Saturday 19-Sep-2026

बीजेपी पर जमकर बरसे लालू यादव, योगी आदित्यनाथ को भी लिया आड़ हाथ; कहा- उनका काम केवल घंटी बजाना है

बीजेपी पर जमकर बरसे लालू यादव, योगी आदित्यनाथ को भी लिया आड़ हाथ; कहा-  उनका काम केवल घंटी बजाना है

कोडरमा, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का नारा है बंटेंगे, तो कटेंगे पर उनका काम केवल घंटी बजाना है। भाजपा के लोग जनता को केवल गुमराह कर रहे हैं। उन्हें उठाकर फेंक देना है। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान लालू यादव ने ये बातें कहीं।

लालू प्रसाद कहा कि कोडरमा की जनता इस बार राजद को जीताने का मन बना चुकी है और चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि मोदी केवल सांप्रदायिकता फैलाते हैं। देश में महंगाई और गरीबी बढ़ रही है और लोग परेशान होकर दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर देश की समस्याओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोडरमा में राजद की जीत के बाद यहां का विकास सुनिश्चित होगा ।

impact add4

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सुबह 11.12 बजे सड़क मार्ग से सीधे जेजे कॉलेज मैदान पहुंचे और हेलीकॉप्टर के आने का इंतजार करने लगे। हेलीकॉप्टर पूर्वाह्न 11.17 पहुंचा। उसके बाद उन्होंने यहां से 11.28 बजे गया के लिए उड़ान भरी।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6