झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। हेमंत सोरेन अब 28 नवंबर को 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
सरमा ने कहा कि सहारा में जिसका पैसा डूबा है, भाजपा सरकार बनते ही पाई-पाई लौटा देंगे। उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए, उनके वादे को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा, ये सोने का सिक्का कहां गया? ये सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया।
जेपी नड्डा ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार पर रविवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें संविधान की जानकारी तक नहीं है, वह संविधान की प्रति दिखा ढोंग कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।
केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ जेएमएम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये हमारी बहनों और बेटियों की ताकत है, जो इस बेईमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हैं, ये इनके अत्याचार, अन्याय और आतंक को समूल नष्ट करने की ताकत है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देवघर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर सदस्यता ग्रहण की।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की स्पेशल ब्रांच द्वारा जासूसी के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की है।