Sunday 16-Aug-2026

सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया; मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया अरेस्ट

सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया; मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया अरेस्ट

जमदेशपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजे जाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने से जुड़े मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी लीड मिली है। मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी शेख हुसैन ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने पाया था कि धमकी भरा मैसेज झारखंड के एक नंबर से भेजा गया था। इसी के बाद पुलिस की जांच झारखंड तक पहुंची थी।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि वर्ली पुलिस की एक टीम जमशेदपुर से हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। आरोपी को जांच के लिए मुंबई ले आया जाएगा। इस बीच एक टीम गुवाहाटी रवाना की गई है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा मैसेज मिला था।

impact add5

इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस धमकी की बाबत छानबीन शुरू की थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि धमकी भरा मैसेज झारखंड के एक नंबर से भेजा गया था। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें वहां रवाना की गई थीं।

जमशेदपुर के मानगो इलाके के रहने वाले शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है। झारखंड पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस लगातार कई दूसरे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित खबर देखने के बाद इसने सलमान खान से रंगदारी मांगने की सोची। आरोपी युवक शेख हुसैन पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी का रहने वाला है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6