Wednesday 24-Jun-2026

गैंगरेप के बाद मर्डर, पत्थर से कूचकर युवती को मार डाला; सड़क किनारे मिली लाश

गैंगरेप के बाद मर्डर, पत्थर से कूचकर युवती को मार डाला; सड़क किनारे मिली लाश

सरायकेला, इंपैक्ट लाइव टीम।

सरायकेला में बुधवार रात खरकई नदी के किनारे युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार सुबह क्षत-विक्षत लाश सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर सासन गांव के समीप से बरामद हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से शराब की बोतल के साथ गर्भनिरोधक व अन्य दवाइयां भी मिली हैं। फिलहाल, पुलिस युवती की पहचान में जुटी है।

गुरुवार सुबह सुबह 18 वर्षीय युवती की हत्या की सूचना मिलने पर सरायकेला एसडीपीओ समीर संवैया भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवती को दुष्कर्म के बाद 50 मीटर तक घसीटा गया। उसके बाद सीमेंट को पोल के सहारे पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। युवती के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है।

impact add4

सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने बताया है कि युवती की दुष्कर्म कर हत्या की गयी है या फिर शराब पार्टी करने के पश्चात हुए विवाद में हत्या की गयी है इसकी जांच चल रही है। पुलिस पहले युवती की पहचान में जुटी है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6