मुजफ्फरपुर में 11 वर्षीय नाबालिग बलात्कार पीड़िता की इलाज में देरी के कारण मृत्यु हो गई। आरोपी रोहित साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ने सवाल खड़े किए। विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे "संस्थागत हत्या" करार दिया। घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहन बहस छेड़ दी है।
पटना के श्रीकृष्णापुरी में 15 मई, 2025 को एक लड़की की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है।
हज़ारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को पत्नी की हत्या के आरोप में रविवार शाम रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। वह एक महीने से फरार थे। कोर्ट द्वारा गिरफ़्तारी वारंट जारी करने के बाद उन्हें रांची से गिरफ्तार किया गया। उन्हें हज़ारीबाग CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सरायकेला में बुधवार रात खरकई नदी के किनारे युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार सुबह क्षत-विक्षत लाश सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर सासन गांव के समीप से बरामद हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से शराब की बोतल के साथ गर्भनिरोधक व अन्य दवाइयां भी मिली हैं।
सीतामढ़ी में बुधवार की रात अपराधियों ने कन्हौली थाना क्षेत्र की कचोर पंचायत के मुखिया मधुरेन्द्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें मुखिया की मौत हो गयी। उनकी पत्नी को भी गोली लगी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
योगेंद्र बैठा को अपना कोई बेटा या बेटी नहीं हुई। ऐसे में उसने अपनी बहन की बेटी को गोद लिया था। संपत्ति के लालच में उसके भगीन दामाद द्वारा हमेशा विवाद किया जाता था। मंगलवार की रात में दामाद ने सोए हुए अवस्था में अपने ससुर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. बालाजी जगन्नाथन को एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया था, जिसकी मां का अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। उसने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर हमला किया था क्योंकि उसकी मां की हालत खराब होने लगी थी और कैंसर उसके फेफड़ों में फैल गया था।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें तीन श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं। हमले में पांच श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों में एक इंदर यादव बिहार का रहने वाला है।
साहिल समेत तीन-चार बच्चे पवन झा के दरवाजे पर खेल रहे थे। विजय झा घर से हाथ में चाकू लेकर निकला और साहिल पर वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से लहूलुहान साहिल घटनास्थल पर ही गिर गया। चाकू मारने के बाद विजय झा अपने घर में जाकर छिप गया था।
बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात बिजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर गांव की है। युवक मणि प्रकाश(30) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरापुर में रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड) था और सुंदरापुर वार्ड-1 का रहने वाला था।
बिहार के मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र की रामनगर महेश पंचायत के वार्ड-एक पोखरिया टोला में सोमवार को पति ने दबिया से पत्नी पूजा देवी (35 वर्ष) का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
करीना कपूर की फिल्म ''द बकिंघम मर्डर्स'' दो भाषाओं में रिलीज होगी। 'द बकिंघम मर्डर्स' के निर्माताओं ने इस फिल्म को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फिल्म को दो अलग अलग संस्करणों में रिलीज किया जाएगा। एक हिंदी-इंग्लिश मिश्रित (हिंग्लिश) और दूसरी पूरी तरह हिंदी डब्ड संस्करण।
सनकी पति ने पत्नी और मासूम दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है। दिल दहला देने वाल घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है। मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद सनकी पति ने गुस्से में आकर खंती से पत्नी, बेटी व दुधमुंहे बेटे को काट डाला।
बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशेड़ी पिता ने अपनी डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटककर मार डाला। ग्रामीणों ने आरोप पिता देव कुमार पासवान को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। देव कुमार नशे का आदी था और एक माह से ससुराल में ही रहता था।
बिहार के सारण जिले में एक बेरहम मां ने अपनी ही 22 दिन की नवजात बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। रूमाल से गला दबाकर बच्ची को मार डाला। फिर उसके शव को चावल के डिब्बे में छिपा दिया।
राजधानी पटना में सोमवार तड़के बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के सिर में गोली मारी। गोली लगते ही मुन्ना शर्मा जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बिहार के भोजपुर जिले में महज पांच धूर जमीन के लिए एक दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिव्यांग की लात-घूसों से इस कदर पिटाई की गई कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बिहार के बक्सर में कब्रिस्तान के पास बीते 5 अगस्त की रात हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले का हैरतअंगेज पहलू यह है कि हत्या मृतक के बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी। इस कांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
पुलिस की पूछताछ में काजल ने कहा कि बेटी के कारण वह अपने प्रेमी के पास नहीं जा पा रही थी। जब भी घर से निकलती थी तो बेटी लिपट जाती थी। इसलिए उसने बेटी को मार दिया। फिर शव को ट्रॉली बैग में रखकर छत से घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया।
बिहार के पूर्णिया जिले में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले तो युवक की दोनों आंखें निकाल ली। इतने से भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। इसके बाद शव को बगीचा में पेड़ से लटका दिया। दिल दहला देने वाली घटना मरंगा थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव की है।
हिंसक प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्त्वों ने जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ आशुतोष रंजन की गाड़ी को भी निशाना बनाया। कई घंटों तक पुलिस और पब्लिक की भिड़ंत होती रही और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।