Sunday 14-Dec-2025

हेमंत सोरेन ने खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका से की मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह का दिया न्योता

हेमंत सोरेन ने खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका से की मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह का दिया न्योता

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद हेमंत सोरेन 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बीच हेमंत सोरेन मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें झारखंड में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। सोरेन के साथ इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। उन्होंने खरगे, राहुल गांधी के साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलकर भी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के 23 नवंबर को घोषित चुनाव परिणाम में इंडिया गठबंधन को 56 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 24 सीटें मिली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34, कांग्रेस 21, राष्ट्रीय जनता दल ने चार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 21, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने एक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक और जनता दल (यूनाइटेड) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में हेमंत सोरेन ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6