Saturday 19-Sep-2026

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे, नई सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री?

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे, नई सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री?

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। हेमंत सोरेन अब 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो, कांग्रेस, राजद के विधायक दल की रविवार को अलग-अलग बैठक हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में संयुक्त रूप से इंडिया गठबंधन के विधायक जुटे। बैठक में हेमंत सोरेन को इंडिया विधायक दल का नेता चुना गया।

मंत्रिमंडल के फॉर्मूला भी लगभग तय कर लिया गया है। सरकार में झामुमो के मुख्यमंत्री समेत छह मंत्री, कांग्रेस के चार मंत्री और राजद के एक मंत्री हो सकते हैं। माले की ओर से मंत्री पद की मांग पर इंडिया गठबंधन सकारात्मक रुख रख सकता है और एक पद दिया जा सकता है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाले मंत्रिमंडल में कम से कम पांच नए चेहरे शामिल होंगे। पुराने मंत्री अगर फिर से बने तो छह मंत्री बन सकेंगे। झामुमो कोटे से दीपक बिरुवा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन फिर से मंत्री बन सकते हैं। महिला कोटा से लुईस मरांडी या सविता महतो में से एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

impact add4

पिछली सरकार में सामान्य कोटे से मिथिलेश ठाकुर पलामू प्रमंडल से जीते गए थे। ऐसे में इस बार इस प्रमंडल से नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा रवींद्र नाथ महतो, मथुरा महतो, उमाकांत रजक, भूषण तिर्की भी रेस में हैं। राजद से सुरेश पासवान, संजय प्रसाद यादव और संजय कुमार सिंह यादव में से कोई एक मंत्री बन सकते हैं। हालांकि राजद ने सुरेश पासवान को विधायक दल का नेता बना दिया है। ऐसे में उनके मंत्री बनने की संभावना ज्यादा जतायी जा रही है। वहीं, माले की बात करें तो मंत्री पद मिलने पर अरूप चटर्जी मंत्री बन सकते हैं।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1