश्लील वीडियो बनाई। इतना ही नहीं वीडियो के सहारे आरोपी अपनी पत्नी को ही ब्लैकमेल करने लगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मुकदमों की डे टू डे बेसिस पर सुनवाई की मांग ठुकराई दी है। हाई कोर्ट ने इस मामले में दाखिल अर्जी को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सूट नंबर चार के पक्षकार आशुतोष पांडेय की याचिका को खारिज किया है।
उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 नवजात बच्चों की मौत के बाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए चूना छिड़कने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में किरकिरी होने के बाद अब डिप्टी सीएम ने अपने किसी भी कार्यक्रम में चूने का छिड़काव नहीं कराने को कहा है।
उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में बुधवार यानी 20 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही इन जिलों में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। यूपी की नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर ये फैसला लिया गया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज अग्निवीर योजना जरूर लागू है, लेकिन यह योजना सही नहीं है। सरकार को सेना की सुविधा का लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबन्धन के नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि जब भी इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी अग्निवीर योजना वापस होगी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस चुनाव को संविधान बनाने वाले और मिटानेवाले के बीच बताया। अखिनेश यादव ने दावा किया है कि पीडीए ही संविधान की रक्षा करेगा।
होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। होर्डिंग पर लिखा गया है कि- 'श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन.'। बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है।
नेशनल हाईवे -74 स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के समीप बीती देर रात लगभग दो बजे घने कोहरे में कार व आटो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा दुल्हन, दूल्हे का भाई मौसी समेत सगे संबंधी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन देखभाल ईकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गयी है। शुक्रवार रात एनआईसीयू वार्ड में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गयी और वहां मौजूद स्टाफ तथा लोग जिन भी बच्चों को लेकर निकल सके उन्हें लेकर निकले ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के नया नियम बनाया है। जिसके तहत आबकारी आयुक्त ने शहर की सभी शराब की दुकानों को यूपीआई आईडी/क्यूआर कोड से ग्राहकों को भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस वक्त प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) बाहर अपनी मांगों को लेकर चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन रंग लाया। आयोग के अध्यक्ष संजय श्री नेत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि परीक्षा एक दिन में होगा।
अखिलेश यादव ने यूपीपीएससी छात्रों के विरोध को लेकर योगी सरकार पर ज़ोरदार हमला किया और सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है।
पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन आयोजित कर इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रतियोगी छात्रों का धरना गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी है। इस बीच आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हटाने की कोशिश कर रही है।
योगी सरकार की ओर से कहा गया है कि सुशासन की पहली शर्त होती है कानून का राज। इस दृष्टि से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आज दिया गया फैसला स्वागत योग्य है। इस फैसले से अपराधियों के मन में कानून का भय होगा। सरकार ने इस फैसले पर कहा कि इस फैसले से माफिया प्रवृति के तत्व यह संगठित पेशेवर अपराधियों पर लगाम कसने में आसानी होगी।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरा देश स्वागत करता है, सरकार भी करती है, विपक्ष भी करता है। सरकार का इरादा किसी का घर गिराने का नहीं है। अगर किसी अपराधी ने अवैध संपत्ति अर्जित की है और सरकारी जमीन पर घर बनाया है, तो उसे खाली कराया जाता है। सरकार कभी किसी की निजी जमीन पर बना मकान नहीं गिराती।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए वो पीडीए की भी गलत फुल फॉर्म बता रहे हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि जल्द ही उनकी कुर्सी जाने वाली है।
दुर्घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण अखिलेश कुमार भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 49 पर खराब खड़े हुए ट्रक में एक निजी बस पीछे से जाकर टकराई है। पता चला है कि बस ड्राइवर नशे में था और उसी की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है जवकि खराब खड़े हुए ट्रक के पीछे अवरोधक भी लगे हुए थे।
सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद के पास अपनी मेट्रो है, अच्छी सड़कें हैं, सुरक्षा का माहौल है। आज कोई बहन बेटियों को छेड़ नहीं सकता, व्यापारियों से रंगदारी मांग नहीं सकता, कोई व्यापारियों को धमका नहीं सकता और अगर कोई ऐसा करता है तो वो सीधे यमराज का द्वार खोल रहा है। सपा का विकास तो व्यक्तिगत विकास है, सैफई का विकास है। ये माफिया का विकास करते हैं, जो अपराधी भू माफिया होगा, वो सपा से जुड़ा होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जहां दिखे सपाई वहां बिटिया घबराई' वाले बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी से डरे हुए हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार मुजफ्फरनगर में भाषण कर रहा था तो जनता के बीच से नारा आ रहा था कि 2012-17 के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। लेकिन आज जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। अयोध्या, कन्नौज में उनके कारनामे सपा के नए ब्रांड हैं।
कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल तेज होग गई है। इस बीच राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो नागपुर में बयान दिया है, दिशा की बैठक को छोड़कर उसमें मेरा पक्ष आना जरूरी है।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर के फ्लैट से ड्राइवर ने करीब पौने तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। साथ में सोने की चेन और अंगूठी भी चोरी कर ली। करीब दो माह पहले चोरी हुए रुपये अरविंद राजभर के कैंसर पीड़ित दूसरे ड्राइवर संजय राजभर के थे।
मायावती ने यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड कानून को वैध एवं संवैधानिक करार देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने मंगलवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज एक अहम फैसले में यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड कानून-2004 को वैध व संवैधानिक करार दिए जाने के फैसले का स्वागत।
राजेंद्र गुप्ता की मां वारदात के समय मौके पर थीं। हालांकि वृद्ध होने के कारण चल फिर नहीं पाती हैं। राजेंद्र गुप्ता ने 15 से 20 किराएदारों को अपने मकान में रखा है। किसी भी किराएदार को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब गोली मारी गई।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 'उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004' की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मार्च के फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें यूपी मदरसा अधिनियम को रद्द कर दिया गया था।
बुजुर्ग सोहनलाल ने बताया कि बैंक अधिकारियों द्वारा जो भी कागजी कार्रवाई बताई गई, उसे पूरा किया गया। इसके बाद भी पैसे नहीं निकल सके। उन्होंने वजह पूछी तो अधिकारियों ने बताया कि प्रोसेस में समय लग रहा है। इसके बाद सोहनलाल लगातार कई दिनों तक बैंक के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पैसे नहीं मिले।
उत्तर प्रदेश के आगरा में वायु सेना का एक MIG-29 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। यह विमान पंजाब के आदमपुर से आगरा एयरबेस में आ रहा था और यह एक ट्रेनिंग उड़ान थी। विमान का पायलट दुर्घटना में सुरक्षित बच गया है।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग सोमवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में 27 फैसले प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट मीटिंग में उत्तर प्रदेश के महाविद्यालय में अध्यापकों के तबादला नीति में परिवर्तन किया गया है।
छठ पूजा पर घर पहुंचने की जल्दबाजी ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चाक-चौबंद व्यवस्था बेपटरी कर दी है। रविवार को रेलवे स्टेशनों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। ट्रेनों में लोग खिड़कियों के सहारे घुसकर सीट कब्जाने की कवायद करते दिखे तो कई लोग जबरदस्ती ठूंसकर अंदर घुसते रहे।
साइबर जालसाजों ने मनी लांड्रिंग केस में शामिल होने का आरोप लगा महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। दो घंटे डिजिटल अरेस्ट रख 1.24 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।
मुंबई ही रहने वाली फातिमा खातून ने ऐसी धमकी मुख्मयंत्री को क्यों दी? इस बारे में अभी वह गोलमोल जवाब दे रही है। मुंबई और यूपी पुलिस उसके व परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन का डिटेल खंगाल रही है। फातिम एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसने परास्नातक तक की पढ़ाई भी कर रखी है।
मायावती ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि बसपा के उपचुनाव के दंगल में उतरने से दोनों ही पार्टियां इतनी परेशान हो गयीं हैं कि भाजपा बटेंगे तो कटेंगे और सपा एंड कंपनी जुडेंगे तो जीतेंगे जैसे अनर्गल नारे और पोस्टबाजी में जुट गयी है जबकि नारा यह होना चाहिए कि बसपा से जुडेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे।
सीएम योगी ने अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। मंत्री राजभर अपने समर्थक को वाराणसी के जिला अस्पताल देखने पहुंचे थे। अपने कार्यकर्ता को वाराणसी के जिला अस्पताल में देखकर बाहर निकले ओमप्रकाश राजभर से मीडिया के साथ बातचीत की।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर बताया गया है कि नजीबाबाद रोड पर अचानक सामने आए सांड को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर पलटी गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई।
शाइन सिटी कम्पनी में 60 हजार करोड़ रुपये निवेश करने वाले निवेशकों के लिए राहत की खबर है। ईडी ने दुबई में शरण लिए हुए सीएमडी राशिद नसीम को नौ दिसम्बर तक अपने देश लौटने का समय दिया है, इसके बाद ईडी उसकी चल-अचल सम्पत्तियों को नीलाम कर निवेशकों को रकम लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मुम्बई पुलिस के नाम पर एक बार फिर से डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने आशियाना शारदानगर के एक युवक को कॉल मिलाई। ईरान से भेजे गए पार्सल में आपत्तिजनक चीजें होने और हवाला कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया।
ईडी के अफसरों के मुताबिक, निवेशकों को कई तरह के प्रलोभन देकर अरबों रुपये शाइन सिटी कंपनी ने वसूल लिए थे। फिर इस रकम को शाइन सिटी के प्रमोटर व अन्य को ट्रांसफर कर दिया गया। यह सब कुछ कम्पनी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई ने किया।
नौवें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस व धन्वंतरि जयंती की शुभकामना दी। उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या धाम की भी चर्चा की और कहा कि हम लोगों ने बहुत दीपावली देखी है, लेकिन यह दीपावली ऐतिहासिक है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा ने यूपी में कांग्रेस को झटका नहीं दिया है। हम साथ हैं और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ABP न्यूज़ के शिखर सम्मलेन में अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल सीट नहीं जीत का है। इंडिया अलायंस साथ लड़ रही है।
राजधानी लखनऊ के मैरियट, लेमन ट्री, पिकेडली, क्लार्क अवध समेत नौ होटलों को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। होटलों को धमकीभरे ई-मेल मिलते ही हड़कंप मच गया। उधर, बेंगलुरु से अयोध्या आ रहे विमान में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।
ड्राइवर से रंजिश में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने भाजपा नेता की स्कूल बस पर फायरिंग कर दी। बस में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। फायरिंग की वजह बस चालक से चार दिन पहले हुए आरोपियों के विवाद को बताया जा रहा है।
योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली की एक और सौगात दी है। केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब यह महंगाई भत्ता बढ़कर 53हो जाएगा। इसका लाभ कर्मियों को एक जुलाई 2024 से मिलेगा। इस बार 30 अक्तूबर को सभी कर्मियों को बढ़ा वेतन मिलेगा।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने निर्णय लिया है और कहां है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए वह इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी।
यूपी में माफिया के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों और माफिया को कतई बर्दाश्त नहीं किया है। जिस क्रूरता से अपराधी और माफिया नागरिकों के साथ व्यवहार करते थे, उसी क्रूरता से हमारी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करती है।
दिल्ली पुलिस कीर्तिनगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर को मेरठ के जानी कस्बा निवासी यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर दबिश दी। दिल्ली में कुछ दिनों पूर्व हुई बड़ी लूट के मामले में यह कार्रवाई की गई। हेड कांस्टेबल के घर से दो बैग में भरकर रखी गई 25 लाख रुपये की रकम बरामद की गई है।
बृजभूषण शरण सिंह ने बिना नाम लिए विनेश फोगाट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि उनका (विनेश) क्या है वो तो जीत ही जाएंगी। वो यहां (रेसलिंग) भी बेईमानी से जीत जाती थीं और अब वहां भी जीत गईं, लेकिन उस जीतने वाले के चक्कर में कांग्रेस पार्टी हार गई।
याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को भारतीय न्याय संहिता व पासपोर्ट एक्ट के तहत अपराध बताया और केस दर्ज करने की मांग की।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि किस तरह से रोटी बना रहा युवक पहले रोटी पर थूकता है और उसके बाद उसको पकाने के लिए तंदूर में डालता है। वीडियो में युवक द्वारा तीन बार रोटी पर थूका गया है।
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में कक्षा पांच की छात्रा का अपहरण कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। सीमा विवाद में उलझी कृष्णानगर और सरोजनीनगर पुलिस दर्द से परेशान दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवारीजनों को पांच घंटे दौड़ाती रही।
सीएम योगी ने कहा है कि ऐसे ढाबों/रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की जांच की जानी आवश्यक है। प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न कराई जाए।
पुलिस के अनुसार मारे गये बदमाश ने 19-20 अगस्त की रात आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या की थी। सिपाही बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। शराब तस्करों ने दोनों सिपाहियों पर हमला किया और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सीएम योगी ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते। इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं।
आतिशी का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन है। दरअसल, आतिशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बहू हैं। करीब 18 साल पहले वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहने वाले प्रवीण सिंह से उनकी शादी हुई थी। उनका परिवार आज भी यहीं रहता है।
जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी के गिरोह के लोग जब जब गुंडई करते है और इनकी गुंडई पर पुलिस कार्यवाही करती है तो अखिलेश यादव उनके सरदार के रूप में सामने आते हैं।
बीजेपी विधायक ने दुकान से सामान लूट ले जाने का मामले में पीड़ित कुलदीप कुमार पांडेय की दुकान पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि रात के अंधेरे में असलहाधारियों ने जबरन दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। ये सभी दूसरे वर्ग से जुड़े हुए थे।
किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी। लिखापढ़ी और पूछताछ के बाद जैसे ही प्रशांत को गिरफ्तारी की बात पता चली तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे केपीएम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्रकारों ने सुल्तानपुर डकैती को लेकर सपा प्रमुख से सवाल करते हुए पूछा कि सीएम योगी कह रहे कि अखिलेश यादव अब अपराधियों की जाति भी देख रहे हैं। सवाल के जवाब ने अखिलेश यादव ने कह दिया कि मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता है।
28 अगस्त को कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में दिनदहाड़े आभूषण व्यवसाई भरत सोनी से पांच बदमाशों ने करीब सवा करोड़ के जेवर असलहों के दम पर लूटे थे। इसका लाइव वीडियो सामने आया था। वारदात के खुलासे के लिए एसटीएफ समेत सात टीमें लगाई गईं।
वायरल वीडियो में एक फेमस स्वीट्स शॉप के समोसे में मेंढक की टांग निकलने का दावा किया गया है। ग्राहक ने इस घटना की वीडियो बनाई और दुकान पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में शॉप संचालक को हिरासत में ले लिया है।
अपर्णा यादव ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। भाजपा से किसी तरह की नाराजगी होने से इनकार करते हुए उन्होंने यह दायित्व देने के लिए पार्टी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परशुराम की तरह हैं।
उत्तर प्रदेश के बहराइच में चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। घटना थाना नवाबगंज के सतीजोर गांव की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृत बच्चियों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बर्राजपुर और बिल्हौर रेलवे स्टेशन के बीच खम्बा नंबर 37/17 के पास रेलवे ट्रैक पर एक घरेलू सिलेंडर रख कर ट्रेन को बेपटरी करने का प्रयास किया गया। इंजन से किसी भारी वस्तु के टकराने का अहसास होते होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी को संरक्षण और निर्दोष को प्रताड़ना मिल रही है। प्रियंका गांधी ने रविवार देर शाम फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये लुटेरों की जगह निर्दोष को ही गैरकानूनी तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुये रायबरेली पुलिस को लताड़ लगाई है।
जनता दर्शन के दौरान एक वृद्ध महिला से मुलाकात कर और उसकी समस्या जानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी भावुक उठे। अपने घर वालों के उपेक्षात्मक रवैये से आहत इस वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उम्र के इस पड़ाव में अपने ही परिवार से मिल रहा दुख वह नहीं सहन कर पा रही है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दो कारों और एक ई रिक्शा के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार सभी लोग महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ स्वामी मंदिर की स्थापना को एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को समृद्ध करने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रामस्वामी का कार्यशाला में विराजमान होना अत्यंत आनंद का क्षण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम और तमिलनाडु का विशेष रिश्ता है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को नकली बताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है।
उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से बांग्लादेश के हिन्दुओं की जान बची। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ बहुत ही चिंता का विषय है। वहां की घटनाएं बहुत दर्दनाक हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाकर अपनी जान दे दी। शख्स का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को लेकर गाइडलाइन जारी करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत की ओर से की गई टिप्पणी के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
योगी आदित्यनाथ ने 18 डिप्टी एसपी के पदों पर प्रदेश की बेटियों की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि सात वर्ष में पुलिस बल में एक लाख साठ हजार कार्मिकों की नियुक्ति के साथ ही पुलिस बल के लिए उपलब्ध संसाधनों में भी अपार वृद्धि हुई है।
कन्नौज रेप केस में मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में डीएनए रिपोर्ट आ गई है। जांच में आरोपी नवाब सिंह का डीएनए सैंपल मैच हो गया है।
मायावती ने कहा कि पेट भरे लोगों के लिए दोजा व अन्य खेलकूद के महत्व से किसी को इंकार नहीं, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त जीवन से जूझ रहे उन करोड़ों परिवारों का क्या जो पेट पालने हेतु दिन-रात कमरतोड़ मेहनत को मजबूर हैं। भारत DOJO यात्रा क्या उनका उपहास नहीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं। उन्होंने कहा कि सपा के कारनामों से हर कोई परिचित है। इतिहास के पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के पदचिन्हों पर चल रही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस समाज को बांटने का काम कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आजम खान को बड़ी राहत मिली है। चुनाव के वक्त में आदर्श आचार संहिता के एक मामले में विधायकों और सांसदों के मामले सुनने वाली कोर्ट (एमपीएमएलए) ने उन्हें बरी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के एक मोहल्ले में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी रविवार देर रात पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ब्रज मंडल का कोना कोना कृष्णमय हो गया है और भक्ति यहां पर नृत्य कर रही है। मन्दिरों में लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन मन्दिर में पूजन अर्चन कर प्रदेश और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नही हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब हम सब एक होंगे। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नही हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब हम सब एक होंगे।
सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की अटकलों को सिरे से नकारते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक पार्टी मूवमेंट से जुड़ी रहेंगी। उन्होने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़ने की अफवाहों पर भी विराम देते हुये दोनो ही दलों पर तंज कसे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी ने सुबह उप राष्ट्रपति के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
अयोध्या गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार को बुलडोजर चल गया। इस कार्रवाई में कई बुलडोजर को बुलाया गया। इस बिल्डिंग में एक बैंक का कार्यालय भी था। कार्रवाई के कार्रवाई भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चरित्र को याद करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई व्यक्ति कल्याण सिंह अचानक नहीं बन जाता। कल्याण सिंह बनने के लिए संघर्ष, चुनौती, त्याग और बलिदान का मार्ग चुनना पड़ता है।
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार के एक फैसले के विरोध में भारत निर्वाचन आयोग के पास जाने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा है कि जब भी उपचुनाव होंगे तब समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराएगी।
सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर निशाना साधा और कहा कि हमें जाति और धर्म के नामों पर अफवाह फैलाने वालों को पहचाना होगा। जो ताकतें बांग्लादेश में तांडव मचा रहे हैं वही हमारे सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम योगी ने इशारों-इशारों में ही कहा है कि पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष रुप से निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही 8500 रुपये हर महीने भेजने का वादा करने वाले पिकनिक पर चले गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘दो लड़कों’ की राजनीतिक ताकत में जब से इजाफा हुआ है, उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि कोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नज़रियेवाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता माननेवाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के दो ट्रकों की भिड़ंत में चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।
अफजाल अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा कुछ भी करके सारी चीजे निकालकर अपने चहेतों को थमा देना चाहती है, इसलिए वो इस तरह का बिल लाई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या रेप कांड के पीड़ित परिवार से बुधवार को फिर मुलाकात की है। सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार इस परिवार के साथ खड़ी है।
कावड़ यात्रा को लेकर देशभर में छिड़े विवाद के बीच संगम नगरी प्रयागराज ने गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। प्रयागराज में मुस्लिम महिलाओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर संगम नगरी से जल लेकर वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
अयोध्या में बच्ची से गैंगरेप मामले में शुक्रवार को परिवारीजनों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा व चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है।
प्रयागराज के लालगोपालगंज इलाके में गोरखपुर वंदेभारत आने के पहले एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर पेट्रोमैक्स, गिट्टी, साइकिल और साबुन रख दिया। साथ ही इसका वीडियो भी बनवाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।
अयोध्या गैंगरेप मामले में पीड़िता की मां ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने सपा नेता मोईद खान पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नफासत और नजाकत के शहर कहे जाने वाले लखनऊ में बारिश के दौरान सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाकियों की तलाश जारी है।
लखनऊ में बुधवार दोपहर हुयी तेज बारिश से जनजीवन आंशिक रुप से प्रभावित हुआ। करीब 40 मिनट की तेज बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गयी जबकि निचले इलाकों में स्थित मकानो में बरसात का पानी प्रवेश कर गया।
उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सीबीगंज क्षेत्र में मिनी ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में लव जिहाद बिल पास हो गया है। जबरन धर्मांतरण पर उम्र कैद का प्रावधान है। बेल मिलने में भी तमाम शर्तें लगाई गईं हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में मंगलवार को 12 हजार 209 करोड़ 93 लाख का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अनुपूरक बजट में राजस्व लेखा व्यय चार हजार 227.94 करोड़ और पूंजी लेखा का व्यय 7,981.99 करोड़ रुपये है।
अलीगंज के पुरनिया में गाड़ी सही करने से मना करने पर कुछ लोगों ने मैकेनिक को घर में बंधक बनाकर लात-घूसों से पीटा। फिर कनपटी पर असलहा सटाकर मैकेनिक से थूक चटवाया। दुकान चलाने के लिए उससे 30 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आज से शुरु हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों के रचनात्मक सवालों का सरकार न सिर्फ संतुष्टिपूरक जवाब देगी बल्कि ऐसे मुद्दों के समाधान का प्रबंध करेगी।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ने फैसला लिया है कि यूपी में अग्निवीर को आरक्षण दिया जाएगा। अग्निवीर जवानों को यूपी में पुलिस और PAC में आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीर की योजना युवाओं में एक उत्साह है और कुछ राजनितिक दल राजनीती कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि 1999 में हुआ कारगिल का युद्ध पाकिस्तान ने छद्म तरीके से भारत पर थोपा था, जिसका हमारे बहादुर जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया था। उस समय भारत ने कारगिल विजय की घोषणा करके पूरी दुनिया को अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया था।
सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि श्रावण महीने में यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता और सूचित विकल्प सुनिश्चित करने के लिए सभी खाद्य विक्रेता मालिकों और कर्मचारियों की पहचान प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली व आचरण को लेकर थाने के इंस्पेक्टर, तीन चौकियों के इंचार्ज, थाने के हेड मुहर्रिर और 23 आरक्षियों को लाइन हाजिर किया है। इनमें कुल 28 पुलिसकर्मी और खैराबाद थाने के चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अखिलेश यादव के दावे से संकेत मिल रहे हैं कि उनके चाचा और जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक निजी चैनल के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह संकेत दिए।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को गोली मार दी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक युवक दूसरे व्यक्ति को ऑनलाइन तेजाब डालने का ठेका दे रहा है। ऑनलाइन चैटिंग के जरिए दो लोग एक युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की डील कर रहे है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में बुधवार देर रात एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने गुरुवार को बताया कि मुठभेड़ में मारे गये बदमाश शहनूर उर्फ शानू पर हत्या लूट और डकैती के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक टीम बनाई है। इस टीम में राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को कोई जगह नहीं मिली है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरगहिया गांधीनगर के पास सोमवार को एलपीजी गैस भरे टैंकर और कार की टक्कर में एक उपनिरीक्षक (दारोगा) की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर सड़क पर पलट गया और गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक किलोमीटर के इलाके को खाली करा लिया है।
फिरोजाबाद के तहत सिरसागंज तहसील में गलत तरीके से भूमि का विक्रय करने, संदिग्ध रूप से अपने करीबियों को जमीन दिलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत, नायब तहसीलदार नवीन कुमार, राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, लेखपाल अभिलाष सिंह व पेशकार प्रमोद शाक्य को निलंबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में बुधवार भोर ट्रक और प्राइवेट बस की भिड़ंत में 18 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 19 अन्य घायल हो गये।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पीड़ितों के परिवार में से एक महिला ने कहा, उन्होंने हमसे कहा है कि वह पार्टी के माध्यम से हमारी मदद करेंगे। उन्होंने हमसे पूछा कि ये सब कैसे हुआ। हमने उन्हें बताया है कि किस तरह से लापरवाहियां बरती गई हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसली टूटना, सिर, हाथ-पैरों व शरीर के अंगों में चोट लगना इस बात को दर्शाता है कि सत्संग स्थल पर भगदड़ में कैसे लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए चलते गए। जो एक बार भीड़ में गिरा, वह दोबारा नहीं उठ पाया।
उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के शिकार मृतकों की संख्या बढ़ कर 121 हो गयी है जबकि 35 का इलाज हाथरस,आगरा और अलीगढ़ के अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में अभी 19 की पहचान होनी बाकी है जबकि 28 घायलों की पहचान की जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 116 लोगों की मृत्यु हो गयी। मरने वालों के ज्यादातार महिलायें शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपए का अंतरप्रांतीय इनामी बदमाश मोनू चवन्नी मारा गया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने नीट परीक्षा में व्याप्त अनिश्चतिता पर चिंता जाहिर करते हुये समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल करने और पेपर लीक की रोकथाम के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू व तपन से राहत के आसार नहीं हैं। 17 जून के बाद पूर्वांचल के तराई वाले इलाकों में हवा का रुख बदलेगा, पछुवा के बजाए पुरवाई बहेगी और बादलों का डेरा रहेगा।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर माफिया ने हमला कर दिया। चालक ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला । पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर की है।
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अखिलेश यादव की कमान में चमत्कारिक वापसी कर राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने के बावजूद सपा का शानदार चुनावी प्रदर्शन जमीनी स्तर पर अखिलेश की लोकप्रियता और उनकी राजनीतिक सूझबूझ को दर्शाता है।
लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्वास जताया कि मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ फिर से जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने 'विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत' के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूरा आशीर्वाद दिया है।
फिरोजाबाद जिले के राजावली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज़) की बस की टक्कर से एक ऑटो सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी और करीब छह लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शनिवार को एक बजे तक 39.31 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस चरण में मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखपुर शहर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या में बने मतदान केंद्र में वोट डाला।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आदमपुर गांव का निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार बुधवार रात अपनी दुकान पर था, तभी पैदल आए दो नकाबपोश बदमाश उसकी कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में शनिवार को वाराणसी में रोड शो करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि रोड शो दुर्गाकुंड मंदिर से शुरू होगा और लंका होते हुए रविदास मंदिर में दर्शन करने के बाद समाप्त होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) तथा इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की हाल की रैलियां में फैली अव्यवस्था का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग सत्ता से कोसों दूर होने के बावजूद अपने नेताओं का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने 'इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) गठबंधन पर आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि 'इंडी' गठबंधन जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को चार जून के बाद 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि सरकार तो बदलेगी ही बदलेगी, मंत्रिमंडल बदलेगा और साथ-साथ 'मीडिया मंडल' भी बदल जाएगा।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'खटाखट-खटाखट' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब जनता इनसे कह रही है कि आपको हटा देंगे 'फटाफट-फटाफट-फटाफट।'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह ने रविवार को पार्टी के '400 पार' के नारे को दोहराया और लोगों से कहा कि रायबरेली में कमल खिला दो, चार सौ पार अपने आप हो जाएगा। कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2022 में कौशांबी जिले में कथित तौर पर ऋण का आवेदन मंजूर नहीं करने को लेकर एक बैंक की महिला प्रबंधक पर तेजाब फेंकने के चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से दिए गए बयान पर इन दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी में भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा टेनी के पक्ष में एक जनसभा के संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा।
बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। लड़कियों के पिता ने पड़ोसी युवक और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को न्याय पत्र कहा जाना अपने आप में हास्यास्पद है क्योंकि विपक्षी दल का यह घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के (घोषणा पत्र के) नए वर्जन की तरह है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव होने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का फिर से सत्ता में आना मुश्किल होगा। मायावती ने यहां एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, लंबे समय तक केंद्र और देश के अनेक राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उसकी गलत नीतियों के कारण उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा।
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि राम मंदिर बेकार है, जिसकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी आलोचना की है और कहा है कि यह सपा व कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन की वास्तविकता को प्रदर्शित करता है।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पाल गड़रिया समुदाय से आते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बिरादरी के मतदाताओं की खासी तादाद है। सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, श्याम लाल पाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, सपा अपने शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रही थी। इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का प्रयास किया था।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा इस लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना पड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने आगरा लोकसभा क्षेत्र के जलेसर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की कड़ी आलोचना की।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह आज भी चाहते हैं कि गांधी परिवार इस सीट से चुनाव लड़े लेकिन परिवार का जो आदेश हुआ, एक 'सेवक' के नाते उसे स्वीकार करना उनका धर्म है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी के शहजादे राहुल गांधी ने चुनाव अभियान की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा से की थी मगर इसका समापन अगली चार जून को कांग्रेस ढूंढो यात्रा से होगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ साल 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि मामले की सुनवाई अब 14 मई को होगी। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी थी, लेकिन कोई न्यायाधीश नियुक्त नहीं किए जाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बुधवार को बरेली जेल से रिहा कर दिया गया। जौनपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने गत छह मार्च को सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को, नमामि गंगे परियोजना प्रबंधक अभिनव सिंघल के अपहरण और जबरन वसूली के साल 2020 के मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') के प्रमुख घटक कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय से प्रमुख नेताओं और समर्थकों के साथ करीब दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि सत्ता से वंचित होने के बाद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ऐसे तड़प रही है, जैसे बिन पानी मछली तड़पती है।
इटावा में आर्थिक तंगी के कारण एक महिला और उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपहरण और फिरौती के एक मामले में मिली सजा पर रोक लगाने से शनिवार को इनकार कर दिया हालांकि अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अपील की है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिये अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे अखिलेश ने कन्नौज से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव एवं अन्य नेता भी मौजूद थे।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने 'विरासत कर' पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर उठे विवाद पर गुरुवार को कहा कि निजी सम्पत्ति पर विरासत टैक्स की सोच और उसकी पैरवी कांग्रेस की गरीबी हटाओ की चर्चित विफलता पर से लोगों का ध्यान बांटने का चुनावी प्रयास है और कांग्रेस का अपनी ऐसी दाग़दार विरासत से मुक्ति पाना मुश्किल है।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से खुद के चुनाव लड़ने की सम्भावनाओं पर रहस्य बरकरार रखते हुए बुधवार को कहा कि जब इस सीट के लिये नामांकन होगा तो सबको खुद ही पता लग जाएगा।
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को इस सीट से पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में देरी के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया।
यूपी के सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत (एमपी/एमएलए कोर्ट) में किसी न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं होने के कारण राहुल गांधी के खिलाफ करीब छह वर्ष पुराने मानहानि मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब दो मई को अगली सुनवाई होगी।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के निपनियां कला गांव में बारात में 'डीजे' पर गाना बजाने के विवाद में हुए हमले में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी और एक अन्य बाराती घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए बलिया और कन्नौज सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने यह जानकारी दी। सपा ने एक्स पर उम्मीदवारों की सूची साझा की, जिसमें पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को कन्नौज और सनातन पांडेय को बलिया से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से एक टेंपो पलट गया, जिसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील के तंडपुरवा गांव के पास दुधवा बफर जोन के धौरहरा रेंज क्षेत्र में गन्ने के एक खेत में दो तेंदुए मृत पाए गए। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के क्षेत्रीय निदेशक ललित वर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार को आपसी लड़ाई में दो नर तेंदुओं के मारे जाने की खबर है, जिनकी उम्र लगभग दो साल है।
गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन शुक्ला को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला, उसकी पुत्री समेत छह लोगों के खिलाफ जबरन वसूली तथा अन्य कई गंभीर आरोपों में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के डर से सपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मौर्य पर पलटवार करते हुए कहा कि वह (केशव) भाजपा के लिए अपशगुनी हैं, जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा हार जाती है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के संबंध में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के हाल के बयान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने चुनावी सभा में कहा, कांग्रेस के खरगे जी कहते हैं कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों का कश्मीर से क्या लेना है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का हर बच्चा कश्मीर के लिए अपना जीवन देने को तैयार है।
मथुरा जनपद के वृन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर से बृहस्पतिवार को दर्शन कर कार से वापस दिल्ली लौट रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के मोतीनगर निवासी और पेशे से सीए विशाल त्यागी कार चला रहे थे।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार भीम निषाद को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे को रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि इस कानून के तहत अपराध को आरोपी और पीड़ित के बीच महज समझौते के आधार पर दरकिनार नहीं किया जा सकता।
केशव मौर्य ने दावा किया, जहां भी अखिलेश जाएंगे वहां पर और जहां नहीं जाएंगे वहां पर भी, या तो कमल खिलेगा या फिर राजग गठबंधन जीतेगा। उन्होंने आरोप लगाया, माफियाओं से अखिलेश यादव की रिश्तेदारी है, वे रिश्तेदारी निभावें, हमारी माफियाओं से दुश्मनी है। हम माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश बनाए हैं।
दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की पत्नी के एक एसयूवी वाहन को दिल्ली के गोविंदपुरी में एक 'सर्विस सेंटर' से चोरी होने के लगभग दो सप्ताह बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शिवांश त्रिपाठी (23), सलीम (34) और मोहम्मद रईस (33) के रूप में की गई है।
पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में पिछले तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक अपना दबदबा कायम रखने वाले मां-बेटे यानी मेनका गांधी और वरुण गांधी इस बार इस सीट के चुनावी रण से बाहर हैं। वरुण का टिकट काटने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां अपने नए प्रत्याशी जितिन प्रसाद को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
आम तौर पर मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं के साथ भावनात्मक संबंध बनाने का प्रयास करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीन तलाक की तुलना लटकती तलवार से करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को इससे मुक्ति दिलाई और आने वाली सदियों तक वे मोदी को आशीर्वाद देंगी।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की उस याचिका पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने 10 अप्रैल को अपने पिता मुख्तार अंसारी की फातेहा (विशेष प्रार्थना) में शामिल होने की अनुमति मांगी है। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
उत्तर प्रदेश के बदायूं से समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार शिवपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है ''हम सबसे वोट मांगेंगे, वोट दोगे तो ठीक नहीं तो बाद में हिसाब होगा'' हालांकि सपा नेता ने इसे आधा-अधूरा बताया है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दो माह में दो करोड़ पीडीए परिवारों से सम्पर्क करेंगे और उनसे सामाजिक न्याय तथा आरक्षण के बारे में चर्चा करेंगे। पार्टी द्वारा जारी एक बयान में अखिलेश के हवाले से कहा गया कि इन परिवारों के सामने आर्थिक तथा सामाजिक गैरबराबरी और इसके दुष्प्रभावों का भी खुलासा किया जाएगा।
पर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मार्ग पर कपसेठी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अतर सिंह (50) और अखिलेश सिंह (22) तथा हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सोनी (30) और निधि सोनी (19) की मौत हो गयी।
उच्चतम न्यायालय ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा करने पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने मस्जिद परिसर में हिंदू और मुस्लिम पक्षों द्वारा किए जाने वाले धार्मिक रस्मों को लेकर ''यथास्थिति'' बनाए रखने का आदेश दिया। शीर्ष अदालत ज्ञानवापी मसाजिद इंतजामिया कमेटी की नयी याचिका पर सुनवाई कर रही है।
यह महज संयोग हो सकता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मार्च का महीना बाहुबलियों और माफियाओं को सुहाता नहीं है। माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी से पहले भी बाहुबलियों के लिए मार्च का महीना आखिरी साबित हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक जानकार ने बताया कि 1995 के बाद से लगातार कई वर्षों तक मार्च में एक आशंका बनी रहती थी कि पता नहीं, कब क्या हो जाए। अब जब एक और बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत मार्च के आखिरी हफ्ते में हुई तो पुरानी घटनाएं ताजा हो गयीं।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ''ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी'' करार देते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ''थू-थू हो रही है।
माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का शव कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को गाजीपुर जिले के उनके पैतृक निवास युसूफपुर मोहम्मदाबाद के निकट कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मुख्तार के पैतृक आवास से सुबह के समय जनाजा निकाला गया जिसमें उनके सांसद भाई अफजाल अंसारी, पुत्र उमर अंसारी और भतीजे विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के सदस्य तथा समर्थक शामिल रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को एक रैली संबोधित कर राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे।
बरेली जिला मुख्यालय के सुभाष नगर चुंगी पर तीन सिपाहियों ने कथित तौर पर रुपये नहीं देने पर एक कैंटीन संचालक की पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुभाष नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतीश कुमार राय ने बताया कि तीन सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनु के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद शुक्रवार को मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि बांदा जेल में उन्हें 'धीमा जहर' दिया गया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा अलर्ट के बीच डॉक्टरों के एक पैनल ने बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की शुक्रवार को मांग की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंसारी का नाम लिए बिना शुक्रवार को पुलिस और न्यायिक अभिरक्षा में होने वाली मौतों पर सवाल उठाते हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की।
उत्तर प्रदेश के बांदा मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार रात निधन हो गया। देर शाम उसे दिल का दौरा पड़ा था। आनन-फानन में एंबुलेंस से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी माौत हो गई।
पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने पार्टी नेतृत्व द्वारा टिकट काटे जाने के बाद, पीलीभीत वासियों के लिए बृहस्पतिवार को एक खुला पत्र लिखा। वरुण ने इस भावुकतापूर्ण पत्र में लिखा है कि एक सांसद के रूप में उनका कार्यकाल भले ही खत्म हो रहा हो, मगर पीलीभीत से उनका रिश्ता आखिरी सांस तक रहेगा।
यूपी के औरैया जिले में एक जौहरी शकील के बेटे का अपहरण और हत्या करने के आरोपी आठ लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि जौहरी के बेटा का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था।
यूपी के शाहजहांपुर जिले में पेश आए एक अजीबोगरीब वाकये के तहत एक भक्त लड्डू गोपाल की मूर्ति को चोट लगने पर उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा। फूट-फूट कर रो रहे उस शख्स की श्रद्धा को देखकर डॉक्टरों ने लड्डू गोपाल का चिकित्सीय परीक्षण और उपचार किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गोरखनाथ मंदिर आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध एवं गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित कार होली खेल रहे कुछ लोगों के बीच घुस गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
महादेव की नगरी काशी में होली का खुमार सुबह से देखने को मिल रहा है। जगह-जगह युवाओं और बच्चों की टोली डीजे की धुन पर थिरकते दिखाई दिए। काशी के गोदौलिया चौराहे पर युवाओं की भीड़ सुबह से ही इकट्ठा हो कर एक दूसरे पर रंग डालते और डीजे पर थिरकते नजर आए।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि लोग खोखले वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तंग आ चुके हैं और इस बार लोकसभा चुनाव में वे सपा को वोट देंगे। शिवपाल यादव ने होली के अवसर पर सैफई में कहा, भाजपा से सभी तंग आ चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली पट्टी क्षेत्र में पिछली 21 मार्च को फर्नीचर कारोबारी की हत्या का खुलासा करते हुये पुलिस ने उसके नाबालिग पुत्र को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि फर्नीचर कारोबारी नईम की 21 मार्च की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस समय हत्या कर दी थी जब वह अपने पुत्र सैफ (17) को स्कूल छोड़ने स्कूल जा रहे थे।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुलतानपुर की एमपी/एमएलए (सांसद/विधायक) अदालत में सुनवायी शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गयी।
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी जिले की अदालत को अवगत कराया कि जेल में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिला हुआ खाना परोसे जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। खराब स्वास्थ्य का हवाल देकर, अंसारी एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण मामले में जिले की सांसद-विधायक अदालत में पेश नहीं हुए।
बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में मुठभेड़ में मारे गये मुख्य आरोपी साजिद के भाई एवं सह आरोपी जावेद ने बरेली में आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ से अधिक मतदाता सात चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा,मौजूदा समय में उप्र में 15.34 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 8.17 करोड़ पुरुष और 7.17 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।
सैफई मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्रा का शव इटावा-सैफई रोड के पास पाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इटावा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार वर्मा ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि 20 वर्षीय छात्रा की हत्या की गई और फिर उसके शव को बृहस्पतिवार शाम को घटनास्थल पर फेंक दिया गया।
उत्तर प्रदेश की सीबीआई अदालत ने राज्य में बैंक लिपिक भर्ती परीक्षा के दौरान किसी और की जगह पेपर देने से संबंधित 2014 के एक मामले में गुरुवार को छह आरोपियों में से पांच को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जारी धनशोधन जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किन्नर को चप्पल चाटने के लिए बाध्य करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वाराणसी की एक अदालत ने बुधवार को तीन दशक पुराने फर्जी बंदूक-लाइसेंस मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिला सरकारी वकील विनय सिंह ने बताया कि न्यायाधीश अवनीश गौतम की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में दोषी ठहराते हुए मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिना नाम लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि असीमित संभावनाओं वाले उत्तर प्रदेश को कुछ लोगों ने 'बीमारू' राज्य बना रखा था। आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शामिल करने के एक हफ्ते बाद मंगलवार को उन्हें विभाग आवंटित कर दिए। सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार जताया।
मायावती ने विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए)- 2019 को लागू करने से जुड़े नियमों को अधिसूचित किए जाने के बाद सोमवार को कहा कि इस कानून को लेकर लोगों में जो संशय, असमंजस और आशंकाएं हैं, उन्हें दूर करने के बाद ही इसे लागू किया जाता तो बेहतर होता।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को एक बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई जिससे पांच यात्रियों की मौत हो गयी और करीब 11 लोग झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा दिए जाने पर रविवार को कहा कि इस घटनाक्रम से सीधा सवाल उठता है कि आखिर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर किसका दबाव है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बिहार से प्रयागराज जा रही कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज विकास की मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के लिए दौड़ रहा हूं तथा देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने तीखा पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा फिर से चुनाव जीतेगी और सपा की गुंडागर्दी फिर हारेगी।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में देवी काली की प्रतिमा को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि राज्य में जंगल राज है, जहां कानून नाम की चीज नहीं बची है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार के सदस्यों के कानपुर स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।
पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जया प्रदा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े दो मामलों में बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत में पेश हुईं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च को निर्धारित की है।
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंगलवार को हुए पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज करते हुए बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इतनी घबराई हुई है कि अगर उसे लगे कि उसको आगामी लोकसभा चुनाव में फायदा होगा तो वह मंत्रिमंडल का एक और विस्तार कर सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि चेक बाउंस होने के मामले में यदि एक महीने में शिकायत दर्ज कराई जाती है तो अदालत इसका संज्ञान ले सकती है।
यूपी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर लीक कराने वाले कथित गिरोह के सात सदस्यों को मेरठ एवं दिल्ली से पेपर तथा उत्तर कुंजी के साथ गिरफ्तार किया है।
जौनपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार को बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके एक सहयोगी को सात-सात साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनायी।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंगलवार शाम को पहली बार हुए मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान समेत चार मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द करने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बारातियों से भरी एक कार की टक्कर एक ट्रक से हो गयी जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के करीब पांच साल पुराने एक मामले में रामपुर की विशेष अदालत द्वारा हाल ही में फरार घोषित की गयी अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा आखिरकार सोमवार को न्यायालय में पेश हुईं।
भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह जनता जनार्दन को सिर-माथे पर बैठाकर सेवा करती है। बयान में कहा गया है कि 80 एकड़ में बनने वाले इस महाविद्यालय के निर्माण पर करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करीब एक हजार करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। योगी ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वो किया और जो कहेंगे उसे करके दिखाएंगे।
उत्तर प्रदेश के आगरा में राज्य बोर्ड की इंटरमीडिएट के गणित और जीव विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कॉलेज संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 70 वर्ष के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश ने नयी कार्यशैली अपनायी, तो उसके परिणाम सभी क्षेत्रों में सामने आये हैं। दुनिया यह स्वीकारती है कि उत्तर प्रदेश में विगत सात वर्ष में बहुत कार्य हुए है।
सीबीआई ने मामला दर्ज करने के पांच साल बाद अवैध खनन मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए एक गवाह के रूप में बुलाया है।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' की आशंकाओं के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के दो उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए।
शाहजहांपुर जिले में मंगलवार सुबह एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो छात्राओं समेत चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी और अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे।
संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। सपा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे से मतदान जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर व्यास जी के तहखाने का वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर (प्रभारी) नियुक्त करने और तहखाने में पूजा की अनुमति देने के वाराणसी के जिला न्यायाधीश के निर्णयों के खिलाफ दायर अपील सोमवार को खारिज कर दी।
कौशांबी जिले के महेवा गांव में रविवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 लोग झुलस गए।
उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गये रितेश पांडेय ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले पर रविवार को कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना 'राष्ट्रीय पाप' है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है और छह माह के भीतर पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिये हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद होश में नहीं हैं, वे युवाओं को नशेड़ी कह रहे हैं।
सुल्तानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से संबंधित मानहानि मामले में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत दे दी।
समाजवादी पार्टी (सपा) की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद से त्यागपत्र देने के बाद मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह नई पार्टी गठित करेंगे और 22 फरवरी को राजधानी दिल्ली में इसकी घोषणा करेंगे।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अंततः 17 सीट की पेशकश की है जिससे रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे पड़ाव में शनिवार को यहां गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं।
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करके सेंध लगाने की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न जिलों से 122 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बसारा में शुक्रवार को पत्नी का सिर काटने के बाद उसे लेकर पुलिस के पास जा रहा पति गिरफ्तार कर लिया गया।
राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात उम्मीदवारों ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपने अपने नामांकन दाखिल किये।
फिल्म अभिनेत्री, यूट्यूबर, ब्लागर, सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मलिका राजपूत (35) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र दे दिया।
समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है।
मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया और श्री रामलला का दर्शन पूजन किया।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि वे राम को लेकर आए हैं, वे भगवान श्रीराम का अपमान करते हैं और ऐसा कहकर आप धर्म और भगवान राम का अपमान कर रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह आगामी 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के साथ अयोध्या नहीं जाएंगे बल्कि पार्टी नेता अखिलेश यादव से उनके तथा पार्टी के अन्य सदस्यों के लिये अयोध्या जाने की अलग से व्यवस्था करने की गुजारिश करेंगे।
जेल प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। कारागार महानिदेशक (डीजी जेल) एसएन साबत ने बताया कि विगत पांच वर्षों में एचआईवी के संक्रमण से किसी भी बंदी की मृत्यु जिला कारागार लखनऊ में नहीं हुई है। साबत ने बताया कि उप्र की सभी जेलों में एचआईवी संक्रमितों का पता लगाने के लिए समय-समय पर जांच की जाती है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024—25 के लिये 7.36 लाख करोड़ रुपये का राज्य का अबतक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण पर केंद्रित इस बजट में छात्रों को टैबलेट/स्मार्ट फोन के वितरण के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये पेश किये गये बजट पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बजट चाहे सात लाख करोड़ का हो या आठ लाख करोड़ का, सवाल यही रहेगा कि नब्बे प्रतिशत जनता यानी 'पीडीए' (पिछड़ों-दलितों-अल्पसंख्यकों) के लिए इसमें क्या है ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने पर खास जोर दिया है। सरकार ने अगले साल होने वाले महाकुम्भ के लिये बजट में 100 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है।