झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के परिवार के तीन सदस्यों ने इस बार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की वहीं एक को हार का सामना करना पड़ा। झारखंड के मौजूदा सियासी समीकरण में सोरेन परिवार राज्य का सबसे रसूखदार घराना माना जाता है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार की सुबह से मतदान जारी है। इस बीच गिरिडीह में गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में जी तोड़ मेहनत की है।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार और केरल और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट तथा साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
राहुल गांधी के विचारधारा की लड़ाई और अरबपति-गरीब के बीच चुनाव वाले बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल हर जगह हाथों में संविधान की कॉपी लेकर जाते हैं। आज लेकर गये थे क्या? जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने लगे तब राहुल गांधी को संविधान की याद आयी।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 और झारखंड विधानसभा के लिए दूसरे चरण की 38 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे सार्वजनिक प्रचार अभियान थम गया। दोनों राज्यों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और अधिकांश सीटों पर शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 31 विधानसभा क्षेत्रों के 950 मतदान केंद्र ऐेसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि सभी 43 विधानसभा के 14,394 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इ
केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ जेएमएम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये हमारी बहनों और बेटियों की ताकत है, जो इस बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं, ये इनके अत्याचार, अन्याय और आतंक को समूल नष्ट करने की ताकत है।