बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजे जाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने से जुड़े मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी लीड मिली है। मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी शेख हुसैन ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।