Saturday 13-Jun-2026

रिम्स में हॉस्टल की छत से गिर पीजी छात्र की मौत, युवती घायल; क्या है मामला?

रिम्स में हॉस्टल की छत से गिर पीजी छात्र की मौत, युवती घायल; क्या है मामला?

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम

रिम्स में रविवार रात हॉस्टल नंबर चार की तीसरी मंजिल के गिरकर पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र डॉ आकाश भेंगरा की मौत हो गई। वहीं उनके साथ गिरी पल्लवी नामक युवती घायल है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद रिम्स परिसर में चर्चा है कि डॉ. आकाश और पल्लवी के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था। कहा जा रहा है कि दोनों में किसी मामले को लेकर मतभेद हुआ इसके बाद दोनों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। बताया जाता है कि डॉ आकाश की पढ़ाई-लिखाई पहले भी रांची में ही हुई थी। वहीं पल्लवी के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस फिलहाल मामले को संदेहास्पद मानकर जांच में जुट गई है।

impact add4

जानकारी के मुताबिक पल्लवी के साथ डॉ भेंगरा के फर्श पर गिरने से तेज आवाज हुई थी। इसके बाद वहां सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी एवं कई जूनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर लाया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। ट्रॉमा सेंटर में तीसरे तल पर सीसीयू में भर्ती डॉ आकाश भेंगरा को मल्टीपल इंज्यूरी हुई थी। इसके बावजूद ऑन ड्यूटी संबंधित चिकित्सक उपलब्ध संसाधन से उनकी जान बचाने में जुटे रहे। हालांकि तमाम तरह के प्रयासों के बावजूद रात 12.10 बजे डॉ आकाश भेंगरा की मौत हो गई। इलाज के क्रम में सीसीयू पर किसी बाहरी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर बरियातू के थानेदार मनोज कुमार सदल-बल रिम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर, मामले की जानकारी होने पर रिम्स जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के कई पदधारी एवं सदस्य भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और जरूरी जानकारी ली।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2