Tuesday 21-Apr-2026

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- झारखंड के नेताओं के घर जा रहा जनता का पैसा

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- झारखंड के नेताओं के घर जा रहा जनता का पैसा

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड के सीमावर्ती जिले में बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या मुसलमानों को साजिश के तहत बसाया जा रहा है। जैसे यूपी में डबल इंजन की सरकार होने के कारण न तो वहां घुसपैठिए हैं ना कोई गो हत्या करने का साहस कर सकता है। वैसे ही डबल इंजन की सरकार ही यहां भी घुसपैठ पर लगाम लगा सकती है। वे सोमवार को साहिबगंज के राजमहल, देवघर और जामताड़ा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा दोहराते हुए कहा कि 500 साल पहले बंटे थे तो हम कटे थे। अब समय एकजुट होने का है। यूपी में अगर किसी ने घुसपैठ की कोशिश की, बेटियों पर हाथ डाला, गो हत्या की तो मान कर चलिए की यमराज के घर के लिए उसका टिकट कट गया। यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही इन सबों को बाहर करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा, जहां-जहां भाजपा शासित राज्य में डबल इंजन की सरकार है वहां विकास की नदियां बह रही हैं। इसलिए झारखंड में एनडीए की सरकार जरूरी है।

impact add5

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं। जनता का पैसा सत्ता पक्ष के नेताओं के घर में जा रहा है। ये रुपए केंद्र की मोदी सरकार विकास के लिए झारखंड में भेजती है, लेकिन नेता-मंत्री पैसे लूट लेते हैं।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4