Tuesday 20-Jan-2026

झारखंड

  • Home
  • झारखंड
Feb 10, 2025

हज़ारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पत्नी की हत्या के आरोप में अरेस्ट।

हज़ारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को पत्नी की हत्या के आरोप में रविवार शाम रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। वह एक महीने से फरार थे। कोर्ट द्वारा गिरफ़्तारी वारंट जारी करने के बाद उन्हें रांची से गिरफ्तार किया गया। उन्हें हज़ारीबाग CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Nov 30, 2024

Trial की क्या स्थिति,गवाही कब तक होगी पूरी? IAS पूजा सिंघल के ट्रायल की जानकारी हाईकोर्ट ने मांगी

मनरेगा घोटाले में मनी लाउंड्रिंग की आरोपी आईएएस पूजा सिंघल के ट्रायल की जानकारी हाईकोर्ट ने मांगी है। पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके द्विवेकी की अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि इस मामले की ट्रायल की स्थिति क्या है।

Nov 29, 2024

झारखंड में बिरसा मुंडा के परपोते मंगल सिंह मुंडा का निधन, सड़क हादसे में हुए थे घायल

झारखंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल सिंह मुंडा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिछले तीन दिन से उनका रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Nov 29, 2024

गैंगरेप के बाद मर्डर, पत्थर से कूचकर युवती को मार डाला; सड़क किनारे मिली लाश

सरायकेला में बुधवार रात खरकई नदी के किनारे युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार सुबह क्षत-विक्षत लाश सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर सासन गांव के समीप से बरामद हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से शराब की बोतल के साथ गर्भनिरोधक व अन्य दवाइयां भी मिली हैं।

Nov 28, 2024

हेमंत सोरेन ने चौथी बार संभाली झारखंड की कमान, शपथ ग्रहण में शामिल हुए INDIA गठबंधन के कई नेता

हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Nov 27, 2024

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई नेता होंगे शामिल

झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव जीत के बाद कल चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान मेंशपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Nov 27, 2024

हेमंत सोरेन को झटका, MP-MLA कोर्ट ने खारिज की याचिका; 8 दिसंबर को पेश होने का आदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। ईडी के समन की अवहेलना मामले में उनकी ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह करते हुए याचिका दायर की गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें चार दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।

Nov 26, 2024

हेमंत सोरेन ने खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका से की मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह का दिया न्योता

हेमंत सोरेन मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें झारखंड में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

Nov 26, 2024

झारखंड में क्यों हार गई बीजेपी? कारण जानने के लिए 3 दिसंबर को दिल्ली में होगा मंथन

भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी। इसे लेकर पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में तीन दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे।

Nov 25, 2024

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे, नई सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री?

झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। हेमंत सोरेन अब 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Nov 24, 2024

झारखंड चुनाव में शिबू सोरेन परिवार के 3 सदस्य जीते, एक को मिली हार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के परिवार के तीन सदस्यों ने इस बार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की वहीं एक को हार का सामना करना पड़ा। झारखंड के मौजूदा सियासी समीकरण में सोरेन परिवार राज्य का सबसे रसूखदार घराना माना जाता है।

Nov 23, 2024

झारखंड की सत्ता में हेमंत सोरेन की वापसी, पत्नी कल्पना को दिया जीत का श्रेय; कहा- इस बार चुनौतीपूर्ण था चुनाव

झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के बाद अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसके लिए राज्य के मतदाताओं का आभार।

Nov 22, 2024

हाई कोर्ट में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, 28 तक जवाब देने का निर्देश

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (वर्ष 2016) की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मीना कुमारी एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने सरकार को 28 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Nov 21, 2024

झारखंड में बड़ा हादसा, कोलकाता से बिहार जा रही बस पलटी; 4 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nov 20, 2024

Jharkhand elections: झारखंड में 38 सीटों पर मतदान खत्म, CM हेमंत सोरेन समेई कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 14218 मतदान केंद्रों पर 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 14218 मतदान केंद्रों पर 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Nov 20, 2024

Jharkhand elections: वोट डालने के बाद बोलीं कल्पना सोरेन, महिलाएं महिलाएं हेमंत का हाथ कर रहीं मजबूत

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। इस बीच गिरिडीह में गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में जी तोड़ मेहनत की है।

Nov 20, 2024

Jharkhand Elections: 38 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कई सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज ग्यारह बजे दिन तक 31.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Nov 19, 2024

हेमंत सोरेन सरकार पर जनकर बरसे चिराग पासवान, कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी बोला हमला

राहुल गांधी के विचारधारा की लड़ाई और अरबपति-गरीब के बीच चुनाव वाले बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल हर जगह हाथों में संविधान की कॉपी लेकर जाते हैं। आज लेकर गये थे क्या? जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने लगे तब राहुल गांधी को संविधान की याद आयी।

Nov 19, 2024

जान से मारने की धमकी पर बोले पप्पू यादव, ये सब छोड़िये; कौन मरेगा...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ये सब छोड़िये, हम तो सब जगह मोटरसाइकिल पर घूम रहें हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि झारखंड को बचाना और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना। हम दिन भर चल रहे हैं। कौन मरेगा इसकी परवाह हम नहीं करते।

Nov 19, 2024

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- झारखंड के नेताओं के घर जा रहा जनता का पैसा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं।

Nov 18, 2024

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, 20 नवंबर को वोटिंग; मैदान में सीएम सोरेन समेत कई दिग्गज

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों पर सोमवार शाम प्रचार थम गया। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण की आठ सीटें अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं, जबकि सामान्य सीटों की संख्या 27 है।

Nov 18, 2024

नालंदा विश्वविद्यालय ने ज्ञान की ज्योति से प्राचीन भारत में पूरे विश्व को आलोकित किया: राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सड़क मार्ग से नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित नालन्दा ज्ञानकुम्भ के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत @2047 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय भाषाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

Nov 18, 2024

चिराग पासवान का कांग्रेस से सवाल, देश में लोकतंत्र और आरक्षण कहां खत्म हुआ?

चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की आज राहुल गांधी संविधान लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं लेकिन संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी संसद में 1989 के पहले नहीं लगी थी।

Nov 17, 2024

बेटियों को मिलने वाला सोने का सिक्का कहां गया? आलमगीर आलम खा गया, कांग्रेस, RJD-JMM पर बरसे हिमंता बिस्वा

सरमा ने कहा कि सहारा में जिसका पैसा डूबा है, भाजपा सरकार बनते ही पाई-पाई लौटा देंगे। उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए, उनके वादे को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा, ये सोने का सिक्का कहां गया? ये सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया।

Nov 17, 2024

जिन्हें संविधान की जानकारी तक नहीं, संविधान की प्रति दिखा कर रहे ढोंग; RJD, कांग्रेस और JMM पर बरेस जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार पर रविवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें संविधान की जानकारी तक नहीं है, वह संविधान की प्रति दिखा ढोंग कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

Nov 15, 2024

नरेंद्र मोदी से नहीं डरती कांग्रेस, PM अरबपतियों की कठपुतली हैं; राहुल गांधी ने पीएम पर बोला हमला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज गोड्डा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं।

Nov 14, 2024

झारखंड में ED की 17 ठिकानों पर छापेमारी, 2 बांग्लादेशी समेत 4 गिरफ्तार; बड़े सिंडिकेट का खुलासा

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, रॉनी मंडल और समीर चौधरी भारत में नाम बदल कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने खुद के बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की है। रांची की ईडी टीम ने चारों संदिग्धों को कोलकाता की विशेष ईडी अदालत में बुधवार की देर शाम पेश किया।

Nov 13, 2024

Jharkhand High Court ने MS Dhoni को भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला?

धोनी की शिकायत के जवाब में दिवाकर और दास ने उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत को चुनौती देने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय ने अब धोनी को तलब किया है और उनसे पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

Nov 13, 2024

हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे पीएम मोदी, कहा- इस बार झारखंड में JMM और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के देवघर के सारठ विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों ने आपका रोजगार और जमीन छीनी है। उन्होंन कहा कि इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Nov 13, 2024

Jharkhand Election: पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान संपन्न, 64.86% हुई वोटिंग; कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि 43 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और पांच बजे शाम शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि 950 बूथों पर मतदान शाम चार बजे ही समाप्त हो गया था लेकिन अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5:00 बजे समाप्त हुआ।

Nov 12, 2024

झारखंड में दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी जाएगी: अमित शाह

अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले धनबाद जिले के बाघमारा में झारखंड के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी।

Nov 12, 2024

बीजेपी पर जमकर बरसे लालू यादव, योगी आदित्यनाथ को भी लिया आड़ हाथ; कहा- उनका काम केवल घंटी बजाना है

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का नारा है बंटेंगे, तो कटेंगे पर उनका काम केवल घंटी बजाना है। भाजपा के लोग जनता को केवल गुमराह कर रहे हैं। उन्हें उठाकर फेंक देना है।

Nov 12, 2024

झारखंड में कल 43 सीटों पर मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग; इन दिग्गजें की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 31 विधानसभा क्षेत्रों के 950 मतदान केंद्र ऐेसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि सभी 43 विधानसभा के 14,394 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इ

Nov 09, 2024

रांची में कल PM मोदी का मेगा रोड शो, फूलों की बारिश होगी; ओटीसी ग्राउंड से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची के ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट तक 10 नवंबर को मेगा रोड शो होगा। इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट के बीच तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ हजार फोर्स की तैनाती की गई है।

Nov 08, 2024

बहन-बेटियों की ताकत है, जो बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ जेएमएम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये हमारी बहनों और बेटियों की ताकत है, जो इस बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं, ये इनके अत्याचार, अन्याय और आतंक को समूल नष्ट करने की ताकत है।

Nov 08, 2024

राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को लेकर ये क्या बोल गए पप्पू यादव? पूर्णिया सांसद ने बीजेपी पर भी बोला हमला

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।

Nov 07, 2024

रांची में DSP खुद बने हथियार के खरीदार, फिल्मी स्टाइल में आर्म्स स्मगलर को दबोचा

रांची पुलिस ने पुरानी रांची स्थित अखड़ा से फिल्मी अंदाज में एक हथियार सप्लायर को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजन है और वह हिंदपीढ़ी मस्जिद रोड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, तीन मैगजीन और दो गोली बरामद किया है।

Nov 06, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग केस: झारखंड सरकार ने अफसरों के खिलाफ नहीं की कार्रवाई, हाई कोर्ट पहुंची ईडी

झारखंड में मनी लाड्रिंग के बड़े मामलों में ईडी ने जांच के बाद राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत इस मामलों में राज्य सरकार ने दो साल और उससे अधिक अवधि बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में ईडी ने अब इस मामले में हाईकोर्ट में रिट फाइल की है।

Nov 05, 2024

PM के वादों का कद उनके जैसा, जब नापो तब कम निकलता है; नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस का तंज

खरगे ने कहा कि भाजपा और एनडीए कांग्रेस की कॉपी करती है। उनकी एक भी योजना अपनी नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमलोगों ने भाग्यलक्ष्मी योजना लेकर आए, उसी की नकल गोगो दीदी और लाडली बहना योजना है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के वादों का कद भी उनके ही जैसा है। जब नापो तब कम निकलता है।

Nov 05, 2024

बांग्लादेशी घुसपैठ पर 8 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, झारखंड सरकार ने SC में दाखिल की है SLP

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस ए अमानुल्लाह की खंडपीठ ने मामले को गंभीर बताते हुए विस्तृत सुनवाई आठ नवंबर का करने का आदेश दिया।

Nov 04, 2024

झारखंड में चुनाव से JMM को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू BJP में शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देवघर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर सदस्यता ग्रहण की।

Nov 04, 2024

Jharkhand Election: गढ़वा में पीएम मोदी की हुंकार, झारखंड में एनडीए की सरकार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

Nov 03, 2024

Free गैस सिलेंडर, महिलाओं को 25 हजार रुपये; 300 यूनिट बिजली फ्री... झारखंड में BJP के घोषणा पत्र में वादों की बारिश

भाजपा ने अपने झारखंड की जनता से वादा किया है कि उनके सरकार आने पर जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा को रद्द करेंगे। साथ ही साथ सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच कराएंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि वे खाली पड़े सभी 2 लाख 87 हजार खाली पदों को भरेंगे।

Nov 02, 2024

नदी में डूबने से युवक की मौत, दिवाली के दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग

पिता ने आवेदन में बताया कि सुबह जिम से घर लौटने के बाद लगभग 11 बजे दिन में बाइक लेकर राहुल घर से निकला था। गुरुवार की शाम चार बजे उसकी मौत की सूचना मिली परिजनों के अनुसार राहुल इटकी गया था। वहीं, दोस्तों के अनुसार पंडरा नदी में नहाने के दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

Nov 02, 2024

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हनीट्रैप करने की कोशिश, मोबाइल पर आया अश्लील वीडियो कॉल

मंत्री की ओर से जारी वीडियो संदेश में कहा गया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से बार-बार वीडियो कॉल आ रहे थे। उसी क्रम में एक कॉल रिसीव करने पर स्क्रीन पर अश्लील तस्वीरें दिखाई जाने लगी। उसके बाद उन्होंने तुरंत कॉल काटकर नंबर को ब्लॉक कर दिया।

Nov 02, 2024

झारखंड में कांपी धरती, रांची समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटके; लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े

झारखंड में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके राजधानी रांची के साथ-साथ जमशेदपुर, चाईबासा और खरसावां में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर पाया गया है।

Nov 01, 2024

5 साल में 7 वर्ष बढ़ी हेमंत सोरेन की उम्र? बीजेपी का तंज, झारखंड में ही ऐसा हो सकता है...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हेमंत सोरेन भी साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से अपना नामांकन किया है। इस बीच बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में अपनी उम्र बढ़ाकर बताई है।

Oct 30, 2024

देवघर के SP पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने दिया हटाने का निर्देश; क्यों हुई कार्रवाई? जानिए

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर देवघर एसपी के पद पर तैनात करने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी डुंगडुंग को निर्वाचन आयोग ने देवघर से ही चुनाव कार्य से हटाया था।

Oct 29, 2024

शराब घोटाला: झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, IAS विनय चौबे समेत अन्य के ठिकानों पर रेड

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह सहित उनके अन्य करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम कांके रोड स्थित विनय चौबे के आवास और हरमू स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई शराब घोटाले मामले में की गयी है।

Oct 29, 2024

हजारीबाग में दिनदहाड़े मर्डर, रामनवमी कमिटि के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

झारखंड के हजारीबाग शहरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बड़ा बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उनके आवास के समीप ही इस कांड को अंजाम दिया।

Oct 28, 2024

होटल की आड़ में चल रहा था जुए का अड्डा, बिल्डर समेत 4 गिरफ्तार

रांची शहर में जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बिल्डर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कचहरी रोड के तमाश बार एंड रेस्टोरेंट और जेड थ्री होटल में शनिवार देर रात छापेमारी में की गई। यहां से बिल्डर रमेश शर्मा, मनोज पंडित, होटल मैनेजर अनिल चंद्र मंडल, कर्मी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Oct 25, 2024

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम मधु कोड़ा को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज; नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला खदान घोटाले में दोषसिद्धि को निलंबित करने की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए शीर्ष अदालत से राहत देने की गुहार लगाई थी।

Oct 24, 2024

सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया; मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया अरेस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजे जाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने से जुड़े मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी लीड मिली है। मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी शेख हुसैन ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।

Oct 23, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बरहेट से हेमंत सोरेन तो महेशपुर से स्टीफन मरांडी

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख घटक झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इस सूची में में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने आज बताया कि अन्य उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किये जाएंगे ।

Oct 21, 2024

रिम्स में हॉस्टल की छत से गिर पीजी छात्र की मौत, युवती घायल; क्या है मामला?

रिम्स में रविवार रात हॉस्टल नंबर चार की तीसरी मंजिल के गिरकर पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र डॉ आकाश भेंगरा की मौत हो गई। वहीं उनके साथ गिरी पल्लवी नामक युवती घायल है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद रिम्स परिसर में चर्चा है कि डॉ. आकाश और पल्लवी के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था।

Sep 26, 2024

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा फेर बदल, 40 डीएसपी का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने 40 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है।

Sep 25, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर आया अपडेट, वोटिंग और काउंटिंग की संभाविट डेट आई सामने

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने मंगलवार को सभी आयुक्तों, जोनल आईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीआईजी, एसपी के साथ चुनाव की तैयारी पर बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। 26-27 सितंबर को आयोग की टीम महाराष्ट्र का दौरा करेगी। वहां से लौटने के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव पर निर्णय लेगी।

Sep 24, 2024

विधानसभा नियुक्ति घोटाले की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई जांच के लिए पूरी तरह फिट बताया।

Sep 12, 2024

BJP संताल को तोड़ने की रच रही साजिश, केंद्र सरकार विकास नहीं; सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करता है: हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पंजाब, हरियाणा में ये जा नहीं सकते, क्योंकि किसान इनके विरोध में हैं। जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव में भी इन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। अब इनकी नजर झारखंड पर है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गांव तक पहुंचने वाली सरकार है।

Sep 10, 2024

शर्मनाक... धनबाद में सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

झारखंड के धनबाद जिले में एक नाबालिग किशोरी (16 वर्ष) ने अपने सगे चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत पर धनबाद थाना में आरोपी चाचा के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी चाचा की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

Sep 09, 2024

शर्मनाक! रिम्स की लिफ्ट में महिला डॉक्टर से छेड़खानी, शोर मचाने पर आरोपी गिरफ्तार

रांची के रिम्स की लिफ्ट में शनिवार की देर रात एक युवक ने एक महिला चिकित्सक से छेड़खानी की। जब चिकित्सक ने शोर मचाया तब आरोपी को पकड़ लिया गया। उसे बरियातू पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामला रिम्स के सुपरस्पेशलिटी आंकोलॉजी विभाग का है।

Sep 05, 2024

झारखंड को मिलेगी 3 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी इस दिन कर सकते हैं उद्घाटन

टाटानगर समेत झारखंड को तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। इनमें से दो टाटानगर से पटना व बरहमपुर के लिए खुलेंगी, जबकि देवघर से बनारस के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को ट्रेनों का उद्घाटन कर सकते हैं।

Sep 02, 2024

नौकरी की दौड़ या मौत की रेस? झारखंड में सिपाही भर्ती की दौड़ में अबतक 12 अभ्यर्थियों की गई जान, BJP ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा

झारखंड में विभिन्न केंद्रों पर उत्पाद सिपाही पद पर बहाली के लिए आयोजित दौड़ में मौत का सिलसिल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती दीपक पासवान ने भी दम तोड़ दिया।

Aug 30, 2024

बीजेपी में शामिल हुए चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। चंपाई सोरेन को झारखंड बीजेपी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Aug 30, 2024

हेमंत सोरेन सरकार में रामदास ने ली मंत्री पद की शपथ, CM ने दी बधाई

रामदास सोरेन मौजूदा समय में घाटशिला से विधायक हैं। रामदास सोरेन ने 2009 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीते और वह जेएमएम के पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष भी हैं। रामदास सोरेन संथाल आदिवासी समाज से आते हैं।

Aug 29, 2024

बीजेपी बोली, चंपाई सोरेन पर जासूसी की जांच हो; JMM ने किया पलटवार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की स्पेशल ब्रांच द्वारा जासूसी के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

Aug 28, 2024

चंपाई सोरेन JMM से आज ही देंगे इस्तीफा, कहा- झारखंड के हित में लिया फैसला; 30 को बीजेपी में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वो जेएमएम और झारखंड की कैबिनेट से गुरुवार को इस्तीफा देंगे। इस्तीफे से पहले पूर्व सीएम ने बुधवार को रांची में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी निर्णय हमने लिया है, वह झारखंड के हित में लिया है।

Aug 28, 2024

झारखंड में 5 जिलों के एसपी समेत 10 आईपीएस का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार की शाम दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को एससीआरबी रांची एसपी के पद पर तैनात किया गया है।

Aug 27, 2024

अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 30 को बीजेपी में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार देर रात द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। झारखंड लौटने के बाद उन्हें नया सुरक्षा कवर दिया जाएगा

Aug 25, 2024

चिराग पासवान ने की देश में जाति जनगणना कराए जाने की वकालत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने देश में जाति जनगणना कराये जाने पर बल देते हुए कहा कि इससे योजना बनाने में केंद्र और राज्य सरकार को सहूलियत होगी।

Aug 23, 2024

रांची में BJYM कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, विधायक समेत कई कार्यकर्ता घायल

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। राजधानी के मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास जाने के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई।

Aug 23, 2024

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन को खूब खरी खोटी सुनाई, कहा- ना झारखंड संभल रहा, ना पार्टी संभल रही

केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है।

Aug 22, 2024

चंपाई सोरेन बनाएंगे नई पार्टी या नए साथी का थामेंगे हाथ? पूर्व सीएम को लेकर वेट एंड वॉच की स्थिति में भाजपा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मामले में भाजपा वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। चंपाई सोरेन द्वारा नए संगठन बनाने या नए साथी का हाथ थामने की बात कही गई है। भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेता इन दोनों ही स्थितियों में पार्टी का लाभ देख रहे हैं।

Aug 15, 2024

झारखंड सरकार ने हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं और नीतियां बनाई हैं: हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं और नीतियां बनाई है और इसे धरातल पर उतारा है। सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोहाराबाद मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और इसके बाद परेड की सलामी ली।

Aug 14, 2024

झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी

राजधानी रांची और आसपास समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिन मानसून एक्टिव रहेगा और बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Aug 13, 2024

बांग्लादेशी गिद्ध से हड़कंप, 1214 km की दूरी तय कर पहुंचा झारखंड; ढाका लिखा हुआ रिंग मिला

झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के कोनार डैम से बांग्लादेश का चिप लगा एक गिद्ध पकड़ा गया है। उसके पंजे पर एक मेटालिक रिंग भी लगा हुआ है, जिस पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम और नंबर अंकित है।

Aug 13, 2024

कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर फूटा गुस्सा, RIMS के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

रांची स्थित राजकीय राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (आरआईएमएस) के जूनियर चिकित्सकों ने कोलकाता में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में मंगलवार को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाओं और गैरजरूरी सेवाओं का बहिष्कार कर ‘पेन डाउन’ आंदोलन शुरू किया।

Aug 12, 2024

हजारीबाग में पुलिसकर्मी की हत्या कर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में सोमवार की सुबह इलाजरत कैदी एक पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार हो गया। कैदी मो शाहिद अंसारी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चौहान की हत्या कर भाग गया.। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

Aug 09, 2024

टेंडर कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

टेंडर कमीशन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिक पर पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई हुई।

Aug 08, 2024

झारखंड के राज्यपाल ने कहा, आदिवासी केवल शब्द नहीं यह एक संस्कृति है; इसे बचाने की जररूरत

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को कहा कि ‘आदिवासी’ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक संस्कृति है। अगर हम अपनी संस्कृति और परंपरा को भूल जाएंगे, तो हम अपने समाज और देश को नुकसान पहुंचाएंगे। हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है।

Aug 07, 2024

रघुवर दास के कार्यकाल में हुए पुल निर्माण की होगी जांच, सोरेन सरकार में मंत्री ने किया ऐलान

झारखंड में रघुवर दास के कार्यकाल में हुए पुल निर्माण की जांच होगी। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यह ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि बोकारो में जो पुल बारिश में टूटा, वो साल 2011-2012 के समय का है। इसी तरह भाजपा सरकार में सिल्ली सहित अन्य जिलों में भी बना पुल धराशायी हो चुका है। पुल की गुणवत्ता के साथ विभाग कोई समझौता नहीं करेगा। विभाग संवेदक सहित अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा।

Aug 03, 2024

कुदरत का प्रहार, जनता लाचार... झारखंड के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के सभी इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। कई निचले इलाके डूब गए। सड़कें लबालब हो गईं। कुछ इलाकों में रेल ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया, जिसके चलते घंटों परिचालन बाधित रहा।

Aug 02, 2024

झारखंड में अग्निवीरों के आश्रितो को मिलेगी सरकारी नौकरी और अनुग्रह राशि, हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन नेता सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निवीरों के लिये बड़ी घोषणा की है। सोरेन ने सदन के बीच में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के जोरदार हंगामे के बीच अपने समापन भाषण में कहा कि अग्निवीरों के निधन होने पर झारखंड सरकार उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी और अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

Aug 02, 2024

रांची में दिनदहाड़े वकील की निर्मम हत्या, हत्यारे ने सिर के बीचों-बीच घोंपा चाकू

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की है। गोपाल कृष्ण की हत्या को लेकर वकीलों में काफी गुस्सा और आक्रोश है।

Aug 01, 2024

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, बीजेपी के 18 विधायकों को किया निलंबित

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्षी सदस्यों का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने भाजपा के 18 सदस्यों को 2 अगस्त दोपहर 2:00 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

Aug 01, 2024

मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में गुजारी रात

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायकों ने मार्शल द्वारा आसन के समीप से हटाए जाने के बाद विधानसभा परिसर में ही रात गुजारी। ये विपक्षी विधायक रोजगार समेत विभिन्न मुद्दों पर उनके प्रश्नों का जवाब देने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इनकार के खिलाफ आसन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे।

Jul 31, 2024

संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को बुधवार को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई गई। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने राजभवन के बिरसा मंडप में एक सादे समारोह में गंगवार को झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई।

Jul 30, 2024

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतरे, 2 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो स्टेशन के निकट मंगलवार तड़के हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

Jul 29, 2024

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से SC का इनकार; ईडी की याचिका खारिज

उच्चतम न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मुकदमे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

Jul 25, 2024

रांची में NIA की रेड, टेरर फंडिंग केस में एक्शन; 33 लाख कैश बरामद

भाकपा माओवादियों के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू से जुड़े टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार में छापेमारी की। यह छापेमारी ईंट भट्ठा संचालक रोहित यादव और ठेकेदार जीतेंद्र पांडेय के ठिकानों पर की गई।

Jul 24, 2024

सोरेन ने बजट में झारखंड की ‘उपेक्षा’ करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को केंद्रीय बजट में राज्य की उपेक्षा करने के लिए केंद्र की आलोचना की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केंद्र द्वारा राज्य को दिये जाने वाली बकाया राशि को लेकर चुप हैं।

Jul 16, 2024

गढ़वा में सड़क हादसे में 2 स्कूली बच्चों की मौत, 6 घायल; गुस्साई भीड़ ने पिकअप को फूंका

झारखंड के गढ़वा में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 6 बच्चे गंभाीर रूप से घायल हो गए। हादसे की बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया।

Jul 16, 2024

27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली में 27 जुलाई को प्रस्तावित नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे। इस बैठक के एजेंडे को लेकर सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

Jul 15, 2024

मृतक की पत्नी की सिफारिश पर पीडीएस हस्तांतरण गलत नहीं: झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि जन वितरण प्रणाली की दुकान का लाइसेंस अनुकंपा के आधार पर हस्तांतरण करने वाले को मृतक का आश्रित होना और उसे अनुकंपा पर लाइसेंस का दावा करना जरूरी है।

Jul 12, 2024

झारखंड को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, 1500 प्लस टू शिक्षाकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड के 1500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में हुआ।

Jul 11, 2024

नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने रॉकी को झारखंड से दबोचा

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को रॉकी के लंबे समय से तलाश थी। रॉकी नीट पेपर लीक केस की वो कड़ी है, जिसमें पेपर लीक कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। रॉकी का कनेक्शन बिहार से था। वो बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है।

Jul 10, 2024

हेमंत सोरेन ने की विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिया लक्ष्य; कहा- सितंबर तक 30 हजार नियुक्तियां करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विभिन्न विभागों में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सितंबर के अंत तक विभिन्न विभागों में लगभग 30 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति पूरा करने का लक्ष्य दिया।

Jul 05, 2024

झारखंड: शपथ के बाद हेमंत सोरेन की अग्नि परीक्षा, 8 जुलाई को फ्लोर टेस्ट के बाद मंत्रिमंडल विस्तार; कौन-कौन बनेगा मंत्री?

झामुमो (JMM) की ओर से दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, हफिजुल हसन, बसंत सोरेन और बेबी देवी के नाम तय माना जा रहा। वहीं, 12वें मंत्री के तौर पर लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Jul 04, 2024

VIDEO: हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के सीएम

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना इस्तीफा दे दिया जिससे दिन भर चलीं अटकलों पर विराम लग गया।

Jul 04, 2024

नीट पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, धनबाद से मुख्य साजिशकर्मा अमन सिंह गिरफ्तार

सीबीआई की विशेष जांच टीम ने बुधवार शाम अमन सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि अमन सिंह नीट पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।

Jul 03, 2024

Jharkhand: सीएम चंपाई ने इस्तीफा दिया, हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलने पहुंचे; सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

झारखंड के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। चंपाई सोरेन ने बुधवार की शाम अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है।

Jul 03, 2024

विद्युत रंजन सारंगी झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने

ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) बनाये गए हैं। पिछले वर्ष 28 दिसंबर 2023 से झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था।

Jul 03, 2024

Jharkhand weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

रांची समेत पूरे झारखंड में अगले तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान झमाझम बारिश के आसार हैं। संताल के अलावा कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो में कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

Jul 02, 2024

झारखंड में सियासी हलचल तेज, हेमंत सोरेन ने बुलाई विधायकों की बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर बुधवार को सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक होगी। इसमें सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

Jul 01, 2024

गिरिडीह में 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल ध्वस्त, सेंटरिंग बहा; पिलर भी हुआ टेढ़ा

झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी-डुमरीटोला के पास अरगा नदी पर साढ़े पांच करोड़ की लागत से बन रहा पुल शनिवार रात मानसून की बारिश में ध्वस्त हो गया। इसके चार गर्डर और सेंटरिंग का सामान नदी के तेज बहाव में बह गया।

Jun 28, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमीन घोटाले में हाईकोर्ट से मिली जमानत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। शुक्रवार को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हेमंत सोरेन को जमानत दी।

Jun 27, 2024

NEET पेपर लीक केस: हजारीबाग पहुंची सीबीआई, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत 10 से की पूछताछ

सीबीआई टीम बुधवार को सबसे पहले ओएसिस स्कूल पहुंची। यहां प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन के लोगों और शिक्षकों से जानकारी हासिल की। इससे पहले मंगलवार को सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम हजारीबाग पहुंची थी।

Jun 26, 2024

NEET पेपर लीक मामला: हजारीबाग पहुंची सीबीआई, की पूछताछ; बिहार में 8 पर FIR

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें से छह लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, दो अभी फरार हैं।

Jun 14, 2024

झारखंड में सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर; 5 की मौत

झारखंड में गढ़वा-श्री बंशीधरनगर मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

Jun 05, 2024

झारखंड में भाजपा-आजसू पार्टी गठबंधन ने 9 सीटें जीतीं, शिबू सोरेन की JMM को बड़ा झटका

झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करने वाले भाजपा-आजसू पार्टी गठबंधन ने इस बार तीन महत्वपूर्ण सीटें खो दीं, जिससे राज्य में इसकी सीटों की संख्या घटकर नौ रह गई। प्रदेश में 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने 12 सीटें जीती थी। उस वक्त आजसू को एक सीट मिली थी। भाजपा और आजसू पार्टी ने 2024 में दूसरी बार गठबंधन में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

Jun 03, 2024

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक मतदान किया

झारखंड में लोकसभा चुनाव के चार चरणों के दौरान पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने यह जानकारी दी।

Jun 01, 2024

अंतिम चरण में झारखंड की तीनों सीटों के लिए बरसे वोट, दुमका में 69.89, गोड्डा 67.24 और राजमहल में 66.86 प्रतिशत वोटिंग

झारखंड के चौथे व अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में झारखंड की दुमका, गोड्डा और राजमहल सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। शांतिपूर्ण माहौल में तीनों जगहों पर जमकर वोट बरसे।

Jun 01, 2024

झारखंड : 3 लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 46.80 फीसदी मतदान

झारखंड में सातवें चरण में गोड्डा, राजमहल(अजजा) और दुमका(अजजा) लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि आज सुबह 7:00 से मतदान शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे तक मतदान चलेगा।

May 30, 2024

रांची में बदमाशों ने ट्रक में लगाई आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

झारखंड के रांची में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक ट्रक में आग लगा दी, जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

May 24, 2024

अंग्रेजों की तरह मोदी सरकार ने 10 साल में देश के जल, जंगल और जमीन को लूटा: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर अंग्रेजों की तरह पिछले 10 वर्ष में देश के जल, जंगल और जमीन को लूटने का आरोप लगाया। खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धार्मिक आधार पर देश को विभाजित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा से हिंदुओं और मुसलमानों को एकजुट करने का काम किया है।

May 22, 2024

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई

विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने एक धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की एजेंसी की रिमांड बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी।

May 22, 2024

झारखंड में 5.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 37 क्विंटल अफीम जब्त

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पुलिस ने 5.58 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 37.23 क्विंटल अफीम जब्त की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

May 20, 2024

झारखंड में मतदान केंद्र के बाहर दिल का दौरा पड़ने से मतदाता की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को मतदान केंद्र के बाहर संभवत: दिल का दौरा पड़ने से 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। यह घटना हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चितरपुर ब्लॉक के भुचुंगडीह गांव में सरकारी हाई स्कूल में बूथ 193 के बाहर हुई।

May 17, 2024

हेमंत सोरेन की लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि उन्हें कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने से पहले प्रथम दृष्टया स्वयं को संतुष्ट करने की जरूरत है।

May 14, 2024

राम लला को फिर से तंबू में भेजने की साजिश रच रही कांग्रेस: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर 'शर्मनाक' राजनीति करने और 'राम लला को फिर से तंबू में भेजने' की साजिश रचने का आरोप लगाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन पर भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति का 'सबसे बड़ा मॉडल' बनने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत को इन बुराइयों से मुक्त करने का संकल्प लिया है।

May 10, 2024

पीओके की एक-एक इंच जमीन भारत की, इसे कोई ताकत छीन नहीं सकती: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से संबंधित मुद्दे पर "सवालिया निशान उठाने" को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि इसकी एक-एक इंच जमीन भारत की है तथा इसे कोई भी ताकत नहीं छीन सकती।

May 09, 2024

गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 93 उम्मीदवार मैदान में, 25 मई को मतदान

झारखंड की उन चार लोकसभा सीट पर 93 उम्मीदवार मैदान में जहां 25 मई को चुनाव होना है। एक अधिकारी ने नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई थी।

May 08, 2024

एनडीए सरकार की संविधान बदलने की कोशिश को नाकाम करेंगे : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर संविधान बदलने और एससी, एसटी तथा ओबीसी श्रेणियों का ''आरक्षण छीनने'' की कोशिश का आरोप लगाते हुए बुधवार कहा कि उनकी पार्टी ऐसे किसी भी प्रयास को नाकाम कर देगी।

May 07, 2024

मंत्री आलम के सचिव ने प्रभावशाली लोगों के लिए कमीशन इकट्ठा किया, कोर्ट में ईडी का बयान

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को यहां एक अदालत को बताया कि झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव ने निविदाओं पर ''कुछ प्रभावशाली लोगों'' की ओर से कमीशन एकत्र किया था। ईडी ने यह भी दावा किया कि मंत्री के ग्रामीण विकास विभाग के शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी कथित अवैध नकद भुगतान सांठगांठ में शामिल थे।

May 06, 2024

झारखंड में ईडी को मिला नोटों का पहाड़, मंत्री आलम से जुड़ा कनेक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव से कथित रूप से जुड़े एक घरेलू सहायक के परिसरों की तलाशी के दौरान 20-30 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद करने का दावा किया।

May 02, 2024

अमित शाह डीप फेक वीडियो केस: दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष को तलब किया

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो मई को तलब किया है। पार्टी प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Apr 27, 2024

हेमंत सोरेन को अपने चाचा के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत नहीं मिली

जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अपने चाचा के अंतिम संस्कार और क्रिया कर्म में शामिल होने के लिए दाखिल अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने श्री सोरेन को अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।

Apr 27, 2024

रांची में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल

रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस मण्डार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गयी। बस में 30 बच्चे सवार थे। मण्डार पुलिस थाने के प्रभारी राहुल ने कहा, स्कूल के करीब 15 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Apr 25, 2024

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी, 20 मई को है मतदान

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव लड़ेंगी। झामुमो विधायक सरफराज़ अहमद के इस्तीफे के कारण गिरिडीह जिले में स्थित यह सीट खाली हुई है।

Apr 24, 2024

गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय फैसला नहीं सुना रहा: हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर उच्च न्यायालय फैसला नहीं सुना रहा है।

Apr 24, 2024

धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ढुलू महतो और उनके पांच समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Apr 21, 2024

हेमंत सोरेन के साथ अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी झारखंड की जनता : तेजस्वी

उन्होंने कहा, झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए यादव ने कहा, 400 सीट की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।

Apr 21, 2024

लोकतंत्र को विफल नहीं होने देंगे] हेमंत सोरेन ने जेल से भेजे संदेश में कहा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल से भेजे एक संदेश में दावा किया कि भाजपा विपक्ष शासित राज्यों में सरकारें गिराने की कोशिश कर रही है लेकिन लोकतंत्र को विफल नहीं होने दिया जाएगा। हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को यहां आयोजित एक विशाल रैली में उनका संदेश पढ़ा।

Apr 19, 2024

झारखंड के पलामू में रामनवमी पर झड़प के सिलसिले में 10 लोग गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में शामिल रहने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पलामू जिले के कजरू गांव में हुई झड़प के सिलसिले में दोनों समूह के पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Apr 19, 2024

रांची में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की महारैली, लालू यादव और राहुल गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता सहित 14 राजनीतिक दलों के नेता 21 अप्रैल को रांची में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की उलगुलान न्याय रैली में भाग लेने के लिए सहमत हुए हैं।

Apr 16, 2024

झारखंड में विधवा की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के लोहरदगा जिले में 50 वर्षीय एक विधवा की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार विधवा ने तीन में से दो लोगों के नाबालिग बेटों पर अपनी 19 वर्षीय मूक-बधिर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

Apr 13, 2024

झारखंड सरकार रांची में भू-माफिया के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी दे: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य की राजधानी में भू-माफिया के खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में सरकार से जानकारी मांगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने राज्य को निर्दोष लोगों से जबरन जमीन हड़पने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण देने का निर्देश दिया।

Apr 10, 2024

ईडी ने कांग्रेस विधायक से 6 घंटे पूछताछ की, बुधवार को भी पेश होने को कहा

झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद कथित धन शोधन मामले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं, जहां उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। प्रसाद (36) ने अपराह्न तीन बजकर 10 मिनट पर ईडी कार्यालय में प्रवेश किया और रात नौ बजकर 20 मिनट पर बाहर निकलीं।

Apr 07, 2024

ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ सबूत के तौर पर फ्रिज व स्मार्ट टीवी के बिल शामिल किए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने इस दावे के समर्थन में एक फ्रिज और स्मार्ट टीवी का बिल सबूतों में शामिल किया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की 8.86 एकड़ जमीन अवैध तरीके से हासिल की थी। संघीय जांच एजेंसी ने रांची स्थित दो डीलर से ये रसीदें प्राप्त कीं और उन्हें पिछले महीने 48 वर्षीय झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता और चार अन्य के खिलाफ दायर अपने आरोप पत्र में शामिल किया।

Apr 04, 2024

झारखंड : कोलकाता जाने वाली बस से 1 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त, 3 हिरासत में

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बस से बृहस्पतिवार को कुल 1.09 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी और इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Apr 04, 2024

जेल में बंद हेमंत सोरेन दुमका से नहीं लड़ेंगे चुनाव, विधायक नलिन को टिकट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को दुमका लोकसभा सीट के लिए शिकारीपाड़ा के अपने विधायक नलिन सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया। इसी के साथ उसने स्पष्ट किया कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस संसदीय सीट (दुमका) से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं। पार्टी ने टुंडी के अपने विधायक मथुरा प्रसाद महतो को गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

Apr 03, 2024

झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने तीन आईईडी बरामद किये

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को नक्सल-रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तीन परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Apr 01, 2024

हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ली

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी याचिका सोमवार को वापस ले ली। सोरेन ने बजट सत्र में भाग लेने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय से अनुमति मांगी थी।

Apr 01, 2024

धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, धमकी देने का आरोप

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के खिलाफ, उनकी उम्मीदवारी का विरोध करने के लिए मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल को धमकी देने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Apr 01, 2024

झारखंड की चार लोकसभा सीट के लिए भाकपा ने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की झारखंड इकाई ने राज्य की चार लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भाकपा की झारखंड इकाई के सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि अभय भुइयां को पलामू लोकसभा सीट से, महेंद्र ओरांव को लोहरदगा से, अर्जुन कुमार को चतरा से और राजेश कुमार किस्कू को दुमका लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Mar 28, 2024

झारखंड में कांग्रेस ने 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, कालीचरण मुंडा को खूंटी से टिकट

कालीचरण मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें 2019 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 1,445 मतों के मामूली अंतर से हराया था। लोहरदगा में कांग्रेस ने सुखदेव भगत को मैदान में उतारा है जो 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुदर्शन भगत से हार गए थे।

Mar 27, 2024

झारखंड सरकार के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

रांची में झारखंड सरकार के 46 वर्षीय एक कर्मचारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ज्योति प्रकाश का शव टैगोर हिल रोड स्थित उनके फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला।

Mar 27, 2024

झारखंड में होली की पार्टी के दौरान झगड़ा, चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

झारखंड के पलामू जिले में होली के जश्न के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात उनके परिवार द्वारा आयोजित की गई एक पार्टी में यह घटना हुई थी।

Mar 25, 2024

झारखंड में 1.4 करोड़ रुपये की अफीम जब्त, दो लोग गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.4 करोड़ रुपये की अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव में छापेमारी की और 28 किलोग्राम अफीम जब्त की।

Mar 24, 2024

पलामू में मर्डर, जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या; चाकू गोदकर मार डाला

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर सेमरटांड इलाके में हुई। चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दो दोस्त सुबह की सैर पर निकले थे और इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर चाकुओं से वार किये।

Mar 23, 2024

झारखंड में हादसा, बारातियों को ले जा रही बस ट्रक से टकराई; 3 बच्चों की मौत, 8 घायल

झारखंड के लोहरदगा जिले में बारातियों को ले जा रही एक बस एवं ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र छह माह से छह साल के बीच थी।

Mar 22, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ी

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने कथित जमीन घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Mar 17, 2024

झारखंड में चार चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को काउंटिंग

झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिये चार चरणों में चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे। मतगणना चार जून को होगी।

Mar 15, 2024

झारखंड में कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी की रेड, 35 लाख कैश जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने धनशोधन मामले में जांच के तहत झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव तथा अन्य के खिलाफ छापेमारी में करीब 35 लाख रुपये की नकदी और दस्तावेज जब्त किये।

Mar 15, 2024

जस्टिस उत्तम आनंद हत्याकांड: सीबीआई ने कहा- दोषियों की whatsapp चैट में कोई खास जानकारी नहीं

सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय को अवगत कराया कि धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में दोषी ठहराये गये दो लोगों की व्हाट्सएप चैट से कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है।आनंद की 28 जुलाई 2021 को सुबह की सैर के दौरान हत्या कर दी गई थी।

Mar 14, 2024

झारखंड : JMM के सरफराज अहमद, BJP के प्रदीप वर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदीप वर्मा बृहस्पतिवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये। निर्वाचन अधिकारी सैयद जावेद हैदर ने उन्हें विजेता घोषित करने के बाद निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा।

Mar 13, 2024

झारखंड में गैंगरेप, किशोरी के साथ 5 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में 13 साल की एक लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को मझगांव पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में हुई जब पीड़िता स्नान करने गई थी।

Mar 12, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग केस: झारखंड में कांग्रेस विधायक के परिसरों पर ईडी की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनसे कथित तौर पर जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Mar 12, 2024

झारखंड को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड को मंगलवार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन राज्य की राजधानी रांची और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बीच चलेगी। राज्य और देश भर में कई अन्य रेलवे परियोजनाओं के अनावरण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

Mar 11, 2024

पत्रकार सुधीर चौधरी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक; झारखंड में दर्ज है एफआईआर

सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर रांची में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में टेलीविजन (टीवी) समाचार प्रस्तोता सुधीर चौधरी को सोमवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया।

Mar 09, 2024

झारखंड में कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव, पांच आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में करीब तीन दिन पहले कथित तौर पर पिता द्वारा हत्या कर दफनाई गई 16 वर्षीय लड़की का शव कब्र खोदकर शुक्रवार को निकाला गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mar 06, 2024

चंपई सोरेन ने 2.04 लाख लाभार्थियों के बीच 43.85 करोड़ रुपये वितरित किए

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बुधवार को करीब 2.04 लाख लाभार्थियों के बीच 43.85 करोड़ रुपये की राशि वितरित की।

Mar 06, 2024

चेक बाउंस केस: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल राशि देने को राजी

चेक बाउंस मामले में ट्रायल फेस कर रहीं फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शिकायतकर्ता से समझौते को तैयार हो गईं हैं। 2.50 करोड़ रुपए सूद के साथ देने के लिए राजी हो गईं हैं।

Mar 05, 2024

मनरेगा घोटाले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में ईडी की गवाही जारी

झारखंड में मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल एवं अन्य से जुड़े मामले में ईडी की ओर से गवाही जारी है।

Mar 04, 2024

झारखंड में दो बेटियों को जहर देने के बाद डॉक्टर ने आत्महत्या की

झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार दोपहर 40 वर्षीय एक दंत चिकित्सक ने अपनी दो बच्चियों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mar 04, 2024

हेमंत सोरेन को जेल में डालने वाली ताकतों को करारा जवाब मिलेगा: कल्पना सोरेन

जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड उन ताकतों को करारा जवाब देगा जिन्होंने उनके पति को सलाखों के पीछे डाला है।

Mar 02, 2024

झारखंड में स्पेन की महिला से गैंगरेप, तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Mar 01, 2024

हम लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेंगे, देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेगा क्योंकि देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

Feb 29, 2024

झारखंड ने बिजली दर में 7.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, नई दरें 1 मार्च से होंगी लागू

जेएसईआरसी के एक बयान में कहा कि नई दरों के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 5.80 रुपये की जगह 6.30 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा, जबकि शहरी उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये की जगह 6.65 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा।

Feb 29, 2024

ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद निकाय चुनाव कराए जाएंगे: झारखंड सरकार

झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार निकाय चुनाव कराएगी।

Feb 28, 2024

झारखंड में दर्दनाक हादसा, आसनसोल -झाझा मेमू पैसेंजर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

हावड़ा-नई दिल्ली रेल खंड पर बुधवार की शाम ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आसनसोल रेलमंडल अंतर्गत विद्यासागर-कासियाटांड़ हॉल्ट के बीच कालाझरिया के समीप बुधवार की संध्या 7 बजे मेमू पैसेंजर के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

Feb 25, 2024

झारखंड में छऊ नृत्य अकादमी स्थापित की जाएगी: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घोषणा की कि प्रसिद्ध मार्शल नृत्य शैली को बढ़ावा देने के लिए राज्य में छऊ नृत्य अकादमी स्थापित की जाएगी।

Feb 24, 2024

राहुल गांधी को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज; अमित शाह के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

झारखंड उच्च न्यायालय ने एक आपराधिक शिकायत के संबंध में अधीनस्थ न्यायालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।

Feb 23, 2024

झारखंड में 10 लाख के ईनामी समेत दो माओवादियों ने किया आत्मसर्पण

भाकपा (माओवादी) से अलग होकर गठित हुई झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एक स्वयंभू कमांडर सहित दो माओवादियों ने शुक्रवार को लातेहार जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

Feb 22, 2024

हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, कोर्ट का बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार

रांची की एक विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

Feb 19, 2024

तीन नाबालिग बच्चों संग महिला ने कुएं में लगाई छलांग, बच्चों की मौत

पारिवारिक झगड़े के कारण महिला अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस हादसे में महिला के तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि ग्रामीणों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया।

Feb 18, 2024

झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने जाति आधारित सर्वेक्षण को दी हरी झंडी

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Feb 18, 2024

झारखंड में सियासी ड्रामा, मंत्रिमंडल विस्तार से असंतुष्ट 12 कांग्रेस विधायकों में से 8 दिल्ली पहुंचे

झारखंड में कांग्रेस के चार विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में शामिल करने से नाराज पार्टी के 12 में से आठ विधायक शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे।

Feb 17, 2024

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गृह, कार्मिक समेत अन्य विभाग अपने पास रखा

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया और आवंटित नहीं किए गए विभागों के अलावा गृह और कार्मिक जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे।

Feb 15, 2024

हेमंत सोरेन को ईडी रिमांड अवधि खत्म, भेजे गए होटवार जेल

रांची के बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 13 दिनों की ईडी रिमांड की अवधि समाप्त होने पर गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया गया।

Feb 13, 2024

गठबंधन सरकार गिराने पर जुटीं है भाजपा : चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जैसे ही सरकार बनी दो साल कोरोना जैसे कठिन समस्या से उबरने में सरकार का समय चला गया। बाकी बचे दो सालों में सरकार ने राज्य में जो विकास करने का काम किया उससे भाजपा के लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया।

Feb 13, 2024

बोकारो में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग

बोकारो जिले के झुमरा पहाड़ की तलहटी पर अमन पहाड़ी के समीप मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों व नक्सलियों में मुठभेड़ हो गया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जो कुछ घंटे तक चली।

Feb 11, 2024

कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार दूसरे दिन 5 घंटे पूछताछ

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से धनशोधन के एक मामले में रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Feb 07, 2024

कोर्ट से हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, ईडी हिरासत 5 दिन बढ़ायी

रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी।

Feb 05, 2024

झारखंड में चंपई सोरेन को विश्वासमत हासिल, फ्लोर टेस्ट में किसे मिले कितने वोट? जानिए

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायकों ने विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि 29 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5