प्रियंका वाड्रा ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ वह संविधान को मजबूती प्रदान करने की लड़ाई लड़ती रहेंगी और जनता के मुद्दे संसद में उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की वजह से नहीं बल्कि इसके नेतृत्व के खराब प्रबंधन की वजह से करारी हार मिली और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि वह वोटिंग मशीन की जगह राहुल गांधी को 'बदलने' पर विचार करें।
राहुल गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं।
राहुल गांधी ने ओबीसी, आदिवासी और दलितों को उनका हक दिलाने का वादा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आज संसद में संविधान दिवस पर समारोह का आयोजन किया लेकिन मैं दावा करता हूं पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा है और यदि पढ़े होते तो वह कार्य नहीं करते जो कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडाणी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना को जरूरी बताते हुए बुधवार को कहा कि तेलंगाना सरकार ने जाति जनगणना का 70 फ़ीसदी काम पूरा कर लिया है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
राहुल गांधी के विचारधारा की लड़ाई और अरबपति-गरीब के बीच चुनाव वाले बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल हर जगह हाथों में संविधान की कॉपी लेकर जाते हैं। आज लेकर गये थे क्या? जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने लगे तब राहुल गांधी को संविधान की याद आयी।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को बयान जारी कर सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में निवेश के लिए अडाणी की आरती उतारते हैं, जबकि महाराष्ट्र में उसी उद्योग समूह को गाली देते हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लौटकर आपको किसने टेंपो में भेजा है? वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का खेल खत्म हो चुका है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज गोड्डा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि जब कोई धर्म गुरु अरशद मदनी जैसा कहे कि मैं पांच लाख लोग को लेकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ पहुंच जाऊंगा, सड़क पर जमा करूंगा, यानी कानून से मतलब नहीं है। तौकीर राजा कहे मैं दिल्ली को घेर लूंगा, ओवैसी कहे कि मैं 15 मिनट में बता दूंगा, वोट के सौदागरों ने देश में आतंक जैसा माहौल पैदा कर दिया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चिखली में उनकी चुनावी रैली रद्द कर दी गयी। एक वीडियो संदेश के जरिए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे आज चिखली आना था। वहां मुझे सोयाबीन किसानों से मिलना और जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण मैं नहीं आ सका। मैं आप सभी से माफी मांगता हूं।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल तेज होग गई है। इस बीच राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो नागपुर में बयान दिया है, दिशा की बैठक को छोड़कर उसमें मेरा पक्ष आना जरूरी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा ने यूपी में कांग्रेस को झटका नहीं दिया है। हम साथ हैं और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ABP न्यूज़ के शिखर सम्मलेन में अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल सीट नहीं जीत का है। इंडिया अलायंस साथ लड़ रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि वायनाड से निर्वाचित होने पर एक जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी यह पहली यात्रा जरूर होगी, लेकिन एक ‘जन सेनानी’ के तौर पर नहीं क्योंकि लोकतंत्र, न्याय और संविधान में निहित मूल्यों के लिए लड़ना उनके जीवन की बुनियाद रही है।
प्रियंका वाड्रा ने नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 1989 से लेकर पिछले 35 सालों तक अपने पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार किया है, लेकिन यह पहली बार है कि मैं अपने लिए प्रचार कर रही हूं।
प्रियंका वाड्रा के बुधवार को नामांकन दाखिल करने के मौके पर उनके साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट को बरकरार रखने का फैसले के बाद वायनाड सीट रिक्त हो गयी थी।
याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को भारतीय न्याय संहिता व पासपोर्ट एक्ट के तहत अपराध बताया और केस दर्ज करने की मांग की।
अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार के खिलाफ अपने हमले को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ये पार्टियां बेचैन हैं। इन तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों में डर और अनिश्चितता पैदा की है। लेकिन अब समय बदल गया है, हम लोगों को इन परिवारों के जाल में नहीं फंसने देंगे।
गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर कहा कि यह सारे के सारे लोग परिवारवाद से जुड़े हुए हैं। लोगों को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में एक साथ राज करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग सामाजिक विद्वेष पैदा कर रहे हैं।
अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी, कड़ा पहनने की इजाजत मिलेगी या नहीं? क्या वो गुरुद्वारे जा पाएंगे? यह चिंता सिर्फ सिखों की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों की है।
अमित शाह ने विदेशी धरती पर दिए बयानों को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहरा किया और कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गयी है।
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मिलने के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से भी मिलने पहुंचे हैं।
मायावती ने कहा कि पेट भरे लोगों के लिए दोजा व अन्य खेलकूद के महत्व से किसी को इंकार नहीं, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त जीवन से जूझ रहे उन करोड़ों परिवारों का क्या जो पेट पालने हेतु दिन-रात कमरतोड़ मेहनत को मजबूर हैं। भारत DOJO यात्रा क्या उनका उपहास नहीं।