Saturday 08-Aug-2026

जनता के मुद्दे संसद में उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी, शपथ लेने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

जनता के मुद्दे संसद में उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी, शपथ लेने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उनके लिए संविधान सबसे ऊपर है और संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रियंका वाड्रा ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ वह संविधान को मजबूती प्रदान करने की लड़ाई लड़ती रहेंगी और जनता के मुद्दे संसद में उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ नहीं है। हम संविधान के उसूलों के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे। बता दें कि प्रियंका वाड्रा ने चार लाख से अधिक मतों के अंतर से वायनाड सीट पर जीत दर्ज की है। आम चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट के साथ ही यह सीट जीती थी लेकिन उन्होंने बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया और अपनी बहन प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा।

impact add1

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के संसद में आने से पार्टी को नयी ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि हमें संसद में एक नई ऊर्जा और नई शक्ति मिली है। प्रियंका जी चीजों को अच्छी तरह से समझती हैं और जनता के मुद्दों को उठाती हैं। उनके संसद में आने से हमारी पार्टी, जनता और खासकर देश की महिलाओं को फायदा होगा।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5