मनरेगा घोटाले में मनी लाउंड्रिंग की आरोपी आईएएस पूजा सिंघल के ट्रायल की जानकारी हाईकोर्ट ने मांगी है। पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके द्विवेकी की अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि इस मामले की ट्रायल की स्थिति क्या है।
झारखंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल सिंह मुंडा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिछले तीन दिन से उनका रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
सरायकेला में बुधवार रात खरकई नदी के किनारे युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार सुबह क्षत-विक्षत लाश सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर सासन गांव के समीप से बरामद हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से शराब की बोतल के साथ गर्भनिरोधक व अन्य दवाइयां भी मिली हैं।
हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव जीत के बाद कल चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान मेंशपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। ईडी के समन की अवहेलना मामले में उनकी ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह करते हुए याचिका दायर की गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें चार दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।
झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं।
हेमंत सोरेन मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें झारखंड में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी। इसे लेकर पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में तीन दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे।
झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। हेमंत सोरेन अब 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के बाद अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसके लिए राज्य के मतदाताओं का आभार।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कई सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज ग्यारह बजे दिन तक 31.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सड़क मार्ग से नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित नालन्दा ज्ञानकुम्भ के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत @2047 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय भाषाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की आज राहुल गांधी संविधान लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं लेकिन संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी संसद में 1989 के पहले नहीं लगी थी।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज गोड्डा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं।
धोनी की शिकायत के जवाब में दिवाकर और दास ने उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत को चुनौती देने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय ने अब धोनी को तलब किया है और उनसे पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।
अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले धनबाद जिले के बाघमारा में झारखंड के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 31 विधानसभा क्षेत्रों के 950 मतदान केंद्र ऐेसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि सभी 43 विधानसभा के 14,394 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची के ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट तक 10 नवंबर को मेगा रोड शो होगा। इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट के बीच तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ हजार फोर्स की तैनाती की गई है।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस ए अमानुल्लाह की खंडपीठ ने मामले को गंभीर बताते हुए विस्तृत सुनवाई आठ नवंबर का करने का आदेश दिया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देवघर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर सदस्यता ग्रहण की।
झारखंड के हजारीबाग शहरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बड़ा बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उनके आवास के समीप ही इस कांड को अंजाम दिया।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजे जाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने से जुड़े मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी लीड मिली है। मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी शेख हुसैन ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।
रिम्स में रविवार रात हॉस्टल नंबर चार की तीसरी मंजिल के गिरकर पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र डॉ आकाश भेंगरा की मौत हो गई। वहीं उनके साथ गिरी पल्लवी नामक युवती घायल है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद रिम्स परिसर में चर्चा है कि डॉ. आकाश और पल्लवी के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था।
झारखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई जांच के लिए पूरी तरह फिट बताया।
रामदास सोरेन मौजूदा समय में घाटशिला से विधायक हैं। रामदास सोरेन ने 2009 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीते और वह जेएमएम के पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष भी हैं। रामदास सोरेन संथाल आदिवासी समाज से आते हैं।