वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की हार के बाद आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली छह टीमों के नाम स्पष्ट हो गए हैं।
मोहम्मद शमी, भारत के अनुभवी तेज़ गेंदबाज, 14 महीने की एंकल इंजरी के बाद इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मैचों की टी20 सीरीज़ के ज़रिए मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
खेल और खिलाड़ियों का सम्मान हर देश के लिए गर्व का विषय होता है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा के साथ, भारत सरकार ने उन खिलाड़ियों को सराहा है जिन्होंने अपने असाधारण प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया। खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कारों के जरिए सरकार खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करती है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेगा नीलामी में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम हासिल करने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने बुरी तरह से संघर्ष करते दिखे। पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गये इस मैच को 43 रन से जीता।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यकारी बोर्ड की चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई आपात बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई क्योंकि पाकिस्तान ‘हाइब्रिड मॉडल’ में इस प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं करना चाहता है। बैठक शनिवार को फिर से होगी।
गत चैंपियन भारत ने बृहस्पतिवार को यहां पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के कड़े मुकाबले में जापान पर 3-2 से करीबी जीत दर्ज की। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। भारत की ओर से थोकचोम किंगसन सिंह, रोहित और अरायजीत सिंह हुंडल ने गोल किए।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान यात्रा करने से इनकार करने का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के भारत जाने की संभावना नहीं होगी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 883 रेटिंग के साथ फिर से टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये है। इस मैच से पहले बुमराह आईसीसी टेस्ट रैकिंग में तीसरे स्थान पर थे उन्हें दो स्थानों का फायदा हुआ है।
पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय टीम के चयन ट्रायल में डोप जांच नमूना देने से इनकार करने पर राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक विजेता पूनिया को इससे पहले नाडा ने 23 अप्रैल को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए नीलामी में मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी के बीच कई राउंड तक बोली चली। आखिरी में RCB बाजी मार ले गई। ऑक्शन से पहले रिंकू, यश, ध्रुव, कुलदीप और मोहसिन जैसे स्टार रिटेन हो चुके थे।
अबरार अहमद (चार विकेट) और आगा सलमान (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सईम अयूब (नाबाद 113) और अब्दुल्ला शफीक (नाबाद 32) की आतिशी पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने मंगलवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
बिहार के रहने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने फिर कमाल कर दिखाया। एक बार फिर मुकेश कुमार को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी करेंगे। सोमवार को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 8 करोड़ की बोली लगायी।
सप्रीत बुमराह ने सोमवार को विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस स्टार बल्लेबाज को टीम के जितने समर्थन की जरूरत है, टीम को उनके समर्थन की उससे अधिक जरूरत है। कोहली (नाबाद 100) के 30वें टेस्ट शतक ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक 295 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई जबकि पहली पारी में टीम सिर्फ 150 रन पर ढेर हो गई थी।
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जबकि एशिया के बाहर दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर 1977 में मेलबर्न में 222 रन से हराया था। एशिया के बाहर भारत ने सबसे बड़ी जीत अगस्त 2019 में नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ 318 रन से दर्ज की थी।
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर रिकार्डो के साथ देश के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया है। यशस्वी जायसवाल का ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर यह पहला और टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि उसके अधिकारी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अनिश्चितता को दूर करने के लिए 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अपने समकक्षों के साथ एक वर्चुअल बैठक करेंगे।
भारत को 150 रन पर समेटने के बाद आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को अपने सात विकेट सिर्फ 67 रन पर गंवा दिये। जसप्रीत बुमराह (4 विकेट), मोहम्मद सिराज (2 विकेट) और हर्षित राणा (1 विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने भारत को पहले टेस्ट मैच में वापसी करा दी।
बीसीसीआई ने जेद्दा में रविवार से होने वाली दो दिवसीय नीलामी में चोटों से जूझने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, भारतीय मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर को भी शामिल करने का फैसला किया है।
जॉश हेजलवुड (4 विकेट) सहित अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच में भारतीय पारी को 150 के स्कोर पर समेट दिया है।
भारत के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने गुरुवार को मेघालय के खिलाफ अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 229 गेंद में नाबाद 200 रन की पारी खेली। अर्णव बुग्गा के साथ पारी का आगाज करने उतरे आर्यवीर ने अपनी इस विशेष पारी के दौरान 34 चौके और दो छक्के जमाये।
जसप्रीत बुमराह को हमेशा से जिम्मेदारी लेना और चुनौतियों का सामना करना पसंद है और यही वजह है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर वह रोमांचित हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2022 के एडबस्टन टेस्ट के बाद वह दूसरी बार रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तान होंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह। बिहार की माटी के लाल। छपरा के एकमा के रहने वाले हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी हरेन्द्र सिंह अमेरिका के पुरूष हॉकी टीम को कोच के रूप में प्रशिक्षण दे चुके हैं। उससे पहले भारतीय हॉकी टीम के कोच के रूप में 1997 से हरेन्द्र ने कैरियर की शुरूआत की। इस दौरान उनके प्रशिक्षण में भारत ने कुल 11 गोल्ड मेडल बटोरने में सफल रहे हैं।
‘गोल्डन गर्ल’ दीपिका के टूर्नामेंट में 11वें गोल की मदद से भारत ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब बरकरार रखा।
मोर्कल ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, जो हाल ही में टखने की चोट से उबरे हैं और एक साल बाद खेल में विजयी वापसी की है, उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच में सात विकेट लिए।
Asian Women Hockey Champions Trophy: एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को बिहार के राजगीर खेले गये पहले दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला चीन से होगा। बता दें कि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन उनका काफी सम्मान करते हैं और उनका कहना है कि वह ऐसे चैम्पियन हैं जिन्हें कभी नकारा नहीं जा सकता। कोहली ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है।
गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मार्कस स्टॉयनिस (नाबाद 61) रनों की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 52 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा की गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली याचिका आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि गिरफ्तारी को लेकर कोई चिंता है तो उन्हें जमानत याचिका दायर करनी चाहिए।
पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच बनने के साथ राष्ट्रीय चयन पैनल में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि जावेद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पीसीबी इस दौरान दूसरे उम्मीदवार की तलाश जारी रखेंगा।
डिफेंडर आमिर अली मस्कट में 26 नवंबर से होने वाले पुरूष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिये भारत की 20 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे । यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। भारत ने रिकॉर्ड चार बार टूर्नामेंट जीता (2004,2008,2015, 2023) है।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। न्यूज एजेंसी 'भाषा' के मुताबिक जसप्रीत बुमराह इस मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान होंगे। बुमराह को रोहित की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। रोहित मुंबई में हैं और वे बेटे के जन्म के बाद वहीं रुकना चाहते हैं। बुमराह टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। लिहाजा कमान उनके हाथों में होगी।
शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं जिन तीन खिलाड़ियों को सीधे चुनूंगा वो हैं आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और बुमराह और फिर उन्हें (चयनकर्ताओं को) संतुलन देखना होगा। क्या वे दो स्पिनर चाहते हैं। क्या वे दो स्पिनरों के साथ उतरने का जोखिम उठाना चाहते हैं या वे नितेश रेड्डी को लेना चाहते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार रात मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अब रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है।
हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गये। इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने केरल के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30.1 ओवर में 49 रन देकर दस विकेट लिए। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के छठे गेंदबाज बन गए हैं।
तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में बुधवार को 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 219 रन बनाये। जवाब में हेनरिच क्लासेन (41) के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिखी जब उसे 14 गेंद में 53 रन बनाने थे।
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कहा कि अगर उनके पास अधिकार होता तो वह पाकिस्तान को किसी भी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ नहीं खेलने देते।
पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दिए साक्षात्कार में कहा था कि कोहली का खराब फॉर्म चिंता का विषय होगा और किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को पांच साल में सिर्फ दो शतक के साथ टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के जरिये टेस्ट पदार्पण करने जा रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि वह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से मिलने वाली अनूठी चुनौती का सामना करने के लिये तैयार हैं। मैकस्वीनी को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट और हाल ही में भारत के खिलाफ ‘ए’ श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली।
बोलेली और वावासोरी ने शुरूआत से ही दबाव बनाये रखा । आठवें गेम में बोपन्ना और एबडेन की दोहरी गलती का फायदा उठाकर उन्होंने सर्विस तोड़ी और लगातार दबाव बनाये रखा। दूसरे सेट में भी यही कहानी रही। चौथी बार टूर्नामेंट खेल रहे बोपन्ना और एबडेन इतालवी टीम की दमदार सर्विस तोड़ नहीं पाये और एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं बनाया।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरू में लगातार असफलताओं के कारण उन्हें अपनी क्षमता पर संदेह हो गया था लेकिन कप्तान और कोच के समर्थन से वह मजबूत वापसी करने में सफल रहे।
हारिस राउफ (पांच विकेट) और शाहीन शाह अफरीदी (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सईम अयूब (82) तथा अब्दुल्लाह शफीक (नाबाद 64) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 141 गेंदें शेष रहते ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया।
मोहम्मद नबी (84), कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद एएम गजनफर (6 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 92 रनों से हरा दिया है। मैच में छह विकेट लेने वाले ए एम गजनफर को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी सऊदी अरब के जेद्दाह में 24-25 नवंबर को आयोजित की जायेगी। यह दूसरी बार है जब आईपीएल की नीलामी विदेश में हो रही है।
बांग्लादेश के स्टार प्लेयर शाकिब अल हसन अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। शाकिब दुनियाभर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेते रहते हैं।
विराट कोहली की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। वे टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच फीस के तौर पर पाते हैं। बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से उन्हें 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। आईपीएल में उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये से अधिक है।
भारत के लिए 40 टेस्ट खेल चुके भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा इस वर्ष रणजी ट्रॉफी के बाद संन्यास ले लेंगे। साहा ने सोशल मीडिया मंच पर यह जानकारी देते हुए लिखा कि क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह मेरा आखिरी सीजन होगा।
मिचेल स्टार्क (3 विकेट) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 46.4 ओवर में 203 के स्कोर पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने 24 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये।
टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने रविवार को तीसरे टेस्ट मैच में भारत पर 25 रनों हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में एतिहासिक क्लीन स्वीप किया। एजाज पटेल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
RCB द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में विराट कोहली ने कहा है कि हैलो आरसीबी फैंस, मुझे तीन साल के लिए फ्रेंचाइजी ने फिर से रिटेन कर लिया है। मैं हमेशा की तरह बहुत एक्साइटेड हूं, हर कोई जानता है कि RCB मेरे लिए कितने मायने रखती है, यह इतने सालों में एक बहुत ही खास रिश्ता रहा है, जो लगातार मजबूत होता जा रहा है।
ऋषभ पंत की 60 रन की तूफानी पारी और शुभमन गिल के नाबाद 70 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर एक 195 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे और इस तरह से भारत अभी उससे 40 रन पीछे है।
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजनकाल तक तीन विकेट पर 92 बना लिये है। वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में कुल 29 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड पर होगी। इसकी ब्रॉडकास्ट हांगकांग टाइम के मुताबिक सुबह 8:15 और भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:45 से होगी। पहले दिन भारत बनाम पाकिस्तान सहित कुल 10 मैच खेले जाएंगे।
दीप्ती शर्मा (तीन विकेट) और प्रिया मिश्रा (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के बाद स्मृति मंधाना (100) की शतकीय तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 70) रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत की महिला टीम ने मंगलवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड छह विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है।
ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे केन विलियमसन भारत के खिलाफ एक नवंबर से मुंबई में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में विलियमसन की फिटनेस सुनिश्चित करने के मद्देनजर वह तीसरे टेस्ट के लिए भारत नहीं जाएंगे।
कर्स्टन का जाना और जिस तेजी से सामने आ रही हैं, वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी आश्चर्यजनक नहीं है। इसका मतलब यह है कि कर्स्टन एक भी एकदिवसीय में पाकिस्तान को कोचिंग दिए बिना ही अपनी भूमिका से हट गए, जिस प्रारूप में उन्होंने कोचिंग में अपनी सबसे बड़ी सफलता हासिल की थी।
ऋषभ पंत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बल्लेबाजों के लिए टेस्ट रैंकिंग में अपने सुपरस्टार भारतीय साथी विराट कोहली को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गये। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 99 रन बनाए थे, जिससे उन्हें रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में बुधवार को जर्मनी के खिलाफ 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता जर्मनी की ओर से मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हेनरिक मर्टगेन्स ने तीसरे मिनट में पहला गोल दागा जबकि लुकास विंडफेडर ने 30वें मिनट में मेहमान टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया जो अंत में निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
शाकिब ने अब तक 70 टेस्ट मैच में 4600 रन बनाये और 242 विकेट लिये हैं। इसके अलावा उनके नाम 7570 एकदिवसीय रन और 317 विकेट है। उन्होंने 129 टी-20 में 2552 रन तथा 149 विकेट लिये हैं। वह वर्तमान समय में तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में एक माने जाते हैं।
आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट की बैटिंग रैंकिंग में 5 पायदान नीचे आने के बाद 716 प्वाइंट्स के साथ नंबर 10 पर काबिज हो गए हैं। इसके अलावा विराट कोहली 5 पायदान नीचे आने के बाद 709 प्वाइंट्स के साथ 12वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में अगले महीने से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई है, जिसमें सबसे कम कीमत वाला टिकट पांच दिरहम (लगभग 114 रुपए) का है। वहीं, 18 साल से कम उम्र के दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी।
मनु भाकर ने खुलासा करते हुए कहा कि करियर में ऐसा भी समय आया, जब उन्हें लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता, लेकिन आखिर में दिन की समाप्ति पर ओलंपिक में पदक जीतना एक खूबसूरत अहसास था। उन्होंने कहा कि टोक्यो के बाद कई ऐसे मौके आए, जब मुझे लगा कि मैं शूटिंग छोड़ना चाहता हूं। मुझे लगा कि अब मैं यहां से ज्यादा नहीं कर सकती। मुझे लगा कि आखिर मुझे और कितने दिन ऐसा संघर्ष करना पड़ेगा।
शतकवीर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश से मिले शुरूआती झटकों से निकालते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को भारतीय टीम को छह विकेट पर 339 रन तक पहुंचा दिया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया।
भारत की नजरें बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला जीतकर घरेलू सरजमीं पर अपने दबदबे को बरकरार रखने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर टिकी होगी। भारत के बल्लेबाजों को हालांकि स्पिन के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
लगातार हो रही बारिश के कारण अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट को शुक्रवार को रद्द घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को मैच के पांचवें दिन अधिकारियों ने सुबह आठ बजे मैदान के हालात जायजा लेने के बाद मैच को रद्द घोषित कर दिया।
‘‘बाकी लोगों के लिये आप पीएम मतलब प्रधानमंत्री हैं लेकिन हम सभी पैरा एथलीटों के लिये आप पीएम यानी परम मित्र हैं ,’’ दो बार के पैरालम्पिक रजत पदक विजेता चक्काफेंक खिलाड़ी योगेश कथुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह बात कही ।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से गत चैम्पियन भारत ने गुरुवार को कोरिया को 3-1 से हराकर हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत दर्ज की। पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-0 और मलेशिया को 8-1 से हराया था।
सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का यह मार्च के बाद पहला टेस्ट होगा। शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं।
टोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता भारत के प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए नोएडा के कुमार (21 साल) ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक की विभिन्न स्पर्धाओ में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी, अजीत सिंह, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु को बुधवार को बधाई दी।
भारत के नितेश कुमार ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन फाइनल में कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराकर पैरालंपिक में पहली बार स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। रविवार देर रात हुये मुकाबले में निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में अपनी 2.04 मीटर की छलांग के साथ पेरिस पैरालंपिक खेलों का रजत पदक जीता।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से टेलीफोन पर संवाद कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री डा़ मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक वीडियो में यह जानकारी दी।
अवनी लेखरा और दक्षिण कोरिया की युनरी ली के बीच आखिरी शॉट तक बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरी शॉट तक भारत की अवनी सिल्वर मेडल पोजीशन बनी हुई थीं, लेकिन अपने आखिरी शॉट पर भारत की शूटर ने 10.5 का स्कोर किया।
भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 वर्ग की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में अवनि ने 625. 8 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान तथा मोना अग्रवाल ने 623.1 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुये फाइनल में प्रवेश किया।
नीदरलैंड्स के बोटिक वान डी जैंडशल्प ने यूएस ओपन के दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज को सीधे सेटों में 6-1, 7-5, 6-4 हरा दिया है। इसी के साथ अलकराज यूएस ओपन से बाहर हो गये है।
अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह ने कहा कि मुझे आईसीसी का अध्यक्ष चुनने के लिए सभी का धन्यवाद। मैं क्रिकेट को दुनियाभर में बढ़ाने का काम करता रहूंगा। फिलहाल क्रिकेट के विभिन्न प्रारुप को बढ़ावा देना जरूरी है। मैं खेल में नई तकनीकी लाने का प्रयास करूंगा, साथ ही विश्वकप जैसी स्पर्धा को दुनिया के बाजार में पेश करना होगा।
महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच भी शामिल है।
रोमारिया शेफर्ड और शमार जोसेफ के (तीन-तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी-20 मैच में 30 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
खेल मंत्री मांडविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि पेरिस पैरालंपिक शुरु होने वाला है और हमारे 84 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं, मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि सभी देशवासी चीयर4भारत का नारा लगाएं और हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।
टीम इंडिया के गब्बर 'शिखर धवन' ने अपने फैन्स बड़ा झटका दिया है। दरअसल, शिखर धवन ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया। '
भारतीय पैरा-एथलीटों और अधिकारियों का पहला दल पेरिस पैरालंपिक 2024 की तैयारी के लिए फ्रांस के लिए रवाना हो गया है। इस दल में चार पैरा-एथलीट शामिल हैं जो विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में प्रदर्शन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय ओलंपिक दल के लिये आयोजित समारोह में खिलाड़ियों ने दिल खोलकर बात की। लक्ष्य सेन ने बताया कि कैसे कोच प्रकाश पादुकोण ने उनका मोबाइल ले लिया था।
पेरिस ओलंपिक 2024 में तय मापदंड से 50 किग्रा से वर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन पाये जाने पर अयोग्य ठहराई गई महिला पहलवान विनेश फोगाट की अपील को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के एडहॉक डिवीजन (कैस) ने खारिज कर दिया है।
दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 5 सितंबर, 2024 से अनंतपुर, आंध्र प्रदेश और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शुरू होगा। ए टीम की कप्तानी शुभमन गिल जबकि बी टीम कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। वही, रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर क्रमश: टीम सी और टीम डी की कमान संभालेंगे।
बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बताया कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन स्पोर्ट (सीएएस) एंटी-डोपिंग डिवीजन ने 1 मार्च को भगत को 12 महीने के अंदर तीन बार सही जानकारी न देने के कारण एंटी डोपिंग विनियमों का उल्लंघन करते हुए पाया, जिसके चलते उन्हें 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
लॉस एंजिल्स 2028 में मिलने के वादे के साथ पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलंपिक फ्लेम बुझाकर की और आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ओलंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज से कूदने स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।
भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली।
भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। भारत ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता है। इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है।
लुआना ने अपनी सुंदरता की वजह से पेरिस ओलंपिक में कई लोगों उसे अपना दिल हार गए। ज्यादातर पेरिस ओलंपिक के एथलीटों का, और यह उनके लिए काफी महंगा साबित हुआ। क्योंकि उनके साथी उनकी सुंदरता को हैंडल ही नहीं कर सके।
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिये अयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। फोगाट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना, आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके है। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।
विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान सवालिया लहजे में कहा कि 100 ग्राम वजन कितना ज़्यादा होता है। उन्होंने कहा कि सर के बाल से भी 100 ग्राम का वजन बढ़ जाता है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। वह फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन अब वह पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं। इसका मतलब साफ है कि विनेश फोगाट आज 50 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में नहीं उतर पाएंगी।
भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। वहीं हमवतन किशोर जेना अपने प्रयास में चूक गये।
विनेश फोगाट के लिए ये मुकाबला आसान नहीं था, क्योंकि युई सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में बिना एक भी पॉइंट दिए गोल्ड मेडल जीता था। इतना नहीं वो 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। दूसरी ओर विनेश आज तक वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीत सकी हैं।
भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी को शनिवार को दो बार बढ़त बनाने के बावजूद पेरिस खेलों की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की नैम सुहियोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों की 25 मीटर महिला स्पोर्ट्स पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में शनिवार को चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गयी। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी मेडल की आस को तोड़ दिया।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पीआर श्रीजेश की अद्भुत गोलकीपिंग के दम पर भारत ने 52 साल बाद पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए आखिरी ग्रुप मैच में इस दिग्गज प्रतिद्वंद्वी पर 3-2 से जीत दर्ज की।
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक के समारोपन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है। टॉम क्रूज के समापन समारोह में एक स्टंट करने की उम्मीद है, जब ओलंपिक ध्वज 2028 ओलंपिक के मेजबान शहर लॉस एंजिलिस को सौंपा जाएगा।
टीम इंडिया के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि वनडे में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाजी स्थान के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल फैसला है क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपने तरीके से मैच विजेता हैं।
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पार्धा का कांस्य पदक जीत लिया है। चेटेउरौक्स में ओलंपिक के छठे दिन 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस की फाइनल प्रतियोगिता में कुसाले मौजूदा ग्रीष्मकालीन खेलों में अपना पहला और भारत के लिए निशानेबाजी में तीसरा पदक हासिल किया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड का 71 वर्ष की आयु में बुधवार देर रात निधन हो गया। गायकवाड लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
आखिरी पांच ओवरों में सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के बाद सुपर ओवर में भारतीय कप्तान ने चौका लगाकर मंगलवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाजों मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई देते हुए उनके टीमवर्क की सराहना की।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक में सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया। वहीं 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल में रमिता जिंदल पदक जीतने से चूक गई।
मनु भाकर रविवार को ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 वर्षीय मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कांस्य पदक पर निशाने के साथ भारत के पदक का खाता भी खोला।
रेणुका सिंह और राधा यादव की बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना नाबाद (55) और शेफाली वर्मा नाबाद (26) रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर महिला एशिया कप के पहले फाइनल में पहुंच गया हैं।
महिला एशिया कप के अब तक के खेले गए कुल आठ संस्करणों में भारत सात बार चैंपियन बना है लेकिन 2018 में बंगलादेश की टीम ने ही भारत के विजय रथ को रोका था। उस संस्करण के फाइनल मुकाबले में बंगलादेश ने भारत को 112 रनों के स्कोर पर समेट कर तीन विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।
नीता अंबानी को एक बार फिर सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) का सदस्य चुना गया हैं। इसके लिए हुये मतदान में नीता अंबानी के पक्ष में 93 वोट पड़े।
शेफाली वर्मा (81) और दयालन हेमलता (47) रनों की तूफानी पारियों और उसके बाद दीप्ति शर्मा के 13 रन पर तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मंगलवार को महिला एशिया कप के 10वें मुकाबले में नेपाल को 82 रनों से हराकर शान के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पीटी उषा ने बुधवार को कहा कि पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को उनकी पसंद का सहयोगी स्टाफ मुहैया कराने के लिए खेल मंत्रालय, आईओए और राष्ट्रीय महासंघों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने इस शानदार तालमेल पर गौर नहीं करने के लिए आलोचकों को लताड़ भी लगाई।
स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या निजी कारणों से श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज में नहीं खेलने को लेकर हार्दिक पंड्या ने BCCI को भी बता दिया है।
आईसीसी की ओर से बुधवार को नई रैंकिंग जारी की गई है। जारी रैंकिंग में भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष दस में पहुंच गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्हें बुधवार को राष्ट्रपति भवन के कोर्ट पर दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलता देखा गया।
भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हाल में टी20 विश्व कप में टीम की खिताबी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा ढाई करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोनस राशि की पेशकश ठुकरा दी है। द्रविड़ को राष्ट्रीय टीम की सफलता के बाद बोनस राशि की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने अन्य कोचिंग स्टाफ के समान ढाई करोड़ रुपये लेने की इच्छा जताई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय ओलंपिक दल के साथ मुलाकात की तस्वीरे साझा की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है।
पीएम मोदी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियो से मुलाकात की। इसके साथ पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ फोटो भी खिंचवाए। एक तरफ रोहित शर्मा और एक तरफ राहुल द्रविड़ मौजूद रहे। इसके अलावा पीएम मोदी ने अलग-अलग टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की।
कप्तान शुभमन गिल की अगुआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए हरारे पहुंच गई।
भारत को दूसरा टी-20 विश्वकप खिताब दिलाने वाले टीम के कप्तान रोहित शर्मा, रन मशीन विराट कोहली के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास ले लिया है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा है कि 15 वर्षो तक क्रिकेट खेलने के बाद फॉर्म समस्या नहीं होती, शायद उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन फाइनल के लिए बचाकर रखा हैं।
कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम 2014 के बाद अब फाइनल में पहुंची है।
गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और उसके बाद रीजा हेंड्रिक्स नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम नाबाद (23) रनों की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वॉर्नर ने अफगानिस्तान द्वारा बंगलादेश को आठ रन कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के टी-20 विश्वकप 2024 से बाहर होने के साथ संन्यास की घोषणा की है।
ट्रैविस हेड (68) और मार्कस स्टॉयनिस (59) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्वकप के 35वें मुकाबले में दो गेंदे शेष रहते स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है, और स्कॉटलैंड की हार का फायदा इंग्लैंड को हुआ, वह रनरेट के आधार पर पांच अंक के साथ सुपर आठ में पहुंच गया है।
हाइनरिक क्लासन (46) और डेविड मिलर (29) रनों की पारियों और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हरा दिया है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई में नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर रविवार को भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। कप्तान रोहित शर्मा की टीमा ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में पाक को छह रन से पराजित किया। यह उसकी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विश्व कप में आठ मैच में सातवीं जीत है।
दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले एन श्रीराम बालाजी को पेरिस ओलंपिक के लिए अपना जोड़ीदार चुना है और अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) के इस अनुभवी खिलाड़ी की पसंद पर आपत्ति जताने की संभावना नहीं है।
भारत ने जूनियर हॉकी टीमों के यूरोप दौरे का समापन जर्मनी पर शूट आउट में पुरुष टीम की जीत के साथ किया जबकि महिला टीम ने ऑरेंज रूड क्लब के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। बुधवार को ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश में नियमित समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद पुरुष टीम ने पेनल्टी में 3-1 से जीत हासिल की।
भारत का कोच बनना क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है और आस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि अगर टाइमिंग सही नहीं हो तो यह काफी थकाऊ काम हो सकता है। आईपीएल के इस सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच रहे लैंगर से कई बार पूछा गया कि क्या वह भारत का कोच बनने के इच्छुक हैं चूंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है।
निशा दहिया शुक्रवार को विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में 68 किग्रा सेमीफाइनल में रोमानिया की एलेक्सांद्रा अनघेल को हराने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं भारतीय महिला पहलवान बन गईं।
मैच के बाद मैन ऑफ द मैच गिल ने कहा, हमारे मन में कोई लक्ष्य नहीं था, हम हर ओवर और मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे। हम किसी लक्ष्य के बारे में नहीं सोच रहे थे। हमने अपने सामने आए हर ओवर और अवसर का अधिकतम लाभ उठाया।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को करारी हार के बाद आईपीएल प्ले ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर होने से बाकी बचे दो मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान के रूप में लोकेश राहुल का भविष्य अनिश्चित है। वर्ष 2022 की नीलामी में रिकॉर्ड 17 करोड़ रुपये में लखनऊ की टीम से जुड़ने वाले राहुल को 2025 में होने वाली बड़ी नीलामी से पहले टीम द्वारा रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किए जाने की संभावना बेहद कम है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिली 20 रन की हार के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिये रणनीति जरूर बनाई जायेगी। टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से शुरू होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान नौ जून को न्यूयॉर्क में आमने सामने होंगे।
पूर्व हरफनमौला अजय जडेजा का मानना है कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर उतरकर विराट कोहली से पारी का आगाज कराना चाहिये। भारत ने इस सप्ताह टूर्नामेंट के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया । भारत को पहला मैच पांच जून को आयरलैंड से खेलना है।
राहुल चाहर और हरप्रीत बराड़ की शानदार फिरकी गेंदबाजी के बाद जॉनी बेयरस्टो (30 गेंद में 46 रन) और रिली रोसेयु (23 गेंद में 43 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बुधवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।
राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता नरसिंह पंचम यादव बुधवार को यहां भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के एथलीट आयोग का अध्यक्ष चुना गया जिससे खेल की विश्व संचालन संस्था द्वारा अनिवार्य की गयी प्रक्रिया भी पूरी हो गयी। आयोग के सात स्थानों के लिए कुल आठ दावेदार दौड़ में थे और मतदान के बाद सात सदस्यों को चुना गया।
भारत और राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग में 200 विकेट पूरे करने वाला पहला गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबले की पहली पारी के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।
फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के बाद आंद्रे रसेल (25 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में दबाव में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को एक रन से शिकस्त दी।
भारतीय पहलवान शुक्रवार से शुरू हो रहे एशिया ओलंपिक क्वालीफायर के जरिये पेरिस खेलों का कोटा हासिल करने के लिए जब चुनौती पेश करेंगे तो सभी की नजरें दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट पर होगी। भारत की उम्मीदों को हालांकि दीपक पूनिया (86 किग्रा) और सुजीत कलकल (74 किग्रा) के दुबई एयरपोर्ट पर फंसने से झटका लगा है।
विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह उन्हें हर हालत में ओलंपिक खेलने से रोकना चाहते हैं और उन्हें अपने खिलाफ डोपिंग की साजिश रचे जाने का भी डर है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। लखनऊ का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता में खेलना है। लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे।
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण विराट कोहली पर भारी दबाव है और उनके साथी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करके उनका साथ देना चाहिये। कोहली ने इस सत्र में आरसीबी के लिये चार मैचों में 67 . 66 की औसत से 203 रन बनाये हैं जबकि दूसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं जो बस 90 रन बना सके हैं।
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि भारत की नयी तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव को सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतारा जा सकता है ताकि कैरियर में चोटों का सामना करने के लिये उनका शरीर सख्त हो सके । पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले चुके ब्रॉड का मानना है कि कम उम्र में ही शुरूआत करके यादव शीर्ष स्तर पर बहुत कुछ सीख सकते हैं लेकिन उन्हें उतार चढाव के लिये तैयार रहना होगा।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम को जल्द ही मजबूती मिलेगी क्योंकि दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में लगभग सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिये हैं और वह सत्र का अपना पहला आईपीएल मैच खेलने के करीब हैं। सूर्यकुमार की टखने में ग्रेड दो चोट के लिए और स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी।
क्विंटन डिकॉक की 81 गेंद की ताबड़तोड़ पारी के बाद मैन ऑफ द मैच मयंक यादव (14 रन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 28 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली ने रविवार को खेले गए इस मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई को 20 रन से हराया था।
गुजरात टाइटन्स को अगर रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार लय को रोकने की कोशिश करनी है तो उसे अपने गेंदबाजी आक्रमण में सुधार करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाकर आईपीएल का सर्वकालिक रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया और सत्र की पहली जीत हासिल की।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल संभवत: 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा। पता चला है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर आयोजित किया जायेगा जबकि दूसरा क्वालीफायर चेन्नई में होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को कहा कि कप्तान ऋषभ पंत भयानक दुर्घटना के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले अपने शरीर का भरोसा जीतने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं।
क्रिकेटरों के लिए भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अनुबंध हासिल करना प्राथमिकता रखता हो लेकिन मुंबई के रणजी ट्राफी के युवा नायक मुशीर खान खुश हैं कि वह पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी में बिके नहीं क्योंकि इससे उन्हें टी20 प्रारूप को समझने के लिए कुछ और समय मिल जायेगा।
वेस्टइंडीज और अमेरिका में इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत और आयरलैंड के बीच मैच के अतिरिक्त टिकट तथा सेमीफाइनल के टिकट 19 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति के अनुसार 13 अन्य मैचों के अतिरिक्त टिकट अगले सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से उबरकर गुरुवार को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन मैदान पर उतरेंगे। वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ फाइनल के तीसरे दिन 95 रनों की पारी खेलकर मैच पर मुंबई को दबदबा बनाने में योगदान देने वाले अय्यर बुधवार को चौथे दिन के खेल के दौरान पूरे समय मैदान मौजूद नहीं थे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऋषभ पंत को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया।
हरभजन ने कहा कि विराट के पूरे प्रदर्शन को देखें तो इस स्टेडियम में उनकी महानता कम हो गयी है। बल्लेबाजी के लिए यह स्टेडियम थोड़ा मुश्किल है, विशेषकर बतौर सलामी बल्लेबाज क्योंकि यहां अजीब तरह का उछाल होता है।
भारत ने धर्मशाला में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर पांच मैच की श्रृंखला 4-1 से जीतकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी का मानना है कि फिटनेस को लेकर विराट कोहली का जुनून शीर्ष स्तर पर उनके लंबे कैरियर का राज है और युवा क्रिकेटरों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये।
बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के पांच और 100वां टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के चार विकेट से इंग्लैंड को 218 रन पर समेटने के बाद भारत ने पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन एक विकेट पर 135 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।
दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर नया इतिहास रचा। गेंद की रफ्तार नापने वाली मशीन 'स्पीड गन' के आने के बाद यह पहला अवसर है जबकि महिला क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने 130 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंद की।
पिछले तीन मैच में जीत से श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को अपने स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यादगार बनाने की कोशिश करेगी जिनका यह 100वां टेस्ट मैच होगा।
तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे और यश ठाकुर की शानदार गेंदबाजी से विदर्भ ने बुधवार को यहां मध्य प्रदेश को 62 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना 41 बार के चैंपियन मुंबई से होगा।
भारत के सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मंगलवार को कह कि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 की श्रृंखला उनके कैरियर का निर्णायक मोड़ थी जिससे उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने में मदद मिली।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट डालकर अटकलों का दौर तेज कर दिया जिसमें उन्होंने दावा किया कि नये सत्र में नयी भूमिका उनका इंतजार कर रही है।
शार्दुल ठाकुर के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत कई बार की चैम्पियन मुंबई ने सोमवार को यहां तमिलनाडु को सेमीफाइनल में तीन दिन के अंदर पारी और 70 रन से शिकस्त देकर रणजी ट्राफी फाइनल में प्रवेश किया।
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की जमकर प्रशंसा की है जिसकी सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा है कि उनके इस दौरे से युवाओं को दो महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं।
अपनी सरजमीं पर बादशाहत एक बार फिर साबित करते हुए भारतीय टीम ने बैजबॉल को बेअसर साबित कर दिया और चौथे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को चौथे ही दिन पांच विकेट से हराकर अपनी मेजबानी में लगातार 17वीं श्रृंखला जीत ली।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अगले मुकाबले के लिए भारत राइजिंग की भोजपुरी दबंग्स के सभी खिलाड़ी जमकर मैदान पर पसीना बहा रहे हैं । खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कप्तान मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सभी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमारी बेस्ट टीम है जो इसबार सीसीएल के ख़िताब के लिए जीजान से जुटी हुई है।
शोएब बशीर (84 रन देकर चार विकेट) और टॉम हार्टली (47 रन देकर दो विकेट) ने भारतीय बल्लेबाजों को अपने स्पिन जाल में फंसाकर इंग्लैंड को चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां पहली पारी में बढ़त हासिल करने की तरफ अग्रसर किया।
जम्मू कश्मीर के उरी में गली क्रिकेट खेल रहे युवाओं का तब आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब कोई और नहीं बल्कि दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर उनके साथ खेलने के लिए उतरे।
गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने होगी।
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। उनकी पत्नी ने 15 फरवरी को पुत्र को जन्म दिया।
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक और रविंद्र जडेजा के पांच विकेट की मदद से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां मैच के चौथे दिन ही 434 रन से करारी शिकस्त देकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की। अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये।
ऑस्ट्रेलिया ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़कर रविवार को यहां फाइनल में 79 रन से जीत दर्ज करके चौथी बार अंडर-19 विश्व कप जीता।
जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैड को 106 रन से हराकर शानदार वापसी की।
सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच की योजना हर साल की तरह 2024 की शुरूआत आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ करने की है और उनका कहना है कि उनकी कलाई की चोट अब पूरी तरह ठीक है।
पृथ्वी शॉ ने 383 गेंदों में 379 रन की पारी खेलकर एक बार फिर ये दावा ठोंक दिया है कि वो इंडिया की जर्सी पहनने के पूरे हक़दार हैं. क्रिकेट की दुनिया तो