Tuesday 20-Jan-2026

देश-विदेश

  • Home
  • देश-विदेश
Jun 13, 2025

भारत वैश्विक लैंगिक असमानता सूचकांक 2025 में 131वें स्थान पर खिसका

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को लैंगिक समानता हासिल करने के लिए शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की पहुंच को बढ़ाने की आवश्यकता है।

Jun 13, 2025

इजरायल ने ईरान पर किया हमला: क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

इन हमलों ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है, खासकर तब जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। ट्रंप प्रशासन ने रविवार को ओमान में होने वाली छठे दौर की वार्ता पर जोर दिया था, लेकिन हमलों के बाद इसकी संभावना कमजोर पड़ गई है।

Jun 13, 2025

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना, 242 यात्रियों की मौत की आशंका

गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान, फ्लाइट नंबर AI171, लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था और इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सहित कुल 242 लोग सवार थे।

Jun 02, 2025

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: 40 से अधिक विमान नष्ट

यूक्रेन ने रूस के चार सैन्य हवाई अड्डों पर ड्रोन हमला कर 40 से अधिक विमानों को नष्ट किया। यह हमला रूस की हवाई शक्ति को कमजोर करने और शांति वार्ता में यूक्रेन की स्थिति मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

May 31, 2025

भारत की अर्थव्यवस्था ने मार्च 2025 तिमाही में दिखाई मजबूती, जीडीपी वृद्धि 7.4%

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) में 7.4% की मजबूत वृद्धि दर्ज की, जो पिछले चार तिमाहियों में सबसे अधिक है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 7.2% और रॉयटर्स के 6.7% के पूर्वानुमान से भी अधिक रही।

May 24, 2025

आकाशतीर: भारत की स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ने रचा इतिहास

आकाशतीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करके भारत की रक्षा तकनीक में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह प्रणाली न केवल भारत के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रखने में सक्षम है, बल्कि यह देश की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को भी दर्शाती है।

May 24, 2025

पाकिस्तान पर फिर सख्ती की तैयारी, भारत ने एफएटीएफ ग्रे लिस्ट में लाने की कर ली तैयारी

सूत्रों के अनुसार, भारत ने वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग की निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को इस संबंध में अहम जानकारियां और सबूत सौंप दिए हैं।

May 23, 2025

वक्फ संशोधन कानून की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, अंतरिम आदेश सुरक्षित; तीन प्रमुख मुद्दों पर हुई बहस

है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने गुरुवार को तीन अहम मुद्दों पर अंतरिम आदेश सुनाया नहीं, बल्कि सुनवाई पूरी कर सुरक्षित रख लिया। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा यह है कि क्या अदालतों को वक्फ, वक्फ बाई यूजर या वक्फ बाई डीड घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने का अधिकार मिल सकता है।

May 22, 2025

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025: कंप्यूटराइज्ड लॉटरी से चयनित 750 यात्री, जून से अगस्त तक दो मार्गों से होगी यात्रा

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष जून 2025 से अगस्त 2025 तक संपन्न होगी।

May 19, 2025

हैदराबाद अग्निकांड: ममता की मिसाल बनी एक मां, आग में झुलसते हुए भी चार बच्चों को सीने से लगाए रखा, 17 की मौत, 8 बच्चे शामिल

हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हौज़ इलाके में रविवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई, जिनमें 8 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

May 19, 2025

ISRO का 101वां मिशन असफल: PSLV-C61 रॉकेट की तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी, EOS-09 उपग्रह कक्षा में नहीं पहुंच सका

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का 101वां अंतरिक्ष मिशन रविवार को तकनीकी कारणों से अधूरा रह गया। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रविवार सुबह 5:59 बजे पीएसएलवी-सी61 (PSLV-C61) रॉकेट के ज़रिए अत्याधुनिक जासूसी उपग्रह EOS-09 को ध्रुवीय कक्षा में स्थापित करने का प्रयास किया गया, लेकिन तीसरे चरण में आई तकनीकी खराबी के कारण यह मिशन विफल रहा।

May 15, 2025

बी.आर. गवई ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

मुख्य न्यायाधीश गवई के कार्यकाल में पूजा स्थल अधिनियम और वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण सुनवाई की उम्मीद है।

May 15, 2025

मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर बवाल, कर्नल सोफिया को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज

मामला और गंभीर हो गया जब इंदौर हाई कोर्ट के निर्देश पर मानपुर पुलिस थाना में विजय शाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

May 10, 2025

पाकिस्तान की आक्रामकता का भारत ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। इन हमलों में यूसीएवी ड्रोन, लॉन्ग रेंज हथियार, लॉयटरिंग म्यूनिशंस, और लड़ाकू विमानों का उपयोग किया गया। नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए।

May 09, 2025

बिल गेट्स दान करेंगे अपनी पूरी संपत्ति: एक नई मिसाल

गेट्स ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य धनवान बनकर मृत्यु को गले लगाना नहीं है, बल्कि समाज के लिए कुछ ऐसा करना है जो दुनिया में बदलाव लाए।

May 08, 2025

ऑपरेशन सिंदूर: भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले में उपयोग किए गए हथियार

भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त अभियान ने 25 मिनट की अवधि में इन ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन की सफलता में उपयोग किए गए हथियारों की भूमिका महत्वपूर्ण थी, जिनमें फ्रांसीसी मूल की मिसाइलें, स्वदेशी ड्रोन और अन्य सटीक हथियार शामिल थे।

May 08, 2025

विश्व रेड क्रॉस दिवस: मानवता, सेवा और करुणा का वैश्विक उत्सव

है। इस दिन को वैश्विक स्तर पर मानवता, सेवा और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युद्ध, आपदा या संकट के समय ज़रूरतमंदों को बिना किसी भेदभाव के सहायता प्रदान करना है। लाल क्रॉस का प्रतीक अब पूरी दुनिया में चिकित्सा और मानवीय सेवा का प्रतिनिधित्व करता है।

Feb 24, 2025

तेलंगाना सुरंग हादसा: 30 घंटे से ज्यादा वक्त से फंसे 8 लोगों की तलाश जारी

यह घटना शनिवार को खुदाई के दौरान हुई, जिसके परिणामस्वरूप एक छत ढह गई, जिससे दो इंजीनियर, दो तकनीकी कर्मचारी और चार मज़दूर श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल प्रोजेक्ट सुरंग के लगभग 14 किलोमीटर अंदर फँस गए।

Feb 10, 2025

बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2025 की भव्य शुरुआत

एयरो इंडिया 2025 का उद्घाटन सोमवार को बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहले दिन उपस्थित थे।

Jan 30, 2025

भारत सरकार ने स्वदेशी जेनरेटिव AI मॉडल और डेटा सेंटर की स्थापना की घोषणा, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम

भारत सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वदेशी जेनरेटिव AI मॉडल विकसित करने की घोषणा की है।

Nov 30, 2024

एक हाथ में स्प्रिट, दूसरे हाथ में माचिस; अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश; AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए पकड़ा गया व्यक्ति पदयात्रा अभियान के दौरान उन पर स्प्रिट फेंककर उन्हें जलाना चाहता था। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी।

Nov 30, 2024

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर फेंका पानी, AAP का आरोप- भाजपा बौखलाहट में करवा रही हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट में आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रही है।

Nov 30, 2024

AAP विधायक नरेश बाल्यान पर BJP ने लगाए गैंगस्टर से सांठ-गाठ का आरोप, बातचीत का ऑडियो भी जारी किया

गौरव भाटिया ने कहा कि कट्टर बेईमान और पापी आम आदमी पार्टी अब कट्टर गुंडों की पार्टी बन गई है। पापी आप का विधायक भी है और गैंगस्टर भी है। पापी आप का सबसे बड़ा समर्थक गैंगस्टर हैं, जो खुलेआम वसूली करते हैं। पापी आप का गुंडा विधायक अरविंद केजरीवाल की सहमति से अब वसूली और फिरौती का रैकेट चला रहा है।

Nov 30, 2024

धीरेंद्र शास्त्री की शादी कब होगी? बागेश्वर धाम के गुरु ने कर दिया खुलासा

बागेश्वर धाम पीठाधीश्चर धीरेंद्र शास्त्री की शादी कब होगी? धीरेंद्र शास्त्री के गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोग धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर खूब सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए वह खुद कंफ्यूज हैं कि उनकी शादी कराएं कि नहीं, लेकिन लोगों की डिमांड को देखते हुए लग रहा है कि जल्द से जल्द उनकी शादी करानी ही होगी।

Nov 30, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो, चिन्मय दास को रिहा किया जाए; RSS का बड़ा बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से यह सुनिश्चित करने की शनिवार को अपील की कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो और हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा किया जाए।

Nov 30, 2024

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद, 2 आर्म्स स्मगलर गिरफ्तार; पाकिस्तान से आई थी खेप

डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (मेड इन ऑस्ट्रिया), दो तुर्किये 9 मिमी पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल के साथ-साथ 10 राउंड शामिल हैं। उन्होनें बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ , अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

Nov 29, 2024

बीकानेर हाउस की कुर्की पर रोक, राजस्थान सरकार को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत

दिल्ली में स्थित बीकानेर हाउस को कुर्क करने के आदेश के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से राजस्थान सरकार को बड़ी राहत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट ने बीकानेर हाउस को कुर्क करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।

Nov 29, 2024

दिल्ली के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाओं को बचाया गया; दलाल गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सेक्स रैकेट के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह दलाल का काम करती थी।

Nov 29, 2024

भैंस के गोबर पर 9000 का जुर्माना, नगर निगम की कार्रवाई पर मालिक ने पकड़ लिया माथा

सार्वजनिक स्थान पर भैंस को बांधना और गोबर कराकर गंदगी फैलाना मालिक को महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने घर के बाहर सार्वजनिक स्थान पर खड़ी भैंस और गोबर गंदगी को देखकर उसके मालिक पर 9 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

Nov 29, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर क्या है भारत का रुख? मोदी सरकार ने बताया

भारत ने बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हिंसक हमलों पर दृढ़ रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को कहा कि अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Nov 29, 2024

VIDEO: लॉरेंस बिश्नोई को मिला भाजपा का संरक्षण? अरविंद केजरीवाल का अमित शाह से सवाल

दिल्ली में हुईं वारदातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैला रखी है। केजरीवाल ने कहा लॉरेंस बिश्नोई कौन है, अमित शाह को बताना पड़ेगा। क्या लॉरेंस बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है?

Nov 29, 2024

Sambhal Jama Masjid survey: हाईकोर्ट में सुनवाई तक जिला अदालत नहीं करेगी कोई कार्यवाही, SC का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण विवाद के मामले शुक्रवार को जिला अदालत से कहा कि वह उच्च न्यायालय में सुनवाई होने तक कोई कार्यवाही न करें। इसके साथ ही याचिकाकर्ता शाही जामा मस्जिद समिति को इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और राज्य सरकार को इलाके में शांति और सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया।

Nov 29, 2024

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, बाइक को बचाने में पलटी बस; 9 यात्रियों की मौत, ड्राइवर फरार

महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को गोंदिया में भीषण बस दुर्घटना हुई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

Nov 29, 2024

शिक्षक भर्ती घोटाला: आरोपी कुंतल घोष को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस शर्त पर मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती कथित घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुंतल घोष को शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने उन्हें यह राहत दी।

Nov 29, 2024

संभल की जामा मस्जिद के सर्वे पर लगेगी रोक? मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

संभल की जामा मस्जिद में सिविल जज की ओर से सर्वे का आदेश दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो रही है। मुस्लिम पक्ष ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।

Nov 29, 2024

भुवनेश्वर में जुटेंगे DG और IG, आतंकवाद-नक्सलवाद पर नकेल कसने को लेकर होगी चर्चा; PM मोदी भी होंगे शामिल

यह सम्मेलन देश के वरिष्ठ पुलिस पेशेवरों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और साथ ही भारत में पुलिस के सामने आने वाली विभिन्न परिचालन, ढांचागत और कल्याण संबंधी समस्याओं पर स्वतंत्र रूप से चर्चा तथा बहस करने के लिए एक संवाद-मंच प्रदान करेगा।

Nov 29, 2024

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कब होगा? एकनाथ शिंदे ने कर दिया खुलासा

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई।

Nov 29, 2024

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? अमित शाह के आवास पर हुई मीटिंग, CM के नाम पर लगी मुहर; ऐलान जल्द

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम और सरकार का खाका तैयार हो गया है। गुरुवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर दो घंटे तक चली बैठक में इस संबंध में फैसले ले लिए गए। नए मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान भाजपा विधायक दल की अगले एक-दो दिन में होने वाली बैठक में किया जाएगा।

Nov 28, 2024

PM मोदी की सुरक्षा में तैनात नजर आई महिला SPG कमांडो, फोटो वायरल

पीएम मोदी के साथ जिस महिला कमांडो की फोटो वायरल हो रही है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि यह संसद भवन के अंदर की तस्वीर है। संसद भवन में एसपीजी की महिलाओं को डेप्लॉय किया जाता है। एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर एसपीजी महिला कमांडो किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।

Nov 28, 2024

अभी तक 60 हजार से अधिक युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी, मोदी सरकार का दावा

मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रोजगार के नये अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार के गठन के बाद से नवंबर के पहले सप्ताह तक 60 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

Nov 28, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- प्रियंका गांधी संसद में बनेंगी महिलाओं की सशक्त आवाज

खरगे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका गांधी वाड्रा संसद में देश के लोगों की, ख़ासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी। उनका कुशल नेतृत्व, करुणा, साहस, शालीनता और दृढ़ संकल्प तथा संविधान के सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता देश की जनता को लाभ पहुँचाएगी।

Nov 28, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर ये क्या बोल गईं ममता बनर्जी?

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश एक अलग देश है। भारत सरकार इस पर गौर करेगी। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए और न ही इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। हालांकि हमें (बांग्लादेश में वर्तमान स्थिति को लेकर) अंदर से दुख है, लेकिन हम केंद्र द्वारा निर्धारित नीतियों का पालन करते हैं।

Nov 28, 2024

बदलते परिदृश्य में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे सेना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति ने कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ रहा है और दुनिया रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे विकास को स्वीकार कर रही है। भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों को तैयार रखने के लिए स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

Nov 28, 2024

अमित शाह से नहीं संभल रही दिल्ली? कानून-व्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला

उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को नहीं, गुंडों को रोंके। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज लोग डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। अमित शाह बताएं क्या हो रहा है, क्या आप मानते हैं कि दिल्ली आप से नहीं संभल रही है।

Nov 28, 2024

जनता के मुद्दे संसद में उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी, शपथ लेने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका वाड्रा ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ वह संविधान को मजबूती प्रदान करने की लड़ाई लड़ती रहेंगी और जनता के मुद्दे संसद में उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Nov 28, 2024

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका, एक युवक घायल; मौके पर पहुंच FSL की टीम

राष्ट्रीय राजधानी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ है। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 11.48 बजे धमाके के संबंध में कॉल आई, जिसके बाद तुरंत मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया।

Nov 28, 2024

इस सत्र में नहीं आएगा वक्फ विधेयक, JPC का कार्यकाल बढ़ा; सदन में कब पेश होगी रिपोर्ट?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में समिति का गठन संसद के पिछले सत्र के दौरान किया गया था। इससे पहले सरकार ने वक्फ कानून में संशोधन के लिये विधेयक पेश किया था, जिस पर कांग्रेस समेत विपक्ष के कई दलों ने गहरी आपत्ति जतायी थी। इसके बाद सदन ने समीक्षा के लिये विधेयक को संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव किया था।

Nov 28, 2024

यासीन मलिक के खिलाफ तिहाड़ जेल में ही मुकदमा चलाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा था कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक को सुरक्षा कारणों से जम्मू नहीं ले जाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में ही जम्मू कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। 21 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की बेंच में हुई सुनवाई में सीबीआई और केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए।

Nov 28, 2024

मैं प्रियंका गांधी वाड्रा... वायनाड से सांसद Priyanka Gandhi ने हिंदी में ली शपथ, हाथ में लिए रहीं संविधान

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजय घोषित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा और उन्हें लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

Nov 28, 2024

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर; 3 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हादसा बसना पुलिस थाना क्षेत्र का है।

Nov 27, 2024

सदन मोदी वंदन के लिए नहीं, अडानी मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा जरूरी: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर संसद में नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए। सदन मोदी वंदन के लिए नहीं है। लाखों करोड़ों की हेराफेरी और घूस देने वाले अडानी को गिरफ़्तार कर सदन में उन पर लगे आरोपों को लेकर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

Nov 27, 2024

राहुल गांधी को बदलें, ईवीएम को नहीं; भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की वजह से नहीं बल्कि इसके नेतृत्व के खराब प्रबंधन की वजह से करारी हार मिली और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि वह वोटिंग मशीन की जगह राहुल गांधी को 'बदलने' पर विचार करें।

Nov 27, 2024

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतिम दिन लगी सेल, आधे दाम पर मिल रहे कई सामान

राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहे 14 दिवसीय 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आखिरी दिन बुधवार को ज्यादातर स्टॉलों पर सामान छूट पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। देश के कोने-कोने से आये कारोबारी अपने उत्पादों को कम कीमतों पर बेच रहे हैं। यहां तक कि कई उत्पादों पर 30 से 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही।

Nov 27, 2024

तेलंगाना की जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है, भाजपा की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना की जनता वहां की कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कुशासन की भयानक यादें अब भी उनके मन में ताजा हैं, लिहाजा वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है।

Nov 27, 2024

सेना को मिला इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर SABAL 20, बॉर्डर पर चुपचाप पहुंचायेगा सामान; दुश्मन को भनक तक नहीं लगेगी

भारतीय सेना को बुधवार को मानव रहित इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर ‘सबल 20 लॉजिस्टिक्स ड्रोन’ मिलने से उसकी लॉजिस्टिक क्षमता बढ गयी है। यह ड्रोन विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण और दुर्गम इलाकों में सेना की लॉजिस्टिकल संचालन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

Nov 27, 2024

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट रोकने के लिए बने कानून, लोकसभा में बोले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।

Nov 27, 2024

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? एकनाथ शिंदे ने फैसला PM मोदी पर छोड़ा

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर महायुति में रस्साकस्सी के तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ हैं और मुख्यमंत्री के बारे में वह जो भी फैसला करेंगे उन्हें मंजूर है।

Nov 27, 2024

बांग्लादेश में नहीं थम रहे हिंदुओं पर हमले, कांग्रेस की मांग; दबाव बनाए मोदी सरकार

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा गंभीर मसला बन गया है। वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत को बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।

Nov 27, 2024

संभल के हत्यारों को फांसी दो... लोकसभा में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

सपा सदस्य शोरगुल करते हुये सदन के बीचोबीच आ गये और संभल के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो नारे लगाने लगे। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदपवार) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी इस दौरान अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सपा सदस्यों की नारेबाजी का साथ दे रहे थे।

Nov 27, 2024

अडानी को गिरफ्तारी से बचा रही है मोदी सरकार, राहुल गांधी का आरोप

राहुल गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं।

Nov 27, 2024

छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से 2 की मौत, 4 घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Nov 27, 2024

कानून मंत्री ने राम जन्मभूमि फैसले का हिंदी संस्करण किया जारी

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को 75वें संविधान दिवस के अवसर पर 2019 में 5-न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ द्वारा दिए गए राम जन्म भूमि फैसले का हिंदी संस्करण जारी किया। राम जन्म भूमि के ऐतिहासिक फैसले का हिंदी संस्करण विधि साहित्य प्रकाशन (वीएसपी), विधायी विभाग, कानून एवं न्याय मंत्रालय के द्वारा प्रकाशित किया गया है।

Nov 27, 2024

हैदराबाद में एसएसवी फैब इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

जीदीमेटला औद्योगिक क्षेत्र में एसएसवी फैब इंडस्ट्रीज पॉलिथीन बैग निर्माण सुविधा में भीषण आग लग गई, जिससे व्यापक क्षति हुई और आधी रात तक चले अग्निशमन अभियान के बाद इस पर काबू पाया जा सका।

Nov 26, 2024

संविधान के मार्गदर्शन में हो रहा है विकसित भारत का निर्माण: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है- विकसित भारत का निर्माण। सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब सभी देशवासियों की जिंदगी में सुधार और सब के जीवन का सम्मान है और यही संविधान की उद्देश्य है।

Nov 26, 2024

जब आप हारते हैं तभी EVM से छेड़छाड़ होती है, जीतते हैं तो नहीं? बैलेट पेपर से चुनाव पर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने देश में फिर से बैलेट पेपर के जरिये मतदान कराने की पुरानी व्यवस्था शुरू करने संबंधी याचिका मंगलवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि जब लोग हारते हैं तभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोप सामने आते हैं।

Nov 26, 2024

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- आशीर्वाद लेने आए हैं

झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं।

Nov 26, 2024

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस, 28 नवंबर को अगली सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 28 नवंबर तक का समय दिया। याचिका में दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े कथित धन शोधन मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अपेक्षित मंजूरी की एक प्रति मांगी गई थी।

Nov 26, 2024

बांग्लादेश में अरेस्ट हुए चिन्मय दास को नहीं मिली जमानत, समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बांग्लादेश में गिरफ्तार हुए इस्कॉन के हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को अदालत ने मंगलवार को जमानत देने से इनकार कर दिया और देश में अल्पसंख्यक अधिकारों पर उनके मुखर रुख को लेकर इस महीने की शुरुआत में उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह का मामला बरकरार रखा।

Nov 26, 2024

26/11 की बरसी पर पीएम मोदी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

75वें संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व का जब हम स्मरण कर रहे हैं, तब ये भी नहीं भूल सकते कि आज के ही दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है।

Nov 26, 2024

पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा है, राहुल गांधी का दावा

राहुल गांधी ने ओबीसी, आदिवासी और दलितों को उनका हक दिलाने का वादा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आज संसद में संविधान दिवस पर समारोह का आयोजन किया लेकिन मैं दावा करता हूं पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा है और यदि पढ़े होते तो वह कार्य नहीं करते जो कर रहे हैं।

Nov 26, 2024

राज्यसभा की 6 सीटों के लिये उपचुनाव का ऐलान, 20 दिसंबर को मतदान; इसी दिन आएंगे नतीजे

निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की छह रिक्त सीटों के लिये उपचुनाव 20 दिसंबर को कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना तीन दिसंबर को जारी की जायेगी। आयोग की ओर से मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें आन्ध्र प्रदेश से तीन सीटें, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से एक-एक सीट के चुनाव कराये जाने हैं।

Nov 26, 2024

संवैधानिक आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत बनाने में योगदान दें देशवासी: द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है। देश के दूरदर्शी संविधान निर्माताओं ने बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप नये विचारों को अपनाने की व्यवस्था प्रदान की थी। देश ने संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से संबंधित कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल किए हैं।

Nov 26, 2024

AAP के स्थापना दिवस पर CM आतिशी ने लिया संकल्प, अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5 फुट, 5 इंच के व्यक्ति अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से अन्ना हजारे के साथ इस देश में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की थी। 12 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई थी।

Nov 26, 2024

पूरी गरिमा, मर्यादा से सहमति या असहमति जतायें सांसद : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आज नसीहत दी कि जिस प्रकार से संविधान सभा में अलग-अलग विचार धारा वाले विद्वानों ने एक-एक अनुच्छेद पर विचार मंथन करके पूरी गरिमा एवं मर्यादा से सहमति या असहमति व्यक्त की, हमें भी उसी परंपरा को सदनों में अपनाना चाहिए।

Nov 26, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संविधान दिवस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

खरगे ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बड़ी मेहनत और सावधानी से तैयार किया गया भारत का संविधान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा है। यह हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है।

Nov 25, 2024

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? देवेंद्र फडणवीस सबसे बड़े दावेदार, एकनाथ शिंदे बन सकते हैं डिप्टी सीएम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री बनने की संभावना है, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को फडणवीस के नाम को मंजूरी दे दी है।

Nov 25, 2024

देश के तीन वैज्ञानिक को मिला टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार

टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अंतःविषय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान-तिरुवनंतपुरम के वैज्ञानिक डॉ सी. आनंदरामकृष्णन को चावल को पौष्टिक तत्वों से समृद्ध करने की नयी तकनीक के अविष्कार के लिये पुरस्कृत किया जा रहा है। उनकी तकनीक के इस्तेमाल से चावल के सेवान में पाचन क्रिया के अंतर्गत शर्करा अपेक्षाकृत कम अनुपात में उत्पन्न होती है।

Nov 25, 2024

बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ उठा रहे थे आवाज

बांग्लादेश पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को ढाका एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है।

Nov 25, 2024

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे बने शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल के नेता, सुनील प्रभु बने चीफ व्हिप

महाराष्ट्र में शिव सेना (यूबीटी) के युवा नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे को सोमवार को विधायक दल का नेता चुना गया। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने बताया कि ठाकरे जूनियर विधानमंडल के ऊपरी और निचले सदन में पार्टी के नेता होंगे।

Nov 25, 2024

महाराष्ट्र में BJP की प्रचंड जीत से झूमा शेयर बाजार, बीएसई 992 और एनएसई 314 अंक चढ़कर हुआ बंद

विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन झूम उठा।

Nov 25, 2024

PM मोदी-अडानी जब तक एक हैं, तब तक सेफ हैं... Adani मामले को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री चिब ने प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने गौतम अडानी के घोटालों के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाला है लेकिन पीएम मोदी अपने मित्र पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Nov 25, 2024

बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी को मिलेगी फांसी से राहत? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, 4 हफ्ते को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मौत की सजा पाए 28 वर्षों से जेल में बंद प्रतिबंधित बब्बर खालसा के सदस्य 57 वर्षीय बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर फैसला करने के लिए केंद्र सरकार को सोमवार को चार सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया।

Nov 25, 2024

अडानी, मणिपुर मामले पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

लोकसभा में अडानी और मणिपुर मामले पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दो बार की बाधा के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।

Nov 25, 2024

अडानी रिश्वत मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर काटा बवाल, कार्यवाही स्थगित

सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधायी कामकाज की शुरूआत करते हुए कहा कि 13 सदस्यों ने अडानी रिश्वत मामले सहित विभिन्न विषयों पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिये हैं। इनमें नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अडानी मामले से संबंधित नोटिस भी शामिल है।

Nov 25, 2024

जिन्हें जनता ने 80-90 बार नकारा... संसद सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

पीएम मोदी ने कहा कि समस्या नये सांसदों के लिये हो रही है उनके अधिकारों को कुछ लोग दबोच लेते हैं। लोकतंत्र में हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें। ले​किन 80 से 90 बार जनता द्वारा नकार दिये गये लोग जनता की आकांक्षाओं पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।

Nov 25, 2024

रोजा, नमाज, जकात और हज पर भी बैन लगा देंगे? वक्फ पर PM मोदी के बयान पर भड़के अरशद मदनी

मदनी ने पीएम मोदी के बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि कल वह यह भी कह सकते हैं कि नमाज, रोजा, हज और जकात का उल्लेख संविधान में कहीं नहीं है, इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री से इतने कमजोर बयान की उम्मीद नहीं थी, अगर उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता है तो वह संविधान के जानकार लोगों से इस बारे में जानकारी ले सकते थे।

Nov 24, 2024

PM मोदी ने की मन की बात, बच्चों से कहा- लाइब्रेरी से जुड़ें, नई तकनीक सीखें; विरासत बचाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों का पुस्तकालयों से जुड़ कर नवीनता एवं रचनात्मकता की ओर बढ़ने तथा नवीन प्रौद्योगिकी के साथ साथ, हमारी विरासत एवं संस्कृति की खोज कर समाज के सामने लाने का आह्वान किया और कहा कि जो देश, जो स्थान, अपने इतिहास को संजोकर रखता है, उसका भविष्य भी सुरक्षित रहता है।

Nov 23, 2024

साहित्य मानवता को सशक्त बनाने के साथ साथ समाज को नवजीवन देता है: द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि साहित्य मानवता को सशक्त बनाता है और समाज को बेहतर बनाने के साथ साथ उसे नवजीवन देता है। एक कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी मुर्मु ने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लेखकों को सम्मान प्रदान किये।

Nov 23, 2024

बस ने ऑटो को टक्कर मारी, 7 मजदूरों की मौत; CM ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गरलाडिन्ने मंडल में हुई।

Nov 23, 2024

भारत का संविधान न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिये मार्गदर्शन का स्रोत है: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि देश का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक बदलाव का मार्गदर्शक भी रहा है। ओम बिरला ने कहा कि 26 नवंबर को हम संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष तथा 10वां संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं। इन 75 वर्षों के दौरान संविधान ने हमारे लोकतंत्र को अवलंब दिया, सुदृढ़ किया और आज लोकतंत्र हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है।

Nov 23, 2024

सरकार सहकारिता के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है: अमित शाह

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार सहकारिता के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है और इसमें राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की अहम भूमिका है। न्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से करोड़ों किसानों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने और नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Nov 23, 2024

Maharashtra Result: अजीत पवार ने चुनावी जीत का श्रेय PM मोदी और अमित शाह के नेतृत्व को दिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के प्रमुख व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा और महायुति की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में लोगों के भरोसे के प्रतिबिंब को दिया।

Nov 23, 2024

Wayanad By Election Result: वायनाड में शानदार जीत के बाद प्रियंका गांधी का इमोशनल पोस्ट, जानिए क्या लिखा?

कांग्रेस महासचिव एवं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केरल के वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में 4,08,036 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आभार व्यक्त किया है।

Nov 23, 2024

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव रिजल्ट को लेकर PM मोदी ने X पर किया पोस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभाओं के चुनावों के नतीजे आने के बाद दोनों राज्यों की जनता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तथा दोनों राज्यों में सुशासन एवं विकास की जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Nov 23, 2024

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी सांसद की ओर से आया रिएक्शन, पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को “भाजपा की सुनामी” करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह चुनाव परिणाम न केवल भाजपा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति महाराष्ट्र के लोगों के अपार स्नेह और अटूट विश्वास को भी प्रमाणित करता है।

Nov 23, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रुझानों में NDA बहुमत की ओर, संजय राउत बोले- ये नोटों के मशीन का काम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के पिछड़ने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। ये लोगों की राय नहीं है। ये फैसला हुआ है। ये जनता का फैसला नहीं है। दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकला है। उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई।

Nov 22, 2024

कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के बाद के राजनीतिक स्थिति पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र के लिए वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल तथा डॉ. जी परेश्वर को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Nov 22, 2024

सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, वीडियो भी बनाया; महिला वकील ने दर्ज कराया मामला

जम्मू की एक महिला वकील ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित वकील ने कहा है कि सेना के जवान ने वीडियो भी शूट कर लिया था। वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे कर सालों से जवान शारीरिक शोषण करता रहा।

Nov 22, 2024

आईजीएनसीए में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शानदार संध्या का आयोजन

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलादर्शन प्रभाग ने अपनी प्रतिष्ठित श्रृंखला ‘मास्टर्स ऑफ हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक’ के अंतर्गत एक आकर्षक संगीत समारोह का आयोजन किया। इसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपने गहन योगदान के लिए प्रसिद्ध पंडित विद्याधर व्यास ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Nov 22, 2024

हिमाचल के 6 विधायकों को बड़ी राहत, अयोग्यता कार्यवाही के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में संसदीय सचिव नियुक्त किए गए विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के उच्च न्यायालय के हालिया निर्देश शुक्रवार को अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।

Nov 22, 2024

ज्ञानवापी विवाद: ASI सर्वेक्षण की याचिका पर मस्जिद प्रबंधन समिति को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने की हिंदू पक्ष की याचिका पर मस्जिद प्रबंधन समिति ''अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद'' को नोटिस जारी करके 17 दिसंबर 2024 तक जवाब दाखिल करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

Nov 22, 2024

दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं, अमित शाह ने अधिकारियों को चेताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शाह ने कहा कि अपराध के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है।

Nov 22, 2024

सिसोदिया की जमानत शर्तों में ढील की याचिका पर CBI-ED को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, आबकारी नीति से जुड़ा केस

सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति कथित घोटाले के मामलों में जमानत की शर्तों में शामिल जांच अधिकारी के समक्ष हाजिरी लगाने में ढील देने की दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका पर शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया।

Nov 22, 2024

राजनाथ सिंह ने जापान और फिलिपींस के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वियनतियाने लाओस में जापान के रक्षा मंत्री जनरल निकतानी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो पैसिफिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Nov 22, 2024

आसाराम की याचिका पर गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 3 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 86 वर्षीय स्वयंभू बाबा आसाराम बापू की मेडिकल आधार पर जमानत की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया और तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Nov 22, 2024

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोन्टा के भेज्जी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

Nov 22, 2024

PM मोदी ने गुयाना को दिया 'लोकतंत्र प्रथम-मानवता प्रथम' का मंत्र, मतलब भी समझाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच, हमें आज वैश्विक परिस्थितियों पर भी लगातार नजर ऱखनी है। जब भारत और गयाना आजाद हुए थे, तो दुनिया के सामने अलग तरह की चुनौतियां थीं। आज 21वीं सदी की दुनिया के सामने, अलग तरह की चुनौतियां हैं।

Nov 22, 2024

Gautam Adani Bbribery Case: केन्या ने अडानी समूह के साथ हवाई अड्डा, बिजली सौदे रद्द किए

केन्या सरकार ने प्रस्तावित नैरोबी हवाई अड्डा विस्तार परियोजना और अडानी समूह से जुड़ी एक बिजली परियोजना को रद्द कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई। रिपोर्टों के अनुसार, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने संबंधित सरकारी विभागों को सौदे रद्द करने का आदेश दिया।

Nov 21, 2024

अडानी ने पूरी दुनिया में भारत को किया शर्मसार, AAP सांसद संजय सिंह बोले- PM मोदी ने देश लूटने की दी छूट

संजय सिंह ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्त गौतम अडानी ने भारत को शर्मसार किया है। पूरी दुनिया में श्री मोदी और उनके दोस्त की वजह से भारत की बेइज्जती हुई है। यह बहुत अफसोस की बात है।

Nov 21, 2024

PM मोदी ने शीर्ष कैरेबियाई नेताओं से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा ‘ग्लोबल साउथ’ को मजबूत करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

Nov 21, 2024

अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था, यासीन मलिक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह निर्देश देते कहा कि हमारे देश में अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था...उच्च न्यायालय में उसका पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त किया गया था।

Nov 21, 2024

US में गौतम अडानी पर रिश्वत देने का आरोप, Adani Group की सफाई; सारे आरोप निराधार

अडानी ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अडाणी समूह अपने ऑपरेशन्स में गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पलायंस के उच्चतम मानकों को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह पूरा भरोसा दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाले समूह है और नियमों का पूर्णरूप तथा दृढ़ता से पालन करते हैं।

Nov 21, 2024

पाकिस्तान में आतंकी हमला, यात्रियों से भरी वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 50 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को आतंकवादियों ने यात्रियों को ले जा रहे तीन वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया।

Nov 21, 2024

दिल्ली चुनाव: AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 कैंडिडेटों के नाम का ऐलान; कांग्रेस-BJP छोड़कर आए 6 नेताओं को टिकट

आप ने पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है जबकि 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर कुछ दिनों पहले ही भाजपा से आप में शामिल हुए हैं।

Nov 21, 2024

रिश्वतखोरी के आरोप में गौतम अडाणी पर अमेरिका में मुकदमा, Adani group के शेयरों में गिरावट

अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी और उनके कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से ‘ झूठे और भ्रामक’ तथ्यों के आधार पर धन जुटाने की अरबों डॉलर की योजना में उनकी कथित भूमिका को लेकर अमेरिका की एक अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किए गए हैं।

Nov 21, 2024

अडाणी को बचा रहे हैं पीएम मोदी, इसलिए नहीं होते गिरफ्तार; राहुल गांधी का आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडाणी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

Nov 21, 2024

PM मोदी को मिला गुयाना, डोमिनिका सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को दो कैरेबियाई देशों गुयाना और डोमिनिका ने अपने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। यह पहला अवसर है जब भारत के प्रधानमंत्री को दो देशों द्वारा एक ही दिन अपने-अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।

Nov 20, 2024

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? क्या कहता है एग्जिट पोल?

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए अधिकांश एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जताई गई है।

Nov 20, 2024

तेलंगाना में जाति जनगणना का काम 70 फीसदी पूरा : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना को जरूरी बताते हुए बुधवार को कहा कि तेलंगाना सरकार ने जाति जनगणना का 70 फ़ीसदी काम पूरा कर लिया है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

Nov 20, 2024

अपराध की राजधानी बनी दिल्ली, कानून-व्यवस्था संभलने में भाजपा विफल; सीएम आतिशी का आरोप

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनीति करने के बजाय दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को सम्भालने की अपनी जिम्मेदारी निभाए, उनकी नाकामी से दिल्ली अपराध राजधानी बन चुकी है। दिल्ली में गुंडागर्दी करने वालों में कोई भी डर नहीं बचा है; उन्हें लगता है कि, वो खुलेआम अपराध कर सकते और पुलिस कुछ नहीं करेगी।

Nov 20, 2024

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लागू हुआ वर्क फ्रॉम होम, 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम; आतिशी सरकार का फैसला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ़्तरो में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे।

Nov 20, 2024

कांग्रेस-राकांपा हैं लूट, भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी; 235 करोड़ गबन कर चुनाव में किए खर्च, BJP का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में क्रिप्टो मुद्रा बिटक्वाइन के माध्यम से गबन करके 235 करोड़ रुपए चुनावों में खर्च करने का आज आरोप लगाया और इस घोटाले की जांच कराने की मांग की।

Nov 20, 2024

PM मोदी गुयाना पहुंचे, राष्ट्रपति इरफान अली ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मंगलवार को गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे जहां राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। पिछले 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा है।

Nov 20, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग जारी, अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर भी वोट डालने पहुंचे

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है और छह बजे शाम तक मतदान चलेगा। मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े मतदाता मतदान कर सकेंगे।

Nov 20, 2024

Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग जारी, PM मोदी की वोटरों से अपील; बढ़चढ़ करें मतदान

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार और केरल और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट तथा साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

Nov 19, 2024

Cash for Vote के आरोपों से घिरे विनोद तावड़े के बचाव में उतरी बीजेपी, जानिए क्या कहा?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव संबंधी हिंसा में वृद्धि देखी जा रही है, विपक्ष आगे बढ़ने के लिए नए निचले स्तर तक गिर रहा है। महाविकास अघाड़ी अपनी हताशा दिखाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और चुनाव में अपने हितों को साधने के लिए हर हथकंडे अपना रही है।

Nov 19, 2024

सबसे आधुनिक और वैज्ञानिक होगी भारत की आपराधिक न्यायिक प्रणाली: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हमें नए सिरे से इसके स्वरूप, सहभागिता, इनपुट्स लेने की पद्धति, अनुसंधान और विकास को पुलिस स्टेशन से नीचे बीट कॉंस्टेबल तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस पर समग्रता से विचार करने का समय आ गया है।

Nov 19, 2024

जहरीली हवा से दिल्ली को बचाएगी कृत्रिम बारिश? मंत्री गोपाल ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

गोपाल राय ने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान हो या फिर बिहार ही क्यों न हो, आज पूरा उत्तर भारत प्रदूषण की मार झेल रहा है और आसमान पर धुँध की एक चादर फैली हुई है। वातावरण में मौजूद प्रदूषित कण बुजुर्गों और बच्चों की सांसों पर भारी पड़ रहा है और उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

Nov 19, 2024

मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? विनोद तावड़े माामले पर राहुल गांधी का सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लौटकर आपको किसने टेंपो में भेजा है? वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का खेल खत्म हो चुका है।

Nov 19, 2024

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की बढ़ी मुश्किलें, EC ने दर्ज कराई FIR; चुनाव में पैसे बांटने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर 'नोट फॉर वोट' का आरोप लगा है। इस मामले में चुनाव आयोग ने बीजेपी महासचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Nov 19, 2024

महाराष्ट्र में वोटिंग से एक दिन पहले हंगामा, बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। बुधवार, 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से बड़ा हंगामा देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव विनोद तावड़े के ऊपर पैसे बांटने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Nov 19, 2024

Delhi Pollution: वर्क फ्रॉम होम और ऑड-ईवन की दिल्ली में होगी वापसी? पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने और सम-विषम (ऑड-ईवन) जैसे उपायों को लागू करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा।

Nov 19, 2024

Manipur violence: PM मोदी को हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए, सीएम को तुरंत हटाएं; कांग्रेस की नसीहत

चिदंबरम ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा कि मणिपुर संकट का समाधान 5,000 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस जवानों को भेजना नहीं है। यह स्वीकार करना अधिक समझदारी है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस संकट के कारण हैं और उन्हें तत्काल हटा देना चाहिए।

Nov 19, 2024

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बहस के मुद्दों पर होगी चर्चा

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को गई की एक ‘पोस्ट’ में बताया कि ‘संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

Nov 18, 2024

VIDEO: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के काफिले पर पथराव, अनिल देशमुख का सिर फूटा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी है। इस बीच सोमवार की शाम एनसीपी शरद पावर गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमला कर दिया गया। हमले में अनिल देशमुख जख्मी हुए हैं।

Nov 18, 2024

महाराष्ट्र, झारखंड में दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 20 नवंबर को वोटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 और झारखंड विधानसभा के लिए दूसरे चरण की 38 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे सार्वजनिक प्रचार अभियान थम गया। दोनों राज्यों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और अधिकांश सीटों पर शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे।

Nov 18, 2024

दिल्ली में दमघोंटू हवा, पब्लिक के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी; क्या करें और क्या ना करें?

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अति गंभीर’ श्रेणी को पार कर इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। इसके मद्देनजर चिकित्सकों ने इसके स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में चिंता जताई है और आगाह किया है कि जहरीली हवा न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर समूहों को बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

Nov 18, 2024

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल US में अरेस्ट, सलमान खान के घर फायरिंग मामले में है वॉन्टेड

एनआईए ने लोगों से अनमोल बिश्नोई के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी देने की गुजारिश की है, लेकिन अभी तक गैंगस्टर अनमोल उनकी पहुंच से बाहर है। उसका आपराधिक नेटवर्क लगातार सक्रीय रहता है, जिससे भारत के मोस्ट वॉन्टेड लोगों में से एक की शख्स में अनमोल की स्थिति और मजबूत होती जा रही है।

Nov 18, 2024

Delhi air pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI हुआ 484; स्कूल बंद, ट्रकों की एंट्री बैन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का एक्यूआई 484 रहा। एक्यूआई इस मौसम में अब तक का सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे एक्यूआई 441 दर्ज किया गया और शाम सात बजे तक यह बढ़कर 457 पहुंच गया।

Nov 18, 2024

देश में पहली बार पांच महीने के बच्चे की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, जन्म से ही कम सुनता था मासूम

एक अध्ययन के अनुसार भारत में जन्म लेने वाले हर 1000 बच्चों में से चार से छह बच्चों में जन्म से ही कम सुनने का विकार होता है। इस स्थिति में बच्चे सुनने की कम क्षमता के साथ जन्म लेते हैं। यह दोष या तो गर्भ में पल रहे शिशु के ऑडिटरी सिस्टम के असामान्य विकास के कारण होता है या माता-पिता से आनुवंशिक विकार के रूप में मिलता है।

Nov 18, 2024

CBI ने पीएमओ का अधिकारी बता ठगी करने वाले शातिर के खिलाफ मामला दर्ज किया

सीबीआई ने प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बनकर लोगों को लाभ पहुंचाने का वादा कर ठगी करने के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने नोएडा सेक्टर 99 में स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के निवासी जे के परीदा के खिलाफ पीएमओ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है।

Nov 18, 2024

आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए लाओस जायेंगे राजनाथ सिंह

भारत 1992 में आसियान का संवाद साझेदार बना था और इस संस्था की पहली बैठक 12 अक्टूबर 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित की गयी थी। वर्ष 2017 से इसकी बैठक हर वर्ष हो रही है। लाओस 11वीं बैठक का अध्यक्ष और मेजबान है।

Nov 18, 2024

Manipur violence: मणिपुर में इंटरनेट बंद, विधायक मंत्रियों के घरों में आगजनी; अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कुछ अन्य क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। हिंसा की घटनाओं के बाद उग्र भीड़ ने कुछ विधायक को और मंत्रियों के घरों पर तोड़फोड़ तथा आगजनी भी की है जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Nov 18, 2024

बेअंत सिंह के हत्यारे को सजा या माफी? सुप्रीम कोर्ट का आदेश, राजोआना की दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष पेश करें

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सचिव को सोमवार को निर्देश दिया कि वह 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना से संबंधित दया याचिका दो सप्ताह के भीतर फैसला करने के अनुरोध के साथ ‌उनके (राष्ट्रपति) समक्ष पेश करें। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने राजोआना की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

Nov 18, 2024

AAP से इस्तीफा देने वाले वाले कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल, अरविंद केजरीवाल की ओर से आया रिएक्शन

दिल्ली सरकार के मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिकता सदस्यता से रविवार को इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर इसका ऐलान किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे।

Nov 17, 2024

AAP से इस्तीफा देने वाले अशोक गहलोत का बीजेपी, ED और CBI से क्या है कनेक्शन? आप सांसद संजय सिंह ने बताया

संजय सिंह ने कहा कि वह ऐसी बात कर नहीं सकते हैं क्योंकि वह पांच साल तक खुद सरकार का हिस्सा रहे हैं। वह इस पार्टी का हिस्सा रहे हैं। यह सारी भाजपा की स्क्रिप्ट है। वह जिस तरह की पटकथा बनाकर देगी और जिस तरह का षड़यंत्र उन्होंने गहलोत के खिलाफ किया है, उन्हें उसी तरह से बोलना पड़ेगा।

Nov 17, 2024

कैलाश गहलोत ने AAP से दिया इस्तीफा, अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर कारण भी बताया

कैलाश गहलोत ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपको सबसे पहले एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं।

Nov 16, 2024

गरीब, मध्यम वर्ग लेने लगा है जोखिम, देश में दिखने लगा है परिवर्तन : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने अच्छी आर्थिक नीतियों एवं सुशासन के बल पर जनता का आत्म विश्वास बढ़ाया है और गरीबों एवं मध्यम वर्ग के बीच जोखिम लेने की संस्कृति को पुनर्जीवित किया है जो भारत में बड़े बदलाव ला रही है।

Nov 16, 2024

Sukhbir Singh Badal ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इस बात की जानकारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा है कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके।

Nov 16, 2024

कश्मीर में स्नोफॉल, गुलमर्ग में तापमान 0 डिग्री से नीचे पहुंचा; आप भी देखिये वीडियो...

जम्मू कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज़ सहित कश्मीर घाटी के ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस मौसम का पहला तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

Nov 16, 2024

नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना भी रेप, बॉम्बे हाई कोर्ट का अहम फैसला

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ बिना सहमति से यौन संबंध बनाने को रेप करार दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर पत्नी नाबालिग है तो उसके साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाना भी रेप है। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने इस मामले 10 साल कैद की सजा पाने वाले व्यक्ति की दोषसिद्धि को बरकरार रखा।

Nov 15, 2024

अमित शाह ने दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आदिवासी महानायकों के स्वाधीनता संग्राम में दिये गये बलिदान और समाज के निर्माण में योगदान की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान की दिशा में अनेक कदम उठाये हैं और कई योजनाएं शुरू की हैं।

Nov 15, 2024

महाराष्ट्र चुनावः मालाबार हिल में 260 वरिष्ठ नागरिकों ने घर से किया मतदान

मुंबई शहर जिले के मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 286 वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं, जिनमें से 268 मतदाताओं और 11 में से 10 दिव्यांग मतदाताओं ने मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी को फॉर्म '12डी' भरकर जमा किया था। ऐसे कुल 278 मतदाताओं का घर पर डाक से मतदान कराया गया है।

Nov 14, 2024

'ऑर्बिटल' लिखने वाली ब्रिटिश लेखिका सामंथा हार्वे ने जीता बुकर पुरस्कार

Booker Prize 2024: साहित्य का जाना माना बुकर पुरस्कार वर्ष 2024 में ब्रिटेन की लेखिका सामंथा हार्वे को उनके उपन्यास 'ऑर्बिटल' के लिए दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह उपन्यास अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक दिन की कहानी है, जिसे उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लिखा है।

Nov 14, 2024

कोविड-19 महामारी में पहुंचाई थी 70 हजार वैक्सीन, अब डोमिनिका PM मोदी को देगा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच साझीदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण के सम्मान में अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगा।

Nov 14, 2024

IIT बॉम्बे में 4D ओमिक्स इनोवेशंस का अनावरण, महिमा चौधरी बनीं चीफ गेस्ट; कहा- मेरे दिल के करीब का विषय है कैंसर

महिमा चौधरी ने कैंसर मरीजों के लिए इस अत्याधुनिक तकनीक के महत्व पर जोर दिया। महिमा ने कहा कि कैंसर मेरे दिल के बेहद करीब का विषय है और यहां इस प्रभावशाली तकनीक का उद्घाटन देखना मेरे लिए गर्व की बात है।

Nov 14, 2024

जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल पर जाकर दी प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती पर उनके समाधि स्थल शांति वन जाकर उन्हें गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर पंडित नेहरू को जयंती पर नमन किया और कहा कि दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है।

Nov 14, 2024

अस्पताल में कैंसर पीड़ित मां की हुई मौत, बेटे ने चाकू घोंपकर डॉक्टर को मार डाला; हड़ताल पर गए चिकित्सक

वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. बालाजी जगन्नाथन को एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया था, जिसकी मां का अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। उसने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर हमला किया था क्योंकि उसकी मां की हालत खराब होने लगी थी और कैंसर उसके फेफड़ों में फैल गया था।

Nov 14, 2024

विदेश से फोन कर रिटायर्ड इंजीनियर को 8 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, 10.30 करोड़ की ठगी

राजधानी दिल्ली में रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े 10 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रान्च मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Nov 13, 2024

राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने SDM को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

राजस्थान के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Nov 13, 2024

गोवा में व्यापम जैसे घोटाले, भाजपा से जुड़े हैं तार; कांग्रेस का आरोप

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था-न खाऊंगा, न खाने दूंगा। लेकिन आज हालात ये हैं कि जब भी किसी परीक्षा में धांधली होती है, चाहे मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला हो, उत्तराखंड के विधानसभा का घोटाला हो, गुजरात में 22 पेपरलीक की घटनाएं हो, हरियाणा में नौकरियों का घोटाला हो या यूपीएससी या नीट का घोटाला हो इन सभी में एक बात समान है कि सबके तार कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े मिलते हैं।

Nov 13, 2024

CISF को मिली पहली महिला बटालियन, कहां होगी तैनाती? गृह मंत्री अमित शाह ने बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जल्द ही गठित होने वाली महिला बटालियन हवाई अड्डों और मेट्रो रेल जैसी देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी और कमांडो के रूप में अतिविशिष्‍ट व्यक्‍तियों (वीआईपी) को सुरक्षा प्रदान करेगी।

Nov 13, 2024

बंगाल उपचुनाव: 6 सीटों पर मतदान जारी, TMC नेता की गोली मारकर हत्या; एक कंटेनर बम बरामद

उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में टीएमसी ब्लॉक स्तर के नेता को तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब से गोली मार दी, जब वह सुबह सड़क किनारे एक स्टॉल पर चाय पी रहे थे। हमलावरों ने भागने से पहले बम भी फेंके। पीड़ित अशोक शॉ, वार्ड नंबर 12 के टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष, ने बैरकपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Nov 13, 2024

घर एक सपना है, जो कभी ना टूटे; जज नहीं बन सकती सरकार, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला सुनाया और इसे गलत तरीका बताया है। जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई ने फैसला सुनाते हुए कवि प्रदीप की कविता का हवाला दिया और बताया कि किसी के लिए घर की अहमियत क्या होती है और जब वह टूटता है तो पूरे परिवार पर क्या गुजरती है।

Nov 13, 2024

दिल्ली-NCR में छाई स्मॉग और घने कोहरे की चादर, हवा हुई खराब; AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धुंध की घनी चादर छायी रही, जिससे दृश्यता कम हो गयी और हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी। एनसीआर में हवा की गुणवत्ता की श्रेणी बहुत खराब बनी हुई है, सुबह 8 बजे तक एक्यूआई 361 तक पहुंच गया।

Nov 12, 2024

राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी, महाराष्ट्र में चिखली की रैली रद्द

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चिखली में उनकी चुनावी रैली रद्द कर दी गयी। एक वीडियो संदेश के जरिए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे आज चिखली आना था। वहां मुझे सोयाबीन किसानों से मिलना और जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण मैं नहीं आ सका। मैं आप सभी से माफी मांगता हूं।

Nov 12, 2024

पूर्व PFI प्रमुख की AIIMS में होगी मेडिकल जांच, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पूर्व अध्यक्ष ई. अबूबकर की स्वास्थ्य जांच करने का मंगलवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने अबूबकर की मेडिकल आधार पर जमानत के लिए दायर याचिका पर विचार करने के लिए यह आदेश पारित किया और कहा कि अगर उन्हें तत्काल चिकित्सा की जरूरत है, तो हम इससे इनकार नहीं कर सकते।

Nov 12, 2024

शराब घोटाला: हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा

ईडी द्वारा दायर शिकायतों के संबंध में अदालत ने जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दिया गया था। ईडी ने केजरीवाल के पूर्व नोटिस के बावजूद उनके समक्ष पेश न होने पर समन जारी किया था। ईडी ने याचिका का विरोध किया और हाईकोर्ट ने अब मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को तय की है।

Nov 12, 2024

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर और इनोवा की भिड़ंत; 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में एक कंटेनर और कार की भिड़ंत हो गई,जिसमें कार सवार तीन युवक और तीन युवतियों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला।

Nov 12, 2024

मध्यप्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों पर उपचुनाव के लिए कल मतदान, 23 को काउंटिंग

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत जीते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें इसके बाद राज्य में वन मंत्री बनाया गया। कुछ समय बाद उन्होंने विधानसभा से भी त्यागपत्र दे दिया।

Nov 09, 2024

दिल्ली में जल्द होगी 10,000 बस मार्शलों की बहाली, सीएम आतिशी ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार सोमवार, 11 नवंबर को 10,000 बस मार्शलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना को उनकी स्थायी नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजेगी।

Nov 09, 2024

VIDEO: पाकिकस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 16 लोगों की मौत; 30 घायल

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने कहा, सोलह लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए।

Nov 08, 2024

97 वर्ष के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

केंद्र के साथ ही कई राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गढने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को 97 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और भाजपा के संगठन विस्तार में उनके योगदान को याद किया।

Nov 08, 2024

Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 450 के करीब पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 15 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के स्तर को पार कर गया। वायु प्रदूषण से राजधानी वासियों को अभी कोई राहत नजर नहीं आ रही है। राजधानी के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण स्तर ''गंभीर'' स्तर पर पहुंच जाने से स्वास्थ्य के लिये खतरनाक साबित हो रहा है।

Nov 08, 2024

भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति से सफाया होगा भ्रष्टाचार का: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया है कि सरकार की भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर देगी। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय समाज में ईमानदारी और अनुशासन को जीवन का आदर्श माना जाता है।

Nov 08, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 1967 का फैसला, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मामले (AMU) में 1967 का अपना एक फैसला पलटते हुए शुक्रवार को कहा कि किसी संस्थान को सिर्फ इसलिए अल्पसंख्यक दर्जा देने से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह संसदीय कानून द्वारा स्थापित किया गया है।

Nov 07, 2024

आईएनएस विक्रांत पर सवार हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, नौसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन देखा

राष्ट्रपति सुबह गोवा में नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस हंसा पहुंची। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Nov 06, 2024

डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक वापसी करने को तैयार

ट्रम्प ने बुधवार को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने अभियान की वॉच पार्टी में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, मेरा मानना ​​है कि यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन था। इस देश में और शायद इससे परे कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब यह महत्व के एक नए स्तर पर पहुंचने जा रहा है क्योंकि हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं।

Nov 06, 2024

सामाजिक समरसता के लिये कार्य करता है आरएसएस : मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस सामाजिक समरसता के लिए काम करता है और इस अवधारणा से बाहर निकलना होगा कि संगठन केवल हिंदुओं और मनुवादियों के लिए है। अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत मंगलवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले के पवित्र नगर चित्रकूट पहुंचे भागवत प्रांत के संघ चालक वर्ग सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया।

Nov 06, 2024

US Presidential Election 2024: मतगणना जारी, ट्रम्प ने 19 राज्यों में हासिल की जीत, हैरिस 9 में विजयी

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है और धीरे-धीरे नतीजे भी आते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 28 राज्यों के नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के पू्र्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को 09 राज्यों में जीत मिली है।

Nov 05, 2024

सभी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं कर सकती सरकार, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सरकार सभी निजी स्वामित्व वाले संसाधनों को अधिग्रहित नहीं कर सकती है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने बहुमत से यह फैसला सुनाया। पीठ ने हालांकि स्पष्ट किया है कि समुदाय के पास सामान के रूप में मौजूद उन संसाधनों पर सरकार दावा कर सकती है, जो सार्वजनिक भलाई के उद्देश्य से हो।

Nov 05, 2024

कनाडा में भारत विरोधी चरमपंथियों को राजनीतिक संरक्षण, मंदिर पर हमले को लेकर ट्रूडो सरकार पर बरसे विदेश मंत्री

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में पिछले साल खालिस्तानी उग्रवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय संलिप्तता के कनाडा सरकार के आरोपों पर एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा ने विवरण दिए बिना आरोप लगाने की एक शैली विकसित की है।

Nov 05, 2024

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लुधियाना में बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

डीजीपी ने बताया कि मॉड्यूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और टोही तथा ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और अतिरिक्त गिरफ्तारियां की जानी हैं।

Nov 04, 2024

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर स्थायी प्रतिबंध लगाने पर करें विचार: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लागू न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार और अन्य अधिकारियों से सोमवार को कहा कि वे राजधानी क्षेत्र में पटाखों के इस्तेमाल पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के पर विचार करें।

Nov 04, 2024

चुनाव आयोग ने बदली उपचुनाव की तारीख, यूपी, पंजाब और केरल में अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव 13 की जगह 20 नवंबर को कराने की सोमवार को घोषणा की। आयोग ने कहा है कि उसने विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अनुरोध पर यह फैसला किया है।

Nov 04, 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगमा, पीडीपी ने अनुच्छेद 370 को लेकर रखा प्रस्ताव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद-उर-रहमान पारा की ओर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग किये जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ।

Nov 04, 2024

बेअंत सिंह हत्याकांड: मौत की सजा पाए बलवंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, SC ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और 16 अन्य की करीब 29 साल पहले हुई हत्या के मामले में मौत की सजा पाए प्रतिबंधित बब्बर खालसा सदस्य बलवंत सिंह राजोआना (57 वर्ष) को अंतरिम राहत देने से सोमवार को इनकार कर दिया।

Nov 04, 2024

आंकड़ों का फर्जीवाड़ा करने में माहिर हैं नरेंद्र मोदी, कांग्रेस का PM पर बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि वह आंकड़ों का फर्जीवाड़ा करने में माहिर हैं, देश की अर्थव्यवस्था हर स्तर पर गिरी है, लेकिन इस विसफलता को लेकर वह देश की जनता को भरमा रहे हैं। खरगे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी नकली आख्यान वास्तविक कल्याण का विकल्प नहीं हो सकते।

Nov 04, 2024

अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोगों की मौत; घटना की जांच के आदेश

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी।

Nov 03, 2024

VIDEO: श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 15 हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम: शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए।

Nov 03, 2024

बलरामपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार SUV तालाब में पलटी; बच्ची और महिला समेत 8 लोगों की मौत

बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में एक साथ 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। हादसे में सभी मृत लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Nov 02, 2024

गजनी मत बनिए, मशरूम छोड़िए; बादाम खाना शुरू करिए, कांग्रेस ने दी PM मोदी को नसीहत

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस जनता से जो वादे करती है उसे पूरा करती है जबकि नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद सारे वादे भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, गजनी मत बनिए। मशरूम खाना छोड़ कर अब बादाम खाना शुरू कीजिए ताकि आपको याद आ सके वो नारे जो आप लगाते थे।

Nov 02, 2024

अमित शाह पर कनाडा के बेतुके बयान पर भड़का भारत, रिश्ते बिगड़ने की चेतावनी दी

भारत ने कनाडा के एक उप मंत्री द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह पर बिना सबूत आरोप लगाने और भारतीय राजनयिकों को धमकाने एवं उत्पीड़न पर कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए कनाडा सरकार को चेतावनी दी कि उसकी इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाइयों से द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर होंगे।

Nov 02, 2024

NDA में लाने के लिए BJP ने अजित पवार को ‘ब्लैकमेल’ किया, कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लाने के लिए उन्हें ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

Nov 01, 2024

PM मोदी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के स्थापना दिवस की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है।

Oct 31, 2024

PM मोदी ने कच्छ में सेना के जवानों के साथ दीपावली की मनाई खुशियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में कच्छ क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के दिन सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों के बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाने का क्रम बनाए रखा।

Oct 29, 2024

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में आर्मी डॉग 'फैंटम' शहीद, 3 आतंकी ढेर

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना के विशेषज्ञ डॉग 'फैंटम' ने भी इस अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने सच्चे नायक एक बहादुर आर्मी डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।

Oct 29, 2024

VIDEO: केरल के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान धमाका, 154 लोग घायल; 8 की हालत गंभीर

केरल के कासरगोड में नीलेश्वर के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में मंगलवार तड़के वार्षिक थेय्यम उत्सव के दौरान आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट में लगभग 154 लोग झुलस गए। कासरगोड के कलेक्टर इंबासेकर के. ने बताया कि त्योहार के लिए रखे गए पटाखों में विस्फोट हो गया और कई लोग घायल हो गए।

Oct 28, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, किसे मिला कहां से टिकट?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है।

Oct 28, 2024

जो वाराणसी की बेटी के साथ हो रहा है, वैसा हमारे साथ भी हुआ: विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने कहा कि एक महिला, एक बेटी और एक विधायक होने के नाते मैं हर महिला को विश्वास दिलाती हूं कि जिस किसी को भी लगता है कि उसके साथ गलत हो रहा है, तो हम सभी उसके साथ खड़े हैं। जो आज वाराणसी की पीड़िता के साथ हो रहा है, वैसा ही हमारे साथ भी हुआ क्योंकि हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं।

Oct 28, 2024

सी-295 के कारखाने से देश में नागरिक विमानों के विनिर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि वह आज के कार्यक्रम को परिवहन विमान के निर्माण से परे देख रहे हैं। उन्होंने पिछले दशक में भारत के विमानन क्षेत्र की अभूतपूर्व वृद्धि और परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश के सैकड़ों छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है, साथ ही देश को विमानन का केंद्र बनाने के लिए काम कर रहा है।

Oct 26, 2024

जन प्रतिनिधि के रूप में मेरी पहली यात्रा होगी, ‘जन सेनानी’ के रूप में नहीं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि वायनाड से निर्वाचित होने पर एक जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी यह पहली यात्रा जरूर होगी, लेकिन एक ‘जन सेनानी’ के तौर पर नहीं क्योंकि लोकतंत्र, न्याय और संविधान में निहित मूल्यों के लिए लड़ना उनके जीवन की बुनियाद रही है।

Oct 26, 2024

कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से एक सैनिक शहीद, 8 घायल

जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का वाहन पलट जाने से एक सेना का जवान शहीद हो गया और आठ अन्य घायल हो गये। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना कुलगाम के दम्हल हंजिपोरा में शुक्रवार देर रात तब हुई, जब कुछ सैनिक एक अभियान के लिये जा रहे थे।

Oct 25, 2024

दुनिया की स्थिरता, भरोसे और पारदर्शिता का मजबूत आधार है भारत: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया की स्थिरता, सातत्य, भरोसे और पारदर्शिता का मजबूत आधार बताते हुए जर्मनी के उद्योग जगत का भारतीय प्रतिभा एवं नवान्वेषण को अपनाने और विश्व के बेहतर भविष्य के लिए योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Oct 24, 2024

AAP का आरोप, बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करती है भाजपा

आम आदमी पार्टी (आप)ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठ पूजा पर शानदार व्यवस्था करके पूर्वांचल के लोगों के साथ खड़े होते हैं और भाजपा (भाजपा) बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करती है।

Oct 24, 2024

बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, छठ-दिवाली पर 7000 विशेष ट्रेनें; रेल के लिए 4553 करोड़

केंद्र सरकार ने छठ और दिवाली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए सात हजार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेनों के परिचालन का नया रिकॉर्ड होगा।

Oct 23, 2024

वायनाड से नामांकन से पहले प्रियंका को आई पिता राजीव गांधी की याद, जानिए क्या कहा?

प्रियंका वाड्रा ने नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 1989 से लेकर पिछले 35 सालों तक अपने पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार किया है, लेकिन यह पहली बार है कि मैं अपने लिए प्रचार कर रही हूं।

Oct 23, 2024

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: अनमोल बिश्नोई के कॉन्टैक्ट में थे शूटर, Snapchat के जरिए होती थी बातचीत

मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। इतना ही नहीं इन तीन आरोपियों ने अनमोल से स्नैपचेट के जरिए बात की थी।

Oct 23, 2024

शराब पर टैक्स लगाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आया बड़ा फैसला, जानिए SC ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के राजस्व की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए हर प्रकार की शराब पर कर लगाने के उनके अधिकार को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने इस मामले में बुधवार को 8:1 के बहुमत से यह फैसला सुनाया।

Oct 23, 2024

गैंगस्टर छोटा राजन को बड़ी राहत, होटल कारोबारी मर्डर केस में मिली जमानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत दे दी है। 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के लिए छोटा राजन को दोषी ठहराया गया था। 30 मई 2024 को स्पेशल मकोका अदालत ने छोटा राजन को अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Oct 22, 2024

रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के मामले को रद्द करने की याचिका को रद्द करने से इनकार करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

Oct 22, 2024

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु को मिला CIF ग्लोबल इंडियन अवार्ड

कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) ने वर्ष 2024 के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ग्लोबल इंडियन अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस बार यह अवार्ड ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु को दिया जाएगा। सदगुरु पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली 50 हजार कनाडाई डॉलर की धनराशि ‘कावेरी कॉलिंग संस्‍था’ को देंगे।

Oct 22, 2024

वायनाड उपचुनाव: प्रियंका गांधी कल करेंगी नामांकन, राहुल बोले- मेरी बहन से बेहतर प्रतिनिधि नहीं मिलेगा

प्रियंका वाड्रा के बुधवार को नामांकन दाखिल करने के मौके पर उनके साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट को बरकरार रखने का फैसले के बाद वायनाड सीट रिक्त हो गयी थी।

Oct 22, 2024

बहराइच हिंसा: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, बुधवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हिंसा और दंगों में कथित रूप से शामिल आरोपियों के खिलाफ ''बुलडोजर'' चलाने की प्रस्तावित कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जायेगी।

Oct 21, 2024

कश्मीर में आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बिहार के 3 मजदूरों समेत 7 लोगों को मौत के घाट उतारा

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें तीन श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं। हमले में पांच श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों में एक इंदर यादव बिहार का रहने वाला है।

Oct 16, 2024

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से दिया लोकसभा का टिकट

कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रीमती वाड्रा को वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को मंजूरी दी है।

Oct 16, 2024

पुलिस से बोले अमित शाह, नागरिकों की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवा पुलिस अधिकारियों से नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा का मूल बिंदु है। अमित शाह ने भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच के प्रोबेशनर्स से संवाद किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने ट्रेनिंग से जुड़े अपने अनुभव केन्द्रीय गृह मंत्री से साझा किए।

Oct 16, 2024

महाराष्ट्र में एकल चरण में 20 नवम्बर, झारखंड में 13 और 20 नवम्बर को होंगे चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एकल चरण में 20 नवम्बर को और झारखंड में दो चरणों में 13 तथा 20 नवम्बर को कराये जायेंगे जबकि दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवम्बर को होगी और दोनों राज्यों में चुनाव प्रकिया 25 नवंबर को संपन्न होगी। देश के 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट और उत्तराखंड की केदानाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवम्बर को होगा।

Oct 08, 2024

हरियाणा के लोगों ने मोदी सरकार के काम के लिए भाजपा को जनादेश दिया: मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और कामकाज के तरीके के कारण हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है।

Oct 08, 2024

'उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री'

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को दावा किया किया कि उनके बेटे एवं पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फारूख अब्दुल्ला ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे।

Oct 08, 2024

Jammu Kashmir Election Results 2024: रुझानों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त, बीजेपी के लिए नो गुड न्यूज

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कश्मीर क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस गठबंधन को 47 सीटों में से 37 सीटों पर बढ़त मिल रही है, जबकि जम्मू क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 सीटों में से 27 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, श्रीनगर क्षेत्र में नेकां और कांग्रेस 37 सीटों पर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चार, भाजपा एक और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Oct 08, 2024

Haryana chunav results 2024: हरियाणा में BJP की लगने जा रही हैट्रिक, रुझानों में बीजेपी को 50, कांग्रेस को 34 सीटों पर बढ़त

हरियाणा में जहां बीजेपी को सत्ता कायम रखने का भरोसा है, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में कमबैक की आस लगाए बैठी है। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है और इलेक्शन के परिणाम का इस्तेमाल विजेता दल की ओर से अन्य राज्यों में पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं।

Oct 07, 2024

एयर शो की भीड़ में 5 लोगों की मौत का आरोप, आधिकारिक पुष्टि नहीं

भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर बहुप्रतीक्षित एयर शो रविवार को समाप्त हो गया। विपक्षी दलों और मीडिया के अनुसार मरीना बीच के सामने भीड़ में फंस गए पांच लोगों की दम घुटने और बेहोशी के कारण मौत हो गई है। लेकिन पुलिस और सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, जिसमें कहा गया कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Sep 29, 2024

मैहर बस-डंपर हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, 23 घायल

मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बस-डंपर हादसे में रविवार सुबह तक नौ लोगों की मृत्यु हो गयी है। इनमें छह की घटना स्थल पर, जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। तेइस अन्य घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बस प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही थी।

Sep 26, 2024

VIDEO- मोदी जी भगवान तो नहीं हैं, चुनाव में जनता देगी जवाब... दिल्ली विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी बहुत ताकतवर हैं और अथाह पैसा है उनके पास, पर मोदी भगवान नहीं हैं। भगवान तो है इस दुनिया में, कोई उसे भगवान कहता है तो कोई उसे अल्लाह कहता है। कोई तो शक्ति है, वो हमारे साथ है।

Sep 26, 2024

जेल से बाहर आ गया हूं, दिल्ली की जनता चिंता ना करे; CM आतिशी के सामने ये क्या बोल गए अरविंद केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा के एक नेता से मिला। मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार कर आप लोगों को क्या फायदा हुआ? उनके जवाब सुनकर भौचक्का रह गया। उनका मक़सद सरकार को अस्थिर करके दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था।

Sep 26, 2024

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जमानत मंजूर

सुप्रीम कोर्ट ने परिवहन विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन के एक मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका को गुरुवार को सशर्त मंजूरी दे दी।

Sep 25, 2024

भारत के किसी हिस्से को 'पाकिस्तान' नहीं कहा जा सकता, जज की टिप्पणी पर बोले CJI

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की संविधान पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी श्रीशानंद द्वारा एक मामले की सुनवाई के दौरान बेंगलुरु के एक हिस्से को पाकिस्तान कहने के मामले में स्वत: संज्ञान सुनवाई करते हुए सख्त लहजे में यह टिप्पणी की।

Sep 25, 2024

VIDEO: अपने शब्द वापस लेती हूं... कंगना रनौत का यू-टर्न, कृषि कानून पर दिए अपने बयान को लिया वापस

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानून पर बयान देकर देश का सियासी पारा बढ़ा दिया। उन्होंने अपने बयान में ही उम्मीद जताई थी कि इस पर विवाद हो सकता है। कंगना के बयान को निजी बताते हुए बीजेपी ने बयान से किनारा कर लिया।

Sep 25, 2024

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 54 फीसदी हुई वोटिंग

प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी। केन्द्रशासित प्रदेश में तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम 08 अक्टूबर को आयेंगे तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक संपन्न होगी।

Sep 24, 2024

इतना झाड़ू का बटन दबाना कि... अरविंद केजरीवाल का दावा, हरियाणा में बनेगी AAP की सरकार

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था। मेरा कसूर ये है कि दस साल दिल्ली का सीएम रहते हुए मैंने अच्छे स्कूल बनाए। दिल्ली और पंजाब में लोगों को फ्री में बिजली दी. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराए। इतने काम कोई भ्रष्ट आदमी तो नहीं कर सकता न।

Sep 24, 2024

PM मोदी ने न्यूयॉर्क में आर्मेनियाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात, X पर शेयर किया फोटो

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर के दौरान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से मिलकर बहुत अच्छा लगा। पीएम मोदी ने होली सी के अधिकारी के साथ अपनी मुलाकात पर कहा कि न्यूयॉर्क में होली सी के विदेश सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।

Sep 23, 2024

Child pornography देखना और डाउनलोड अपराध, पोर्नोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सर्वोच्च न्यायलय ने अपने फैसले में कहा है कि यदि कोई आपको सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्न संबंधित चीजें भेजता है तो यह अपराध नहीं है लेकिन अगर आप इसे देखते हैं और दूसरों को भेजते हैं तो यह अपराध के दायरे में आता है। सिर्फ इस वजह से कोई अपराधी नहीं हो जाता क्योंकि उसे किसी ने इस तरह का वीडियो भेजा है।

Sep 23, 2024

न्यूयार्क में पीएम मोदी ने की नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा से मुलाकात, क्या हुई बात? जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अमेरिका के न्यूयार्क में मुलाकात की तथा ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार पर केंद्रित द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा , 'न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई।

Sep 20, 2024

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाने की पुष्टि, क्या एक्शन लेगी मोदी सरकार? जानिए

आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को लेकर सियासत गर्म है। प्रसाद के निर्माण में होने वाले घी की जांच रिपोर्ट में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी मिलाने के इस्तेमाल की जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से देशभर में बवाल मचा हुआ है।

Sep 19, 2024

मेरा मिशन जम्मू-कश्मीर को अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार की ‘राजनीतिक जागीरदारी’ से मुक्त कराना: PM मोदी

अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार के खिलाफ अपने हमले को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ये पार्टियां बेचैन हैं। इन तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों में डर और अनिश्चितता पैदा की है। लेकिन अब समय बदल गया है, हम लोगों को इन परिवारों के जाल में नहीं फंसने देंगे।

Sep 19, 2024

डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण... नवादा की घटना पर खरगे ने NDA पर बोला हमला; प्रियंका गांधी बोलीं- दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में दलितों के घर जलाने की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खडगे ने कहा कि बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है।

Sep 18, 2024

दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरा बिल्डिंग का एक हिस्सा, 3 लोगों की मौत; 14 घायल

दिल्ली के करोल बाग में दो मंजिला एक मकान के बुधवार सुबह ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान ढहने के बाद इसके मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है।

Sep 18, 2024

महिलाओं को 2000 रुपये, 2 लाख युवाओं को नौकरी; हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम आज जिस सात गारंटी को जारी कर रहे हैं, वो सरकार बनने पर लागू करेंगे। 53 पेज का एक डॉक्यूमेंट है, जो हरियाणा में जारी करेंगे। उन्होंने कहा हम महिलाओं को दो हज़ार देंगे, दो लाख पक्की नौकरी युवाओं को हम देंगे। खरगे ने दावा किया कि केंद्र सरकार 30-35 लाख नौकरियों को रोक के बैठी है।

Sep 18, 2024

'वन नेशन, वन इलेक्शन' को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर को ही कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में ही वन नेशन-वन इलेक्शन को लागू करेगी। इससे पहले बीते स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक देश-एक चुनाव की जोरदार वकालत की थी।

Sep 18, 2024

विधानसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान जारी, वोटरों में दिखा गजब का उत्साह

पहले चरण में सात जिलों के 24 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिसमें आठ सीटें जम्मू संभाग की और 16 दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के हैं। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Sep 17, 2024

दिल्ली: नए CM की घोषणा के बाद आतिशी पर स्वाति मालीवाल का बड़ा हमला, कहा- माता-पिता अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़े

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।

Sep 17, 2024

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, जानिए उनका राजनीतिक सफर...

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

Sep 12, 2024

CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। येचुरी के निधन पर राजनीतिक पार्टियों के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Sep 12, 2024

अरविंद केजरीवाल को मिलेगी बेल या जेल रहेगी बरकरार? सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

सु्प्रीम कोर्ट दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुकदमे में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत की मांग और इसी मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर शुक्रवार 13 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगा।

Sep 12, 2024

तेरा भी वही हाल होगा, जो तेरी दादी का हुआ; BJP सिख नेता ने राहुल गांधी को चेताया; VIDEO वायरल

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी, कड़ा पहनने की इजाजत मिलेगी या नहीं? क्या वो गुरुद्वारे जा पाएंगे? यह चिंता सिर्फ सिखों की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों की है।

Sep 12, 2024

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की जोरदार टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में विल्लुपुरम-नागापट्टिनम राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिदम्बरम पी. पुतलूर बाहरी रिंग रोड पर गुरुवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जब उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

Sep 11, 2024

देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत: अमित शाह

अमित शाह ने विदेशी धरती पर दिए बयानों को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहरा किया और कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गयी है।

Sep 10, 2024

PM मोदी की तुलना बिच्छू से करने पर फंसे थे शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; मानहानि की कार्यवाही पर लगाई रोक

यह मामला 2018 का है, जिसमें में शशि थरूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना बिच्छू से करने का आरोप है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने 28 अक्टूबर, 2018 को बंगलुरु साहित्य महोत्सव में कथित तौर पर यह बयान दिया था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू हैं।

Sep 10, 2024

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण फंसे तीर्थयात्रियों में से मंगलवार सुबह चार और शव बरामद हुए है,जिससे मृतकों की संख्या आज पांच हो गई है। जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है।

Sep 09, 2024

दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर बैन, केजरीवाल सरकार का आदेश; वजह भी जान लीजिये

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

Sep 09, 2024

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया; हथियारों का जखीरा बरामद

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

Sep 06, 2024

फोगाट और पुनिया कांग्रेस में शामिल, विनेश बाेलीं- BJP ने हमें फूंका हुआ कारतूस समझा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

Sep 06, 2024

बिहार में 65 फीसदी आरक्षण, आरजेडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह बिहार में शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक नौकरियों में पिछड़े वर्गों, एससी/एसटी के लिए आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने के राज्य सरकार के फैसले को खारिज करने वाले पटना हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ आरजेडी की याचिका पर विचार करेगा।

Sep 05, 2024

सिक्किम में बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी; 4 जवानों की मौत

इंडो-चाइना बार्डर के पास नॉर्थ सिक्कम में भारतीय सेना का ट्रक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे 4 जवानों की मौत हो गई है। ये ट्रक सड़क से फिसलकर लगभग 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गया।

Sep 05, 2024

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसला सुरक्षित; कब आएगा फैसला?

वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम के लिए जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक संवैधानिक पद के पदाधिकारी हैं और उनके भागने का कोई खतरा नहीं है। इस पर एसवी राजू ने कहा कि कानून में कोई भी खास आदमी नहीं होता, सब आम आदमी होते हैं।

Sep 05, 2024

Teacher's Day: पीएम मोदी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, देशवासियों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर गुरुवार को उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश में लिखा कि शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

Sep 04, 2024

Haryana Elections: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, हरियाणा में बढ़ी हलचल

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मिलने के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से भी मिलने पहुंचे हैं।

Sep 02, 2024

आरोपी हो या दोषी, नहीं गिरा सकते किसी का घर या दुकान; बुलडोजर एक्शन पर गाइडलाइन जारी करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में समय-समय पर चले कथित 'बुलडोजर एक्शन' के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को कहा कि किसी भी आरोपी या संदिग्ध या यहां तक ​​कि दोषी की अचल संपत्तियों (मकान, दुकान आदि) को बिना पूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किये नहीं ढहाया जा सकता।

Sep 02, 2024

VIDEO: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, 2 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू अभियान जारी

जम्मू के माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड की बड़ी घटना हुई है, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य अभियान चल रहा है।

Sep 02, 2024

दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, ED ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट

अमानतुल्लाह ने फ़ेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईडी तलाशी के नाम पर उन्हें गिरफ़्तार करने आई है। उन्होंने कहा कि उनकी सास कैंसर से पीड़ित है और वह मेरे घर पर हैं। चार दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बात की जानकारी जाँच एजेंसी को भी दी थी और उनके हर नोटिस का जवाब दिया था। तलाशी का मक़सद सिर्फ़ हमें गिरफ़्तार करना है।

Sep 01, 2024

वंदे भारत स्लीपर की शीघ्र मिलेगी सौगात, 160 km/h से दौड़ेगी ट्रेन

वंदे भारत के बाद भारतीय रेलवे के नक्शे पर बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जायेगा और इसकी अधिकतम गति 160 किलोमीटर होगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है।

Aug 30, 2024

VIDEO: सिर झुकाकर शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं, मूर्ति गिरने पर महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 26 अगस्त को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। आज मैं अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से सिर झुकाकर माफी मांगता हूं।

Aug 30, 2024

बांग्लादेश में विद्रोह के दौरान मारे गये थे 1,000 से अधिक लोग, 400 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी

बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व वाले जन विद्रोह के दौरान 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए और 400 से अधिक लोग दृष्टिहीन (अंधे) हो गए थे। देश की स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहां बेगम ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Aug 30, 2024

जिसका रस अनंतकाल से बना है, वही बनारस है: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो बनारस एक शब्द नहीं बल्कि भाव है, बनारस मुखर भी है और मौन भी, वह सतह भी है और वह पारित भी है। बनारस अस्तित्व की पगध्वनि है जहाँ सुरों को साधने का अर्थ स्वयं को साधते हुये देखना है।

Aug 29, 2024

देश के 35 करोड़ लोगों की आजीविका कॉमन्स पर निर्भर, लेकिन समस्याएं भी कम नहीं

भारत के कॉमन्स, जैसे सामुदायिक वन, चारागाह और जल निकाय आदि के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। ये संसाधन 20.5 करोड़ एकड़ क्षेत्र से अधिक भूभाग में फैले हैं, जो कि भारत के भूभाग का एक चौथाई हिस्सा है।

Aug 29, 2024

प्रदर्शनकारी छात्रों को कभी धमकी नहीं दी, ममता बनर्जी का दावा

ममता बनर्जी ने एक्स पर एक संदेश में कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मैंने छात्रों या उनके आंदोलनों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला है। मैं उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करती हूं। उनका आंदोलन सच्चा है। मैंने उन्हें कभी धमकी नहीं दी, जैसा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।

Aug 29, 2024

कश्मीर में सुरक्षाबलों की घुसपैठियों से मुठभेड़, जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठियों के दो समूहों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। यह जानकारी सेना ने गुरुवार को दी है। उन्होंने कहा कि तंगधार में एक आतंकी, जबकि नियंत्रण रेखा के पास माछिल में दो आतंकी मारे गए हैं।

Aug 28, 2024

बीजेपी के बंगाल बंद पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- मोदी बाबू, आप बंगाल में आग लगवा रहे?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में दम है तो उन्हें बलात्कार के खिलाफ कानून लाना चाहिए। पीएम मोदी और बीजेपी चाहे जितनी भी फंडिंग कर ले, मेरे खिलाफ कुछ नहीं होगा। कोई सोच रहा है कि ये बांग्लादेश है। मैं बांग्लादेश को पसंद करती हूं, क्योंकि वहां एक भाषा है, लेकिन याद रहे ये एक अलग देश है। मोदी बाबू आप बंगाल में आग लगवा रहे?

Aug 28, 2024

जन धन योजना के 10 साल पूरे, 52 करोड़ से ज्यादा खोले गए अकाउंट्स; पीएम मोदी ने X पर दी बधाई

पहली बार देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को ऐतिहासिक लाल किले से इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को पूरे देश भर में की गई थी। यह योजना कई मकसदों के साथ शुरू की गई थी और इसका फायदा भी सरकार को मिला।

Aug 28, 2024

सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के नये अध्यक्ष एवं CEO नियुक्त, 1 सितंबर को लेंगे चार्ज

रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रेक्शन रोलिंग स्टॉक) सतीश कुमार को बोर्ड का नया अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। सरकार के नियुक्ति संबंधी आदेश के अनुसार भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के अधिकारी सतीश कुमार जया वर्मा सिन्हा का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगी।

Aug 27, 2024

बीजेपी का 28 अगस्त को बंगाल बंद का ऐलान, ममता सरकार ने आदेश जारी कर कहा- कोई बंद नहीं रहेगा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल छात्र समाज द्वारा आयोजित ‘नबन्ना अभियान’ या सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस ज्यादतियों और लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है।

Aug 27, 2024

दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता कविता को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज अलग-अलग मुकदमों में मार्च से न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधान पार्षद के. कविता को सशर्तों के साथ मंगलवार को जमानत दे दी।

Aug 26, 2024

किसान आंदोलन पर कंगना रनौत के बयान से बीजेपी ने झाड़ा पल्ला, कांग्रेस बोली- पार्टी से निकालिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत के द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए विवादित बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ लिया है। सोमवार को पार्टी की ओर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि किसान आंदोलन के संदर्भ में भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान पार्टी की राय नहीं है।

Aug 26, 2024

Jammu-Kashmir Elections: बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 8 मुस्लिमों को भी टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिये 15 उम्मीदवारों के नाम सोमवार को घोषित कर दिये। पार्टी महासचिव अरुण सिं​ह ने बताया कि रविवार रात भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गयी।

Aug 25, 2024

न्याय को सरल एवं स्पष्ट बनाने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्याय को सरल एवं स्पष्ट बनाने के लिए सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय एकता न्याय व्यवस्था का नींव का पत्थर है और यह जितना मजबूत होगा, हमारे देश की व्यवस्थाएं उतनी ही मजबूत होगी।

Aug 24, 2024

दिल्ली में मोटर वाहन उत्सर्जन तय मानकों से कहीं अधिक

दिल्ली और गुरुग्राम में मोटर वाहन उत्सर्जन वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है और यह तय निर्धारित मानकों से कहीं अधिक है। हाल ही में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (आईसीसीटी) की ओर से एक अध्ययन किया गया, जिसमें वाहनों से होने वाले वास्तविक उत्सर्जन का विश्लेषण किया गया।

Aug 23, 2024

अभी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत; 5 सितंबर को अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने वाली और इसी मुकदमे में जमानत की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।

Aug 23, 2024

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- मालीवाल पर हमले के पीछे बड़ी साजिश

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दिल्ली पुलिस ने 13 मई को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर किए गए ‘क्रूर हमले’ के पीछे बड़ी साजिश का दावा करते हुए आरोपी बिभव कुमार की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है।

Aug 23, 2024

नेपाल में 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी, 14 शव बरामद

नेपाल के गंडकी प्रांत में शुक्रवार को 40 से अधिक भारतीयों को लेकर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये।

Aug 22, 2024

कोलकाता कांड को लेकर डॉक्टरों की 11 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, SC की अपील पर लौटे काम पर

‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन’ (फेमा) ने कोलकाता में एक डॉक्टर की कथित रूप से बलात्कार के बाद की गयी हत्या के विरोध में 11 दिनों से जारी अपनी हड़ताल सुप्रीम कोर्ट के सकारात्मक निर्देशों’ के बाद गुरुवार को समाप्त कर दी।

Aug 22, 2024

क्या हम सुप्रीम कोर्ट के बाहर जाकर बैठ सकते हैं? कोलकाता कांड पर सुनवाई के दौरान CJI की कड़ी टिप्पणी

9 अगस्त को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद देशभर के अस्पतालों में मरीजों की समस्याओं पर गौर करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने पीठ की ओर डॉक्टर से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि न्याय और चिकित्सा हड़ताल पर नहीं जा सकते। क्या हम अब उच्चतम न्यायालय के बाहर जाकर बैठ सकते हैं?

Aug 22, 2024

लाशों के बीच गंदा काम, नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस का अश्लील वीडियो वायरल

सफाई कर्मचारी के साथ जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, वह पोस्टमार्टम हाउस की स्टाफ नहीं है। क्योंकि इस पोस्टमार्टम हाउस में कोई महिला कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है।

Aug 22, 2024

इंडिया गठबंधन ने नरेंद्र मोदी के कॉन्फिडेंस को खत्म कर दिया, राहुल गांधी का बड़ा दावा

राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं-हमें 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलनी है। हम सभी मिलकर नफरत को मोहब्बत से हराएंगे। भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया समूह के साथ खड़ी हो गयी।

Aug 22, 2024

कोलकाता रेप कांड पर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को खूब सुनाया, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नैतिकता के आधार पर ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। महाराष्ट्र और यूपी में रेप की घटना के बाद अपराधी पकड़े जाते हैं और ममता बनर्जी की सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया है।

Aug 21, 2024

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 166 बोतल शराब के साथ दंपती गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान मदमाडो कलारूस में एक वाहन को रोका तथा उसमें से 166 बोतल शराब और 12 बोतल बीयर जब्त की।

Aug 19, 2024

कोलकाता रेप मर्डर केस का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सुनवाई कल

उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले का रविवार को 'स्वतः संज्ञान' लिया और 20 अगस्त को सुनवाई करेगा।

Aug 16, 2024

किचन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो नाबालिग भाई-बहन की जलकर मौत

ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर थानांतर्गत आने वाले बालारामपुर गांव में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट में दो नाबालिग भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 11 वर्षीय अनुपमा साहनी और उनके आठ वर्षीय छोटे भाई ऋषि साहनी के रूप में की गयी है।

Aug 16, 2024

जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में और हरियाणा में एक चरण में होगा मतदान, 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद पहले विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 18 और 25 सितम्बर तथा एक अक्टूबर को होंगे जबकि हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक चरण में एक अक्टूबर को होंगे और दोनों जगह मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

Aug 16, 2024

ISRO की एक और उपलब्धि, SSLV-D3 ने EOS-08 और यात्री सैटेलाइट का किया सफल प्रक्षेपण, पर्यावरण और आपदा की देगा जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और सफल मिशन में शुक्रवार सुबह लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) का उपयोग करके नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-8 और एक यात्री उपग्रह का निर्धारित कक्षा में प्रक्षेपण किया।

Aug 15, 2024

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर पीएम मोदी सख्त, कहा- राक्षसी काम करने वालों को जल्द मिले सजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में जहां विकसित भारत के संकल्प, बीजेपी सरकार के काम और अन्य चीजों पर बात की तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं और बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर दुख जताया।

Aug 14, 2024

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के कैप्टन शहीद, सर्च अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के जंगलों में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ वाले स्थल से सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक एम 4 राइफल और युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किये। वहीं रक्षा सूत्रों ने बताया है इस मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए।

Aug 14, 2024

अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम जमानत देने से इनकार

दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। केजरीवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

Aug 13, 2024

लश्कर आतंकी से अरशद नदीम का क्या है कनेक्शन? पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो वायरल

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अरशद नदीम एक कार्यक्रम में गए थे, जहां उनकी बातचीत लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी से एकदम करीब बैठकर हुई।

Aug 13, 2024

दिल्ली में 15 अगस्त पर आतिशी नहीं फहराएंगी झंडा, LG ने अशोक गहलोत को किया नॉमिनेट

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए नामित किया। राजनिवास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Aug 13, 2024

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की सीबीआई करेगी जांच, हाई कोर्ट का आदेश

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने सभी दस्तावेज तत्काल सीबीआई को सौंपने को कहा है।

Aug 13, 2024

राम रहीम 21 दिन के पैरोल पर रिहा, रेप और मर्डर केस में मिली है 20 साल की सजा

बलात्कार और हत्या के आरोप में सजा भुगत रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को मंगलवार को 21 दिन के पैरोल पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार जेल से रिहा होने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम चला गया।

Aug 13, 2024

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पतंजलि विज्ञापन वाला अवमानना केस बंद करने का आदेश

योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, शीर्ष अदालत ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ पतंजलि प्रोडक्ट्स को लेकर चल रहे अवमानना ​​के केस को बंद कर दिया।

Aug 13, 2024

देश के टॉप 50 चिकित्सा संस्थानों की लिस्ट जारी, 14वें स्थान पर ऋषिकेश का एम्स; कौन है टॉप पर?

उत्कृष्ट मेडिकल कॉलेजों की सूची में इस बार एम्स दिल्ली 94.46 स्कोर प्राप्त कर देश में पहले स्थान पर रहा है, जबकि एम्स ऋषिकेश ने पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बढ़त हासिल कर 63.16 स्कोर के साथ 14 वां स्थान हासिल किया है।

Aug 12, 2024

UGC-नेट 2024 रद्द करने के सरकार के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) 2024 को रद्द करने के केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ दायर जनहित याचिका को यह कहते हुए सोमवार को खारिज कर दी कि पुनर्निर्धारित 21 अगस्त को परीक्षा आयोजित करने के निर्णय में इस स्तर पर हस्तक्षेप करने से पूरी तरह अराजकता फैल जाएगी।

Aug 12, 2024

पंजाब, जम्मू-कश्मीर में NIA की रेड, विकास बग्गा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पंजाब और जम्मू कश्मीर में मारे गये संयुक्त छापों के परिणामस्वरूप काउंटर इंटेलिजेंस, लुधियाना और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके विकास बग्गा की हत्या के मामले में वांछित भगोड़े मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

Aug 12, 2024

सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शीघ्र सुनवाई के संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने वाली उनकी (मुख्यमंत्री) याचिका पर शीघ्र सुनवाई का सोमवार को संकेत दिया।

Aug 09, 2024

बांग्लादेश में हिंदूओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा कदम, अमित शाह ने बनाई कमेटि

बांग्लादेश में जारी हालात के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा स्थिति पर नजर रखने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति बंगलादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Aug 09, 2024

ISIS का आतंकी रिजवान अली दिल्ली से गिरफ्तार, NIA की वांटेड लिस्ट में 3 लाख का था इनामी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) के पुणे मॉड्यूल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वांछित आतंकवादी का नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली है और वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

Aug 09, 2024

राज्यसभा में भड़कीं जया बच्चन, सभापति से हुई तीखी नोक-झोक; सपा सांसद बोलीं- मुझे आपकी टोन स्वीकार नहीं

जया बच्चन सभापति धनखड़ के जरिए जया अमिताभ बच्चन कहने पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि वह कलाकार हैं और बॉडी लैंग्वेज को अच्छी तरह से समझती हैं। जया बच्चन ने तो यहां तक कह दिया कि मुझे माफ कीजिएगा, लेकिन आपकी जो टोन है, वो मुझे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है।

Aug 09, 2024

शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली की कथित आबकारी नीति घोटाले (शराब घोटाला) में भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले में अलग-अलग दर्ज मुकदमों के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Aug 08, 2024

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने कुछ इस तरह से दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी!

Aug 08, 2024

वक्फ बिल पर संसद में संग्राम, JPC के पास भेजने का प्रस्ताव; अब विधेयक का क्या होगा?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनुमति से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस विधेयक को पुर:स्थापित करने का प्रस्ताव रखा जिसका विरोध करते हुये विपक्ष ने नियम 72 के तहत इस प्रस्ताव पर चर्चा करवाने के मांग की।

Aug 08, 2024

लोकसभा में बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु, सबको हक देने के लिए है वक्फ संशोधन विधेयक

सरकार ने कहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक गरीब तथा सभी मुसलमानों के हित को ध्यान में रखकर लाया गया है और इस विधेयक के कानून बनने से वक्फ की अरबों की संपत्ति का दुरुपयोग रुकेगा और गरीब मुसलमानों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Aug 08, 2024

नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका; कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 11 अगस्त को निर्धारित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2024 में कुछ व्यवहारिक परेशानियों के कारण स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

Aug 08, 2024

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थेवह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्हें जुलाई में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

Aug 08, 2024

विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास लेने के बाद हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए सीएम ने क्या कहा?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट एक चैंपियन है और राज्य सरकार उन्हें ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी की तरह सभी सम्मान, सुविधा और पुरस्कार देगी।

Aug 07, 2024

पीएम मोदी ने विनेश फोगाट का बढ़ाया हौसला, कहा- आप भारत का गौरव हो, मजबूती से वापसी करनी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दी गई पहलवान विनेश फोगाट को हौसला देते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं और उन्हें मजबूती से वापसी करनी है।

Aug 07, 2024

सुलग रहा है बांग्लादेश, 400 पुलिस स्टेशनों में तोड़फोड़; 50 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की आशंका

अशांत चल रहे बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के कारण कानून प्रवर्तन और पुलिस व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है। पिछले दो दिनों में हिंसक भीड़ ने लगभग 400 पुलिस स्टेशनों पर हमला किया है और कम से कम 50 कानून लागू करने वालों की हत्या कर दी।

Aug 07, 2024

बांग्लादेश में जो हो रहा है वो, यहां भी हो सकता है; ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद?

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की ओर से एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो यहां (भारत) में भी हो सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में ये बात कही।

Aug 07, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई हो, सदगुरू ने किया आह्वान

सद्गुरु ने बांग्लादेश में हिंदुओं के समक्ष आ रही चिंताजनक स्थिति पर प्रकाश डाला और कहा कि हिंदुओं के खिलाफ हो रहा अत्याचार केवल बांग्लादेश का आंतरिक मामला नहीं है। अगर हम अपने पड़ोस में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द खड़े होकर कार्रवाई नहीं करते हैं तो भारत महा-भारत नहीं बन सकता है।

Aug 07, 2024

दिल्ली कोचिंग हादसा: बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की हुई मौत की जांच करेगी सीबीआई

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Aug 06, 2024

ब्रिटेन से शेख हसीना को झटका, नहीं मिलेगी शरण; UK बोला- ऐसा कोई नियम नहीं

छात्र आंदोलन के विरोध में शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। इस बीच उनके ब्रिटेन में शरण लेने की खबरें सामने आई हैं।

Aug 06, 2024

बांग्लादेश में स्थिति सामान्य होने तक भारत को गहरी चिंता रहेगी, लोकसभा में बोले विदेश मंत्री

डा. जयशंकर ने बांग्लादेश के घटनाक्रम पर राज्यसभा में स्वत: बयान देते हुए कहा कि पड़ोसी देश का राजनीतिक घटनाक्रम चिंता का विषय है और सरकार अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से बराबर संपर्क बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि वहां भारत के 19 हजार नागरिक हैं जिनमें करीब नौ हजार छात्र हैं और इनमें से काफी छात्र जुलाई में स्वदेश आ गये थे।

Aug 06, 2024

मैं जल्द ही लौटूंगी इंशाअल्लाह, बच्चों की लाशें गिराने वालों को सज़ा मिलेगी: शेख हसीना

बांग्लादेश के मीडिया के एक वर्ग में कल देर रात से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बयान प्रचारित हो रहा है, जिसमें शेख हसीना ने देश में हुई घटनाओं के लिए विदेशी साजिश की ओर इशारा किया है तथा कहा है कि वह फिर से लौटेंगी और जो लोग हिंसा कर रहे हैं, उन्हें सज़ा मिलेगी। हालांकि इस बयान आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और ना ही इसका कोई खंडन आया है।

Aug 06, 2024

बांग्लादेश में शांति बहाली को लेकर सरकार को मिला विपक्ष का साथ, राहुल गांधी बोले- हर तरह से देंगे समर्थन

कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बांग्लादेश में शांति बहाली को लेकर वह सरकार को हर तरह से अपना समर्थन देंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने बांग्लादेश के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार से विदेश नीति पर भी सवाल पूछा लेकिन कहा कि बांग्लादेश में जारी संकट को रोकने के लिए वह सरकार को समर्थन देंगे।

Aug 06, 2024

राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दक्षिण प्रशांत महासागरीय द्वीप देश फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाजा गया है। राष्ट्रपति मुर्मु फिजी की सरकारी यात्रा पर पहुंची हैं।

Aug 06, 2024

बांग्लादेश में बवाल, दंगाइयों ने सरकारी इमारतों और राजनेताओं के आवासों में की तोड़फोड़

बांग्लादेश में दंगाइयों ने अपने नेता और प्रधान मंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बीच अवामी लीग राजनीतिक दल के कई प्रतिनिधियों के घरों और कई सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ की। शेख हसीना के पूर्व निवास को भी लूट लिया गया। यूएनबी समाचार एजेंसी ने पार्टी नेताओं के हवाले से यह खबर दी।

Aug 03, 2024

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, जर्जर दीवार गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से कई स्कूली बच्चे उसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से चार बच्चों की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे।

Aug 03, 2024

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकलने का काम जारी,अब तक 7234 यात्रियों का रेस्क्यू

उत्तराखंड के केदार घाटी में बुधवार रात को हुई भारी बारिश के कारण केदार घाटी में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। हर स्तर पर सभी लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्यों में तेजी लाने हेतु वायु सेना का चिनूक एवं एमआई 17 विमान से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट किया गया। वहीं मैनुअल रेस्क्यू भी लगातार जारी है।

Aug 02, 2024

कांग्रेस के DNA में किसान विरोधी, शिवराज सिंह चौहान ने कहा; विपक्ष को छल-कपट, शकुनि और चौसर याद आता है

शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कार्यकरण पर चर्चा का जबाव देते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है। आरंभ से ही कांग्रेस की नीतियां गलत रही है।

Aug 02, 2024

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद ऐक्शन मोड में MCD, 25 अवैध बेसमेंट को किया सील; 17 मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से कोचिंग सेंटर, कार्यालय या अन्य वाणिज्यिक संस्थाओं के तौर पर संचालित हो रहे 25 बेसमेंट को 28 जुलाई से 31 जुलाई के बीच सील कर दिया।

Aug 02, 2024

राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- चक्रव्यूह वाले बयान के बाद मेरे खिलाफ ईडी-सीबीआई कर रही रेड की प्लानिंग

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई उनके खिलाफ छापे मारने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।

Aug 02, 2024

NEET EXAM पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा परीक्षा की मांग खारिज; SC ने एनटीए को लगाई फटकार

नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला दिया है। शीर्ष अदालत ने दुबारा नीट परीक्षा कराए जाने की मांग को खारिज कर दिया है। सीजेआई ने कहा है कि नीट प्रश्न पत्र हर जगह लीक नहीं हुआ।

Aug 01, 2024

स्वाति मालीवाल मारपीट केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पूछा; क्या इस तरह के गुंडे को सीएम के घर में काम करना चाहिए?

शीर्ष अदालत ने सवाल किया कि क्या इस तरह के गुंडे को सीएम के घर में काम करना चाहिए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे बर्ताव पर शर्म आती है कि महिला के साथ जबरदस्ती की गई।

Aug 01, 2024

SC-ST की सब कैटेगरी में दिया जा सकता है आरक्षण, कोटे के अंदर कोटे पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में ''पंजाब अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग (सेवाओं में आरक्षण) अधिनियम 2006'' को बरकरार रखते हुए कहा कि नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले में आरक्षण के भीतर आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) का उप-वर्गीकरण किया जा सकता है।

Aug 01, 2024

जयपुर में दिल्ली जैसा हादसा, बेसमेंट में भरा बारिश का पानी; बिहार के 3 लोगों की मौत

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक बिहार के आरा के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान पूर्वी उम्र 8 साल, पूजा उम्र 19 साल और कमल उम्र 23 साल के रूप में हुई है।

Aug 01, 2024

हिमाचल में बादल फटने और बाढ़ आने से एक की मौत, 45 लोग लापता; हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट भी डैमेज

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर उपमंडल के झाखारी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बादल फटने के बाद 30 से अधिक लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि सड़कें बह गयी हैं और इलाके में एक जल विद्युत परियोजना भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

Jul 31, 2024

माहौल कांग्रेस के पक्ष में, हमें अति आत्मविश्वास नहीं पालना है; पार्टी नेताओं से बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए बुधवार को पार्टी नेताओं से कहा कि देश में माहौल पार्टी के पक्ष में है, लेकिन अति आत्मविश्वास और आत्मसंतुष्टि नहीं होनी चाहिए तथा एकजुट होकर काम करना है।

Jul 31, 2024

बेरोजगारी घटी, महंगाई नियंत्रित; किसी के साथ भेदभाव नहीं, राज्यसभा में वित्त मंत्री का बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राज्यसभा में कहा है कि मोदी सरकार के पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में बेरोजगारी घटी है और महंगाई नियंत्रित रही है तथा केंद्रीय बजट 2024-25 में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।

Jul 31, 2024

एक हफ्ते पहले दी थी चेतावनी, केरल सरकार ने नजरअंदाज किया; वायनाड त्रासदी पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने लोकसभा में नियम 193 के तहत केरल की बाढ़ की स्थिति पर संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए केरल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा की आशंका के मद्देनजर केरल सरकार को पहले ही अलर्ट किया गया था।

Jul 31, 2024

वायनाड में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हुई, 91 लापता

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 162 हो गई तथा 91 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह मेप्पाडी के वेल्लारीमाला गांव के मुंडक्कई और चूरमाला में भारी बारिश से हुए भीषण भूस्खलन के कारण कुल 191 लोग घायल हो गये।

Jul 30, 2024

वन रैंक वन' पेंशन भुगतान नहीं करना पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने 'वन रैंक वन' पेंशन योजना के अनुसार सेवानिवृत्त कैप्टन को पेंशन का भुगतान नहीं करने पर मंगलवार केंद्र सरकार की खिंचाई और उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और आर महादेवन की पीठ ने केंद्र सरकार पर दो लाख रुपये जुर्माने का निर्देश देते हुए कहा कि इस राशि को सेना के कल्याण कोष में जमा किया जाना चाहिए।

Jul 30, 2024

दिल्ली कोचिंग हादसा: आप सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, उपराज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग

आम आदमी पार्टी के सांसदों ने राजेंद्र नगर की घटना के लिए जिम्मेदार उपराज्यपाल वीके सक्सेना की बर्खास्तगी और देश भर में कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए क़ानून बनाने की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

Jul 30, 2024

जया अमिताभा बच्चन... राज्यसभा में सुनते ही उपसभापति पर भड़क गईं सपा सांसद, जानिए क्या कहा?

जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने उपसाभपति से कहा कि सर, सिर्फ जया बच्चन बोल देते तो ये काफी रहता। इसके बाद उपसाभपति हरिवंश नरायण सिंह ने जया बच्चन की बात सुनकर कहा कि यहां पूरा नाम लिखा हुआ था इसलिए मैंने इसे दोहराया है।

Jul 30, 2024

केरल के वायनाड में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बीच भूस्खलन ने मचाई तबाही; 63 लोगों की मौत

केरल में वायनाड जिले के वेल्लारीमाला गांव में मंगलवार सुबह दो बड़े भूस्खलन की घटना में 63 लोगों की मौत हो गयी और 70 अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आठ महिलाओं सहित 43 शवों को वायनाड जिले के मेप्पाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है जबकि आठ अन्य शव वायनाड जिले के मेप्पाडी में निजी अस्पताल में रखे गये हैं।

Jul 30, 2024

भोपाल में दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक का शव देर रात्रि बरामद कर लिया गया, जबकि दो के शव मंगलवार सुबह बरामद हुए हैं।

Jul 29, 2024

मोदी सरकार ने देश को ‘चक्रव्यूह’ की तरह ‘कमलव्यूह’ में फंसा दिया, संसद में बोले राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने देश को ‘चक्रव्यूह’ की तरह ‘कमलव्यूह’ में फंसा दिया है और कांग्रेस तथा विपक्षी गठबंधन इस व्यूह रचना को तोड़गे और देश की जनता को उसका अधिकार दिलाएंगे।

Jul 29, 2024

राज्यसभा में उठा दिल्ली में कोचिंग संस्थान के तीन छात्रों की मौत का मुद्दा

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों तथा कुछ अन्य सदस्यों ने राजधानी के राजेन्द्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में तीन छात्रों की डूबने के कारण मौत का मुद्दा उठाते हुए सदन में सभी कामकाज रोक कर इस पर चर्चा कराने की मांग की हालांकि मुख्य विपक्षी दल की सहमति नहीं मिलने पर सभापति ने कहा कि इस पर प्रश्नकाल के बाद नियम 176 के तहत अल्पावधि चर्चा होगी।

Jul 26, 2024

करगिल दिवस पर बोले पीएम मोदी, पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा है और उसने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है। मोदी ने करगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान अमर रहेगा।

Jul 24, 2024

केंद्र सरकार ने बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ किया सौतेला व्यवहार, AAP का आरोप

आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि इस बार का बजट बेहद निराशाजनक रहा है। इस बजट में सरकार ने ना तो रोजगार पर ध्यान दिया है, ना ही युवाओं और किसानों के लिए कुछ किया है। केंद्र सरकार ने इस बजट में दिल्ली और पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

Jul 24, 2024

नेपाल के काठमांडू में विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान लगी आग; 18 लोगों की मौत

नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर एक घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान विमान में आग गई। विमान में कुल 19 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस के विमान में आग लग गई।

Jul 23, 2024

NEET-UG 2024 एग्जाम नहीं होगा कैंसिल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; दोबारा आएगा रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट ने विवादों से घिरी नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया और कहा कि प्रश्नपत्र के व्यवस्थित रूप से लीक होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है।

Jul 23, 2024

बजट पर पीएम मोदी का बयान, कहा- समाज के हर वर्ग को तरक्की देने वाला बजट है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट 2024-25 को समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर अवसर, नयी ऊर्जा एव उज्ज्वल भविष्य लाने वाला करार दिया है और कहा है कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की प्रक्रिया में उत्प्रेरक का काम करेगा, विकसित भारत की एक ठोस नींव रखेगा।

Jul 22, 2024

राज्यसभा में उठी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग

राज्यसभा में सोमवार को विभिन्न सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान बैंकों में डिजिटल धोखाधड़ी, अवैध कोयला खनन, दवाओं के परीक्षण में नियमों की अनदेखी, लंबित रेल परियोजनाओं और बिहार तथा ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की गयी।

Jul 18, 2024

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो जवान घायल हो गये। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर महाराष्ट्र के गढचिरौली मुख्यालय लाया गया है।

Jul 17, 2024

अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण, हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने ऐलान किया है कि अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। ग्रुप सी में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं बिना ब्याज के 5 लाख तक कर्ज भी मिलेगा।

Jul 17, 2024

क्या गंजे हो रहे हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री? मुंबई के इस डॉक्टर के खुलासे से हड़कंप, बागेश्वर बाबा को टिप्स भी दे डाली

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंद की शादी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एंट्री ने एक ओर जहां सभी का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी ओर मीडिया में भी इसकी काफी चर्चा हुई।

Jul 17, 2024

कवि के घर चोरी कर चोर को हुआ पछतावा, माफीनामा लिख सारा सामान लौटाया

चोर ने अपने माफीनामा में लिखा है कि जब वह घर में दाखिल हुआ तो उसने घर में लगी कवि की तस्वीरों को देखा। चोर को पता चला कि उसने किसके घर में चोरी की है। अपने माफीनाम में चोर ने आगे लिखा है कि मैं चोरी को लेकर शर्मिंदा हूं, मैंने इतने महान लेखक के घर में चोरी की है।

Jul 17, 2024

केंद्र ने नीति आयोग की नई टीम बनाई, ललन सिंह, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान बने सदस्य

केंद्र में नयी सरकार के गठन के बाद नीति आयोग संरचना में बदलाव किया गया है जिसमें कुछ नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। संशोधित टीम में सुमन बेरी नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। प्रधानमंत्री आयोग के अध्यक्ष होते हैं।

Jul 16, 2024

शराब नीति घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर CBI, ईडी से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में मनीष सिसोदिया की जमानत देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सीबीआई तथा ईडी से जवाब मांगा।

Jul 15, 2024

केपी शर्मा ओली के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर सोमवार को बधाई संदेश में कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर केपी शर्मा ओली को बधाई।

Jul 15, 2024

केपी शर्मा ओली ने चौथी बार संभाली नेपाल की कमान, जानें कैसा रहेगा भारत के प्रति रुख

नेपाल में सीपीएन-यूएमएल पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। के समर्थन से प्रधानमंत्री बने। राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन शीतल निवास में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उन्हें कल नई गठबंधन सरकार का चौथी बार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।

Jul 15, 2024

पीएम मोदी ने X पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, फॉलोअर्स की संख्या पहुंची 100 मिलियन के पार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोशल मीडिया पर देश और दुनिया में लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी दस करोड़ हो गयी है, जिससे वह दुनिया में ऐसी हस्ती के रूप में उभरे हैं, जिसके सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं।

Jul 14, 2024

डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले को लेकर पीएम मोदी की ओर से आया रिएक्शन

ट्रम्प शनिवार करीब सवा छह बजे पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में घायल हो गए। अंगरक्षकों ने हमलावर को मार गिराया। इस गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

Jul 12, 2024

शराब नीति घोटाला: CBI मुकदमे में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ी

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुकदमे गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। राऊज एवेन्यू स्थित केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश पारित किया।

Jul 12, 2024

25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी; 1975 में इसी दिन लगा था आपातकाल

हर साल देश में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

Jul 12, 2024

कोलकाता में फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां बुझाने में जुटी

कोलकाता के दमदम इलाके में गुरुवार देर रात बनियान बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जेसोर रोड पर सरोजनी नाइडू कॉलेज के समीप नागेरबाजार में देर रात तीन बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Jul 12, 2024

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए वजह

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में जमानत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे।

Jul 11, 2024

NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा दोबारा कराने की याचिका पर सुनवाई 18 जुलाई के लिए टाली

सीजेआई की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि जब तक सरकार और उसकी एजेंसियां इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं देतीं, तब तक यह मान लेना गलत होगा कि सभी 23 लाख छात्र या उनमें से एक बड़ी संख्या धोखाधड़ी में शामिल थी।

Jul 11, 2024

भारत ने दुनिया को ‘बुद्ध’ दिया, ‘युद्ध’ नहीं: ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम हजारों वर्षों से अपना ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं। हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है। भारत ने हमेशा शांति और समृद्धि दी है और इसलिए भारत 21वीं सदी में अपनी भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है।

Jul 11, 2024

घर जल रहे हैं, मासूम ज़िंदगियां खतरे में हैं; मोदी मणिपुर जाकर लोगों से शांति की अपील करें, राहुल गांधी की पीएम को नसीहत

राहुल गांधी ने कहा कि वह तीसरी बार मणिपुर का दौरा कर चुके हैं लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वहां स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री को खुद वहां जाकर लोगों से शांति की अपील करनी चाहिए ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

Jul 11, 2024

तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भी गुजारा भत्ता का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसले में कहा कि मुस्लिम महिलाएं सीआरपीसी की धारा-125 के तहत अपने शौहर से गुजारा भत्ता पाने की हकदार हैं। न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी।

Jul 11, 2024

विमानों की होगी छुट्टी, बसों में मिलेगा चाय-कॉपी और नाश्ता; केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

केंद्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा है कि भारत में जल्द ही ऐसी बसें चलने लगेंगी, जिसमें चाय-कॉपी और नाश्ता मिलेगा यानी बस में वह हर सुविधा मुहैया होगी, जो विमानों में मिलती है और इन बसों में किराया मौजूदा समय में डीजल से चलने वाली बसों के किराये से न्यूनत 30 प्रतिशत कम होगा।

Jul 10, 2024

CBI जांच पर सवाल उठाने वाला पश्चिम बंगाल का मुकदमा सुनवाई योग्य: सुप्रीम कोर्ट

शीर्ष अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत दायर मुकदमे की सुनवाई करने की योग्यता पर केंद्र द्वारा की गई प्रारंभिक आपत्तियों पर सुनवाई पूरी करते हुए 08 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। संविधान का अनुच्छेद 131 केंद्र और एक या अधिक राज्यों के बीच विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मूल अधिकार क्षेत्र से संबंधित है।

Jul 10, 2024

ऑस्ट्रिया के चांसलर ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी, कहा- आपसे मिलकर खुशी हुई

पीएम मोदी ने कहा कि चांसलर कार्ल नेहैमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी। चांसलर नेहैमर ने प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी ली और उसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर साझा किया।

Jul 10, 2024

अमृतसर में फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट चलाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने छह फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, सात पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और जाली दस्तावेजों के विवरण वाला एक लैपटॉप बरामद किया है।

Jul 10, 2024

रुपौली समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 13 जुलाई को आएंगे नतीजे

बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक बीमा भारती एक बार फिर चुनाव में उतरी हैं। बीमा भारती 2005 में राजद के टिकट से पहली बार विधायक बनीं, फिर 2010, 2015 और 2020 में जदयू के टिकट से चुनाव में जीत दर्ज की। सुश्री बीमा के खिलाफ शंकर सिंह (लोजपा) मैदान में थे। जो इस बार निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं।

Jul 05, 2024

NEET PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 11 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-यूजी) 2024 का आयोजन 11 अगस्त को दो पालियों में किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी।

Jul 05, 2024

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने सीबीआई के इस मुकदमे में पहले निचली अदालत का रुख करने के बजाय और सीधे उच्च न्यायालय का दरवाजा क्यों खटखटाया, इस सवाल पर बाद में विचार किया जाएगा।

Jul 05, 2024

ब्रिटेन : ऋषि सुनक ने स्वीकार की हार, स्टार्मर होंगे नए प्रधानमंत्री; भारत पर क्या पड़ेगा असर? जानिए

ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने सर कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश लोगों ने आज रात एक गंभीर फैसला सुनाया है, सीखने के लिए बहुत कुछ है... और मैं नुकसान की जिम्मेदारी लेता हूं।

Jul 05, 2024

सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने क्यों पहुंचे मुकेश अंबानी? जानिए

मुकेश अंबानी के 10 जनपद पहुंचने को लेकर जैसे ही पत्रकारों को खबर लगी तो कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कई पत्रकार और कैमरामैन सोनिया गांधी के आवास के बाहर खड़े हो गए। इसी बीच दो कारें सोनिया गांधी के आवास से बाहर आती दिखाई दी।

Jul 04, 2024

आम रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इंडियन रेलवे कराएगी 10 हजार नॉन-एसी कोच का निर्माण

रेल सेवा की मांग डायनेमिक है और समय-समय पर यात्रियों की संख्या के आधार पर घटती एवं बढ़ती रहती है। मांग की इसी आधार पर कोचों की आवश्याकतानुसार वार्षिक कोच उत्पादन कार्यक्रम बनाएं जाते हैं। कोचों का उत्पादन आम तौर पर आवश्यकता के अनुरूप होता है।

Jul 04, 2024

बिहार में क्यों धड़ाधड़ गिर रहे हैं पुल? 18 दिनों में 12 ब्रिज ढह गए; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

बिहार के सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में पिछले एक पखवाड़े में पुल ढहने की बारह घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का दावा है कि भारी बारिश की वजह से ये हादसे हुए हैं।

Jul 03, 2024

कांग्रेस प्रमुख का दावा, प्रधानमंत्री ने सदन में गलतबयानी की; झूठ बोलना PM कीआदत बन गई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए गलतबयानी की जिसके विरोध में विपक्ष को सदन से वाकआउट करना पड़ा।

Jul 03, 2024

राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, 5 वर्ष में गरीबी की लड़ाई में जीत हासिल करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनके इस तीसरे कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सफल होगी और इस दौरान भारत गरीबी की लड़ाई में भी जीत हासिल करेगा।

Jul 03, 2024

राज्यसभा में हाथरस के पीडितों को दी गई श्रद्धांजलि, जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

राज्यसभा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ से लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उच्च सदन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक ठोस तंत्र बनाए जाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

Jul 02, 2024

13 राज्यों में जीरो, पीएम मोदी ने आंकड़े पेश कर कहा- कांग्रेस अब परजीवी बन गई

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस परजीवी बन चुकी है और यह बात वह तथ्यों के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जहां जहां भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था या जहां कांग्रेस बड़ी पार्टी थी, वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत रहा।

Jul 02, 2024

PM मोदी ने Congress पर साधा निशाना, कहा- चाय वाले का प्रधानमंत्री बनना हजम नहीं कर पा रही कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार से कई प्रधानमंत्री बने और कुछ सुपर प्रधानमंत्री बने। उन्हें एक चाय वाले का प्रधानमंत्री बनना हजम नहीं होता इसलिए वो बार-बार हम पर हमला करते हैं।

Jul 01, 2024

पीएम मोदी ने डर फैलाया, कांग्रेस के पास है अभय मुद्रा; लोकसभा में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी के भाषण के दौरान दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना पड़ा, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने तीन बार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक एक बार हस्तक्षेप करना पड़ा।

Jul 01, 2024

देश भर में 3 नए आपराधिक कानून लागू, अमित शाह बोले- अब दंड नहीं न्याय मिलेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में अब औपनिवेशिक कानून का दौर खत्म हो गया है। अब देश में दंड की जगह न्याय मिलेगा। देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी। राजद्रोह कानून को भी खत्म कर दिया गया है।

Jul 01, 2024

लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर बवाल, बीजेपी भड़की; अमित शाह बोले- देश से माफी मांगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य खुद के हिन्दू होने का दावा करते हैं, लेकिन हिन्दू हिंसक नहीं होता जबकि ये नफरत फैलाते हैं और हिंसा को बढ़ावा देते हैं।

Jul 01, 2024

अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए 6461 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था सोमवार को जम्मू से रवाना हुआ। यात्रा भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र गुफा के लिए बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों के लिए रवाना हुई।

Jul 01, 2024

जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल में एक भीड़ में महिला को क्रूरता से पीटने के वीडियो सामने आने पर हैरानी जताते हुए आज कहा कि ये घटनाएं साबित कर रहीं हैं कि ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।

Jun 28, 2024

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकरायी वैन; 13 लोगों की मौत

कर्नाटक में हावेरी जिले के गुंडेनहल्ली में शुक्रवार तड़के एक वैन के खड़ी ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

Jun 28, 2024

IGI एयरपोर्ट पर हादसा, टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा गिरा; 1 की मौत, 6 घायलगिरने से छह लोग घायल

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (टी1) की छत का हिस्सा ढह गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

Jun 28, 2024

NEET पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा, कार्यवाही 1 जुलाई तक स्थगित

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा-नीट के पेपर लीक मामले में आज जबरदस्त हंगामा किया और कहा कि इस मामले में बड़ी धांधली हुई है इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा करानी चाहिए।

Jun 28, 2024

नीट मुद्दे पर पीएम मोदी संसद में कराएं चर्चा : राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुई धांधली लाखों बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में इस पर व्यापक चर्चा करनी चाहिए।

Jun 27, 2024

लालकृष्ण आडवाणी की तबियत खराब, दिल्ली के AIIMS में भर्ती; हालत स्थिर

पेशाब में संक्रमण के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भर्ती कराया गया है और उसकी स्थित स्थिर है।

Jun 27, 2024

संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, द्रौपदी मुर्मु ने कहा- भविष्य उन्मुख होगा आम बजट , कई ऐतिहासिक कदम होंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नवगठित मोदी सरकार के पहले आम बजट को भविष्य उन्मुख और सुधारों को आगे बढ़ाने वाला होने का संकेत देते हुए आज लगा कि इसमें कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे जो भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर ले जायेंगे।

Jun 26, 2024

CBI ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी; कस्टडी की मांग

दिल्ली की विशेष अदालत ने आबकारी नीति घोटाला मामले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पांच दिन की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत की याचिका पर संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

Jun 26, 2024

ओम बिरला के अध्यक्षता में देश के नागरिकों के सपने पूरे करेगी लोकसभा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके दूसरे कार्यकाल में संसद देश के नागरिकों को सपनों को पूरा करेगी और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नये नये कदमों से नये कीर्तिमान कायम होंगे।

Jun 26, 2024

ओम बिरला बने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला 18वींलोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन की कार्यवाही शुरू होती ही ओम बिरला को लोकसभा का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया जिसका भाजपा नेता तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन किया।

Jun 24, 2024

तीसरे कार्यकाल में तीन गुना बेहतर तरीके से चलाएंगे सरकार : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वीं लोकसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले आज चुनकर आये सांसदों का अभिवादन करते हए सभी से जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आग्रह किया और कहा कि वह सबकी सहमति से सरकार चलाएंगे इसलिए उन्हें उम्मीद है कि विपक्ष जिम्मेदारी से काम कर जन भावनाओं पर खरा उतरेगा।

Jun 24, 2024

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संविधान की प्रति के साथ संसद परिसर में किया प्रदर्शन

अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू होते ही इंडिया समूह के नेताओं ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Jun 22, 2024

NEET धांधली में लीपापोती का प्रयास कर रही है NDA सरकार, कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि नकल विरोधी कानून को अधिसूचित करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधंन (राजग) सरकार का मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में धांधली में लीपापोती का प्रयास है लेकिन उसे समझ लेना चाहिए इस मामले की जिम्मेदारी से वह किसी स्तर पर बच नहीं सकती है।

Jun 20, 2024

यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश

यूजीसी नेट की परीक्षा में बिहार से अलग अलग विषयों को मिलाकर लगभग 63 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बिहार में पटना के अलावा गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित कुल 25 शहरों में आयोजित की गई थी। इस बार ऑनलाइन की जगह ऑफ लाइन परीक्षा ली गई थी।

Jun 20, 2024

तमिलनाडु में अवैध शराब पीने से 33 लोगों की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई. 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Jun 14, 2024

कुवैत में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, 45 भारतीयों की मौत; किस वजह से भड़की आग?

कुवैत में अहमदी प्रांत के मंगाफ क्षेत्र में छह मंजिला इमारत में विनाशकारी आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसमें 40 से अधिक भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। कुवैती अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Jun 14, 2024

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; 5 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में आज तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और पच्चीस श्रद्धालु घायल हो गए।

Jun 12, 2024

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी रहे मौजूद

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।

Jun 11, 2024

NEET-2024 पेपर विवाद: काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, NTA को नोटिस; 8 जुलाई को अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए 5 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2024 में कथित तौर पर परीक्षा से पहले पेपर लीक होने संबंधी गड़बड़ी और धोखाधड़ी के आरोप वाली याचिकाओं के मद्देनजर दाखिले से संबंधित काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से मंगलवार को इनकार कर दिया, लेकिन इस मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

Jun 10, 2024

वैष्णो देवी जा रही बस पर आतंकियों ने की फायरिंग, 9 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार की शाम आतंकवादियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया। दहशतगर्दों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर फायरिंग की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए हैं।

Jun 10, 2024

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने रच दिया इतिहास

नरेंद्र मोदी ने रविवार, 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य समारोह में पीएम मोदी समेत 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Jun 09, 2024

मोदी कैबिनेट में बिहार से गिरिराज, ललन सिंह और चिराग पासवान समेत 8 मंत्री होंगे शामिल, देंखे पूरी लिस्ट

नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी होने के बाद कई बैठकें हुई, जिसमें सरकार बनाने और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की गई।

Jun 05, 2024

भाजपा ने दिल्ली की 7 सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा, कितने वोट से कौन जीता? जानिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता विरोधी लहर और आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट जीत लीं। बहरहाल, 2019 के चुनावों की तुलना में उसकी जीत का अंतर काफी कम हो गया है।

Jun 04, 2024

रुझानों से स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी की नैतिक हार होगी : कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक हार होने जा रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गए हैं। दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं। पहली यह कि यह नरेन्द्र मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार होगी।

Jun 04, 2024

मोदी ने जो लोकप्रियता अर्जित की वह वैश्विक मानकों के हिसाब से ऐतिहासिक: तेजस्वी सूर्या

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो लोकप्रियता अर्जित की है वह वैश्विक मानकों के हिसाब से 'ऐतिहासिक' है। बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे सूर्या ने 'विवेकहीन तुष्टीकरण' के लिए विपक्षी दलों की आलोचना भी की।

Jun 03, 2024

दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, कहा- देश में फिर बनेगी एनडीए सरकार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। रविवार को दिल्ली में पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनसे मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि एग्जिट में एनडीए को भारी बहुमत आ रहा है।

Jun 01, 2024

इंडिया गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक आज, किन मुद्दों पर होगी बातचीत? जानिए

लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव के बीच शनिवार को यहां इंडिया समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी, जिसमें चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति तथा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

May 30, 2024

पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे ध्यान, 45 घंटे रुकेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिवसीय ध्यान अभ्यास करेंगे, जिसके मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीएम मोदी 45 घंटे ठहरेंगे, जिसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा सहित सभी इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं।

May 30, 2024

सोनीपत में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में आग से घायल हुए 3 लोगों की मौत; 40 घायल

हरियाणा के सोनीपत जिले में रबर की फैक्ट्री में आग लगने से घायल हुए तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रबर फैक्ट्री में मंगलवार को आग लग गई थी जिसमें करीब 40 लोग घायल हो गए थे।

May 30, 2024

शशि थरूर के पूर्व सहयोगी को सोने की तस्करी के मामले में हिरासत में लिया गया

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक पूर्व कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोने की तस्करी के एक कथित मामले में हिरासत में लिया है।

May 30, 2024

राशन घोटाला : ईडी ने बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता को 5 जून को पेश होने को कहा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को समन जारी कर पांच जून को एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा।

May 30, 2024

शराब नीति घोटाला: अरविंद केजरीवाल ने नियमित जमानत के लिए अदालत का रुख किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में नियमित जमानत के लिए गुरुवार को एक अदालत का रुख किया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा आज ही, बाद में मामले की सुनवाई कर सकती हैं।

May 24, 2024

ओबीसी प्रमाणपत्रों पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में देंगे चुनौती : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार 2010 के बाद से राज्य में जारी किए गए सभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्र रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती देगी।

May 22, 2024

दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहती है भाजपा, यमुना से पानी की आपूर्ति रोकी: आतिशी

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को निशाना बनाने के लिए एक नई साजिश रची है और हरियाणा सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति रोक दी है।

May 21, 2024

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक के पोते ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से विधायक हजारीलाल दांगी के 21 वर्षीय पोते ने सोमवार रात इंदौर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

May 20, 2024

गुजरात में आईएस के 4 आतंकवादी गिरफ्तार, ATS को मिली बड़ी कामयाबी

गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को कहा कि उसने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे से इस्लामिक स्टेट(आईएस) के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात-एटीएस ने एक संक्षिप्त नोट में कहा कि हवाईअड्डे से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी श्रीलंकाई नागरिक और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी थे।

May 20, 2024

गैंगरेप के बाद नाबालिग को भट्टी में जिंदा जलाया, दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

राजस्थान के भीलवाड़ा की पोक्सो अदालत ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व उसे कोयला भट्टी में जलाने के मामले में दो दोषियों को सोमवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक महावीर सिंह किशनावत ने यह जानकारी दी।

May 20, 2024

अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी नहीं बोला, लेकिन किसी को 'खास नागरिक' स्वीकार करने को तैयार नहीं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी एक शब्द भी नहीं बोला और भारतीय जनता पार्टी केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही है। प्रधानमंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह किसी को भी 'खास नागरिक' के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

May 18, 2024

कन्हैया कुमार का आरोप, कहा- मनोज तिवारी ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि...

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने शनिवार को दावा किया कि मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने उन पर हमला कराया क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

May 18, 2024

मालीवाल के बाएं पैर और दाहिने गाल पर चोट के निशान: मेडिकल रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल बाएं पैर के पिछले हिस्से और दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर हमला किया था।

May 17, 2024

एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है : स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर लगे कथित मारपीट के आरोपों को पार्टी द्वारा निराधार बताकर खारिज किये जाने पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि एक गुंडे के दबाव में झुकी आप अब उनके चरित्र पर सवाल उठा रही है।

May 17, 2024

ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, AAP को बनाया आरोपी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) को भी बतौर आरोपी नामजद किया गया है। यह पहली बार है जब पदस्थ मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी को धनशोधन के मामले में नामजद किया गया है।

May 17, 2024

उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी, दिल्ली का नफज़गढ़ देश का सबसे गर्म इलाका; एडवाइजरी जारी

उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी तथा राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ इलाके में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और यह देश में सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

May 14, 2024

ममता बनर्जी का पीएम पर तंज, कहा- एकमात्र गारंटी यह है कि मोदी सत्ता में नहीं लौट रहे

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' 300 से अधिक लोकसभा सीट जीतकर केंद्र में अगली सरकार बनाएगा और "एकमात्र गारंटी यह है कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा।

May 12, 2024

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हादसा, दंपती समेत तीन की मौत; 6 घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर रविवार सुबह सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बांदीकुई (दौसा) के ऊंनबड़ा गांव के पास सुबह लगभग पांच बजे हुआ।

May 12, 2024

संदेशखालि के बारे में प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोल रहे, लेकिन राज्यपाल पर चुप्पी साध ली : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संदेशखालि के बारे में लगातार ''झूठ फैलाने'' का आरोप लगाते हुए रविवार को सवाल किया कि वह राज्यपाल सी वी आनंद बोस के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोपों पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं और उनसे इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कहा जा रहा है।

May 11, 2024

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री से बहस करने को तैयार हूं; लेकिन...

जब भीड़ में से एक व्यक्ति ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आमने-सामने बहस का निमंत्रण स्वीकार करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं किसी के भी साथ, प्रधानमंत्री के साथ बहस के लिए शत प्रतिशत तैयार हूं। लेकिन मुझे पता है। प्रधानमंत्री जी मुझसे बहस नहीं करेंगे।

May 11, 2024

तिहाड़ जेल से निकले केजरीवाल, कहा- हमें मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 50 दिनों की हिरासत के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया और देश से ''तानाशाही'' खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले दिन में आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में एक जून तक की अंतरिम जमानत दे दी।

May 11, 2024

कांग्रेस का आरोप, पीएम मोदी देश को बांटने के लिए उठा रहे हैं हिंदू-मुस्लिम मुद्दा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि देश में वर्तमान में एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो उस पद के अनुरूप भाषा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) देश को 'विभाजित' करने के लिए हिंदू-मुस्लिम मुद्दा उठा रहे हैं।

May 10, 2024

पाकिस्तान के परमाणु बम संबंधी मणिशंकर अय्यर के बयान पर विवाद, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पाकिस्तान संबंधी कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद कांग्रेस ने तुरंत उनकी टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर पाकिस्तान तथा उसकी धरती से पनपने वाले आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।

May 10, 2024

अरविंद केजरीवाल को 'सुप्रीम' राहत, चुनाव प्रचार करने के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा।

May 09, 2024

पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम करने वाला युवक गुजरात में गिरफ्तार, बिहार का है प्रवीण मिश्रा

गुजरात के भरूच जिले में एक व्यक्ति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के वास्ते कथित तौर पर जासूसी करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गुजरात अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बताया कि आरोपी प्रवीण मिश्रा ने भारतीय सशस्त्र बलों और रक्षा-संबंधित अनुसंधान एवं विकास फर्मों की अत्यधिक गोपनीय जानकारी कथित तौर पर जुटाई थी।

May 08, 2024

मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है पाक की गोली का जवाब तोप के गोले से देना: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब पाकिस्तान से चलने वाली हर गोली का जवाब तोप के गोले से देना है। शाह ने कांग्रेस पर पड़ोसी देश के एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

May 08, 2024

EVM में छेड़छाड़ कर चुनाव में जिताने का दावा, मांगे 2.5 करोड़; सेना का जवान अरेस्ट

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में पुलिस ने ईवीएम में छेड़छाड़ करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे से 2.5 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

May 08, 2024

हैदराबाद में बड़ा हादसा, बारिश के कारण दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बाचूपल्ली पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की है और इसमें मारे गए लोग ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी श्रमिक थे।

May 08, 2024

मध्य प्रदेश में मतदानकर्मियों को लेकर आ रही बस में लगी आग, ईवीएम भी जले

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को ले जा रही एक बस में आग लग गई, जिससे कई ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

May 07, 2024

इंडिया गठबंधन संविधान बदलकर मुसलमानों को दे देगा आरक्षण, लालू के बयान पर बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुस्लिम आरक्षण पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता में आने पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' संविधान के मौलिक ढांचे में बदलाव करके अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण प्रदान करेगा।

May 06, 2024

दिल्ली के LG ने केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की, आप ने भाजपा की साजिश बताया

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से कथित तौर पर धन प्राप्त करने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। राजनिवास के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

May 06, 2024

वोट बैंक के चलते आतंकी हमलों के दौरान कांग्रेस, टीएमसी ने साधी चुप्पी: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के समय देश में आतंकी हमलों के दौरान चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और टीएमसी ने आतंकी हमलों के दौरान इसलिए चुप्पी साधे रखी क्योंकि उन्हें अपने ''वोट बैंक के नाराज होने का भय था।

May 03, 2024

शराब नीति घोटाला: हाई कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर ईडी, सीबीआई से जवाब मांगा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार एवं धनशोधन मामलों में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा।

May 03, 2024

CPI नेता अतुल अंजान का निधन, लखनऊ के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष के थे। परिवार के सदस्य यह जानकारी दी। बीते कुछ महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ही अंजान का उपचार किया जा रहा था।

May 02, 2024

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें, दिल्ली पुलिस की जनता से अपील

स्कूलों में बम होने के बारे में कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में किए जा रहे झूठे दावों पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन संदेशों में कोई सच्चाई नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप पर सामने आए उन ऑडियो संदेशों पर विश्वास न करें जिनमें दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम होने के झूठे दावे किए गए हैं।

May 02, 2024

दिल्ली शराब नीति घोटाला: जमानत के लिए मनीष सिसोदिया ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कल होगी सुनवाई

पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में जमानत के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।

May 01, 2024

हार के डर से नरेन्द्र मोदी अपने पद की गरिमा भूल गए हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव के बाद केंद्र में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हताश, निराश हैं और हार मान चुके हैं। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इन चुनावों में हार के डर से मोदी अपने पद की गरिमा भूल गए हैं और अनर्गल बातें कर रहे हैं तथा दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस मंगलसूत्र, लोगों के घर के कमरे या भैंसें छीन लेगी।

May 01, 2024

दिल्ली-एनसीआर में 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में कुछ नहीं मिला: पुलिस

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कम से कम 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

May 01, 2024

भाजपा की विचारधारा बंगाल के लोगों से मेल नहीं खाती: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य के लोगों की विचारधारा ''एकदम अलग है। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को प्रवासी पक्षी करार दिया और उन पर पश्चिम बंगाल के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

Apr 30, 2024

जब तक मैं जिंदा हूं मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने दूंगा: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब तक वह जीवित हैं दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण मुसलमानों को धर्म के आधार पर नहीं देने देंगे। मोदी ने यह बात कांग्रेस के इस आरोप पर कही कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी।

Apr 30, 2024

भाजपा के गढ़ में भी प्रधानमंत्री इतने घबराए और डरे हुए क्यों हैं: कांग्रेस

कांग्रेस ने सूरत में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने तथा इंदौर में नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस लेकर भाजपा में शामिल होने के बाद मंगलवार को सवाल किया कि अपनी पार्टी के मजबूत गढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतना घबराए और डरे हुए क्यों हैं?

Apr 30, 2024

कांग्रेस यह झूठ फैला रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस यह झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आई तो उसका इरादा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने का है। शाह ने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

Apr 29, 2024

अमित शाह का फर्जी वीडियो मामला : दिल्ली पुलिस ने रेवंत रेड्डी को समन जारी किया, असम में एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाए गये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'फर्जी वीडियो' के सिलसिले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक मई को जांच में शामिल होने को कहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित कुछ राज्यों ने भी मामले में कार्रवाई की है और पहली गिरफ्तारी असम में हुई है।

Apr 27, 2024

आतंकवाद, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश से आतंकवाद एवं नक्सलवाद को खत्म कर देंगे और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

Apr 26, 2024

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामला, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में शुक्रवार को अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 'लुकआउट सर्कुलर' जारी किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Apr 26, 2024

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी ने की वोटरों से मतदान करने की अपील, कहा- आपका वोट आपकी आवाज है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं से शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं का अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना लोकतंत्र को मजबूत करता है। पीएम मोदी ने मतदाताओं से कहा कि उनका वोट ही उनकी आवाज है।

Apr 25, 2024

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप पर भाजपा से जवाब मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के आरोपों का पहली बार संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को बताया कि उसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विपक्षी दलों द्वारा दर्ज कराई शिकायतों पर जवाब देने को कहा है जिनमें नरेन्द्र मोदी पर राजस्थान के बांसवाड़ा में विभाजनकारी व मानहानिजनक भाषण देने का आरोप लगाया गया है।

Apr 24, 2024

वोट बैंक की भूखी कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करना चाहती है, पीएम मोदी का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने अंबिकापुर में एक चुनावी सभा में कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने का आरोप दोहराते हुए कहा कि जब संविधान बन रहा था तब बाबा साहब आंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था कि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा।

Apr 24, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो करोड़ों लखपति बनेंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्ष के शासनकाल में केवल 22-25 लोग अरबपति बने, लेकिन यदि 'इंडिया' गठबंधन सरकार में आता है तो करोड़ों लोगों को लखपति बनाया जाएगा।

Apr 24, 2024

चुनाव रैली में भाषण के दौरान बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान बेहोश हो गये। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गडकरी पुसाद में चुनाव प्रचार कर रहे थे, जो यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Apr 23, 2024

वेंकैया नायडू, मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप और राम नाइक को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित एक समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक समेत कई अन्य दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये। नायडू, पाठक और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Apr 22, 2024

दिल्ली हाई कोर्ट में ईडी के समन के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर 15 मई को सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को 15 मई के लिए सूचीबद्ध कर दी।

Apr 21, 2024

केजरीवाल को इंसुलिन दो... तिहाड़ जेल के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इंसुलिन लेकर रविवार को पश्चिम दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मधुमेह रोगी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने की मांग की। दिल्ली की मंत्री आतिशी और 'आप' के विधायक संजीव झा प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे।

Apr 21, 2024

कोई भी पश्चिम बंगाल में सीएए को लागू होने से नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करती है, इसलिए कोई भी पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू होने से नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से विस्थापित लोगों को भारतीय नागरिकता देने का कानून है।

Apr 21, 2024

मुझे, अभिषेक को निशाना बना रही भाजपा, हम सुरक्षित नहीं; ममता बनर्जी का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है तथा वे दोनों सुरक्षित नहीं हैं।

Apr 19, 2024

केजरीवाल के खिलाफ रची जा रही साजिश, जेल में कुछ भी हो सकता है; AAP सांसद संजय सिंह का आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का यह आरोप फिर से दोहराया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है और जेल में उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

Apr 19, 2024

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे देश के नए नौसेना प्रमुख

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वाइस एडमिरल त्रिपाठी अभी नौसेना के उप प्रमुख हैं।

Apr 19, 2024

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान आरंभ होने पर शुक्रवार को मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने खासतौर से युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया।

Apr 17, 2024

इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर एनआरसी, सीएए को रद्द कर देंगे: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूरे देश को डिटेंशन कैंप बनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' सत्ता में आता है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को खत्म कर दिया जाएगा।

Apr 16, 2024

छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया; 3 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Apr 16, 2024

दिल जीतने में विश्वास करती है भाजपा, कश्मीर में कमल खुद ही खिलेगा: अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ और युवाओं पर गोलीबारी की घटनाएं उनके शासन के दौरान हुईं।

Apr 16, 2024

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बारे में सूचना देने पर मिलेगी सरकारी नौकरी और इनाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने घोषणा की है कि जो लोग नक्सलियों की गिरफ्तारी या उनके मारे जाने में पुलिस की मदद करेंगे उन्हें आरक्षक के रूप में भर्ती किया जाएगा तथा पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

Apr 16, 2024

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बिहार के दो लोग गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति समेत दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने बताया कि बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया।

Apr 16, 2024

जम्मू कश्मीर: झेलम नदी में यात्रियों से सवार नाव पलटी, चार लोगों की मौत

श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार को झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गंदबल नौगाम इलाके में हुई और कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

Apr 16, 2024

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी: मोटरसाइकिल के मालिक से पुलिस कर रही पूछताछ

महाराष्ट्र के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल सलमान के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी गिरजाघर के पास छोड़ दी थी।

Apr 15, 2024

NDA को वोट दें जो गुंडाराज और परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथ

NDA को वोट दें जो गुंडाराज और परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथ

Apr 15, 2024

NDA को वोट दें जो गुंडाराज और परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथ

NDA को वोट दें जो गुंडाराज और परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर देगा: योगी आदित्यनाथ

Apr 13, 2024

खराब मौसम के कारण अमित शाह का नोएडा दौरा रद्द, सभा को ऑनलाइन किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नोएडा दौरा शनिवार को अचानक मौसम खराब होने की वजह से रद्द कर दिया गया। हालांकि, उन्होंने डिजिटल माध्यम से चुनावी सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा को भारी मत से जीताने की अपील की।

Apr 13, 2024

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने सिंह पर हमला करते हुये कहा है कि उन्हें जेल नियमावली का पता होना चाहिये, क्योंकि वह स्वयं ही कई महीने वहां रह कर हाल ही में बाहर आये हैं।

Apr 13, 2024

कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। भंडारा जिले के साकोली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लोगों को परेशान करने वाले मुख्य मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई हैं, हालांकि मीडिया ने इन्हें नजरअंदाज करते हुए प्रधानमंत्री और मशहूर हस्तियों के कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया है।

Apr 13, 2024

यदि नरेन्द्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राममंदिर का निर्माण नहीं हो पाता: राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं होते तो उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भी अयोध्या में राममंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। राज ठाकरे ने कहा कि मनसे नेताओं की एक सूची तैयार करेगी जिनसे 'महायुति' गठबंधन के नेता चुनावी समन्वय के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Apr 13, 2024

मांसाहार पर पीएम के बयान को लेकर कांग्रेस का हमला, कहा- चुनाव से पहले घबराए हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सावन के महीने में मांस के सेवन का वीडियो दिखाकर बहुसंख्यक समुदाय को चिढ़ाने के लिये विपक्ष पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव से पहले घबराए हुए हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर हर दिन मुद्दों को नया मोड़ देने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

Apr 12, 2024

RBI में नौकरी लगवाने के नाम पर 27 लोगों से 2.2 करोड़ की ठगी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Apr 12, 2024

बंगाल के खिलाफ अफवाहें फैला रही है भाजपा: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों के लिए शुक्रवार को पार्टी की आलोचना की और कहा कि बेंगलुरु विस्फोट मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण ही संभव हो सकी है।

Apr 12, 2024

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है, AAP मंत्री आतिशी का दावा

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए एक बड़ी राजनीतिक साजिश रच रही है। आतिशी ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इस आशंका की ओर इशारा करती हैं।

Apr 12, 2024

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट: NIA ने मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों मुसव्विर हुसैन शाजिब और ए मथीन अहमद ताहा का कोलकाता के पास एक ठिकाने में मौजूद होने का पता चला जिसके बाद एनआईए की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

Apr 12, 2024

अदालत ने कविता की 5 दिन की हिरासत देने की CBI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को पांच दिन की हिरासत में देने का अनुरोध करने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर आदेश शुक्रवार को शाम तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

Apr 12, 2024

दशकों बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, सीमा पार से गोलीबारी के भय के बिना हो रहे हैं चुनाव : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव आतंकवाद, हड़ताल, पथराव और सीमा पार से गोलीबारी के डर के बिना होंगे। प्रधानमंत्री ने उधमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा को समाप्त करने का अपना वादा पूरा किया है।

Apr 11, 2024

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली के लोग गुस्से में, बीजेपी को देंगे जवाब; AAP का दावा

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के लोगों में बहुत गुस्सा है और वे लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देंगे। आतिशी ने कालकाजी इलाके में पार्टी के जेल का जवाब, वोट से अभियान में भाग लेते हुए कहा कि लोग समझते हैं कि केजरीवाल को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Apr 11, 2024

गुरुग्राम में ऑनलाइन लोन ऐप से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 9 गिरफ्तार

ऑनलाइन ऐप के माध्यम से फौरन ऋण देने का वादा करके लोगों से पैसा वसूलने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ साइबर पुलिस ने किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐप के तीन मालिकों और एक प्रबंधक समेत गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Apr 11, 2024

कंगना रनौत ने हिमाचल के मंत्री से कहा- यह आपके पूर्वजों की रियासत नहीं

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बृहस्पतिवार को मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (सिंह) उन्हें न तो धमकी दे सकते हैं, न वापस भेज सकते हैं, क्योंकि यह (प्रदेश) कांग्रेस नेता के पूर्वजों की रियासत नहीं है।

Apr 11, 2024

हरियाणा में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत; 20 घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई है और करीब 20 घायल हो गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस पलट गई थी।

Apr 11, 2024

हिंदू धर्म को तबाह करने का प्रयास करने वाली कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी: पीएम मोदी

कांग्रेस पर हिंदू धर्म को तबाह करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसके लिए जनता उसे सबक सिखा कर रहेगी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास और विरासत दोनों की विरोधी है।

Apr 11, 2024

हम सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने 'रेड रोड' पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हम संशोधित नागरिकता अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे। अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है।

Apr 10, 2024

दिल्ली पुलिस ने मेट्रो में होली खेलने, वीडियो बनाने के आरोप में दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब दर्ज किया गया जब दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने पुलिस से उस वीडियो की गहन जांच करने को कहा, जिसमें पिछले महीने ट्रेन के अंदर दो महिलाओं को एक-दूसरे पर रंग लगाते देखा गया था। दिल्ली पुलिस को यह पत्र दो अप्रैल को लिखा गया था।

Apr 10, 2024

भाजपा ने आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया को उतारा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। आसनसोल में अहलूवालिया का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और 'बिहारी बाबू' के नाम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।

Apr 10, 2024

शिमला: पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे सहित पांच लोग गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत पांच लोगों को हिमाचल प्रदेश के शिमला में गिरफ्तार करके उनके पास से 42.89 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस गश्ती दल ने पुराने बस स्टैंड के पास एक होटल के एक कमरे में छापेमारी के बाद यह गिरफ्तारियां की हैं।

Apr 10, 2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी : आप को हाई कोर्ट से झटके के बाद शीर्ष अदालत से राहत की उम्मीद

दिल्ली उच्च न्यायालय से कोई राहत पाने में असफल होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे। 'आप' ने साथ ही दावा किया, ''तथाकथित आबकारी नीति घोटाला केजरीवाल और उनकी पार्टी को खत्म करने की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है। ईडी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।

Apr 10, 2024

दिल्ली में फिरौती के लिए चार साल की बच्ची का अपहरण, हत्या

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी की चार वर्षीय बेटी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी की पहचान अजीत कुमार के रूप में हुई है जिसे मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

Apr 10, 2024

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत; 14 घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है।

Apr 08, 2024

नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में सीएमओ गिरफ्तार

इंदौर में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शहडोल जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को गिरफ्तार किया गया है। एमआईजी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Apr 08, 2024

मध्यप्रदेश में राहुल की रैली में बैनर पर दिखी भाजपाई मंत्री की तस्वीर; कांग्रेस की ओर से आया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आने के बाद कांग्रेस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जिसमें सोमवार को मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट पर राहुल गांधी की रैली में एक बैनर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने जहां इस गड़बड़ी को मानवीय भूल बताया वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विपक्षी दल ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।

Apr 08, 2024

मोदी की गारंटी का मतलब चार जून के बाद सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालना है : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के, चार जून के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के वादे का अभिप्राय है कि विपक्षी नेताओं को लोकसभा चुनाव के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और सात चरणों में होने वाले मतदान की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण से होगी जबकि चार जून को मतगणना होगी।

Apr 08, 2024

किसी की नागरिकता नहीं जाएगी: सीएए को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर इस मुद्दे को लेकर ''भ्रम पैदा करने'' का आरोप लगाया।

Apr 08, 2024

कल्पना कीजिये चुनाव से पहले कितने लोग जेल में होंगे : सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को जमानत देते हुए कहा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक यूट्यूबर की जमानत बहाल करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाले हर व्यक्ति को जेल में नहीं डाला जा सकता है। यूट्यूबर पर 2021 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

Apr 08, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ी, मंगलवार को कांग्रेस में होंगे शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे करीब एक महीने पहले उनके बेटे बृजेन्द्र सिंह भाजपा छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीरेंद्र सिंह की पत्नी और हरियाणा से भाजपा की पूर्व विधायक प्रेम लता ने भी भाजपा छोड़ दी है। प्रेम लता 2014-2019 तक विधायक रही थीं।

Apr 07, 2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेताओं ने किया सामूहिक अनशन, बीजेपी पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने रविवार को यहां जंतर-मंतर पर दिनभर का अनशन किया। आप नेताओं ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता केजरीवाल को जेल भेजने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उचित जवाब देगी।

Apr 07, 2024

PM मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना, ममता ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा की खुली छूट चाहती है और यही वजह है कि ऐसे मामलों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में हमलों का सामना करना पड़ता है। जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 'टीएमसी का सिंडिकेट राज' कायम है और पार्टी केवल अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने में रुचि रखती है।

Apr 07, 2024

भाजपा ने 400 पार का नारा दिया ताकि लोग नहीं पूछें कि पेट्रोल क्यों है 100 पार: कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के '400 पार' के नारे को 'परसेप्शन मैनेजमेंट' (धारणा बनाने की कवायद) और वास्तविकता बदलने का कुत्सित प्रयास करार देते हुए कहा है कि भाजपा को हार का डर है और ऐसे में वह देश को धोखा देने की कोशिश कर रही है। कन्हैया कुमार ने यह सवाल भी किया कि जो नेता कांग्रेस में रहकर चुनाव नहीं जीत सकते, उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए भला क्या उपयोगिता है?

Apr 07, 2024

हम जनता को जर्नादन मानते हैं जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का 'ट्रैक रिकॉर्ड' शानदार रहा है क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Apr 06, 2024

2022 बम ब्लास्ट मामले की जांच के लिए बंगाल गई NIA टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के दल पर ग्रामीणों ने शनिवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एनआईए अधिकारियों के एक दल ने इस मामले के संबंध में बुधवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार किया और यह दल कोलकाता वापस जा रहा था, तभी उसके वाहन पर हमला हुआ।

Apr 06, 2024

मध्य प्रदेश में एसएएफ जवानों को ले जा रही बस और कार की टक्कर, 3 की मौत; 26 घायल

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस और एक कार की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि एक जवान को गंभीर चोटें आयीं हैं और उसे उपचार के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर भेजा गया है।

Apr 06, 2024

प्रियंक खरगे का दावा, लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खरगे ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में राज्य सरकार की ओर से देरी किये जाने से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ''झूठ बोलने'' का आरोप लगाया।

Apr 05, 2024

चुनाव आयोग क्या भाजपा का सहायक संगठन है, कारण बताओ नोटिस जारी करने पर बोलीं आतिशी

दिल्ली की मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को 'कारण बताओ' नोटिस मिलने के बाद निर्वाचन आयोग (ईसी) पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या यह भाजपा का सहायक संगठन है। आतिशी को यह नोटिस उनकी इस टिप्पणी पर जारी किया गया था कि भाजपा ने उनसे संपर्क कर उन्हें या तो पार्टी में शामिल होने या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।

Apr 05, 2024

बीजेपी पर बयान देकर फंसी आप नेता आतिशी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को शुक्रवार को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया और उनसे इस बयान का तथ्यों के साथ समर्थन करने को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था।

Apr 05, 2024

कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, मतदाताओं में भ्रम पैदा करने के लिए इसे तैयार किया गया: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए कांग्रेस के घोषणापत्र को 'झूठ का पुलिंदा' करार दिया और आरोप लगाया कि देश में दशकों तक शासन करने वाली इस पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।

Apr 04, 2024

हिमाचल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किये गये

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का झटका रात नौ बजकर 34 मिनट पर महसूस किया गया। उसने कहा कि चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में भी कुछ सेकेंड तक हल्के झटके महसूस किए गए।

Apr 04, 2024

सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीले सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।

Apr 04, 2024

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 36 वर्षीय कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई।

Apr 04, 2024

सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दिया गौरव वल्लभ ने, दोपहर में थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह पार्टी से इस्तीफा दे दिया और फिर दोपहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। वल्लभ के अलावा कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता उपेन्द्र प्रसाद ने भी पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Apr 04, 2024

सोनिया गांधी और अश्विनी वैष्णव सहित 14 सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप ली शपथ

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई। सोनिया गांधी ने राजस्थान से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली जबकि वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

Apr 04, 2024

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

भारत ने ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नयी पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-प्राइम' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम को यह परीक्षण किया गया। उसने बताया कि मिसाइल ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन का सत्यापन करते हुए परीक्षण के सभी उद्देश्य हासिल कर लिए।

Apr 03, 2024

कांग्रेस ने गडकरी और भाजपा पर चुनाव संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बुधवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा पर नागपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने आयोग को लिखे एक पत्र में प्रचार अभियान में बच्चों को शामिल करने के आरोप में नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गडकरी और उनकी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Apr 03, 2024

पीएम मोदी ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना बंद नहीं करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जो लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उनके पास दो ही विकल्प हैं-जेल या बेल (जमानत)। मोदी ने पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ 'नमो ऐप' के माध्यम से ऑनलाइन संवाद करते हुए कहा कि पूरे देश ने देखा है कि तृणमूल कांग्रेस ने किस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हिंसा का सहारा लिया, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता निडरता से खड़े रहे।

Apr 03, 2024

जेल से बाहर आए संजय सिंह, सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की

दिल्ली आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए और कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है। संजय सिंह का अभिवादन करने के लिए जेल के बाहर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता जमा हुए थे।

Apr 03, 2024

ईडी ने कहा- केजरीवाल गिरफ्तारी से छूट का दावा नहीं कर सकते; हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी चुनावों के आधार पर गिरफ्तारी से "छूट" का दावा नहीं कर सकते, क्योंकि कानून उनके और एक ''आम आदमी'' के लिए समान रूप से लागू होता है।

Apr 03, 2024

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम और विष्णु के अंश हैं: कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान राम और भगवान विष्णु के अंश हैं। मंडी संसदीय सीट के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी को भगवान राम का प्रतीक करार दिया।

Apr 03, 2024

गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का 4.5 किग्रा वजन घटा, AAP का दावा; कहा- भाजपा उनकी सेहत को खतरे में डाल रही

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। आतिशी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

Apr 03, 2024

BJP ने आतिशी को भेजा मानहानि नोटिस, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी को मानहानि नोटिस भेजा और अपने एक बेहद करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के दावे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है।

Apr 02, 2024

भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में अनुपालन को लेकर उचित हलफनामा दायर नहीं कर और ''हर सीमा को तोड़कर पूरी तरह से अवज्ञा'' करने के लिए योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण के प्रति मंगलवार को नाराजगी जताई। न्यायालय ने पतंजलि के प्रबंध निदेशक के इस बयान को भी खारिज कर दिया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री (जादुई उपचार) अधिनियम पुराना है।

Apr 02, 2024

केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी, ब्लड में शुगर लेवल कम हुआ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में अपनी पहली रात के दौरान 14 फुट लंबी और आठ फुट चौड़ी कोठरी में टहलते दिखे और कुछ देर ही सोए। कारागार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल को एक अदालत ने सोमवार को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Apr 02, 2024

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

Apr 02, 2024

मेरे घर पड़ेगी ईडी की रेड, मुझे गिरफ्तार भी किया जाएगा; AAP नेता आतिशी का दावा

दिल्ली की मंत्री ने दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि आने वाले दिनों में प्रवर्तन निदेशालय उनके और उनके रिश्तेदारों के आवास पर छापे मारेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) की रविवार को रामलीला मैदान में हुई रैली की सफलता से भाजपा घबरा गई है और उसे एहसास हो गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से 'आप' का विघटन नहीं होगा।

Apr 01, 2024

राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले बयान पर EC पहुंची भाजपा, कड़ी कार्रवाई की मांग की

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी वाले भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और कांग्रेस नेता को निर्देश देने का अनुरोध किया कि वह 'झूठे आरोप' लगाने के लिए राष्ट्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 'बिना शर्त' सार्वजनिक माफी मांगे।

Apr 01, 2024

मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को सुरक्षा की गारंटी है, राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को लेकर सोमवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'भ्रष्टाचारियों का अड्डा' बन चुकी है। उन्होंने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को 'सुरक्षा की गारंटी' है।

Apr 01, 2024

शराब घोटाला: अदालत ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में एक अदालत ने सोमवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल को उनकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत अवधि पूरी होने के बाद यहां विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था।

Apr 01, 2024

चुनावी बॉण्ड के कारण ही चंदे का स्रोत, लाभार्थियों का पता चल सका: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी बॉण्ड के मुद्दे से उनकी सरकार को झटका लगने की बात रविवार को खारिज कर दी और कहा कि कोई भी प्रणाली पूरी तरह से सही नहीं है और खामियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय पर हंगामा करने वाले लोग पछताएंगे।

Apr 01, 2024

दिल्ली के रिहाइशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पांच लोग घायल

दिल्ली के रूप नगर इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया और उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर घटना की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां दिल्ली में वजीराबाद के जगतपुर गांव भेजी गईं।

Apr 01, 2024

जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, सेना ने गोलीबारी की

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां नजर आने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Mar 31, 2024

भाजपा को 200 सीट का आंकड़ा पार करने की चुनौती देती हूं : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य का मखौल उड़ाया तथा उसे 200 सीट का आंकड़ा पार करने की चुनौती दी। ममता ने यह भी कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को इस राज्य में लागू होने नहीं देंगी।

Mar 30, 2024

राष्ट्रपति मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न दिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' मरणोपरांत प्रदान किया।

Mar 30, 2024

शादी करने की जिद पर लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, गला घोंटकर मार डाला

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्षीय एक महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि 15 मार्च को पालघर जिले के दहानू शहर में किराए के एक कमरे में महिला का क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद इस अपराध के बारे में जानकारी मिली।

Mar 29, 2024

जम्मू-कश्मीर बड़ा हादसा, रामबन में गहरी खाई में गिरी एसयूवी कार; 10 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी कार फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी और रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में देर रात करीब 1:15 बजे 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

Mar 28, 2024

दिल्ली में संवैधानिक संकट, केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की बृहस्पतिवार को मांग की और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी संवैधानिक संकट का सामना कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।

Mar 28, 2024

जम्मू संसदीय सीट के लिए अधिसूचना जारी, 26 अप्रैल को मतदान

जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र देश भर के उन 88 संसदीय क्षेत्रों में एक है जहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। जम्मू के जिलाधिकारी और क्षेत्र के निर्वाचन (रिटर्निंग) अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने नामांकन दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारी की।

Mar 28, 2024

महुआ मोइत्रा ईडी के सामने पेश नहीं हुईं, कहा- कृष्णानगर में प्रचार करेंगी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज करते हुए कहा है कि वह बृहस्पतिवार को कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगी। उनसे दिल्ली में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया था। उन्होंने कहा, मैं दोपहर में कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए निकलूंगी।

Mar 28, 2024

उत्तराखंड के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

धम सिंह नगर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजू नाथ ने संवाददाताओं को बताया कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए श्रद्धेय स्थान है जो राज्य के उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है।

Mar 28, 2024

ममता पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आयोग ने अपने नोटिस में घोष की टिप्पणियों का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था, जब दीदी गोवा जाती हैं तो वह गोवा की बेटी बन जाती हैं, त्रिपुरा जाती हैं तो वह कहती हैं कि मैं त्रिपुरा की बेटी हूं, तय कीजिए आपके पिता कौन हैं, यह सही नहीं है।

Mar 28, 2024

लोकसभा चुनाव: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी और खरगे शामिल

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में प्रचार के वास्ते पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के अतिरिक्त 40 अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर नामित किया है। राज्य की 29 लोकसभा सीट के लिए चार चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

Mar 28, 2024

हमें बीजेपी में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपये का दिया गया ऑफर, AAP विधायकों का दावा

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के तीन विधायकों ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए पैसे देने की पेशकश की गई थी। पंजाब से 'आप' के एकमात्र लोकसभा सदस्य और एक विधायक के बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद 'आप' के इन विधायकों ने दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे देने की बात फोन पर कही गई।

Mar 28, 2024

26/11 हमले के दौरान नायक बनकर उभरे सदानंद दाते को मिली एनआईए की कमान

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी अजमल कसाब और उसके सहयोगी अबू इस्माइल से बेहोश होने तक मोर्चा लेने वाले सदानंद वसंत दाते को उनकी उस बहादुरी के करीब 16 साल बाद प्रतिष्ठित एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का प्रमुख बनाया गया है।

Mar 27, 2024

शराब घोटाला: हाईकोर्ट से केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 3 अप्रैल को अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति 'घोटाले' से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये गये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को अंतरिम राहत देने से इनकार किया। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है जिनपर ईडी से उसका रुख जाने बिना 'सरसरी तौर पर' फैसला नहीं किया जा सकता है।

Mar 27, 2024

कोलकाता एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के पंख से टकराया इंडिगो प्लेन

कोलकाता हवाई अड्डे पर बुधवार को विमानन कंपनी 'इंडिगो' का एक विमान 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' के विमान के पंख से टकरा गया जिससे दोनों विमानों के पंख क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को कोलकाता से चेन्नई के लिए उड़ान भरनी था जबकि इंडिगो के विमान को दरभंगा के लिए रवाना होना था।

Mar 27, 2024

गरीबों से लूटा गया धन जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीबों से 'लूटा गया' और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क किया गया धन जनता को वापस मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बताया कि मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा के खिलाफ पार्टी की उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय के साथ टेलीफोन पर बातचीत में यह बात कही।

Mar 27, 2024

ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल की सेहत बिगड़ रही है, शुगर लेवल गिरा : AAP का दावा

आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि मधुमेह से पीड़ित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रक्त में शर्करा के स्तर में उतार चढ़ाव हो रहा है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में उनकी सेहत बिगड़ रही है।

Mar 25, 2024

मोदी-मोदी नारे लगाने वाले छात्रों और युवाओं को थप्पड़ मारे जाने चाहिए, कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान

कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

Mar 25, 2024

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान लगी आग, 14 पुजारी झुलसे; 8 अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लगने से सेवकों समेत 14 पुजारी झुलस गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन किया और उनसे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आग लगने घटना में झुलस गये लोगों के हाल-चाल जाने।

Mar 25, 2024

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कारण इस साल की होली विशेष: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के कारण इस साल की होली विशेष है। शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ होली मनाई।

Mar 24, 2024

ईडी की कस्टडी रहते हुए केजरीवाल ने दिया पहला आदेश, पानी संबंधी समस्याओं को दूर करने को कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहकर सरकार चलाने के दौरान अपना पहला निर्देश देते हुए जल मंत्री आतिशी को शहर के कुछ इलाकों में पानी एवं सीवर से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए कहा। आतिशी ने कहा कि शनिवार देर रात मिले इन निर्देशों से उनकी आंखों में आंसू आ गए जिनमें केजरीवाल ने अपनी परेशानी के बावजूद दिल्ली के लोगों के लिए चिंता दिखाई।

Mar 24, 2024

केजरीवाल की मंत्री आतिशी का दावा, दिल्ली में AAP कार्यालय सील किया गया; पुलिस का आरोप से इनकार

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से सील कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग के समक्ष इस मामले की शिकायत करेगी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने आप कार्यालय को सील करने के आरोप का खंडन किया है।

Mar 24, 2024

ईडी ऑफिस पहुंची सुनीता, पति अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार शाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा है।

Mar 23, 2024

ईडी की रिमांड में जाने के बाद बोले केजरीवाल, कोई जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता ने शनिवार को पहली बार एक संदेश पढ़ा जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है।

Mar 23, 2024

कांग्रेस अच्छी तरह स्थापित एक कंपनी की तरह, भाजपा एक स्टार्टअप है: जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी की वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा है कि देश का सबसे पुराना दल एक ऐसी 'स्थापित कंपनी' की तरह है जिसके 'मार्केट कैप' में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। उन्होंने भाजपा को एक 'स्टार्टअप' करार दिया। रमेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनावी सफलता के लिए संगठनात्मक शक्ति का होना जरूरी है।

Mar 23, 2024

मॉस्को में आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत; 100 से अधिक घायल, आईएस ने ली जिम्मेदारी

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को कई बंदूकधारियों ने एक बड़े समारोह स्थल पर लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके कारण 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

Mar 23, 2024

टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई की रेड

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में शनिवार को कोलकाता समेत विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापे मारे।

Mar 22, 2024

केजरीवाल को आगाह किया था कि शराब पर नीति न बनाएं, अपनी करतूतों के कारण गिरफ्तार हुए: अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने कहा, मैंने अरविंद केजरीवाल से कहा था कि हमारा काम आबकारी नीति बनाने का नहीं है। छोटा बच्चा भी जानता है कि शराब खराब चीज है। मैंने उनसे इससे बचने को कहा था। लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और नीति बनाई। हजारे ने कहा, उन्होंने सोचा कि वह ज्यादा पैसा कमाएंगे और इसलिए नीति बनाई। मुझे दुख हुआ और मैंने दो बार उन्हें पत्र लिखा।

Mar 22, 2024

ED की रिमांड में 28 मार्च तक रहेंगे केजरीवाल, शराब घोटाले में कोर्ट से भी दिल्ली सीएम को नहीं मिली राहत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा।

Mar 22, 2024

केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़ी है आप; वह और बड़े नेता बनकर उभरेंगे : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्वतिवार रात गिरफ्तार किया था।

Mar 22, 2024

जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है, चाहे वह जेल के अंदर हों या जेल के बाहर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को यहां राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया।

Mar 22, 2024

केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गयी याचिका शुक्रवार को वापस ले ली। इससे कुछ घंटे पहले उच्चतम न्यायालय ने आज ही इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जता दी थी।

Mar 22, 2024

केजरीवाल के आवास पर पहुंचे आप विधायक, CM परिवार को 'नजरबंद' करने का आरोप लगाया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और पार्षद केजरीवाल के परिवार से मिलने सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंचे। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, हम यहां मुख्यमंत्री के परिवार से मिलने आए हैं। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है।

Mar 22, 2024

ईडी हिरासत में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर क्यों चिंतित है AAP?

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और आम आदमी पार्टी (आप) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

Mar 22, 2024

ठाणे में हादसा, पांच मंजिला इमारत में लगी आग; 350 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला एक इमारत में आग लग जाने के बाद कुल 350 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा के शिवाजी नगर इलाके में स्थित अमन हाइट्स इमारत के विद्युत कक्ष में आग लगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Mar 22, 2024

पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे, एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को थिम्पू पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान पहुंचने से पहले एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भूटान के रास्ते में हूं, जहां मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा।

Mar 22, 2024

ईडी को अरविंद केजरीवाल के आवास की तलाशी के दौरान क्या मिला? AAP नेता ने बताया

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार रात कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास की तलाशी के दौरान कोई सबूत नहीं मिला। भारद्वाज ने कहा कि ईडी को जो कुछ भी मिला वह बस 70000 रुपये थे जिसे उसने लौटा दिया।

Mar 21, 2024

अरविंद केजरीवाल अरेस्ट, शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन; बीजेपी पर भड़की AAP

आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार की रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आम आदमी पार्टी आरोप लगाया कि भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) अरविंद केजरीवाल को झुकाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है लेकिन देश की जनता उनके साथ है।

Mar 21, 2024

आबकारी मामला: ईडी की टीम समन देने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उच्च न्यायालय द्वारा केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दंडात्मक कार्रवाई से राहत प्रदान करने से इनकार के ठीक बाद ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची।

Mar 21, 2024

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से आग लगी; 3 बच्चों सहित 5 की मौत

जयपुर में बृहस्पतिवार को सुबह रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद कमरे में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दंपती व उसके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mar 21, 2024

पीएम कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का प्रयास कर रहे हैं, सोनिया गांधी का आरोप

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज (लेनदेन पर रोक) किए जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।

Mar 21, 2024

आबकारी घोटाला: हाई कोर्ट दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण पर अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा

दिल्ली हाई कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण का अनुरोध किया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता के वकील ने अनुरोध किया कि मामले को कुछ समय बाद सुना जाए, जिसके बाद न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने उनकी याचिका पर कुछ समय के लिए सुनवाई टाल दी।

Mar 21, 2024

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक की मांग वाली अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक की मांग वाली अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। हालांकि प्रक्रिया पर कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। शीर्ष अदालत ने के केंद्र से पूछा कि सर्च कमेटी ने किस तेजी से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया और चयन किया।

Mar 16, 2024

चुनावी बॉण्ड योजना ने भाजपा की लूट को बेनकाब कर दिया है: उद्धव ठाकरे

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनावी बॉण्ड योजना से जुड़े खुलासों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बेनकाब कर दिया है जो अक्सर कांग्रेस पर देश को लूटने का आरोप लगाती है। ठाकरे ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में दावा किया कि भाजपा को चुनावी बॉण्ड में 8,000 करोड़ रुपये मिले और अगर इसकी कांग्रेस को मिली धनराशि से तुलना की जाए तो यह साफ हो जाएगा कि लूट कौन कर रहा है।

Mar 15, 2024

तमिलनाडु में परिवर्तन की बहुत बड़ी आहट, टूटेगा इंडिया गठबंधन का सारा घमंड: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि तमिलनाडु की धरती पर उन्हें 'बहुत बड़े परिवर्तन' की आहट महसूस हो रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदर्शन विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का 'सारा घमंड' तोड़कर रख देगा।

Mar 15, 2024

चुनावी बॉण्ड खुलासे से भाजपा की लूट देश के सामने आई : अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी बॉण्ड को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि आंकड़े सामने आने से उसकी लूट देश के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सट्टेबाजी, जुआ आदि का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है और यही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है।

Mar 15, 2024

चुनावी बांड की पूरी जानकारी नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, SBI को लगाई फटकार; सोमवार तक जबाव देने आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चुनावी बांड के यूनिक अल्फ़ा न्यूमेरिक नंबरों सहित संपूर्ण विवरण (जो चुनाव आयोग को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए) का खुलासा नहीं करने पर शुक्रवार को फटकार लगाई और उसे नोटिस जारी करके सोमवार तक अपना जबाव दाखिल करने का निर्देश दिया।

Mar 15, 2024

भाजपा ऐसा व्यवहार कर रही, मानो उसके पास भगवान राम की एजेंसी और राम मंदिर का पट्टा हो: नकुलनाथ

कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धर्म को राजनीतिक मंच पर लाने और ऐसा प्रतीत कराने का आरोप लगाया जैसे कि उसके पास '' भगवान राम की एजेंसी और राम मंदिर का पट्टा'' हो। पिछले लोकसभा चुनाव में नकुल मध्य प्रदेश से कांग्रेस के एकमात्र विजेता उम्मीदवार थे।

Mar 15, 2024

घर में गिरीं ममता बनर्जी, सिर और नाक में लगी चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति ''स्थिर'' है। राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टीएमसी प्रमुख बनर्जी (69) बृहस्पतिवार शाम को कालीघाट स्थित अपने आवास में गिर गई थी जिसके कारण उनके माथे और नाक पर गंभीर चोट लग गई थी।

Mar 15, 2024

बीजेपी नेता येदियुरप्पा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत पर पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Mar 14, 2024

राजस्थान में इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जासूसी के आरोप में आर्मी वर्दी स्टोर का संचालक गिरफ्तार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (खुफिया) संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी आनन्दराज सिंह (22) को आर्मी की सामरिक महत्व की सूचना एकत्रित कर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी के आकाओं को साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का सूरतगढ़ में छावनी के बाहर वर्दी का स्टोर है।

Mar 14, 2024

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट 2 प्रतिशत घटाया, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

आगामी लोकसभा चुनाव पहले दो बड़े फैसले लेते हुए राजस्थान सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर यानी वैट में दो प्रतिशत कटौती और राज्य कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की है।

Mar 14, 2024

पूर्व आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार व सुखबीर संधू निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारियों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की।

Mar 14, 2024

कांग्रेस का आरोप, मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है; वन नेशन, नो इलेक्शन

कांग्रेस ने देश में एक साथ चुनाव कराए जाने से संबंधित समिति की रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे जाने के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार का मकसद सिर्फ 'वन नेशन, नो इलेक्शन' (एक राष्ट्र, कोई चुनाव नहीं) का है।

Mar 14, 2024

कोविंद समिति ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के एक साथ चुनाव कराने की व्यवहार्यता पर बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

Mar 14, 2024

सत्ता में आने के बाद इंडिया गठबंधन किसानों की आवाज बनेगा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) अगर सत्ता में आता है तो वह “किसानों की आवाज़” बनेगा और ऐसी नीतियां बनाएगा जो उनकी सुरक्षा कर सकें।

Mar 14, 2024

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, रिहायशी इमारत में लगी आग; दो बच्चियों समेत चार की दम घुटने से मौत

दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने के बाद दो बच्चियों और एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mar 14, 2024

राजस्थान में सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; 3 महिला सहित चार की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक ट्रक और कार के बीच टक्कर के कारण हुआ।

Mar 13, 2024

दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना के दो नए गलियारे... लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ... को मंजूरी दे दी। इससे राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो संपर्क में और सुधार होगा।

Mar 13, 2024

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है।

Mar 13, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करना भाजपा की वोट बैंक की गंदी राजनीति: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करना भाजपा की वोट बैंक की गंदी राजनीति है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि इस कानून के जरिए केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के द्वार खोल दिए हैं।

Mar 12, 2024

नायब सैनी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए नाराज अनिल विज, खट्टर बोले- मंत्रियों की सूची में था नाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनिल विज मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, विज को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था।

Mar 12, 2024

गृह मंत्रालय ने JKNF को यूएपीए के तहत बैन किया, अमित शाह बोले- आतंकी ताकतों को उखाड़ फेकेंगे

सरकार ने मंगलवार को नईम अहमद खान के नेतृत्व वाले जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट (जेकेएनएफ) पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंध लगा दिया।

Mar 12, 2024

सीएए से किसी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, राहुल, खरगे, ओवैसी झूठ बोल रहे : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के जरिये हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मानित किया है।

Mar 12, 2024

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद एसबीआई ने इलेक्शन कमिशन को चुनावी बॉण्ड का विवरण सौंपा

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार शाम को निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण सौंपा। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एसबीआई को 12 मार्च को कामकाजी समय समाप्त होने तक निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड के विवरण का खुलासा करने का आदेश दिया था।

Mar 12, 2024

दिल्ली में गैंगस्टर काला जठेड़ी ने हिस्ट्रीशीटर अनुराधा चौधरी संग लिए सात फेरे

गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और हिस्ट्रीशीटर अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज मंगलवार को दिल्ली में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सात फेरे लिए। अनुराधा चौधरी हरियाणा के सोनीपत से एक एसयूवी कार में विवाह स्थल पर पहुंची।

Mar 12, 2024

गूगल ने झूठी सूचना के प्रसार को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग से हाथ मिलाया

अल्फाबेट इंक के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने आगामी चुनावों के दौरान झूठी सूचना के प्रसार की रोकथाम, अधिकृत सामग्री को बढ़ावा देने और कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिये उत्पन्न डेटा का उपयोग करने के लिए निर्वाचन आयोग से हाथ मिलाया है।

Mar 12, 2024

जैसलमेर में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित; बाल-बाल बचे लोग

भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान मंगलवार को जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Mar 12, 2024

मुंबई में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा; 3 मजदूरों की मौत

मुंबई के बोरीवली में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Mar 12, 2024

खट्टर का इस्तीफा, ओबीसी समुदाय के नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Mar 12, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग केस: AAP नेता संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 19 मार्च को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की एक याचिका पर 19 मार्च को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले (मनी लॉन्ड्रिंग) में जमानत देने से इनकार करने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।

Mar 12, 2024

हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव जीतने के लिए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन के तहत विकास कार्य करती है, न कि चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती है।प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 10 नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के साथ 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Mar 12, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Mar 11, 2024

देश में दिखा रमज़ान के महीने का चांद, मंगलवार को पहला रोज़ा

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार शाम को इस्लाम के पवित्र महीने रमज़ान के चांद का दीदार हो गया और पहला रोज़ा मंगलवार को होगा। चांद दिखने के साथ ही देश की अलग-अलग मस्जिदों में रमज़ान के महीने की विशेष नमाज़ 'तारावाही' का भी आगाज़ हो गया है।

Mar 11, 2024

मालेगांव ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जारी किया वारंट

मुंबई में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बार-बार चेतावनी के बावजूद पेश नहीं होने के बाद सोमवार को जमानती वारंट जारी किया है।

Mar 11, 2024

विवाह समारोहों में हर्ष फायरिंग दुर्भाग्यपूर्ण, अक्सर होते हैं विनाशकारी परिणाम: सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को विवाह समारोहों में जश्न मनाते हुए गोलीबारी किए जाने के मामलों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि इनके अक्सर विनाशकारी परिणाम होते हैं।

Mar 11, 2024

पीएम मोदी मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को कल दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के व्यस्त मार्ग पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को हरी झंडी दिखाएंगे।

Mar 11, 2024

मानहानि मामले में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से पूछा - क्या वह माफी मांगना चाहते हैं?

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि क्या वह आपराधिक मानहानि के एक मामले में शिकायतकर्ता से माफी मांगना चाहते हैं। केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें मामले में आरोपी के तौर पर जारी समन को बरकरार रखा गया है।

Mar 11, 2024

देशभर में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 को लागू करने से जुड़े नियमों को सोमवार को अधिसूचित कर दिया गया जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से दस्तावेज के बिना आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Mar 11, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग केस: AAP विधायक अमानतुल्ला खान को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत देने से हाईकोर्ट का इनकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती और संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन मामले में अग्रिम जमानत देने से सोमवार को इनकार कर दिया।

Mar 10, 2024

क्या अरुण गोयल ने सीईसी या मोदी सरकार से मतभेदों के कारण निर्वाचन आयुक्त पद से इस्तीफा दिया: कांग्रेस

कांग्रेस ने अरुण गोयल के निर्वाचन आयुक्त पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद रविवार को पूछा कि क्या उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) या नरेन्द्र मोदी सरकार के साथ किसी मतभेद के कारण यह कदम उठाया है।

Mar 10, 2024

तमिलनाडु के मंदिर में हुई नीलामी में 35,000 रुपये में बिका एक नींबू

परंपरा के अनुसार, इरोड से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवगिरि गांव के पास पझापूसियन मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान भगवान शिव को नींबू और फल सहित अन्य वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। बाद में इन वस्तुओं की नीलामी की जाती है।

Mar 09, 2024

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ दिल्ली के एक 'कंटेंट क्रिएटर' के साथ यहां सेक्टर-53 के एक मॉल में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Mar 09, 2024

देश में कोई स्टार्टअप नहीं बचा है, राहुल गांधी का दावा; कहा- देश में 30 लाख सरकारी पद खाली

राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार की 'स्टार्टअप इंडिया' पहल की आलोचना की और कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस क्षेत्र को वित्त पोषित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये निर्धारित करने का वादा किया।

Mar 09, 2024

दिल्ली पुलिस ने इंद्रलोक में नमाजियों को लात मारने वाले सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया

दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज अदा कर रहे कुछ लोगों को कथित तौर पर लात मारने वाले उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Mar 08, 2024

श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर घोषणा की है कि केदारनाथ के कपाट 10 मई को सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के खोल दिये जाएंगे।

Mar 08, 2024

संदेशखालि पर भाजपा ने फिर बोला तृणमूल पर हमला, ममता पर लगाया शाहजहां शेख को बचाने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को विपक्ष पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी के निलंबित नेता शाहजहां शेख को बचा रही है।

Mar 08, 2024

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, सिलेंडर पर 100 रुपये छूट की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की।

Mar 07, 2024

दिल्ली में मर्डर, शादी से कुछ घंटे पहले जिम ट्रेनर की हत्या; चेहरे व सीने पर चाकू से किया हमला

दक्षिणी दिल्ली में बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय एक जिम प्रशिक्षक की उसकी शादी से कुछ घंटे पहले घर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mar 07, 2024

अमृतसर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आंतकवादी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

पंजाब पुलिस ने खुफिया अभियान के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Mar 07, 2024

ईडी की ताजा शिकायत के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को भेजा समन, 16 मार्च को पेश होने का आदेश

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में कथित रूप से समन का पालन नहीं करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फिर से की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को समन जारी किया।

Mar 07, 2024

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल में आग लगने से बच्ची की मौत

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय में आग लगने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Mar 06, 2024

सीबीआई को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शाहजहां शेख की हिरासत सौंपी

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने संदेशखालि में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की हिरासत अंतत: बुधवार शाम को सीबीआई को सौंप दी।

Mar 06, 2024

इनेलो नेता की हत्या की जांच हरियाणा सरकार ने सीबीआई को सौंपी

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या का मामला राज्य सरकार ने जांच के लिये केंद्रीय अन्वेक्षण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया है।

Mar 06, 2024

ईडी ने समन का पालन नहीं करने पर केजरीवाल के खिलाफ नयी शिकायत दर्ज कराई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन जांच में समन का पालन नहीं करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए एक अदालत में नयी शिकायत दर्ज कराई है।

Mar 06, 2024

अदालत की मियाद समाप्त, अबतक सीआईडी ने शाहजहां की हिरासत सीबीआई को नहीं सौंपी

कलकत्ता उच्च न्यायालय से बुधवार सुबह नए दिशानिर्देश जारी होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम संदेशखालि में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के लिए बुधवार की शाम सीआईडी के मुख्यालय पहुंची।

Mar 06, 2024

पीएम मोदी ने कई मेट्रो परियोजनाओं का किया उद्घाटन, पानी के भीतर देश का पहला कॉरिडोर शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश में अनेक मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें कोलकाता में पानी के अंदर देश की पहली मेट्रो लाइन भी शामिल है।

Mar 05, 2024

दिल्ली में हैवान बना पति, मिट्टी का तेल छिड़क पत्नी को जिंदा जलाया

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर मिट्टी का तेल छिड़कर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Mar 05, 2024

हर क्षेत्र में है सामाजिक अन्याय, 90 प्रतिशत आबादी के लोगों के लिए कोई अहम भूमिका नहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश के हर संस्थान में सामाजिक अन्याय व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि 90 प्रतिशत आबादी वाले पिछड़े, दलित और अन्य श्रेणियों के सदस्य किसी भी प्रमुख पद पर नहीं हैं।

Mar 05, 2024

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी विधायक पर लगाया अवैध शराब की दुकान चलाने का आरोप

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायक सुदेश राय मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अवैध रूप से शराब की दुकान चला रहे हैं।

Mar 05, 2024

माओवादियों से संबंध मामले में डीयू के पूर्व प्रोफेसर को राहत, हाईकोर्ट ने किया बरी

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने मंगलवार को माओवादी संबंध मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जी. एन. साईबाबा को बरी कर दिया। अदालत ने उनकी उम्रकैद की सजा रद्द कर दी।

Mar 05, 2024

पंजाब सरकार ने 2024-25 के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है।

Mar 05, 2024

PM मोदी ने तेलंगाना में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं, बुनियादी ढांचे पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Mar 04, 2024

15 जून तक राउज एवेन्यू स्थित कार्यालय को खाली करे आप: सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित उसके कार्यालय को खाली करने के लिए 15 जून,2024 तक का समय दिया है।

Mar 04, 2024

मोहाली में मर्डर, हाल ही में जेल से छूटे गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

जम्मू के एक कथित गैंगस्टर की पंजाब के मोहाली में एक शॉपिंग मॉल के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Mar 04, 2024

लालू के हमले पर पीएम मोदी का पलटवार, पूरे भारत को अपना परिवार बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'परिवार ना होने' को लेकर विपक्ष के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को पूरे भारत को अपना परिवार करार दिया और अपने जीवन को एक 'खुली किताब' बताते हुए कहा कि लोगों की सेवा करने के सपने के साथ उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था।

Feb 29, 2024

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत; 20 घायल

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Feb 29, 2024

संदेशखालि के फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

Feb 27, 2024

मोदी सरकार देश के भविष्य की दुश्मन बन गई है: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के भविष्य की दुश्मन बन गई है।

Feb 27, 2024

तमिलनाडु की रैली में बोले पीएम मोदी, इंडिया गठबंधन ने हार स्वीकार कर ली है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने हार स्वीकार कर ली है, लेकिन उनका इरादा तमिलनाडु को लूटने का है।

Feb 25, 2024

कांग्रेस की पूरी ऊर्जा केवल एक परिवार को बढ़ाने पर व्यय हुई : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी की सारी ऊर्जा केवल एक परिवार की प्रगति सुनिश्चित करने में खर्च की गयी।

Feb 24, 2024

बंगाल: होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Feb 23, 2024

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई केपीडी हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Feb 23, 2024

अरविंद केजरीवाल को कुछ दिन में गिरफ्तार कर सकती है सीबीआई, AAP का दावा

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि सीबीआई अगले कुछ दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है और शाम तक उन्हें नोटिस सौंपेगी।

Feb 21, 2024

दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

कानून विशेषज्ञ एवं दिग्गज एडवोकेट फली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह हृदय संबंधी परेशानियों सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

Feb 21, 2024

सु्प्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का नतीजा पलटा, आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार विजेता घोषित

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आम आदमी पार्टी (आप) -कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया।

Feb 20, 2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश

चंडीगढ़ महापौर चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय की नाराजगी झेलनी पड़ी। शीर्ष अदालत ने उसके समक्ष गलतबयानी करने और मतों की गिनती के दौरान 'अवैध कार्य' करने के लिए अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश दिया।

Feb 20, 2024

अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा था: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 पूर्ववर्ती राज्य के विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा था।

Feb 18, 2024

दिल्ली में मर्डर, स्कूल में परेशान करने पर तीन किशोरों ने 11वीं के छात्र की हत्या की

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने को लेकर 11वीं कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Feb 17, 2024

भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले अब जय सिया राम के नारे लगा रहे हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख को लेकर उसकी आलोचना की और कहा कि जो लोग भगवान राम को 'काल्पनिक' कहते थे और मंदिर निर्माण नहीं चाहते थे, वे भी अब 'जय सिया राम' के नारे लगा रहे हैं।

Feb 16, 2024

सरकार और किसान नेताओं के बीच बातचीत बेनतीजा, अगली बैठक रविवार को

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बृहस्पतिवार देर रात बेनतीजा रही और अब दोनों पक्षों के बीच अगले दौर की बैठक 18 फरवरी को होगी।

Feb 15, 2024

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, चुनावी बॉण्ड योजना को किया निरस्त

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में राजनीति के वित्तपोषण के लिए लाई गई चुनावी बॉण्ड योजना को 'असंवैधानिक' करार देते हुए निरस्त कर दिया तथा चंदा देने वालों, बॉण्ड के मूल्यों और उनके प्राप्तकर्ताओं की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Feb 14, 2024

राज्यसभा चुनाव: सोनिया गांधी ने राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Feb 13, 2024

कोटाः हॉस्टल में जेईई अभ्यर्थी ने जान दी, इस साल खुदकुशी का यह तीसरा मामला

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई-मेन 2024 के पहले संस्करण की उत्तर कुंजी के प्रकाशन के कुछ घंटों बाद यहां 16 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी ने छात्रावास के अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगा ली।

Feb 11, 2024

लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 की संख्या पार करेगी, कांग्रेस का सफाया तय : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट का आंकड़ा पार कर जाएगी और यहां तक की संसद में विपक्षी नेता भी कह रहे हैं कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी।

Feb 11, 2024

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए रविवार को 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आर पी एन सिंह और उत्तर प्रदेश से निवर्तमान सांसद सुधांशु त्रिवेदी का नाम शामिल है।

Feb 08, 2024

जया बच्चन को बात-बात पर क्यों आता है गुस्सा? खुद किया खुलासा

फिल्म अभिनेत्री एवं समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने बात-बात पर गुस्सा होने की अपनी आदत के बारे में सफाई देते हुए कहा कि जो बात गलत होती है, उसे वह सह नहीं पाती हैं और बोल देती हैं।

Feb 07, 2024

कांग्रेस के पतन पर मेरी संवेदनाएं, 40 सीट ही बचा ले अगले चुनाव में: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि आजादी के बाद इतने लंबे समय तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली पार्टी के पतन और गिरावट को लेकर उनके मन में संवेदनाए हैं और वह ''प्रार्थना'' करेंगे कि वह अगले आम चुनाव में 40 सीट बचा ले।

Feb 06, 2024

केंद्र सरकार ईडी के छापों से AAP नेताओं को डराने की कोशिश कर रही: आतिशी

दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार उसके नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के जरिए पार्टी को ''डराने और चुप कराने'' की कोशिश कर रही है।

Feb 06, 2024

मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 50 घायल

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई जिसमें अभी तक 11 लोगों के मरने की खबर सामने आई है और 50 घायल हो गए।

Feb 05, 2024

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को संसद परिसर में प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

Jan 11, 2023

चीन का झूठ बेनकाब! कोरोना से हालात बेकाबू, रिकॉर्ड मौतें, सैटेलाइट तस्वीरें हैं सबूत

चीन का झूठ बेनकाब! कोरोना से हालात बेकाबू, रिकॉर्ड मौतें, सैटेलाइट तस्वीरें हैं सबूत

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6