हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव जीत के बाद कल चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान मेंशपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। ईडी के समन की अवहेलना मामले में उनकी ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह करते हुए याचिका दायर की गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें चार दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।
झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं।
हेमंत सोरेन मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें झारखंड में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। हेमंत सोरेन अब 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के परिवार के तीन सदस्यों ने इस बार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की वहीं एक को हार का सामना करना पड़ा। झारखंड के मौजूदा सियासी समीकरण में सोरेन परिवार राज्य का सबसे रसूखदार घराना माना जाता है।
झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के बाद अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसके लिए राज्य के मतदाताओं का आभार।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 14218 मतदान केंद्रों पर 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया और इस दौरान 14218 मतदान केंद्रों पर 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। इस बीच गिरिडीह में गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में जी तोड़ मेहनत की है।
राहुल गांधी के विचारधारा की लड़ाई और अरबपति-गरीब के बीच चुनाव वाले बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल हर जगह हाथों में संविधान की कॉपी लेकर जाते हैं। आज लेकर गये थे क्या? जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने लगे तब राहुल गांधी को संविधान की याद आयी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस को हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। यही वजह है कि रांची को कराची बनाने की कोशिश की जा रही है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों पर सोमवार शाम प्रचार थम गया। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण की आठ सीटें अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं, जबकि सामान्य सीटों की संख्या 27 है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के देवघर के सारठ विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों ने आपका रोजगार और जमीन छीनी है। उन्होंन कहा कि इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 31 विधानसभा क्षेत्रों के 950 मतदान केंद्र ऐेसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि सभी 43 विधानसभा के 14,394 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इ
केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ जेएमएम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये हमारी बहनों और बेटियों की ताकत है, जो इस बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं, ये इनके अत्याचार, अन्याय और आतंक को समूल नष्ट करने की ताकत है।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देवघर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर सदस्यता ग्रहण की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हेमंत सोरेन भी साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से अपना नामांकन किया है। इस बीच बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने शपथ पत्र में अपनी उम्र बढ़ाकर बताई है।
भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर देवघर एसपी के पद पर तैनात करने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी डुंगडुंग को निर्वाचन आयोग ने देवघर से ही चुनाव कार्य से हटाया था।
झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख घटक झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इस सूची में में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने आज बताया कि अन्य उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किये जाएंगे ।
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने मंगलवार को सभी आयुक्तों, जोनल आईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीआईजी, एसपी के साथ चुनाव की तैयारी पर बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। 26-27 सितंबर को आयोग की टीम महाराष्ट्र का दौरा करेगी। वहां से लौटने के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव पर निर्णय लेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पंजाब, हरियाणा में ये जा नहीं सकते, क्योंकि किसान इनके विरोध में हैं। जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव में भी इन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। अब इनकी नजर झारखंड पर है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गांव तक पहुंचने वाली सरकार है।
के लिए बाहर कर दिया जाएगा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। चंपाई सोरेन को झारखंड बीजेपी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
रामदास सोरेन मौजूदा समय में घाटशिला से विधायक हैं। रामदास सोरेन ने 2009 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीते और वह जेएमएम के पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष भी हैं। रामदास सोरेन संथाल आदिवासी समाज से आते हैं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की स्पेशल ब्रांच द्वारा जासूसी के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वो जेएमएम और झारखंड की कैबिनेट से गुरुवार को इस्तीफा देंगे। इस्तीफे से पहले पूर्व सीएम ने बुधवार को रांची में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी निर्णय हमने लिया है, वह झारखंड के हित में लिया है।