नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पीआर श्रीजेश की अद्भुत गोलकीपिंग के दम पर भारत ने 52 साल बाद पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए आखिरी ग्रुप मैच में इस दिग्गज प्रतिद्वंद्वी पर 3-2 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम के लिए यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में पहले क्वार्टर में दो मिनट में अभिषेक ने 12वें मिनट और हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट गोल किए। हालांकि थॉमस क्रेग ने 25वें मिनट दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए कूकाबुरास की मैच में वापसी करा दी।
बता दें कि भारत ने आखिरी बार 1972 जर्मनी के म्युनिख में हुए ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम को मात दी थी। तब भारत ने मुकाबले को 3-1 से अपने नाम किया था। भारत की तरफ से सभी गोल मुखबेन सिंह ने किए थे। उस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने बॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। जर्मनी ने गोल्ड और पाकिस्तान ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। आखिरी बार भारत ने सिडनी ओलंपिक 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पूल चरण में 7-1 से मात दी थी।