Saturday 09-May-2026

दिल्ली में गैंगस्टर काला जठेड़ी ने हिस्ट्रीशीटर अनुराधा चौधरी संग लिए सात फेरे

दिल्ली में गैंगस्टर काला जठेड़ी ने हिस्ट्रीशीटर अनुराधा चौधरी संग लिए सात फेरे

गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और हिस्ट्रीशीटर अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज मंगलवार को दिल्ली में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सात फेरे लिए। अनुराधा चौधरी हरियाणा के सोनीपत से एक एसयूवी कार में विवाह स्थल पर पहुंची।

पुलिस ने द्वारका सेक्टर-3 के संतोष गार्डन इलाके में स्थित बारात घर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। संदीप के वकील ने 51,000 रुपये में बारात घर बुक किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर की आपराधिक छवि और उसके पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एक योजना बनाई थी।

एक समय वांछित अपराधी और सात लाख रुपये के ईनामी रहे संदीप को अपनी शादी के लिए दिल्ली की एक अदालत से छह घंटे की पैरोल मिली थी। अनुराधा चौधरी के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।