Tuesday 03-Nov-2026

मधेपुरा में पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, सड़क पर लेकर घूमने लगा; और फिर...

मधेपुरा में पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, सड़क पर लेकर घूमने लगा; और फिर...

मधेपुरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र की रामनगर महेश पंचायत के वार्ड-एक पोखरिया टोला में सोमवार को पति ने दबिया से पत्नी पूजा देवी (35 वर्ष) का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित पति अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित पति ने पुलिस के समक्ष पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका पूजा के पिता पूर्णिया के जानकीनगर स्थित इटहरी वार्ड-16 निवासी धरमचंद शर्मा के आवेदन पर आरोपित पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन घटनास्थल पहुंच जांच की। सहरसा से सारिक हुसैन के नेतृत्व में पहुंची एसएफएल की टीम ने भी सैंपल लिए।

impact add2

एसपी संदीप सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपित पति अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने में प्रयोग किया गया दबिया बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2