Monday 11-May-2026

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगा मुलायम सिंह यादव का पोस्टर, बहू अपर्णा यादव की तस्वीर भी दिखी

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगा मुलायम सिंह यादव का पोस्टर, बहू अपर्णा यादव की तस्वीर भी दिखी

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच पोस्टर वॉर भी जारी है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस होर्डिंग को बीजेपी कार्यकर्ता चौधरी विवेक बलियान ने लगवाई है।

होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। होर्डिंग पर लिखा गया है कि- 'श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन.'। बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है।

impact add5

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे के बाद यूपी में पोस्टर पालिटिक्स तेज हुई है। इस दौरान सपा के तमाम नेताओं ने पार्टी के दफ्तर के बार पोस्टर लगाए थे, लेकिन अब नेताजी का पोस्टर बीजेपी दफ्तर के बाहर लगाए जाने की चर्चा हो रही है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में हैं और सरकार ने उन्होंने उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4