Saturday 13-Jun-2026

हेमंत सोरेन सरकार पर जनकर बरसे चिराग पासवान, कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी बोला हमला

हेमंत सोरेन सरकार पर जनकर बरसे चिराग पासवान, कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी बोला हमला

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री और LJP (R) प्रमुख चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर कब तक कांग्रेस समेत 'इंडिया' गठबंधन के दल जात पात, धर्म-मजहब के नाम पर लोगों को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते रहेंगे? एकता के साथ हम लोगों को रहना है। एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने BJP के 'बटेंगे तो कटेंगे' के बजाए 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक हैं तो सेफ हैं' क्या जनता का मुद्दा नहीं है? बिल्कुल है।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में घुसपैठ के मसले को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि घुसपैठ झारखंड में सबसे बड़ा मुद्दा है। कभी भी घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देते हैं। झारखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। पांच साल में हेमंत सोरेन सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है, जनता त्रस्त है।

impact add6

राहुल गांधी के विचारधारा की लड़ाई और अरबपति-गरीब के बीच चुनाव वाले बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल हर जगह हाथों में संविधान की कॉपी लेकर जाते हैं। आज लेकर गये थे क्या? जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने लगे तब राहुल गांधी को संविधान की याद आयी। राहुल गांधी को इस बात से समस्या है कि PM मोदी क्यों बाबा साहब के नाम को इतना आगे लेकर जा रहे हैं?

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3