Tuesday 21-Apr-2026

बहन-बेटियों की ताकत है, जो बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं: शिवराज सिंह चौहान

बहन-बेटियों की ताकत है, जो बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं: शिवराज सिंह चौहान

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ जेएमएम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये हमारी बहनों और बेटियों की ताकत है, जो इस बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं, ये इनके अत्याचार, अन्याय और आतंक को समूल नष्ट करने की ताकत है। शिवराज सिंह ने कहा कि ये हमारी रोटी, बेटी, माटी की रक्षा करने की ताकत है। ये हमारे विकास और उन्नति के लिए समर्थन है, बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की ताकत है।

दरअसल, शिवराज सिंह लगातार झारखंड का दौरा कर बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने राजधानी रांची में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय अस्मिता की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए झारखंडवासियों में उत्साह है।

शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया, जहां उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहनों के खाते में पैसे डाल रही है। झारखंड में भी सरकार बनते ही बहनों के खाते में 2100 रुपये डाले जाएंगे, यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है।

impact add2

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6