यह घटना राजगीर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जंगल या पहाड़ी क्षेत्रों में बिना गाइड के न जाएं और हमेशा स्थानीय प्रशासन को अपनी यात्रा की जानकारी दें।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को तेज करते हुए 11 जून से व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह अभियान बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी की उपलब्धियों को उजागर करेंगे।
मुजफ्फरपुर में 11 वर्षीय नाबालिग बलात्कार पीड़िता की इलाज में देरी के कारण मृत्यु हो गई। आरोपी रोहित साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ने सवाल खड़े किए। विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे "संस्थागत हत्या" करार दिया। घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहन बहस छेड़ दी है।
पीड़ित दवा कारोबारी विद्या सागर ने मेहंदीगंज थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मां रामरती देवी इस मकान में अकेले रहती हैं। शुक्रवार को मां, बेटी रेणुका और परिवार के अन्य सदस्य तीर्थयात्रा पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और जिला पुलिस ने रविवार को बिहार के मोतीहारी शहर में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया।
गोवा और लक्षद्वीप जैसे समुद्री तटों का रोमांच अब बिहार की झीलों और नदियों में अनुभव किया जा सकेगा।
यह चौंकाने वाला मामला तब प्रकाश में आया जब परिजनों ने बच्चे की हालत पर संदेह जताया और उसे निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां ऑक्सीजन देने पर बच्चा जीवित पाया गया।
बिहार में ट्रेन में चोरी करने वाले बदमाशों का एक गिरोह सक्रिय था, जो पूरी योजना बनाकर यात्रियों के सामान की चोरी करता था। कटिहार रेल एसपी, हरिशंकर कुमार के दिशा-निर्देश पर रेल थाना पुलिस इस गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में बरौनी रेलवे डीएसपी, गौरव पांडे के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई गई और इस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चोरी की योजना बना रहे सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों के पास से चोरी किए गए सामान और धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।
होली पर अमेरिका से गाँव आए एनआरआई की शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। राहुल कई सालों से अमेरिका मे नौकरी कर रहे थे और कुछ दिनों पहले ही होली पर गाँव आए थे।
इस परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें 6,41,847 छात्राएँ और 6,50,466 छात्र शामिल थे। अब परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट्स results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
जुमे का समय नहीं बदल जा सकता इसलिए होली पर दो घंटे की ब्रेक होनी चैये, उन्होंने ये अपील किया की हमारे हिन्दू भाई 12:30 से 2 बजे तक होली न मनाए।
मौके पर डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस स्वजनों से आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी के लिए आवेदन का इंतज़ार कर रही है।
परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई, जिसमें जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से होगी, जिसमें अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। इस साल परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो हर केंद्र पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा, परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से मना है। अगर कोई परीक्षार्थी इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।
पटना में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 11:45 बजे दानापुर खगौल रोड स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पटना में कुल 1,33,531 लोगों की जांच के दौरान 1,121 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही वैशाली को ऑपरेटिव बैंक से करोड़ो के लेन देन से जुड़ा है।
प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही वैशाली को ऑपरेटिव बैंक से करोड़ो के लेन देन से जुड़ा है।
लोजपा रामविलास ने हिमांशु गुप्ता को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय छात्र विंग का अध्यक्ष बनाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है।
माइक मिलने के बाद गोपाल मंडल ने मंच पर मौजूद सांसद अजय मंडल और जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने अजय मंडल को चोर-पॉकेटमार कहकर संबोधित किया और जिलाध्यक्ष पर ज्ञान के अभाव का आरोप लगाया।
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण आज बिहार के मधुबनी में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुई, जहां 50294 लाभार्थियों को 1121 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए।
अजमेर शरीफ दरगाह पर हुए विवाद मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से प्रतिक्रिया आई है। शुक्रवार को गया में मांझी ने कहा कि यह एक ऐसा विषय है जिस पर कोई व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कह सकता है। अगर विवाद चल रहा है, विवाद के बाद पुरातत्व विभाग है, जो उसको देखेगा।
पप्पू यादव को तीसरी बार धमकी भरा मैसेज मिला है। शुक्रवार को ये व्हाट्सएप मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है। मैसेज के अलावा एक धमाके का वीडियो है, जिसके ऊपर लिखा है कि 'सेम विद यू'। इस मैसेज में लिखा है कि आखरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे।
निरंजना नदी के घाट पर बराबर की चिता बनाकर जब पति परमानंद, पत्नी सोनी और एक साल की बेटी तन्नू के शव चिता पर रखे गए तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस दृश्य को जिसने भी देखा, उसी की आंखों से बरबस ही आंसू निकल पड़े।
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सीढ शिवाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी के बाइक के परखचे उड़ गए और टंकी फट गई। इससे बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीट पर हार के बाद लालू अपना और कार्यकर्ताओं का दिल बहलाने के लिए 2025 में सत्ता पाने की बात कर रहे हैं। वे तो 18 साल से सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं और 2025 में भी उनका यह सपना टूटने वाला है।
हाजीपुर के पूर्व सांसद पशुपति पारस ने कहा कि कोरोना का हवाला देकर उन्हें और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बड़े भाई साहब से मिलने नहीं दिया गया, जबकि अंतिम समय में बड़े भाई रामविलास पासवान परिवार के सभी लोगों को खोज रहे थे।
लालू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि हमारी पार्टी बहुमत से जीतेगी। वहीं राज् के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें (नीतीश) देखा है और देखेंगे। ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर आरजेडी प्रमुख ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए।
पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव फरवरी के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। विश्वविद्यालय में दिसम्बर और जनवरी में परीक्षा है। इसी वजह है फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में चुनाव कराया जाएगा।
नोएडा सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से आरोपी नाराज था। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार को मानव तस्करी के मामले में गोपालगंज जिले में आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। छापेमारी में कई कागजात भी बरामद किए गए। छापेमारी में नगदी बरामद की भी चर्चा है।
बाइक सवार छह अपराधियों ने घर के पास जमीन कारोबारी पारस राय (60) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला में करीब शाम छह बजे की है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कोहरा अधिक था, इस कारण नाव टापू से टकरा गयी, जिससे कई शिक्षक जो नाव पर सवार थे नदी में गिर गए। इस दौरान कई शिक्षकों को चोट आईं। वहीं शिक्षकों ने बताया कि, समस्तीपुर जिले में कई सरकारी स्कूल ऐसे है, जो नदी के पास स्थित है। ऐसे में स्कूल रोजाना आने जाने के लिए नाव के सिवा कोई रास्ता नहीं है।
बिहार विधानसभा में सीट अरेंजमेंट के हिसाब से विधायकों के नहीं बैठने पर गुरुवार को राजद ने जमकर हंगामा किया। राजद विधायक आलोक मेहता ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से सवाल पूछा था कि जहां विधायकों का सीटिंग अरेंजमेंट है, वहां क्यों नहीं बैठ रहे हैं?
भारत में फेफड़ों के कैंसर के केस बढ़ गए हैं। सभी प्रकार के कैंसरों में 5.9% लोग लंग्स कैंसर से ग्रसित हैं जबकि 8.1% लोगों की इससे मौत हो रही है। डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि फेफड़ों में कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण लंग्स कैंसर होता है। कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन की वजह से कैंसर कोशिकाएं ट्यूमर बना सकती हैं।
बिहार में पैक्स चुनाव के परिणाम आने के साथ ही हिंसा बढ़ गई है। अपराधियों ने नालंदा में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष और उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मार दी। बदमाशों ने घर के पास घेरकर पहले उनके बेटे पर लाठी-डंडे से प्रहार किया और फिर गोली मार दी।
विपक्ष के विधायकों का कहना है कि रिचार्ज कब खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता। बिजली काट दी जाती है। बिजली की खपत कम हो रही है, लेकिन आपके घर का बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। सबसे महंगी बिजली बिहार में है। विपक्ष ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं ये चीटर है।
ललन सिंह ने बीते दिनों कहा था कि मुस्लिम जदयू को वोट नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री के इस बयान को लेकर हंगाम मच गया था। वहीं, अब ललन सिंह के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में परिवाद दाखिल हुआ है।
तेजस्वी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहता हूं कि अगर आप संविधान में विश्वास करते हैं तो इस मामले पर आकर बोलिए और किसी भी हालत में इस बिल का समर्थन मत कीजिए। नीतीश कुमार अपनी गलती को सुधार लें।
बिहार के गया जिले में एक कबाड़ी दुकान में धमाका हो गया। कबाड़ी दुकान में दो बच्चे कुछ कचरा बेचने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही बोरा से कचरे को बाहर निकाला तो धमाका हो गया। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबिगहा मोहल्ले की है।
राबड़ी देवी ने विधान परिषद में मैथिली भाषा पर चर्चा के दौरान यह मांग उठाई। उनके इस बयान से सदन में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सत्ता पक्ष मैथिली भाषा को संविधान में शामिल करने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद दे रहा था। तभी राबड़ी देवी ने कहा, 'केंद्र और बिहार, दोनों जगह आपकी सरकार है।
हरियाणा से आई लैंड क्रूजर में बैठते हुए पप्पू यादव ने बताया कि इस बुलेट प्रूफ कार पर रॉकेट लांचर का भी असर नहीं होगा। भले सरकार मेरी सुरक्षा पर ध्यान न दे, लेकिन मेरे दोस्त मेरी सुरक्षा के लिए खड़े हैं। जनता मेरे साथ है।
चेतन आनंद ने पूछा है कि आप (चिराग पासवान) एनडीए में हैं या नहीं? बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए आए शिवहर विधायक चेतन आनंद ने बेहद तीखे लहजे में कहा कि गठबंधन पीक एंड चूज पर नहीं चलता है। मर्दों की तरह गठबंधन होता है।
राजधानी पटना में रईसजादों का कहर पुलिसकर्मियों पर बरपा है। कुछ बदमाशों ने एक्सयूवी कार से पटना में दो दारोगा और जमादार को कुचल डाला। इस हादसे में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार, 24 नवंबर की रात का है जो अब प्रकाश में आया है।
मधेपुरा की सुदामा देवी को मौत के मुंह से सहरसा के भेरदरी स्थित निंती कार्डियक केयर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निकाल लाया। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें निंती कार्डियक केयर लाया गया, जहां एंजियोग्राफी में हृदय के धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया। जिसके बाद तुरंत उनका एंजियोप्लास्टी कर बंद धमनियों को खोला गया।
जेडीयू ने तेजस्वी पर पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पर्यटन, स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक काफी विकास किया है। जहां तक तेजस्वी यादव की आरक्षण पर टिप्पणी का सवाल है, नीतीश कुमार को किसी सलाह की जरूरत नहीं है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 475 पदों पर बीपीएससी में रिजल्ट जारी किया है। मुख्य परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह सभी अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। बीपीएससी के अनुसार, 69वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए है।
बिहार में सक्षमता परीक्षा का फार्म भरने में फर्जी निकले 16 शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। इन शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए पटना बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जांच में इनका पात्रता परीक्षा का क्रमांक किसी दूसरे शिक्षक से मेल खाता पाया गया था।
बिहार विधान परिषद में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के नाम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप नीतीश सरकार पर लगाया है। इसे लेकर सदन में राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने नारेबाजी की। स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
आनंद मोहन ने कहा कि बिहार की राजनीति अभी एनडीए और महागठबंधन के बीच चल रही है। अगर कोई तीसरी धारा इनमें बनती तो उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और ओवैसी सेंधमारी करते लेकिन वे लोग अभी किसी न किसी रूप में एनडीए तो कोई महागठबंधन के हिस्सा हैं।
राजधानी पटना में नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आगजनी कर प्रदर्शन किया। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत की। हमने केंद्र से मांग की थी कि इसे शेड्यूल 9 में डाला जाए। भाजपा चाहती तो इसे शेड्यूल 9 में ला सकते थे। लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया। सरकार अगर पक्ष में है तो नया कानून लाए। विधानसभा की कमेटी बनाकर कैबिनेट से नया बिल लेकर आए, हम बिल पास कर देंगे।
गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय के पास अकौना कस्बे में ट्रक लेकर आए बदमाश एक कारोबारी के गोदाम से 25 लाख रुपये का लहसुन और अन्य सामान लूटकर ले गए। घटना सोमवार भोर की है। लूट की जगह आमस थानाक्षेत्र में है।
परिजनों ने बताया कि बारात में फोम उड़ाने को लेकर के विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोग लाठी डंडा से उसे पीटने लगे। आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
डिप्टी सीएम विजय कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव गुंडों को पालने वाले लोग हैं। ये गुंडाराज माफिया राज लाने वाले लोग हैं और जो पुलिस गुंडाराज माफिया राज को खत्म करता है उसे गुंडा कहकर ये संवैधानिक पद को कलंकित कर रहे हैं। ऐसे बयान संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कतई नहीं दे सकता है। तेजस्वी यादव जी आपके पिताजी भी गुंडाराज जंगल राज लाने वाले लोग थे। आप उनसे भी 2 कदम आगे निकल गए हैं।
विधायक हरिभूषण ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ये बात सही है कि अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते, जबकि हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के विकास पर ध्यान दे रही है। मुस्लिम आज तक मदरसा और वक्फ बोर्ड से आगे नहीं निकल सके हैं।
बिहारी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव जीतेगी. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनते ही सबसे पहले शराबबंदी हटाएंगे और इससे जो राजस्व आएगा, उस राशि को प्रदेश के स्कूली शिक्षा में सुधार में लगाएंगे।
नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि किसी की टोपी उतर गई किसी का तंबू उखड़ गया। हमारा तीर निशाने पर लगता है। लालटेन चकनाचूर हो गया। एनडीए का अभी और विस्तार करेंगे।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में मोदी सरकार को युवा विरोधी-अडानी हितैषी करार दिया और सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में देश के विभिन्न हिस्सों से आये युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि छोड़िए ललन सिंह की बात, हम लोगों के साथ थे तो प्रधानमंत्री और अमित शाह को क्या-क्या बोलते थे। इधर हैं तो इधर की बात करेंगे, उधर हैं तो इधर की बात करेंगे। उनकी अपनी कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है।
बिहार के गया जिले में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है। घटना गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम लोग एक ही तो हैं, एक भी हैं और सेफ भी हैं। कहां अलग-अलग हैं? इस पर दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए जवाब दिया कि वो (तेजस्वी यादव) आ जाएं, हमलोग के एनडीए में मिल जाएं। एक हो जाएंगे सेफ हो जाएंगे।
बिहार विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि झारखंड के बाद अब 2025 में बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उनके इस दावे के बाद अब बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन पर तीखा हमला किया है।
बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। भागलपुर के आर्यन नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने सहित फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
बिहार उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। चारों सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए ने क्लीन स्वीप की है। वहीं महागठबधंन की करारी हार हुई है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में मिली हार से वे लोग निराश नहीं है। हार का मंथन करेंगे।
पीके ने मीडिया से कहा कि जन सुराज और जन सुराज अभियान दोनों को दो तरीके से देखिए। जन सुराज अभियान जो है उसको बिहार में स्थापित करने में, बिहार के घर-घर तक पहुंचाने में दो साल का वक्त लगा है। जब इसकी शुरुआत हुई तो बहुत लोगों ने यह कहा कि बिहार में तो इसकी जरूरत ही नहीं है।
बिहार विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। एनडीए के खातों में चारों सीट आई है। तरारी में भाजपा ने भाकपा माले को हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं रामगढ़ में भाजपा, बेलागंज में जदयू और इलामगंज में हम के प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
बिहार के बेगूसराय में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने कांग्रेस नेता ललन सिंह समेत दो लोगों की हत्या मामले में भाजपा नेता मिथिलेश सिंह समेत 12 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों को 20-20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है।
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में घायल छात्रों को बिहटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग लगाकर फूंक दिया। बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में विष्णुपुरा गांव के पास की घटना है।
महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी नतीजों को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। मांझी ने गया में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सच नहीं होता है। कभी-कभी गलत भी होता है, लेकिन झारखंड में एनडीए के लोग ही वहां सरकार बनाएंगे।
बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पीरपैंती के अठनिया दियारा के एक घर में आग लग गई। इस घटना एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गये। हादसे में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।
बिहार के ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र शुक्रवार की सुबह जेडीयू कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। इसमें ना सिर्फ पुरुष थे बल्कि महिलाएं भी दिखीं। अपनी मांग पूरी नहीं होने से परेशान हैं ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
देश के चर्चित शिक्षक खान सर क्या नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं? यह सवाल इसलिये सामने आ रहा है क्योंकि खान सर नेजेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या खान सर जेडीयू ज्वाइन करने का मन बना रहे हैं।
बेतिया एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर बेतिया पुलिस इस तरह का मामला सामने आने के बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे अस्पताल में अवैध तरीके से अबॉर्शन कराया जाता है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पटना में बिहार सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह (शेल्टर होम) में भोजन विषाक्तता के कारण वहां रहने वाली 13 महिलाओं के बीमार पड़ने और तीन की मौत की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।
गडकरी ने गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर मगध विश्वविद्यालय के समीप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 4 वर्षों में बिहार के राष्ट्रीय राजमार्ग को अमेरिका जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह बना देंगे, यह हमारा वादा है।
पत्रकारों ने जब सवाल किया कि पशुपति कुमार पारस जो आपके चाचा है वह कह रहे हैं कि एनडीए से अलग होकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, तो चिराग पासवान ने कहा कि वो कभी भी एनडीए के हिस्सा नहीं थे, ना ही वह लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में थे ना ही वह विधानसभा चुनाव में गठबंधन में थे तो फिर अलग होने की बात कहां से कर रहे हैं।
आरजेडी प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब बस इंतजार कीजिए, अगले महीने देखिए बिहार में क्या होगा? दरअसल, भाई वीरेंद्र का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में दो महत्वपूर्ण राज्यों (झारखंड और महाराष्ट्र) के चुनावी परिणाम आने हैं।
सीतामढ़ी में बुधवार की रात अपराधियों ने कन्हौली थाना क्षेत्र की कचोर पंचायत के मुखिया मधुरेन्द्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें मुखिया की मौत हो गयी। उनकी पत्नी को भी गोली लगी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार की सुबह शास्त्रीनगर नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित मिठाई दुकान में धमाका हुआ है। एक के बाद एक तीन एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिस वजह से आग में झुलसकर दुकानदार की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने का जश्न केक काटकर मनाया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता के लिए यह बहुत बड़ी जीत है। वर्षों से लंबित पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट का मामला उन्होंने कई बार संसद में उठाया।
बेगूसराय में दबंगों ने तिलक समारोह में जमकर बवाल किया। विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को ईंट पत्थर से पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया। फाइनल मैच के बाद जारी बयान में कहा गया कि टीम की हर खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख, जबकि शेष सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये मिलेंगे।
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि किसी भी नेता को जाति और धर्म से उठकर काम करना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चुनाव के पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि उस दौर में मजदूरों, व्यापारियों और छात्रों को ही नहीं, होनहार खिलाड़ियों को भी पलायन करना पड़ा था। राज्य में 2005 तक न कोई नया स्टेडियम बना, न नई प्रतिभाओं के लिए माहौल बना। पटना का मोइनुलहक स्टेडियम भी लालू-राबड़ी सरकार की अनदेखी के चलते जर्जर हो गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी, जिसका नंबर BR01CL0077 है, नियमों का उल्लंघन करती पाई गई। इस गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 2 अगस्त 2024 को समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद यह गाड़ी सड़कों पर चल रही थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि सक्षमता पास करने के बाद नियोजित शिक्षक जिस विद्यालय में हैं, उसी विद्यालय में वह विशिष्ट शिक्षक बनेंगे। बता दें कि नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल गया है।
गया जिले के अतरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अजय यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस ने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट किया है। विवेक यादव काफी समय से फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी के बावजूद वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था।
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बिहार के थर्मल पावर प्लांट से बढ़ते सल्फर डाइऑक्साइड (एसओ₂) उत्सर्जन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के किसी भी थर्मल पावर प्लांट में फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) सिस्टम स्थापित नहीं है।
राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना परिसर में एक युवक ने मंगलवार की शाम खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। हादसे में उसका शरीर 70 प्रतिशत जल गया है। फुलवारी थाने में मौजूद पदाधिकारियों की जैसे ही उस पर नजर पड़ी सभी बचाने के लिए दौड़े। बचाने के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया।
सहनी ने कहा कि हम अपने समाज के अधिकार और मान सम्मान की लड़ाई पिछले 10 वर्षों से लड़ रहे हैं। अक्सर लोग जब आगे बढ़ जाते हैं, तो वे पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। लाखों लोगों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने सामाज,जाति को कभी नहीं भूलते।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को बयान जारी कर सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में निवेश के लिए अडाणी की आरती उतारते हैं, जबकि महाराष्ट्र में उसी उद्योग समूह को गाली देते हैं।
आरजेडी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी का ख़ासमखास BJP का बिहार प्रभारी विनोद तावड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट खरीदने के लिए करोड़ों रुपए नगद बांटते रंगे हाथों धरा गया।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो स्थानांतरण नीति में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो शिक्षक जहां हैं, वहीं नियुक्त होंगे। 5 चरण की सक्षमता परीक्षा के बाद उन शिक्षकों का स्थानांतरण होगा।
बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रहे रामबालक सिंह ने शादी रचाई है। पूर्व विधायक ने 49 साल की उम्र में 31 साल की लड़की से दूसरी शादी की है। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। एक तरफ लोग उनके नए जीवन साथी के लिए बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनको काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर पटना हाईकोर्ट की ओर से फिलहाल स्टे लगा दिया गया है। मंगलवार (19 नवंबर) को ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति के खिलाफ औरंगाबाद के शिक्षकों की ओर से दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस को हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। यही वजह है कि रांची को कराची बनाने की कोशिश की जा रही है।
आरा नगर थाने की पुलिस ने हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे दो नाबालिग सहित पांच दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पांचों नगर थाना क्षेत्र में सिंगही मोड़ के समीप बक्सर-पटना फोरलेन के किनारे एक नाबालिग दोस्त की बर्थडे पार्टी के जश्न में फायरिंग कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गयी और पांचों को पकड़ लिया।
रोज की तरह मैनेजर सोमवार की सुबह करीब सात बजे जगे और पत्नी व बेटे को दूसरे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली।
बिहार पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तथा पुलिस और जनता में बेहतर संबंध बनाने के लिए कई तरह की नई पहल करने में जुटी है। ऐसे में पूर्वी चंपारण पुलिस ने थाना प्रभारियों की नियुक्ति के लिए नई और अनोखी पहल की है।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को उस जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया, जिसमें बिहार में पिछले कुछ महीने में कई पुल गिरने के बाद राज्य के पुलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिली है। सोमवार की दोपहर पप्पू यादव को पाकिस्तान से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि गोल्डी भाई ने मुझे बोला था फोन करने के लिए।
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पत्नी के शरीर के कई अंग गंभीर रूप से झुलस गये हैं।
पीड़ित महिला ने बताया कि घर में दो की संख्या में बदमाश घुसे थे। उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है। डकैती करने के बाद रेप किया गया। इस मामले में पीड़ित महिला ने परैया थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पटना से चेन्नई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6E 597 का पहिया बोर्डिंग के बाद पंचर हो गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर समेत दर्जनों यात्री विमान के अंदर मौजूद थे और प्लेन के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर चूहे की तस्वीर साझा की है। अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार को फेल बताया है। रोहिणी ने कहा कि चूहे और अनैतिक गठबंधन वालों की करतूतें भी एक समान हैं।
उमेश कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा है कि लालू परिवार ने सरकारी अस्पतालों को लूट का अड्डा बना दिया था। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बीमार और बदहाल बनाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा, जबकि नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह 11 हजार से अधिक मरीज आते हैं।
बिहार में बीजेपी महिला विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। बांका के कटोरिया से बीजेपी विधायक डॉ निक्की हेंब्रम को जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सौरभ सिंह नगर पंचायत के चेयरमैन का प्रतिनिधि है।
मृत बच्चे के पिता रविनेश कुमार ने बताया कि करीब 15 दिनों से उसकी पत्नी जूही देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके कारण वह बराबर झगड़ा करती थी। शनिवार को वह अपनी पत्नी जूही देवी एवं दोनों बच्चों के साथ ट्रेन से अपने ससुराल कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव आ रहा था। तभी ट्रेन में ही बीच रास्ते में उसकी पत्नी से विवाद हो गया।
अल्लू अर्जुन ने फिल्म का एक नया दमदार पोस्टर सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर किया, जिसमें वह दोनों हाथों में कुल्हाड़ी लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, '#Pushpa2TheRuleTrailer out Tomorrow at 6:03 PM। इस घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों तो ताक पर रखकर गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर है। पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान की ओर से बड़ी पहल करते हुए नियम का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की अनुशंसा की गई है।
राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में गोली लगने से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के काफी देर के बाद जब परिजन शव देखने गए तो उसकी आंख गायब थी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि देश-दुनिया में बसे करोड़ों बिहारी जब तक लोकपर्व छठ मनाते रहेंगे, तब तक शारदा सिन्हा और उनके गाये गीत अमर रहेंगे। छठी मइया ने उन्हें अमरता प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में एनडीए सरकार ने शारदा सिन्हा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान कर बिहार के लोक-संगीत में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान किया।
बिहार में शिक्षकों के लिए दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 1 से 5 में बंगला, उर्दू और हिन्दी में 81.42% पास हुए हैं. वहीं, कक्षा 6 से 8 में 7 विषय के लिए 81.41% पास घोषित हुए हैं।
बिकार के बांका जिले में कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिससे पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वहीं बेटी समेत दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में गंगा स्नान के मौके पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी समाज की मुश्किलें कम करने के लिए पीएम जन-मन योजना शुरू की। इसके तहत देश की सबसे पिछड़ी जनजातीय आबादी का विकास हो रहा है। अति पिछड़ी जनजातियों को हजारों पक्के घर दिए हैं।
बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर लड़की ने पर्वत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जिले के सोहराय थाना क्षेत्र स्थित हिरण्य पर्वत की है।
शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। सीवान में तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की जान गयी है। घटना लकड़ी नबीगंज का बताया जा रहा है।
योगेंद्र बैठा को अपना कोई बेटा या बेटी नहीं हुई। ऐसे में उसने अपनी बहन की बेटी को गोद लिया था। संपत्ति के लालच में उसके भगीन दामाद द्वारा हमेशा विवाद किया जाता था। मंगलवार की रात में दामाद ने सोए हुए अवस्था में अपने ससुर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पटना पुलिस की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के कतिरा से रणवीर सेना प्रमुख स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया मुखिया के पोते कुंदन सिंह को गिरफ्तार किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि जब कोई धर्म गुरु अरशद मदनी जैसा कहे कि मैं पांच लाख लोग को लेकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ पहुंच जाऊंगा, सड़क पर जमा करूंगा, यानी कानून से मतलब नहीं है। तौकीर राजा कहे मैं दिल्ली को घेर लूंगा, ओवैसी कहे कि मैं 15 मिनट में बता दूंगा, वोट के सौदागरों ने देश में आतंक जैसा माहौल पैदा कर दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कुल 38 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार के सरकारी कर्मियों के लिए बड़ा तोहफा मिला है। महंगाई भत्ता में 3 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।
सीवान में बुधवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर जमकर बवाल किया।
बिहार के खगड़िया जिले में बुधार को मनबढ़ अपराधियों ने रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव की है। मृतक की पहचान डुमरिया बुजुर्ग गांव के विधान चंद्र मिश्र के रूप मे हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीडिया के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कौन बड़ी बात है। आजकल हर किसी का पकड़ लेते हैं। अधिकारी का पकड़ रहे थे। प्रधानमंत्री का पकड़ लिए थे। कौन बड़ी बात है?
अपनी शिष्टाचार की आदत के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पीएम मोदी के पैर छूने के लिए झुक गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से तुरंत हाथ पकड़ कर रोक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों के मौत हो गई। घटना शास्त्री नगर इलाके में स्थित आसरा गृह सेंटर होम की है, जहां आसरा गृह सेंटर होम में खिचड़ी खाने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं 9 लड़कियों को गंभीर हालत में पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर उन्होंने अपनी एक ‘गारंटी’ पूरी कर दी है। पीएम मोदी ने दरभंगा के शोभन में बिहार के दूसरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधाराशिला रखी। इसके अलावा 12 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया।
लोकसभा चुनाव की तुलना में बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर बुधवार को हुए मतदान के औसत में मामूली कमी आयी। तरारी, रामगढ़, बेलागंज एवं इमामगंज विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में औसत 52.84 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें तरारी में 50.10 प्रतिशत, रामगढ़ में 54.02 प्रतिशत, इमामगंज (सु) में 51.01 प्रतिशत और बेलागंज में 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
राजधानी पटना के फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को सीआरटीडी डिवाइस लगाई गयी। यह प्रयास सफल रहा और डॉ. बीबी भारती की देखरेख में किए गए इस आधुनिक उपचार से उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ।
बिहार के गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार, 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। चुनाव के ठीक एक दिन पहले आरजेडी नेता को रुपए बांटते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरजेडी नेता गोविंद यादव कोईरी बीघा गांव में लोगों के बीच घर-घर में जाकर रुपये बांट रहा था। राजद प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए रुपए बांटे जा रहे थे।
आरजेडी ने जेडीयू और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जेडीयू-बीजेपी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है, ये बेमेल गठबंधन है। उन्होंने कहा कि बस सत्ता की मलाई के लिए ये साथ हैं। सत्ता की मलाई के लिए बीजेपी हर अपमान बर्दाश्त कर रही है।
बिहार के जमुई जिले में रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के पास की है।
लालू ने लिखा कि मैं जानता हूं कि तुम जो कहते हो वो करते हो। जितना तुम काम के धुनी, कमिटमेंट के पक्के और इरादों के जिद्दी हो उतना ही बड़े-बुजुर्गों का आदेश मानने में मुलायम। आज पूरा बिहार तुम्हारी तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रहा है। उनकी सारी उम्मीदों पर खरा उतरिएगा, उनका साथ दीजियेगा उनकी शक्ति बनियेगा।
बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, शौचालय में पाइप लगाने के दौरान टंकी में लोहे का औजार गिर गया, जिसको निकालने में 15 मिनट के दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मरने वाले में पति-पत्नी और साढू शामिल हैं।
बिहार के सुपौल जिले में एक युवक के जेब में रखा मोबाइल धुआं देकर अचानक ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं, युवक की जान बाल-बाल बची। मामला के छातापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी वार्ड तीन का है।
बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत बरौनी जंक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से एक रेल कर्मचारी की जान चली गई। बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के शंटिंग के दौरान एक शंटिंग मैन की दर्दनाक मौत हो गई।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता और नेता ने अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने उन्हें सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी है।
2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव के बधाई वाले पोस्टर में कई बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में 'सिर्फ वादा नहीं मजबूत इरादा चलो चले तेजस्वी के साथ' लिखा है। आगे नई सोच नया बिहार 2025 में तेजस्वी सरकार जैसे नारों के साथ तेजस्वी यादव को बधाई दी गई है।
छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इस बीच बिहार के अलग अलग जिलों डूबने से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग अब भी लापता है।
पप्पू यादव ने कहा है कि व्हाट्सएप चैट में धमकी देने वाला कहता है कि 6 आदमी को पप्पू यादव को मारने की सुपारी मिली है। धमकी देने वाले ने तुर्की मेड एक पिस्टल भी चैट में डाला है कि इसी पिस्टल से मारेंगे। आखिर कौन लोग हैं जो इस तरह का काम कर रहे हैं। बार-बार मुझे धमकी मिल रही है। इसको लेकर 6 बार प्राथमिकी दर्ज करवाया।
शराबबंदी वाले बिहार में शराब से मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, राजधानी पटना में एक घर से दो लोगों को शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पड़ोसियों के मुताबिक यह दोनों हर दिन सुबह शाम शराब पीते थे, हालांकि इससे फिलहाल पुलिस ने इनकार कर दिया है।
8 नवंबर को हुए नोटबंदी को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि आज 8 नवंबर है और आज नोटबंदी की बरसी है। हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी जान गंवा दी।
सहनी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह पुरानी मांग है। यह आम लोगों की ही मांग नहीं है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग थी, अब अलग बात है कि सरकार में आने के बाद वे चुप हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के अपराधी प्रशांत किशोर को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। बिना सिपाही के चलता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे-ऐसे सैंकड़ों अपराधियों को उल्टा टांग देंगे, पता भी नहीं चलेगा। बिहार में अगर कोई मुखिया भी जीतता है तो चार गनमैन लेकर चलता है, लेकिन पिछले दो साल से मैं पैदल चल रहा हूं और एक सिपाही भी नहीं है।
छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करके समापन किया। सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक मान्यता है कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है।
बिहार के पूर्वी चंपारण में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सामने आया है। शर्मनाक घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है। गांव के हीं चार किशोरों पर गैंगरैप का आरोप लगा है। आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को कैमरे में कैद किया। इसके बाद बनाए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
उन्होंने कहा कि हम तेजस्वी यादव को आगाह कर देना चाहते हैं। ये तेजस्वी यादव के पापा मम्मी के समय का राज नहीं है। श्याम सुंदर ने अपने बयान में यादव समाज के चार लोगों का नाम लिया है, जिस पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। श्याम सुंदर ने आगे कहा कि जो हमलावर थे, उन्होंने एनडीए के सभी शीर्ष नेतृत्व को गाली दी है।
बिहार के आरा में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, पूर्वी रमना मैदान रोड, हनुमान मंदिर के पास स्थित एक दुकान से बुधवार की देर शाम जलेबी खाने के बाद करीब 40 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी का इलाज सदर अस्पताल और निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जलेबी खाने के कुछ घंटों के बाद से लोगों के पेट में दर्द, उलटी, दस्त, बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत आने लगी।
बिहार, यूपी और झारखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गई। गुरुवार को छठ का तीसरा दिन है। व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।
Sharda Sinha Last Rites: मशहूर लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा राजधानी पटना के गुलबी घाट पर पंचतव्व में विलीन हो गईं। नम आंखों से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लोक गायिका का पार्थिव शरीर अग्नि को समर्पित कर दिया गया।
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। शाम 9:20 बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद से पूरे देश में शोक का माहौल है। बुधवार को शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया।
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पत्रकार नगर थाने में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती खबर के अनुसार आग थाने के मालखाने में लगी जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर दममकल की कई गाड़ियां पहुंचीं जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी से कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है।
शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार अल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया और तय समय के अनुसार सुबह 9.40 की फ्लाइट से पटना लाया जाएगा। पटना में 12 बजे के बाद अंतिम दर्शन कर सकते हैं। राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजनीति से भले शारदा सिन्हा दूर रही हों लेकिन वे चिराग पासवान और तेजस्वी यादव में भविष्य देखती थीं। उन्होंने कहा था कि अगर बेहतर काम करें तो चिराग पासवान हों या तेजस्वी यादव बिहार को बखूबी संभाल सकते हैं। बड़े से सही अनुभव और अपनी दूरदर्शिता रखें तो बिल्कुल कर सकते हैं। युवाओं में ताकत होती है।
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से शारदा सिन्हा बीमार थीं। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने फेसबुक पर यह जानकारी दी है।
एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद अपने 5 साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला और उसके बच्चे की लाश रेल की पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार में तो सियासी छठ की भी खूब चर्चा होती है। खास तौर पर लालू परिवार के छठ पर सभी की नजर रहती है, लेकिन पिछले कई सालों से लालू परिवार छठ नहीं कर रहा है। इस साल भी छठ का आयोजन लालू परिवार के आवास पर नहीं होगा।
प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज से प्रारंभ हो रहा है। आज सुबह से ही गंगा घाट व अन्य नदियों के किनारे स्नान करने के लिए छठ व्रतियों का तांता लगा हुआ है। मान्यता है कि छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा से निःसंतान को संतान हो जाती है।
बिहार की स्वर कोकिला व पद्मविभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत फिर से खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने वीडियो जारी कर कहा है कि सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं। प्रार्थना जारी रखिये, मुश्किल है, इस बार काफी मुश्किल है।
शीला मंडल रोहतास में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी, जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का विजन महाभारत के अर्जुन की तरह स्पष्ट है। उन्हें पता है कि कि लक्ष्य को भेदना है, जिसे पूरा बिहार जानता है। बिहार के विकास के लिए जिस विजन की आवश्यकता है, वह सीएम नीतीश कुमार में स्पष्ट दिखाई देता है।
मुकेश सहनी ने कहा कि हमने कम संसाधन में अच्छा प्रदर्शन किया है और आज हम उस जगह पहुंच गए हैं, जहां अब समाज के सभी वर्गों का साथ मिल रहा है। इसलिए अब चार विधायक नहीं 40 विधायक को जीत दिलाने तक पहुंचना है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की जुबान फिसल गई और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'प्रधानमंत्री' बता दिया। नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में लोगों को नौकरी देने का काम किया।
लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार, 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगी। सूर्योपासना के इस पवित्र चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन छठव्रती अंतःकरण की शुद्धि के लिए नहाय-खाय के संकल्प के साथ नदियों-तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद शुद्ध घी में बना अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू करेंगे।
बिहार में राज्य सरकार के रोक के बावजूद लगातार हर्ष फायरिंग की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां बीती श्राद्ध कर्म में बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर नोजर घाट पर कार्यक्रम में पहुंचे। इस पूजन कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की ओर से किया गया था। इसी सीएम नीतीश ने बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छूकर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया।
आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर स्मार्ट मीटर को 'चीटर मीटर' बताया और कहा कि 'नीतीश कुमार जी के व्यावहारिक तौर पर पूर्णतः विफल शराबबंदी के कानून की ही तरह बिहारवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है स्मार्ट मीटर।
पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि 14 तारीख के बाद लगातार जेल से भी अलग-अलग नंबर से धमकी वाला फोन आया करता था। मयंक सिंह जो खुद को छोटा राजन गिरोह का सदस्य कहता था उसने भी मलेशिया से धमकी दी थी। गांव के घर की अपराधियों द्वारा रेकी की जा रही थी जिसका वीडियो भी सामने आया है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुसलमान के दिमाग में यह भरा जा रहा है कि प्रशांत किशोर के पास पैसा कहां से आता है। मैंने 10 राज्यों में सरकार बनाने में मदद की है। एक राज्य में होने वाले चुनाव में जब मैं चुनावी सलाह देता हूं तो मेरी फीस 100 करोड़ होती है।
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड को भी बरामद कर लिया है।आरोपी को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस पूर्णिया आई है।
गंभीर हालत में नाबालिग लड़की ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी मां ने ही उसे पटना की एजी कॉलोनी में एक युवक के पास भेजा था। एक युवक को खुश करने के नाम पर जबरन मां ने पैसे लेकर भेजा था, लेकिन वहां पांच युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। लड़की इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकी और उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जेडीयू एमएलसी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव पटना की सड़कों पर घूमते हैं। वह मरीन ड्राइव जाते हैं। आखिर क्या कारण है कि लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक स्वीकार्यता को नकारा जा रहा है। आरजेडी के अंदर लालू प्रसाद यादव को नजरबंद करने का जिम्मेदार कौन है? इसका आप खुलासा कीजिए।
बिहार के सासाराम में ठीक छठ पर्व से पहले पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साथ कई घरों में रेड की है। छापेमारी के जो बरामद हुआ, उसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। रेड में अत्याधुनिक हथियार, हेरोइन सहित कई चीजे बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सिटी एसपी ने आगे बताया कि अजीत सिंह पटना पुलिस लाइन रिजर्व में थे और एस्कॉर्ट की ड्यूटी में लगे हुए थे। छुट्टी को लेकर जो बात सामने आई है, ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हर साल दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में बिहार आगे रहता है। इस बार भी कई शहरों की हवा खराब हो गई है। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, छपरा, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, बक्सर, सहित सभी शहरों में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 200 से पार हो गया है। लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं।
फेसबुक लाइव के जरिए पप्पू यादव ने कहा कि मैंने लॉरेंस बिश्नोई के आदमी को भी कहा कि तुम्हें किसे मारना है किसे क्या करना है यह तुम्हारा दायित्व है। मैं नहीं जानता कि मुझे धमकी देने के लिए अमन साहू हो या मयंक हो इनको किसने कितने पैसे दिए। आप किसको मारना चाहते हैं, सलमान खान को या किसी और को, मुझे क्या लेना देना? मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं है।
बिहार के मोतिहारी में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। घटना दो दिन पहले 30 अक्टूबर की है। हमले का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। घटना में पहाड़पुर थाने में पदस्थापित दारोगा सोनू कुमार का सिर फट गया। वहीं होमगार्ड जवान मुन्ना पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक का नाम रौनक कुमार है, जो कि मेहीया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हत्याकांड से पहले दिन में रौनक कुमार को काम करते हुए देखा गया था। हत्या की खबर से रौनक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसने और क्यों वारदात की इस बारे में घर के सदस्य भी नहीं बता पा रहे हैं।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में कोई भी नेता जाति की राजनीति कर ही नहीं रहा है। लोगों को लग रहा है कि लालू-नीतीश और मांझी जाति की राजनीति करते हैं। लालू-नीतीश और मांझी सभी जाति की राजनीति नहीं करते हैं। अगर लालू यादव जाति की राजनीति करते तो यह कहते कि यादव समाज का कोई काबिल आदमी आरजेडी का नेता बनेगा।
दिवाली में बिहार के कई जिलों में हादसे हुए। सबसे पहले हम बात नालंदा की करते हैं, जहां गुरुवार की रात पटाखा दुकान में आग लग गयी। आग लगते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते-देखते दुकान का लगभग पटाखा जल गया।
पटना निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। पार्टी के सभी प्रत्याशियों को स्कूल का बस्ता (बैग) आवंटित किया गया है। बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज को मिले इसी चिह्न पर चारों प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
जौनपुर जिले के जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के गांव कबीरुद्दीनपुर में बुधवार की सुबह ताइक्वांडो खिलाड़ी को विपक्षियों ने तलवार से काट डाला। सिर और धड़ अलग-अलग मिले। 40 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर हुई इस सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। उनका दौरा दरभंगा में होने की संभावना है। अभी तिथि तय नहीं है। हालांकि, मध्य नवम्बर के बाद उनका बिहार दौरा प्रस्तावित है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना बोला है। सहनी ने कहा है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदे हए है।
कांग्रेस सांसद और पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने कहा है कि मेरा और पप्पू यादव का राजनीतिक जीवन अलग-अलग रहा है। हमारे बीच बहुत मतभेद है और हम पिछले डेढ़-दो सालों से अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उससे मेरा और मेरे बच्चों का कोई संबंध नहीं है।
दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये रंगोली बनाने की परंपरा रही है। दीपावली के अवसर पर घरों को अलग-अलग तरह से सजाया जाता है। कुछ लोग पूरे घर को दीयों से रौशन करते हैं तो कुछ इलेक्ट्रिक लाइटों से लेकिन जब तक घर को रंगोली से नहीं सजाया जाए कुछ अधूरा सा लगता है।
पप्पू यादव को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई द्वारा वॉट्सएप ऑडियो कॉल के जरिए दी गई है। पप्पू यादव ने पुलिस के एक सीनियर अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी भी दी है।
पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां से 10 पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवान थे।
दिवाली से पहले बिहार में हवा खराब हो गई है। प्रदूषण विभाग ने कहीं ऑरेंज तो कहीं रेड अलर्ट जारी किया है। पटना की स्थिति तो खराब है ही लेकिन इसके साथ ही हाजीपुर की हालत राजधानी से भी ज्यादा खराब है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह तक पटना और पूर्णिया जिले में एक्यूआई 200 से पार हो चुका है जबकि हाजीपुर में 300 के भी पार है।
राजधानी पटना में इनकम टैक्स के आयकर असिस्टेंट पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उन्ही का ड्राइवर था। उनपर इतनी बेरहमी से वार किया कि वो समझ ही नहीं पाए। पहले उनकी उंगली काटी, फिर गर्दन पर तलवार से वार कर हमला किया।
सुधाकर सिंह ने कहा कि विजय सिन्हा सावरकर के वंशज हैं। यह लोग जो अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करने का काम किया करते थे, उनके लिए जीवन भर भारत रत्न मांगने का काम करते रहे हैं। लालू जी को किसी के द्वारा सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
जल संसाधन मंत्री सह जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 2010 में 206 सीट एनडीए को आया था और 2025 में 220 सीट हम लोग जीतेंगे। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं। एक तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जो काम किया है और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास दर हासिल किया है।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने खुलासा कर दिया है कि वो कब अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। दरअसल, ABC न्यूज के शिखर सम्मेलन समारोह में जब अखिलेश यादव से राम मंदिर जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे, तब हम जाएंगे।
बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस धन, वैभव एवं सुख समृद्धि का प्रतीक है। पटना समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दीपावली और धनतेरस को लेकर पटाखों, मिठाई , बर्तन और सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ गयी है।
राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो टनल में लोको मशीन का ब्रेक फेल होने के कारण कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में 1 मजदूर की मौत हो गयी है। वहीं 6 अन्य मजदूर घायल हैं, जिसमें चार मजदूरों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार से सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए दी गई धमकी को संज्ञान में लेते हुए पप्पू यादव ने सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय युवकों को प्रेमी जोड़े की भनक लग गई। उसके बाद इन मनचलों ने पहाड़ी पर पहुंच कर इस प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। यही नहीं प्रेमी युगलों के लाख माफी मांगने के बावजूद भी उन लोगों को उन पर तरस नहीं आया और उनको लात घूसों से मारने लगे।
बिहार के सहरसा में वकील की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दुलारचंद्र शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जो रोजाना की तरह आज भी कोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे. सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सहरसा जाते लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उनको गोली मार दी।
रामकृष्णा नगर पुलिस ने लोगों से उगाही करने वाले एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। वह खुद को एजी कार्यालय में तैनात बताता था। आरोपित पुलिस की धौंस जमा इलाके के दुकानदार व अन्य लोगों से हजारों रुपये ले चुका है।
इस मामले में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस का नाम लेकर मुझे धमकी दी गई है। इसको लेकर बिहार के डीजीपी और आईजी से शिकायत की गयी है। गृह मंत्री अमित शाह से भी अपनी बात मैंने साझा किया है। पप्पू यादव ने कहा कि 'लगातार मिल रही धमकी से मैं आहत हूं। मेरे साथ किसी भी तरह की अनहोनी घटना हो सकती है। सरकार को मेरी सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की दरकार है।
बिहार के पूर्णिया में स्कूल के निरीक्षण के दौरान खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का पैर सीढ़ी से फिसल गया, जिसकी वजह से वह नीचे गिर पड़ीं। लेसी सिंह के साथ में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी थे। सभी लोगों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट नर्सिग होम ले गए, जहां डॉक्टर्स ने फर्स्ट एड कर बताया कि कमर एवं हाथ में चोट लगी है।
राजधानी पटना में बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर देवर-भाभी के झगड़े को देखने के लिए भीड़ जुट गई। भाभी पूरे ताकत के साथ देवर को पीटने में लगी हुई थी और देवर अपना जोर लगा रहा था। ऐसे में लोगों ने इनका बीच-बचाव करने से ज्यादा पुलिस को बुलाना उचित समझा।
बिहार के बेतिया में जेई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के मामले में जन सुराज पार्टी नेता राज किशोर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद राज किशोर को जेल भेज दिया गया। जन सुराज पार्टी के नेता पर बिजली विभाग के कर्मी से मारपीट, दुर्व्यव्हार और स्मार्ट बिजली मीटर लगाने आए जेई के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब बहुत अच्छा है। लोगों को पूजा करने में सहूलियत होगी, वही सब देखने हमलोग आए है। सबकुछ हो रहा है चिंता की कोई बात नहीं है। सब बहुत अच्छा होगा। नीतीश कुमार ने छठ व्रतियों को अर्घ्य के दौरान किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा।
पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। बताया गया है कि पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी।
चुनाव लड़ने के सवाल पर खान सर ने कहा कि हम राजनीति करेंगे तो पढ़ाएंगा कौन? अगर हम सचिन तेंदुलकर से मिल लें तो क्या यह कहा जाएगा कि क्रिकेट ज्वाइन कर रहे हैं? फिल्म स्टार से मिल लेंगे तो भी कुछ नहीं कहा जाएगा। किसी राजनीतिक इंसान से मिल लेता है कोई तो कहा जाता है राजनीति ज्वाइन कर रहा है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में लोग चोरी-छुपे शराब पीते हैं और इसका कोई आंकड़ा नहीं है। तेजस्वी यादव अगर कह रहे हैं तो वह खुद शराब पीते होंगे। मांझी ने आगे कहा कि घर-घर शराब बिकने की बात अगर तेजस्वी यादव करते हैं तो वह शायद खुद शराब तस्करी में लीन होंगे।
पिता अपनी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं हैवान पिता अपनी पत्नी और घर के दूसरे सदस्यों को धमकाता भी था। बेटी किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी, लेकिन दो साल तक सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट पड़ा।
स्तन कैंसर के लक्षण को पहचानना काफी चुनौतिपूर्ण है। लेकिन, शुरुआती लक्षण पकड़ में आ जाएं तो इसका इलाज संभव है। अगर स्तन या बगल में कठोर या दर्दरहित गांठ हो या फिर आपके स्तन के पूरे या आंशिक भाग में सूजन हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
राजधानी पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डेढ़ साल के एक बच्चे का लेजर सर्जरी के माध्यम से सफल इलाज किया गया। बच्चे को पिछले कुछ समय से पेट में दर्द की शिकायत थी। जांच से पता चला कि बच्चे की किडनी में 2 cm की पथरी थी।
राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए चतरा पहुंच तेजस्वी ने कहा कि कहा कि बीजेपी ने उनके चाचा (नीतीश कुमार) को हाईजैक कर लिया है। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारे में घमासान मच गया है।
स्थानीय निकाय शिक्षकों की दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के अंतर्गत सात विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रश्न पत्रों में विसंगति होने के कारण यह फैसला लिया है।
बिहार में औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र में कार और स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में दंपति की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये। हादसे में घायल दंपति को जमुहार ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना में घायल धीरज मेहता की दोनो बेटी शिवन्या और सुहानी तथा बेटा आदित्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर गुरुवार को बिहार में दिखने लगा है। राजधानी पटना में काले बादल छा गए हैं। वहीं, धूप बहुत कम है। पटना मौसम विभाग के अनुसार नालंदा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में बारिश की संभावना है।
आरजेडी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक शराब की बोतल के बीच जेडीयू के अंग्रेजी अक्षरों को रखकर उनका फुल फॉर्म बताया है। इस पोस्ट में लिखा है कि J- जहां D- दारू U- अनलिमिटेड। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर में उपलब्ध शराब और जहरीली शराब से हो रही मौतों का जिम्मेवार कौन है?
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिवाली एवं छठ की छुट्टियों को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि हम विचार करेंगे। अपने पदाधिकारियों के साथ बात करेंगे और जो उचित होगा वह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जितिया पर्व पर हमने छुट्टी दी थी, लेकिन उसके साथ छात्रों के सिलेबस को भी पूरा करना प्रायोरिटी है, तो शिक्षकों को इस पर भी सोचना चाहिए कि समय सिलेबस पूरा हो जाए।
पत्रकारों के सवाल पर कि क्या यहां दंगा-फसाद कराना चाहते हैं? इस पर लालू यादव ने कहा कि हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा? तेजस्वी यादव कह रहे हैं अगर कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार हैं। इस पर लालू यादव ने कहा कि ठीक बोले हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' के दौरान प्रदीप कुमार सिंह ने कहा है कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि पाकिस्तान में भी हिन्दुओं के बड़े-बड़े महल थे। वहां की बेटियों को मंडप से उठा ले गए। कुछ बचे हैं तो वह बेटियों को घर से निकलने नहीं देते। न महल बचा है, न मंदिर और न ही बेटियां बची हैं।
तेजस्वी ने लिखा है कि जनहित के कार्य करवाने के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना, उनके पैर पड़ना क्या एक असहाय, असमर्थ, अशक्त, अस्वस्थ, बेबस, लाचार और कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं है?
बिहार में चार नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को पत्र लिखा गया है।
बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सदर अस्पताल में सर्जिकल टोपी की जगह शू वाला पॉलीथिन पहना दिया गया। मंत्री मंगल पांडे रविवार 19 अक्टूबर को हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
बिहार के गोपालगंज जिले में लोगों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरभंगा हवाई अड्डे पर 912 करोड़ की लागत से टर्मिनल बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 54 एकड़ जमीन पर बनने वाले दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया। 24 एकड़ जमीन पर रनवे बनेगा। यहां बनने वाले एप्रन में एक साथ 14 विमानों की पार्किंग हो सकेगी।
महागठबंधन की ओर से राजद और भाकपा माले ने बिहार की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा की। इमामगंज से राजद के रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी, बेलागंज से राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से राजद के अजीत कुमार सिंह और तरारी से भाकपा माले के राजू यादव उम्मीदवार घोषित किये गए।
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट मामला है, उन्हें जमानत मिल गई है लेकिन सभी का जेल जाना तय है। तेजस्वी यादव को अपने पिता से पूछना चाहिए कि उन्हें जमीन की इतनी जरूरत क्यों थी कि उन्होंने अपने कर्मचारियों से जमीन लिखवा ली। उस समय बीजेपी सत्ता में नहीं थी, लालू जी थे।
एसडीपीओ (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर है। वहां कुछ बाल योगी और मंदिर प्रशासन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है. मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए हैं। इन लोगों के द्वारा कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
घटना के संबंध में डीएसपी सदर राजेश कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे कॉल आया था कि आरजेडी नेता पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी, जिसके बाद थाना प्रभारी को वहां भेजा गया। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक रुपये के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
लालू यादव और जीतन राम मांझी के बीच यह जुबानी जंग तेजस्वी यादव के बयान से शुरू हुआ। इसके बाद जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव को गड़रिया बताया था। इसके बाद लालू यादव ने भी अपने बयान में जीतन राम मांझी को मुसहर बताया था।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार जहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर रखती हैं, वहीं अगर अपने ही देश के बच्चे, बिहार के बच्चे वहां (पश्चिम बंगाल) परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके साथ गुंडागर्दी हो रही है, उन्हें मारा जा रहा है, भगाया जा रहा है।
लालू यादव ने जीतन राम मांझी के उस बयान पर हमला बोला है जिसमे मांझी ने कहा था कि लालू यादव असल में यादव नहीं हैं, वह तो गड़रिया जाति से हैं। मीडिया ने जब आरजेडी प्रमुख से इस बारे में पूछा तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए पूछा कि 'ऊ मुसहर हैं क्या?'
पूर्णिया जिले के चर्चित मलय सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सरसी निवासी बिट्टू सिंह, विक्की सिंह, रमन सिंह, करकू सिंह एवं बजरंग सिंह उर्फ बजरंगी सिंह को हत्या का दोषी करार देकर सजा सुनाई गई। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
साहिल समेत तीन-चार बच्चे पवन झा के दरवाजे पर खेल रहे थे। विजय झा घर से हाथ में चाकू लेकर निकला और साहिल पर वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से लहूलुहान साहिल घटनास्थल पर ही गिर गया। चाकू मारने के बाद विजय झा अपने घर में जाकर छिप गया था।
बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ एससी मिश्रा ने बताया है कि महिला के शरीर पर धारधार हथियार से जख्मी करने के कई निशान हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला 9 माह की गर्भवती है। गर्भ में पल रहे शिशु की जान पर भी खतरा बना हुआ है।
शिवदीप लांडे ने बुजुर्ग से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है और लिखा है कि मेरे त्यागपत्र के बाद कई युवा वर्ग मुझसे मिलना चाहते हैं। हजारों संदेश मिल रहे हैं और काफी लोग मेरे सरकारी आवास के बाहर जमा हो रहे हैं। मैं अभी किसी से नहीं मिल पाया हूं, लेकिन आपका स्नेह मुझ तक पहुंच रहा है।
रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि चाचा जी के यहां सिर - फुटव्वल जारी है , विडंबना तो देखिए, अब तो चाचा जी की ही बढ़ती उम्र पर उनके ही चहेते प्यादे के द्वारा उठाया गया सवाल बड़ा भारी है!! .. कहीं ऐसा तो नहीं कि जुगाड़ की मदद से खड़े किए गए चाचा जी के खेमे के अब बिखरने की बारी है !! ..
बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी की एक कविता से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अशोक चौधरी वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं, लेकिन उनके हालिया पोस्ट को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। अशोक चौधरी के पोस्ट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जोड़कर देखा जा रहा है।
अभी ई-स्टांप की बिक्री को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से की जा रही है। आमजन की सुविधा के लिए फ्रैंकिंग मशीन से 1 हजार की न्यायिक स्टांप की बिक्री हो रही है। हाईकोर्ट समेत 40 व्यवहार कोर्ट और निबंधन कार्यालयों में ई-कोर्ट फीस की बिक्री फ्रैंकिंग मशीन से होती है। पुराने कार्यालय भवनों व अभिलेखागार का जीर्णोद्धार एवं नए कार्यालय भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
रोहतास जिले के डेहरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से आरपीएफ व जीआरपी टीम द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार अंतर प्रांतीय दो धंधेबाज जीआरपी थानाध्यक्ष के कक्ष से रविवार की रात फरार हो गए। दो बड़े शराब धंधेबाजों के रेल पुलिस अभीरक्षा से फरार होने की सूचना डेहरी से पटना तक पुलिस अधिकारियों तक जा पहुंची है।
एक सवाल के जवाब में रत्नेश सदा ने कहा कि पांच जिलों में शराबबंदी को लेकर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कई जाति धर्म के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर से मां सीता की धरती से हमलोग भ्रमण कार्यक्रम सह जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अभी तक 5 जिलों में यह कार्यक्रम हो चुका है।
संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए पटना जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों के 76 स्कूलों को 26 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले 21 सितंबर शनिवार तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। गंगा नदी में तेज बहाव और खतरे के निशान के उपर बहने की वजह से जिलाधिकारी ने दियारा इलाके के विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है।
शांभवी ने कहा कि आप (तेजस्वी यादव) जंगलराज और मंगलराज की बात करते हैं तो आप कुछ करिए न, बैठ कर ट्वीट करने से तो कुछ नहीं होता है। आप तो सोशल मीडिया के राजा बन गए हैं। सोशल मीडिया का नेता बिहार में नहीं चलेगा।
वायरल ऑडियो में पुलिस अधिकारी को कहते सुना जा सकता है कि का है रे? हम बिहार के सीएम के रिश्तेदार हैं, नहीं जानते हो क्या? मुकेश साहनी मेरा क्या कर लेगा? बातचीत का यह ऑडियो सुनने से साफ पता चलता है कि किसी आपराधिक घटना के पीड़ित से पुलिस अफसर की बातचीत हो रही है।
शाहपुर पटोरी एवं मोहिउद्दीन नगर के बीच नंदिनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के ऊपर इस महासेतु के संपर्क पथ का निर्माण हो रहा है। कुछ माह पूर्व इनके पिलरों पर स्पैन चढ़ाएं गए थे। रविवार की शाम रेल लाइन के उत्तरी हिस्से में दो पिलरों पर अवस्थित यह स्पैन गिरकर धराशायी हो गया।
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक बीमा भारती के पति और पुत्र पर वारंट निकला हुआ था, जिसमें पति अवधेश मंडल ने आत्मसमर्पण किया था। जबकि पुत्र राजा फरार चल रहा था। अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात बिजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर गांव की है। युवक मणि प्रकाश(30) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरापुर में रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड) था और सुंदरापुर वार्ड-1 का रहने वाला था।
सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है। वहीं बाकी आरोपियों के खिलाफ अनुमति मिलने में 15 दिन और लगेंगे। उसके बाद स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को करने का आदेश दिया है।
बिहार के सीतामढ़ी जिले में जदयू की महिला जिलाध्यक्ष की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, महिला के गले में चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया। अब सोशल मीडिया पर महिला के साथ हुई बर्बरता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
तेजस्वी ने कहा कि जीतन राम मांझी पूर्व सीएम और केंद्र में मंत्री हैं। जीतन राम मांझी और उनका बेटा आरएसएस से पढ़े लिखे हैं। सच से वास्ता नहीं है। दिल्ली से बिहार तक उनकी सरकार है, जो दोषी है उसको पकड़ो और जेल भेजो।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मांझी के बयान पर पलटवार किया है। लालू ने केंद्रीय मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी भ्रमित कर रहे हैं। हम देखेंगे कौन समाज के लोग थे और ये घटना क्यों हुई है।
शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार कैडर में रहने के दौरान उन्होंने बिहार के पटना, अररिया, पूर्णिया और मुंगेर जिलों में आरक्षी अधीक्षक के रूप में कार्य किया। पटना (मध्य क्षेत्र) के एसपी के रूप में वे काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने करियर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया और सख्त कार्रवाई की।
बिहार के गया जिले में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की रेड पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईकी की टीम मनोरमा देवी के आवास पर पहुंची। घर के अंदर पदाधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।
नवादा जिले के देदौर गांव के कृष्णानगर टोले में बुधवार की रात दबंगों ने महादलित परिवारों के 30 से ज्यादा घरों को फूंक दिया। इस घटना में महादलितों के मिट्टी, बांस और फूस से बने घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने घरों में आग लगाने के साथ-साथ फायरिंग भी की।
नीरज कुमार ने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। अभी तक जमीन के बदले नौकरी का मामला चल रहा था। 43 बीघा 12 कट्ठा 16 धुर जमीन है। पटना में, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। किसको दिए हैं, किससे लिए हैं, यह तो साक्ष्य का मामला है। कोर्ट में सुनवाई होगी।
तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि देखिए, खुलेआम कैसे बीजेपी नेता दुकानों में घुस व्यवसायियों पर पिस्तौल तान दे रहे हैं। गाली-गलौज के साथ मार-पीट कर रहे है। रंगदारी नहीं तो धंधा बंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की यही कार्य संस्कृति है। जो जितना बड़ा गुंडा, बलात्कारी, अपराधी और रंगबाज वो उतना ही बड़ा नेता बनने की ओर अग्रसर।
लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसादव यादव और उनके दोनों बेटों (तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव)को समन जारी किया है। बुधवार को अदालत ने ईडी की पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में फैसला सुनाया। ईडी की इस चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें 4 की मौत हो चुकी है।
गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर कहा कि यह सारे के सारे लोग परिवारवाद से जुड़े हुए हैं। लोगों को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में एक साथ राज करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग सामाजिक विद्वेष पैदा कर रहे हैं।
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण प्रसाद का मंगलवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। चंद्र नारायण प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का इस साल का स्लोगन है- इसे सही करें, इसे सुरक्षित बनाएं! इस थीम का मकसद है रोगियों को सुरक्षित और उच्च-गुणवत्ता वाली देखभाल देने के लिए सही और समय पर निदान सुनिश्चित करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि नीतीश कुमार के द्वारा पीएम मोदी को बर्थडे विश करने की टाइमिंग को लेकर आरजेडी ने कटाक्ष किया है।
बिहार के सहरसा जिले में नाबालिग के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला साामने आया है। लड़की ने बताया कि वह जब चिल्लाने की कोशिश करती थी तो मुंह बंद कर देता था। आवाज दबाने के लिए साउंड बाक्स जोर से बजा देता था।
बिहार के मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र की रामनगर महेश पंचायत के वार्ड-एक पोखरिया टोला में सोमवार को पति ने दबिया से पत्नी पूजा देवी (35 वर्ष) का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मंदिर में घुसे युवक ने पहले भोलेनाथ व नागराज की पूजा की। इसके बाद पलक झपकते ही तांबे का बने नागराज को चुराकर आराम से निकल गया। यह मामला शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बटुकेश्वर नाथ मंदिर से जुड़ा है। मंदिर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जीतन राम मांझी ने कहा है कि हम सभी सफेदपोश रात में शराब पीते हैं लेकिन हमें पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है। हमलोग रात में शराब पीते हैं तो हमें नहीं पकड़ा जाता लेकिन गरीब को पकड़ लिया जाता है। मांझी ने आगे कहा कि इस तरह से दोरंग नीति नहीं होनी चाहिए।
पत्नी पूजा करने गई और पति ने फांसी लगा ली। मामला राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर चौराहा इलाके का है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि ये तो होना ही था। ये हर एक केस में होगा, क्योंकि सारे केस बीजेपी के ऑफिस में फेक बनाए गए थे।
बिहार के मोतिहारी में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह किशोरों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के साथ दरिंदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुल 29 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दीपक रंजन को पटना एसपी बनाया गया है। वहीं विनय तिवारी को मुजफ्फरपुर रेल एसपी बनाया गया है।
लालू यादव की वर्ष 2014 में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ‘ऐआर्टिक वाल्व’ बदलने की सर्जरी की गई थी। उक्त सर्जरी छह घंटे में हुई थी। वह 2018 और 2023 में स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल आये थे।
वीआईपी प्रवक्ता ने कबताया कि विद्यार्थियों का कहना है कि इससे डीएलएड सत्र 2024-26 लेट तो हो ही रहा है और निजी डी.एल.एड. महाविद्यालयों और प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार से खासकर विभाग से स्थिति को साफ करने की अपील की।
भगवानपुर प्रखंड के सरैयां गांव में स्थित प्लस टू विद्यालय में घुसकर वहां के शिक्षकों के साथ बदमाशों द्वारा मंगलवार को मारपीट की गई। बदमाशों की पिटाई से शिक्षक नंदलाल कुमार, प्रशांत पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, मनोज दुबे घायल हुए हैं।
पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं। गुरुवार को भी उन्होंने आंकड़ा जारी कर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
अलंकृता साक्षी नवगछिया के सिमरा गांव के शंकर मिश्रा की पुत्री हैं। इनके ससुर राजीव नयन चौधरी नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। राजीव नयन चौधरी ने बताया कि उनके बेटे मनीष कुमार की शादी 8 दिसंबर 2023 को हुई थी।
बिहार के रोहतास में नाबालिग छात्रा के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ कोचस थाना में केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि अपराधियों के तांडव पर सरकार और एनडीए के नेताओं की चुप्पी उनके जरिए गुंडों, बदमाशों को दिए जा रहे संरक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बिहार की डबल इंजन सरकार अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आखिर और कितनी नरबलि लेती रहेगी?
कार्डियोलाजिस्ट डा. गिरिजा शंकर झा ने बताया कि इनकी स्थिति काफी गंभीर थी। हार्ट अटैक आने के कारण इनकी सांसें फूलने लगी थी और सीने में दर्द बढ़ गया था। लोडिंग डोज देने के बाद इनका ईसीजी और ईको किया गया था, जिसमें 2 आर्ट्री ब्लाक दिखा था। सफल एंजियोप्लास्टी से आज यह खुद ही वाक करके घर गए हैं।
सनकी पति ने पत्नी और मासूम दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है। दिल दहला देने वाल घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है। मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद सनकी पति ने गुस्से में आकर खंती से पत्नी, बेटी व दुधमुंहे बेटे को काट डाला।
अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद अपराधी हैं, आप लोगों को नहीं पता कि बाप लालू यादव कितने दिन जेल में रहे। जो खुद अपराधी है, वो दूसरों को भी अपराधी कहता है। बता दें कि अनंत सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं और अब वो मोकामा से विधानसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
मंगलवार को पटना एयरपोर्ट परिसर में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए लालू ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार नहीं आएंगे तो नहीं आएं। लालू ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले हैं. पूरे राज्य में वह यात्रा करेंगे।
कोचिंग संस्थान में एक छात्र पिस्तौल लेकर पहुंचा। इस दौरान छात्र ने फायरिंग कर दी। छात्र के द्वारा की गई फायरिंग में एक छात्रा को गोली लग गई। ये घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद कोचिंग संस्थान में हड़कंप मच गया।
बिहार के बांका से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मंगलवार की सुबह कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर तालाब में नहाने गई 5 बच्चियों में से 4 की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशेड़ी पिता ने अपनी डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटककर मार डाला। ग्रामीणों ने आरोप पिता देव कुमार पासवान को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। देव कुमार नशे का आदी था और एक माह से ससुराल में ही रहता था।
आरा में एक शिक्षिका को पीजी की परीक्षा में मोबाइल से नकल करने से मना करना महंगा पड़ गया। नकल रोकने से नाराज महिला परीक्षार्थियों ने वीक्षक महिला शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। शिक्षिका डॉ शुचि स्नेहा (असिस्टेंट प्रोफेसर) को आंख सहित कई जगहों पर गंभीर चोट आई है।
बिहार के सारण जिले में एक बेरहम मां ने अपनी ही 22 दिन की नवजात बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। रूमाल से गला दबाकर बच्ची को मार डाला। फिर उसके शव को चावल के डिब्बे में छिपा दिया।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और आयोग बोर्ड निगम की सूची जल्द जारी होगी, लिस्ट तैयार है। दरअसल, बिहार में ठीक एक साल बाद विधानसभा चुनाव है। मंत्रिमंडल में कुछ नए लोगों को भी मौका देकर विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश की जा सकती है।
दरअसल, जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। नीतीश कुमार और पूर्व विधायक के बीच हुई आज की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। अनंत सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बीजेपी नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए लिखा कि एनडीए के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त सीएम नीतीश कुमार से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है।
छपरा में एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर किशोर का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद 15 वर्षीय किशोर कृष्णा कुमार उर्फ राजू की हालत बिगड़ गई तो उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
आरजेडी सांसद ने एक्स पर लिखा है कि रामगढ़ प्रखंड के ग्राम नरहन और लबेदहा के स्थानीय किसानों ने मुझसे शिकायत की कि रात्रि के 12 बजे रामगढ़ थाना प्रभारी द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है। जब मैंने इस संबंध में और मुझे मिली धमकी के बारे में थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। थाना प्रभारी ने मुझे धमकाते हुए कहा कि वे मेरे जैसे बहुत से सांसदों और विधायकों को अपनी जेब में रखकर घूमते हैं।
अपराधियों के द्वारा कुछ लोगों के साथ मारपीट और छिनतई की जा रही थी। इस क्रम में सूचना मिलते ही डायल 112 की मोटरसाइकिल गश्ती टीम पहुंच गई। डायल 112 बाइक गश्ती के जवानों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की लेकिन अपराधी इनपर भारी पड़ गए। डायल 112 बाइक गश्ती की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए एक पिस्टल और बाइक लूट ली।
राजधानी पटना में सोमवार तड़के बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के सिर में गोली मारी। गोली लगते ही मुन्ना शर्मा जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पवन सिंह आसनसोल से लड़ना नहीं चाहते थे, यह झूठी खबर है? इस पर पवन सिंह ने कहा कि अगर नहीं लड़ना चाहता तो मैं हामी क्यों भरता? कोई प्रेशर तो था नहीं? मनोज भैया (मनोज तिवारी) गाना नहीं गाए हैं, गोरिया बंगाल के दगा दे गईल?
महाराष्ट्र मंडल के आयोजक संजय भोसले ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार महाराष्ट्र मंडल गणपति पूजा को लेकर कुछ नया करता है। इस बार सबसे आकर्षक बप्पा का मुकुट है जो पिछले बार 21 लाख का था। इस बार 30 लाख का मुकुट है और स्वर्ण तथा हीरा जड़ित। पिछले वर्ष 5 फीट की प्रतिमा लाई गई थी।
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को जमकर पीटा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
भागलपुर में नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को नहीं बुलाया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की। अश्विनी चौबे ने अपने पत्र में लिखा है कि इस शुभ अवसर पर भागलपुर के नागरिक के तौर पर मुझे आमंत्रित तक नहीं किया गया, जिसका मुझे बेहद दुख है। वैसे भी समय बड़ा बलवान होता है।
आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग कभी कोई काम किया था? आज कल देखते हैं बिहार के अखबार में दिल्ली के अखबार में छपता रहता है। वो लोग कोई काम किया है क्या?
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आदमखोर सियार ने आतंक मचा रखा है। अभी तक आदमखोर सियार ने 20 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। दहशत के कारण लोग रात में सो नहीं रहे हैं। वहीं बच्चों ने भी डर के मारे स्कूल जाना बंद कर दिया है।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरजेडी को असुरों की पार्टी बताया है। उन्होंने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो रंग भेद, जाति भेद, क्षेत्र भेद करते रहेंगे, जनता जान गई है. जो अराजकता उत्पन्न करता है वो असुर है। वह असुर कभी मानवता के हित में नहीं सोच सकता।
आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में तैनात कमांडो ने मुझे धक्का देकर भगा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में विधायक सांसद और एमएलसी को कोई वैल्यू नहीं दिया गया है।
जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने बाढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि जिस सीट को लेकर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने दावा ठोका है, वहां से अभी बीजेपी के ज्ञानू सिंह विधायक हैं।
बिहार के भोजपुर जिले में महज पांच धूर जमीन के लिए एक दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिव्यांग की लात-घूसों से इस कदर पिटाई की गई कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मं 18 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती गया है, जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
सारण जिले के इसुआपुर मेले में ऑर्केस्टा बुलाया गया था। हजारों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान एक घर का छज्जा गिर गया, जिससे 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
बिहार के गया जिले के शेरघाटी व इमामगंज में मंगलवार को दो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया। शेरघाटी में सात साल की दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी जान ले ली। वहीं, इमामगंज में आठ की दलित बच्ची के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया।
लालू यादव ने कहा कि हमलोग भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इतना मजबूर कर देंगे कि उन लोगों को देशभर में जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब की एकता दिखाने का समय अब आ चुका है। इसलिए हमें मिलकर आवाज उठाना होगा।
बिहार के कटिहार जिले में दस आदिवासी महिलाओं ने डीजल तेल छिड़ककर सामूहिक आत्मदाह करने का प्रयास किया। सभी महिलाओं ने अपने शरीर पर डीजल छिड़का और फिर खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस वालों ने सभी को रोका।
कादरगंज मार्ग के मेगनी बीघा गांव के पास यात्रियों से भरी ऑटो और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप में जख्मी हुए हैं।
चिराग पासवान पटना से हाजीपुर जा रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की कार ओवर स्पीड थी। जैसे ही वह टोल प्लाजा पर पहुंचे कैमरे ने स्पीड रिकॉर्ड कर ली लिया और चालान कट गया।
जेडीयू के एक बड़े नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि बीजेपी की ओर से केसी त्यागी को हटाने का कोई दबाव नहीं था और यह निर्णय नीतीश कुमार द्वारा लिया गया था।
श्याम रजक ने कहा कि 2019 में पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र कुमार यादव और विजय चौधरी ने राजद में जाने से मना किया था, लेकिन मेरी गलती थी। भावावेश में मैंने फैसला ले लिया। पिछले 4 साल से मैं वहां घुटन महसूस कर रहा था, क्योंकि वहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है।
पूर्व सांसद केसी त्यागी ने जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से त्यागपत्र दे दिया है। वह पार्टी के मुख्य सलाहकार के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे। त्यागी के इस्तीफे के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।
पटना विश्वविद्यालय दर्शन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष रह चुकी डॉ. सिन्हा कविता के क्षेत्र में अपनी गहरी रुचि और कई प्रकाशित कविताओं के लिए जानी जाती हैं। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।
आज की भाग-दौड़ वाली जीवनशैली में कोरोनरी आर्टरी डिजीज की समस्याएं काफी बढ़ गयी हैं। छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और पसीना आना इसे प्रमुख लक्षण हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा जैसे कारक इस बीमारी के खतरे को बढ़ाते हैं।
डॉ. भारती ने कहा कि असंतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान, मोटापा, तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसे कारक हृदय रोग के प्रमुख कारण हैं। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, थकान, पैरों में सूजन और दिल की धड़कन का तेज होना इसके प्रमुख लक्षण हैं।
सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक राज बिहार ने डीजीपी बनाए गए हैं। इस संबंध में नीतीश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज काफी सुलझे हुए माने जाते हैं। निगरानी के डीजी आलोक राज को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
चिराग पासवान की पार्टी लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है। दरअसल, हाल ही में आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने दावा करते हुए कहा था कि एलजेपी रामविलास के तीन सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं। इसे लेकर अब चिराग पासवान की पार्टी की ओर ने रिएक्शन सामने आया है।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ये बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में यदि जन सुराज की सरकार बनी तो 15 साल से कम उम्र के बच्चों की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में फ्री हो जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि किताब और कपड़ों के साथ पढ़ाई का पूरा खर्च सब मुफ्त में होगा।
तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज में पूरी तरीके से आईएएस-आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग नीलाम किया जाता है। जो सबसे अधिक नीलामी में भागीदार होगा, उसकी अच्छी पोस्टिंग नीतीश कुमार के राज में मिलेगी।
हर साल 29 अगस्त को हम राष्ट्रीय खेल के दिवस के रूप में मनाते हैं। दरअसल, यह हॉकी के जादूगर भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम ' शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को बढ़ावा देने के लिए खेल' है।
अंनत सिंह ने तेजस्वी के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सरकार को घरने के सवाल पर कहा उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। बेवजह की बातें लंबे समय से की जा रही हैं।
राज्य सरकार के पास पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति के लिए तीन विकल्प मौजूद हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय कुमार, शोभा अहोतकर एवं आलोक राज बिहार के डीजीपी पद के प्रबल दावेदार हैं।
बाइक सवार अपराधियों ने आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। आरजेडी विधायक की पत्नी मॉर्निंग वॉक के दौरान जब वापस घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले की चेन छीन लिया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी हार चुकी हैं। अपनी लोकप्रियता खो चुकी हैं, इसलिए वो अलोकतांत्रिक भाषा बोल रही हैं। संघीय ढांचा को तोड़ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लालू यादव हों, तेजस्वी यादव हों, राहुल गांधी हों, इनके लिए बेटियों का बलात्कार बंगाल में नहीं दिखता है। ये ममता बनर्जी के साथ दिखते हैं।
जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी वाला यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से आया है। एक लिफाफे में जेडीयू नेता मनोरमा देवी और दूसरे में उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव का नाम था।
तेजस्वी ने कहा कि कैसे होता और क्यों होता है बिहार में सबको पता है। ये किसी से छुपा नहीं है कि बिहार में किस हिसाब से ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल हो रहा है। मुख्यमंत्री के आसपास जो चमचे बेलचे हैं, वही लोग खुलेआम करते हैं।
बिहार के विभिन्न टोल प्लाजों पर ई-डिटेक्शन के माध्यम से कटे ऑटोमेटिक ई-चालान की राशि अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। परिवहन विभाग ने आम लोगों की सुविधा के लिए एनआईसी के सहयोग से विभाग के वेबसाइट/पोर्टल पर ऑनलाइन पेमेंट की सेवा शुरु की है।
श्रीपालपुर गांव में पूजा पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जाता है। बुधवार को श्रीपालपुर गांव के रामदयाल प्रसाद के मकान में प्रवचन चल रहा था, इसी दौरान एक पुरानी और जर्जर दीवार गिर गई।
बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 3 बच्चों के साथ मां ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को चारों का शव तालाब से बरामद किया गया है। घटना बेला थाना क्षेत्र की है।
बिहार के बक्सर में कब्रिस्तान के पास बीते 5 अगस्त की रात हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले का हैरतअंगेज पहलू यह है कि हत्या मृतक के बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी। इस कांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह विधानसभा का चुनाव बिहार की जनता की ताकत पर लड़ेंगे और यहां दो करोड़ लोगों से 100-100 रुपए चंदा लेंगे। 2 अक्टूबर से इस कैंपेन की शुरुआत होगी।
मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे किसी भाई और भतीजा को विधायक और सांसद नहीं बनाना है। उन्होंने कहा कि मैं भी गरीब परिवार से आता हूं और गरीबी का अनुभव किया है। अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जीती तो वो कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे। इसलिए हमने एक दिन पहले भी एक ट्वीट किया है। हम वहां की जनता से बात करेंगे कि कांग्रेस और अब्दुल्ला गठबंधन नहीं जीते और एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बने।
बिहार के बांका जिले के रहने वाले राज कुमार (बदला हुआ नाम) पेशाब में परेशानी की समस्या से काफी समय से जूझ रहे थे। जांच में पता चला कि उनकी किडनी जन्मजात विकृति से ग्रस्त है और उसमें एक बड़ा पथरी भी है। इस जटिल स्थिति में डॉक्टरों ने एक सफल लेप्रोस्कोपी ऑपरेशन कर मरीज की किडनी को बचा लिया।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा से मनन मिश्रा राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के दोनों उम्मीदवारों ने पिछले बुधवार को विधानसभा में नामांकन किया था।
पुलिस की पूछताछ में काजल ने कहा कि बेटी के कारण वह अपने प्रेमी के पास नहीं जा पा रही थी। जब भी घर से निकलती थी तो बेटी लिपट जाती थी। इसलिए उसने बेटी को मार दिया। फिर शव को ट्रॉली बैग में रखकर छत से घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन तो होता रहा है लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो पाया। आरोप लगाते हुए कहा कि जीडीपी ग्रोथ के नाम पर आम लोगों के साथ छल किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जन सुराज गरीबों को जगाने का काम कर रहा है और प्रशांत किशोर वंचितों, शोषितों और महिलाओं की आवाज बन रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान के बाहर एक व्यक्ति को रस्सी से बांध रखा गया था। लोगों का आरोप था कि इसने चोरी की है। कुछ लोग तो युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद उससे हाथ को पीछे की ओर बांध दिया गया फिर पैंट उतार दिया गया। वीडियो में दो से तीन लोग युवक को पकड़ कर पीछे से प्राइवेट पार्ट में मिची का पाउडर डाल दिया।
बिहार के मोतिहारी में इंटर के एक छात्र की अज्ञात हत्यारों ने निर्मम हत्या कर दी। मृत छात्र के शव को बोरा में लपेटकर बदमाशों ने धान के खेत में फेंक दिया। मंगलवार की सुबह लाश मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। दिल दहला देने वाली घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो चुकी हैं। इस बीच 2020 विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ उतरीं प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्यम प्रिया चौधरी भी चुनावी मैदान में उतर चुकीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बिहार की जनता के नाम एक चिट्ठी पोस्ट करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है।
नई दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपरफास्ट के जनरल बोगी में एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद जज्जा व बच्चे को स्वस्थ देख सहरसा के लिए रवाना किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चे के ट्रेन में जन्म लेने पर यात्रियों में विशेष हर्ष की लहर थी।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव अपने अनूठे अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। तेज प्रताप अक्सर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पटना में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पटना और पटना के बाहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया।
बिहार के पूर्णिया जिले में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले तो युवक की दोनों आंखें निकाल ली। इतने से भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। इसके बाद शव को बगीचा में पेड़ से लटका दिया। दिल दहला देने वाली घटना मरंगा थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव की है।
गोपाल मंडल ने अजय मंडल को काला नाग तो बुलो मंडल को गोरा नाग कह दिया। गोपाल मंडल ने खुद को बाहुबली बताते हुए कहा कि हम फाइटर आदमी हैं। गलत आदमी मेरे हाथ में धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धड़ अलग हो जाएगा।
निंती कार्डियक केयर (सहरसा) ने पिछले कुछ महीनों में हृदय रोगों के इलाज में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल के आधुनिक कैथ लैब में 100 से ज्यादा मरीजों का सफलतापूर्वक एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और अन्य कार्डियोलॉजी संबंधी हाईटेक इलाज कर जान बचाई गई।
बच्चे अगर जन्मजात मूक बधिर हों, आपकी बात सुन और समझ नहीं पा रहे हों तो उनका इलाज शुरू कराने में देरी न करें। जितनी जल्दी उनका इलाज शुरू होगा उतना सफल परिणाम आएगा। ऐसे बच्चों के लिए कोक्लियर इम्प्लांट अबतक का सबसे सटीक इलाज है।
बिहार में लड़कियों की तस्करी का उस समय खुलासा हुआ, जब शनिवार को पुलिस ने 5 नाबालिग को पटना जंक्शन से बरामद किया। यह वही लड़कियां हैं जो कुछ दिन पहले गोपालगंज से लापता हो गई थी। इस पांचों लड़कियों के साथ एक महिला भी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंपैक्ट कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित परिचर्चा और क्विज प्रतियोगिता में अपने ज्ञान और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और सर्वे ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
दरअसल, जेडीयू की कमान फिर से संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार अपनी पार्टी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दे रहे हैं।
हिंसक प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्त्वों ने जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ आशुतोष रंजन की गाड़ी को भी निशाना बनाया। कई घंटों तक पुलिस और पब्लिक की भिड़ंत होती रही और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
राजधानी पटना से एक अफगानी नागरिक द्वारा अपनी मूल नागरिकता छिपाकर पासपोर्ट बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला सामने आने के बाद रिजनल पासपोर्ट ऑफिसर ताविशी बहल पांडेय ने एसएसपी राजीव मिश्रा से लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद पटना गांधी मैदान थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
साइबर अपराधियों ने गया शहर के एक नामचीन डॉक्टर को फर्जी सीबीआई जांच और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे 4.40 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। यह रकम चिकित्सक के बैंक खाते से छह दिनों (31 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक) में कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराये गये।
गार्ड भर्ती के दौरान पैरवी नहीं सुनने से खफा दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव पर पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीएन राय पर गोली चलवाने का आरोप लगा है। घटना गुरुवार सुबह खगौल थाने के एम्स-दीघा फ्लाईओवर के अखिरी छोर पर हुई।
बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। श्याम रजक ने अपना इस्तीफा आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भेज दिया है। लालू के काफी करीबी माने जाने वाले श्याम रजक आरजेडी के महासचिव के पद पर थे।
निंती कार्डियक केयर के बिजनेस डायरेक्टर राज सहगल ने बताया कि मुजफ्फरपुर और आसपास इस तरह के इमरजेंसी मेडिकल सेट अप का अभाव था, जिसे हमलोग पाटने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार के बेतिया से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में गुरुवार की सुबह शराब की खेप की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बिहार के आरा में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़के हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोग बाल-बाल बचे हैं। ये सभी लोग एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर यूपी के विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे।
बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडलीय थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। नवनिर्मित शौचालय के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के पुराई बाग की है।
बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) के तत्वावधान में नालंदा मेडिकल कॉलेज में रविवार (25 अगस्त) को बिहार शॉल्डर कोर्स 2024 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नालंदा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स एंड एनाटॉमी विभाग की ओर से किया जा रहा है।
बिहार से राज्यसभा उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने बुधवार को निर्वाची अधिकारी सह विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया।
बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की कर दी गई है। बिहार सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा सांसद विवेक ठाकुर को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
डॉक्टर आनंद ने बताया कि जब यह युवक हमारे पास आया था तब उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। नाक का कैंसर काफी दुर्लभ होता है और यह भी काफी तेजी से फैलता है। लेकिन, हमने समय रहते इलाज शुरू कर दिया और कीमोथेरेपी के माध्यम से हम इस कैंसर को नियंत्रित करने में सफल रहे।
राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज किया और बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इसी दौरान भीड़ में एसडीएम श्रीकांत खांडेकर भी सिपाही के डंडे के शिकार हो गए।
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करबिगहिया के रेलवे अस्पताल में आग लग गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अस्पताल के पहले तल्ले पर आग लगी है।
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी को नौवीं फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह लालू यादव के बेटे नहीं होते तो उनको चपरासी की नौकरी तक नहीं मिलती।
बिहार के आरा शहर से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बच्ची से एक लड़के ने रेप किया है। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को इसके बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
पिछले कुछ दिनों से, जिले के शाहपुर थाना थाना संख्या ३० क्षेत्र के अंतर्गत मौजा जमसौत के प्लॉट नंबर 122 और 124 पर भू-माफिया द्वारा जबरदस्ती बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। इस गैरकानूनी गतिविधि के विरोध में शिकायत करने पर भू-माफिया द्वारा जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।
टाटा ने इसे दो बैट्री पैक 45 किलोवाट एवं 55 किलोवाट में लांच की है, जो क्रमशः 502 एवं 585 किलोमीटर की रेंज देगी। इस कार की कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण फीचर्स जैसे ए डी ए एस लेवल 2, पैनारोमिक सन रुफ,फ्लैश डोर हैंडल, 500 लीटर बूट स्पेश, 12.25 इंच इंफोटेनमेंट, फ्राक स्पेश 11.6 ली, ट्रैफिक साईन रिकग्निशन इसे खास बनाता है।
डॉ. बीबी भारती ने बताया कि यह मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था। हृदय के मुख्य भाग में ब्लॉकेज होना एक गंभीर स्थिति है और ऐसे मामलों में मरीज का बच पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन हमारी टीम ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया और युवक को नया जीवन दिया।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। अजय आलोक ने ममता बनर्जी को 'क्रूरता बनर्जी' तक कह डाला। उन्होंने कहा कि जैसे यूपी में एक बुआ हैं, ठीक वैसे ही बिहार में भी तेजस्वी यादव की एक बुआ है और उनका नाम क्रूरता बनर्जी है।
अनंत सिंह ने कहा है कि दिल्ली सरकार और बिहार सरकार से डिमांड करते हैं कि सीबीआई जांच कराई जाए। पूर्व विधायक ने साफ कहा है कि जब हम निर्दोष साबिह हुए तो वह (लिपि सिंह) दोषी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब हम जेल में थे उस समय मेरा परिवार और आदमी परेशान था।
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस जीप के बोनट पर कुछ युवक केक काट रहे हैं। वीडियो में अंधेरा है, इससे लग रहा है कि देर शाम या रात में यह केक काटा गया है। गौर करने वाली बात है कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी की मौजूदगी में यह सब कुछ हो रहा है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक खबर सामन आ रही है। दरअसल, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से बहने वाली सिकरहना नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच युवक नदी में डूब गए। हालांकि ग्रामीणों ने तीन युवकों को बचा लिया लेकिन दो युवकों की नहीं बचाया जा सका।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जब से उनकी सरकार बनी है, तब से हर क्षेत्र में विकास हुआ है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके साथ (जेडीयू) अनंत सिंह नहीं थे तो अपराधी थे और अब अपराधी नहीं हैं। अब मुक्त हो गए। तेजस्वी ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि नीतीश कुमार कहां किसी को फंसाते हैं और बचाते हैं। यह तो देख लीजिए, यह तो जग जाहिर हो गया। ये तो साफ लोगों को दिख रहा है कि कितनों को बचाते हैं और कितनों को फंसाते हैं। यही काम है।
देश के विभाजन की विभीषिका की याद में देश भर में आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पूर्व मध्य रेल द्वारा बुधवार को हाजीपुर मुख्यालय, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर देश विभाजन की विभीषिका को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लगायी गयी।
मगध महिला कॉलेज में बुधवार को एंटी-रैगिंग डे का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच रैगिंग जैसी गंभीर समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह आयोजन 12 अगस्त से 18 अगस्त तक चलने वाले एंटी-रैगिंग सप्ताह के पहले दिन के रूप में मनाया गया।
मिथिला पेंटिंग की शिल्पगुरु मानी जाने वाली गोदावरी दत्त का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित गोदावरी दत्त 93 साल की थी।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय वाघा बार्डर के अलावा बिहार के पूर्णिया जिले के झंडा चौक पर हर साल आधी रात को तिरंगा लहराया जाता है। घड़ी की सूई के 12:01 पर पहुंचते ही यहां झंडोत्तोलन किया जाता है।
बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरी के पास मंगलवार की रात अपराधियों ने मिल्क पार्लर के मालिक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नेता अजय शाह (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी।
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अनंत सिंह को एके 47 और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामदगी मामले में साक्ष्य के अभाव में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है। लालू यादव ने कहा है कि दिल्ली के सामने हाथ जोड़कर या गिड़गिड़ा कर झोली फैलाने से नहीं मिलता बल्कि राजधानी में हक मांगना नहीं छिनना पड़ता है।
लालू द्वारा एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पिछले दो हफ्तों में हुआ आपराधिक घटनाओं का जिक्र है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि बिहार में बढ़ते अपराध के कारण चीख-पुकार मची है। यही असल में नीतीश सरकार की सच्चाई है। राज्य में बीजेपी और जेडीयू का चौपट राज है।
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के पास पटना सोन कैनाल में चमन बिगहा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बिहार के गोपालगंज जिले में एक दूसरे के प्यार में पागल शादीशुदा मामी और भांजी ने समाज की परवाह किए बगैर सोमवार को स्थानीय मंदिर में शादी कर ली। मामी और भांजी का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई और सासामूसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर में एक दूसरे के हो गए।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि बिहार में अपराधियों की बहार है। शासन-प्रशासन रिश्वतखोरी, लूट और भ्रष्टाचार में मस्त और व्यस्त तथा सत्ता संरक्षित अपराधी लूट, दुष्कर्म व निर्दोष लोगों की हत्या करने में मदमस्त है। विगत चंद दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं।
भारतीय रेलवे में इस समय नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। रेलवे ने विभिन्न पदों के लिए कुल 1376 वैकेंसी की घोषणा की है। इनमें सबसे अधिक भर्तियां नर्सिंग अधीक्षक के पद पर की जाएंगी, जिसके लिए कुल 713 पद आरक्षित किए गए हैं।
बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस लाइव के सरकारी क्वार्टर में सिपाही के पति ने चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या करने के बाद दो बच्चों को भी मार डाला।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने कहा कि राज्य में वक्फ संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री की जांच होगी। विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू की है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने व वहां गलत तरीके से व्यवसाय करने वालों को चिह्नित किया जायेगा और कार्रवाई होगी।
बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क पर नरकटिया कब्रगाह के पास सोमवार दोपहर घात लगाए बदमाशों ने वार्ड सदस्य पति इसरोज अंसारी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इसरोज के सीने में दो गोलियां मारीं।
दरभंगा एम्स के साथ ही रोहिणी आचार्य ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि दरभंगा एम्स (AIIMS) की ही तरह पूर्णिया में घरेलू उड़ानों के लिए हवाई अड्डा का निर्माण भी हो ही गया है। यात्रियों की आवाजाही भी जारी है। अब कहीं ऐसा न हो कि वहां भी दूसरे हवाई अड्डा का निर्माण व उद्घाटन हो जाए!
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पर बड़ा महला बोला है। दरअसल, गया में सोमवार को मीडिया ने जब सवाल किया कि प्रशांत किशोर सरकार बनते ही 1 घंटे में शराबबंदी खत्म करने की बात कह रहे हैं, तो वह भड़क उठे।
रानी मुखर्जी का कहना है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारतीय फिल्म बिरादरी का प्रतिनिधत्व करने पर गर्व है। रानी ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सिनेमा के जरिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों पर बातचीत करना उनके लिए सम्मानजनक बात होगी।
राजधानी पटना में सोमवार को बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी ऑफिस के बाहर वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। इस दौरान सड़क पर जमकर बवाल हुआ।
बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में सावन के चौथे सोमवार को श्रावणी मेले के दौरान बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में हुयी भगदड़ में छह महिला समेत सात लोगों की दबकर मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये।
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए 50 ग्राम रेडियोएक्टिव पदार्थ कैलीफोर्नियम जब्त किया है। जब्त किए गए पदार्थ के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर मन्दिर न्यास द्वारा बिहार के पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। गुरुवार को संसद भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री ने विराट रामायण मन्दिर की चर्चा उस समय की, जब उन्हें आचार्य किशोर कुणाल की पुस्तक दमन तक्षकों का भेंट की गयी।
अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर देने वाला ओलायत अंसारी का कहना है कि बच्चे को दूध पिलाने को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर पत्नी ने मुझपर चाकू से वार कर दिया तो हमने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
हृदय से संबंधित रोगों के इलाज के लिए समर्पित संस्था निंति कार्डियक केयर की ओर से सस्ते दर पर हृदय रोगियों की जांच की पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इन शिविरों में 550 से अधिक लोगों ने हृदय रोगों की जांच कराई, जिसमें लगभग 100 लोगों में हृदय से संबंधित रोगों की हुई पुष्टि हुई।
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कुमेदपुर स्टेशन (बंगाल) के पास शुक्रवार की सुबह तेल टैंकर लेकर जा रही एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के तेल से भरे पांच टैंकर पटरी से उतर गए।
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे पर कहा कि अभी बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एक समय नीतीश कुमार भी मांग कर रहे थे, और सिर्फ नीतीश कुमार ही मांग नहीं कर रहे थे, प्रधानमंत्री ने भी बिहार जाकर कहा था विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज दिया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों में गंगा का रौद्र रूप दिखने लगा है। शहर के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से लगातार ऊपर बह रही है। वहीं बख्तियारपुर और दानापुर के नीचले इलाके में भी पानी प्रवेश कर गया है। बख्तियारपुर में गंगा के उफान से पांच पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दानापुर के निचले हिस्सों में गंगा का पानी पहुंचने से लोग सहम गए हैं।
मुजफ्फरपुर के विख्यात कलमबाग चौक के पास अचानक से गिरिराज चौक का बोर्ड लगा दिया गया है। गिरीराज फैंस क्लब ने बोर्ड लगाने का दावा किया है। इधर, जिला प्रशासन ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। साथ ही कहा है कि इसकी जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
जन सुराज अभियान चलाने वाले प्रशांत किशोर ने बिहार में लागू शराबबंदी को खत्म करने की बात कही है। प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी फेल है। महात्मा गांधी का हवाला देते हुए पीके ने कहा कि उन्होंने भी शराबबंदी करने की बात नहीं कही थी।
ललन सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल अल्पसंख्यकों की बात कर रहे हैं। इस देश में हजारों सिखों को मारने का काम किसने किया। सब जानते हैं कि ये कांग्रेस ने किया है। सड़कों पर घूम-घूमकर सिखों की हत्या की थी। इस बिल के जरिए पारदर्शिता आएगी, यही मेरा सबसे आग्रह है।
राजधानी पटना में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने पोस्टर लगाया है, जिसमें विनेश फोगट के अयोग्य करार दिए जाने के लिए बीजेपी को दोषी बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भारत हार गया, मोदी जी जीत गए। पोस्टर में पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बहाने भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की गई है।
हिना शहाब और लालू प्रसाद यादव के बीच लोकसभा चुनाव के बाद दो बार मुलाकात हो चुकी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार लालू और तेजस्वी चाहते हैं कि शहाबुद्दीन का परिवार एक बार फिर से आरजेडी के साथ जुड़ जाए।
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की की उज्जैन लोहियार पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में नौवीं का एक छात्र बुधवार को एयरगन लेकर स्कूल पहुंच गया। वह स्कूल में छात्रों की कनपटी में एयरगन सटाकर डरा रहा था। इससे भयभीत अन्य छात्र हल्ला करने लगे। इससे स्कूल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी।
यह इवेंट दीपक की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब ‘सपनों से हकीकत 5 कदमों में’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। यह किताब हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है और पहले ही सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट कैटिगरी में नंबर-1 किताब के रूप में अपनी जगह बना चुकी है।
बिहार के नवादा जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला व एक बच्ची झुलस गई। सभी अपने-अपने खेतों में धान की रोपनी कर रहे थे तभी घटना हुई।
चर्चित रूपेश हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि अब यह हाल हो गया है कि आरोपी कोर्ट से बरी हो गए। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि बिहार पुलिस का भय अपराधियों के मन से हट गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में अपराधियों को पूरा संरक्षण मिल रहा है।
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही चौक के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने मिलकर दो बहनों को सड़क पर से जबरन उठा लिया व मकई खेत में ले जाकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
बिहार के भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नवगछिया के रंगरा थाना के जहांगीरपुर वैसी में मामी से अवैध संबंध में फंसकर युवक ने महिला के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा दिया । घटना की सूचना पर रंगरा पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मामी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के केस में आरोपित आईएएस संजीव हंस को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ रूपसपुर थाने में दर्ज केस को निरस्त कर दिया। न्यायमूर्ति संदीप कुमार के एकलपीठ ने संजीव हंस की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद फैसला सुनाया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जहां 36 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। मंत्रिपरिषद ने उद्योग विभाग के अधीन हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय बिहार पटना के पुनर्गठन को स्वीकृति दे दी है। वहीं, बिहार सांख्यिकी संवर्ग नियमावली 2024 को मंजूरी मिल गई है।
बांग्लादेश में हिंसा के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है, जिसके चलते बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा आदेश जारी किया है। बांग्लादेश की स्थिति को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता का आदेश जारी किया गया है।
2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस बार का लक्ष्य और बड़ा है, क्योंकि हमें 225 तक जाना है। उन्होंने कहा कि इसकी रणनीति शुरू हो चुकी है और सारे कार्यकर्ता इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्साहित हैं।
बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां कांवर यात्रा के दौरान डीजे वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे 9 कांवरियों की मौत हो गयी है। वहीं आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक नाबालिक भी शामिल है।
बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना स्थित सीएम ऑफिस (CMO) को उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी अलकायदा संगठन के नाम से दी गई है। 16 जुलाई को ही ईमेल के माध्यम से मैसेज भेजकर कहा कि 'सीएम आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा।
बिहार के गया जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एयरटेल कर्मचारी को गोली मारकर अपराधियों ने 14 लाख रुपये लूट लिए।
वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राईविंग लाईसेंस से लिंक मोबाइल नंबर और पता अपडेट नहीं रहने पर अब वाहन मालिकों/चालकों पर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फाइनल के दौरान थोड़ा नर्वस थी। उन्होंने कहा कि हमेशा अगली बार होता है और मैं पहले से ही उसका इंतजार कर रही हूं लेकिन मैंने अपनी पूरी कोशिश की। मैंने शांत रहने की कोशिश की और अपना बेस्ट देने का प्रयास किया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।
क्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के रघुनाथपुर में चलने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शराब के नशे में धुत डॉक्टर अमित को अस्पताल से उठाकर ले गई।
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जान को खतरा है। इतना ही नहीं पप्पू यादव के परिवार को धमकियां भी मिल रही हैं। इसे लेकर पूर्णिया सांसद ने खुद की सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की है।
सीतामढ़ी जिले के अधवारा समूह की बांके नदी पर बना आरसीसी पुल ध्वस्त हो गया है। सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र की पुरन्दाहा राजबाड़ा पूर्वी पंचायत से इंदरवा पंचायत के दलकावा गांव जानेवाले मुख्य पथ पर मां दुर्गा मंदिर के समीप पुल गिरा है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के फरार तीनों हथियार तस्करों पर बिहार पुलिस ने इनाम घोषित किया है। बिहार व दूसरे राज्यों में पुलिस की टीम तस्करों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
जमुई जिले में उत्पाद पुलिस की टीम को एक बार फिर शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता पाई है। सबसे बड़ी बात है कि पहली बार मधुमक्खी की आड़ में शराब की बड़ी खेप को ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के कटिहार में पुलिस ने सीमांचल के किसानों से मक्का के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ठगी के आरोपी को चार करोड़ आठ लाख, 94 हजार 450 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण की सीमा 65% बढ़ाने को लेकर उन लोगों ने केंद्र सरकार से अपील की थी इसे 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए। तमिलनाडु की तर्ज पर इसे भी 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि इसके साथ कोई छेड़छाड़ ना कर सके।
तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का भय समाप्त हो गया है, अधिकारियों के मन में जो आता है, वह करते हैं।
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की डेट जारी कर दी गई है। 7 से 28 अगस्त के बीच सिपाही भर्ती की परीक्षा होगी। इस परीक्षा को लेकर आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक होगा।
महाराष्ट्र के सतारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक लड़ने ने अपनी कथित प्रेमिका को ऊंची इमारत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लड़की का नाम आरुषि (19 वर्ष) है, जो कि मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी।
प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव कितने अच्छे पिता हैं, जो नौंवी फेल अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
बिहार के 25 जिलों में इस माह सामान्य से अधिक और पटना सहित 13 में सामान्य से कम बारिश होगी। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल में बंद 13 अभियुक्तों के खिलाफ अपना पहला आरोप-पत्र विशेष अदालत में दाखिल कर दिया।
बिहार के प्रशासनिक गलियार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी संजीव हंस को उनके पद से हटा दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनता की समस्या को लेकर बिहार के जिलों में यात्रा करने की घोषणा की है। इस पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि तेजस्वी के बारे में तो मैं बहुत कुछ नहीं कहूंगा। अब तेजस्वी अपने आप में खुद ही एक समस्या हैं। वह दूसरों की समस्या का क्या समाधान करेंगें।
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को पाटलिपुत्र-कर्पूरीग्राम (वाया नारायणपुर अनंत) रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने इस रेलखंड के मध्य रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, ओएचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का मुआयना किया।
पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव की बुधवार की रात नौ बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके घर के आगे उन्हें गोली मारी।
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन अन्य आरोपियों को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को पेश किया गया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 अगस्त तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।
पशुपति पारस ने बुधवार को 2025 विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग का मुख्य मुद्दा पार्टी का भविष्य में चुनावी रुख कैसा हो, इस पर था। इस मीटिंग में यह तय हुआ कि पार्टी फिलहाल एनडीए गठबंधन से ही चुनाव लड़ेगी।
पटना सिटी की रहने वाली 40 वर्षीया महिला के स्तन से पौने पांच किलो का ट्यूमर निकला है। महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान में ऑपरेशन कर महिला के बाएं स्तन के बड़े ट्यूमर को निकाला गया।
बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों पर एसडीओ टीम ने मंगलवार को छापा मारा था। वहीं प्रसिद्ध शिक्षाविद खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट में ताला लग गया है।
एक छात्र अपने पिता की पिस्टल को बैग में लेकर स्कूल पहुंचा। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को दूसरे लड़के ने गोली मार दी। घटना त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल की है।
अमित रंजन ने ऑनलाइन गेम में रुपये लगाने के लिए अपने जानने वालों से 20 लाख कर्ज ले लिए पर वह रुपये हार गया। जब कर्ज देने वालों ने तकादा शुरू किया तो उसने खुद ही अपहरण की साजिश रच डाली।
झारखंड में मंगलवार को हुए रेल हादसे को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने दुख जताया है। लालू ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 13 दिनों के अंदर 7 रेल दुर्घटनाएं हुईं है, जो चिंताजनक है। रेल यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
स्प्राउट्स प्ले स्कूल के चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि सोनपुर में प्ले स्कूल का अभाव था, उस कमी को पूरा करने और अभिभावकों के विश्वास को ध्यान में रखते हुये सारी सुविधाओं के साथ यह प्ले स्कूल खोला गया है। उनका उद्देश्य है कि अच्छा इंसान बनने की शुरुआत पहले कदम से होती है।
दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्र-छात्राओं की मौत के बाद बिहार की राजधानी पटना में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पटना जिले में चल रहे सभी बड़े-छोटे लगभग 20 हजार कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और डब्बा दो भाग में बंट गया। इस घटना में किसी तरह के कोई जान माल की नुकसान नहीं हुई है।
उच्चतम न्यायालय ने बिहार के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक नौकरियों में पिछड़े वर्गों (ओबीसी), अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों (एससी/एसटी) के लिए आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने के राज्य के एक कानून को रद्द करने वाले पटना उच्च न्यायालय के 20 जून के फैसले पर सोमवार को रोक लगाने से इनकार कर दिया।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि हर जिले से आ रही चीख और गोलियों की आवाज, ये है बिहार में डबल इंजन एनडीए का महाचौपट राज।
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को बिहार में लगातार गिर रहे पुलों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने इस मामले में बिहार और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में मांग की गई है कि बिहार में सभी पुलों का ऑडिट किया जाए ताकि उनकी हालत का पता चल सके।
अनिल कुमार ने कहा कि छत्रपति साहूजी महाराज भारत के इतिहास में मिसाल कायम किए। ये वही राजा थे जो राजा रहते हुए हम दलित, पिछड़ों, अतिपिछड़ों को शिक्षा का अधिकार दिया। आज हम सभी उनकी याद करते हुए उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
बांका जिले के सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर कटोरिया के डुमरिया (छपरहिया धर्मशाला) के समीप कांवरिया पथ से सटे जंगल क्षेत्र में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मारकर एक कांवरिया की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात 10 बजे की है।
राबड़ी देवी ने कहा कि हम लोग तो बिहार की जनता के लिए ही ना आवाज उठा रहे थे। कहीं विकास नहीं हो रहा है। ना कोई बहाली हो रही है। बहाली होती है तो एक जाति के लोग रहते हैं। सिर्फ नालंदा जिले की बहाली होती है।
बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े तनिष्क शो-रूम में लूट की घटना को अंजाम दिया है। करोड़ों की लूट की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सिर भी मुंडवाना पड़ा, पगड़ी भी उतारनी पड़ी, अब अध्यक्षता भी गयी.. हेकड़ी, लम्पटई, बदजुबानी , बड़बोलेपन का बचा-खुचा भूत भी उतर जाएगा, जब जल्द ही मंत्रिपद भी छिन जाएगा..
बांझपन की समस्या पुरूष और महिला दोनो में लगभग बराबर है। पुरूषों में शुक्राण की संख्या का अभी स्टैंडर्ड 15 हजार प्रति मिली ग्राम है। विश्व स्तर पर पुरूषों में शुक्राणु की संख्या घट रही है। यह चिंता का विषय है।
राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता जा सकती है। दरअसल, जनवरी महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भरी सदन में नकल (मिमिक्री) करने के बाद आचार समिति में मामला पहुंचा था।
उन्होंने कहा कि हम ललन सिंह से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने अपनी औरत को, बहन को और मां को कितना पढ़ाया लिखाया है। सब गंदा काम बीजेपी जेडीयू के लोग करते हैं। ललन सिंह बोलते हैं कि हम कितना लंबा साइन करते हैं। दूसरों की महिलाओं पर आरोप लगाते हैं।
बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। महागठबंधन के विधायकों ने हंगामा शुरू करते हुए बैनर और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि पीठ दिखाकर इस तरह मत बैठिए. सीट पर जाइए।
लालू ने कहा कि नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जा पर सिर्फ बिहार की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं, जो वह कह रहे हैं, केंद्र सरकार भी वही बात कर रही है, जबकि यह साफ है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले बगैर, विकास ठीक ढंग से नहीं हो सकता है।
राजधाी पटना के दानापुर-खगौल रोड पर गुरुवार की सुबह हुंडई कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशन से दर्जन भर से अधिक दमकल गाड़ी और 30 से अधिक दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। हालांकि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में रेलवे का ज़िक्र नहीं किया, लेकिन केंद्र द्वारा जारी बजट दस्तावेज़ में इस बारे में काफ़ी जानकारी दी गई है।
कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए चर्चित बदमाश फोटो खान पर अपराधियों ने गोली चलाई थी। फोटो खान को दो गोली लगी है। साथ ही एक पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बिहार विधानसभा में बुधवार को एंटी पेपर लीक बिल लाया गया, जो पास हो गया है। हालांकि इस दौरान विपक्ष ने सदन से हंगामा करते हुए वॉकआउट कर दिया। इस कानून के तहत दोषी को 3 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। यह कानून बिहार सरकार की ओर से होने वाली सारी परीक्षाओं पर लागू होगा।
सदन में विपक्षी विधायको के हाय-हाय करने पर नीतीश कुमार खड़े हो गए। उन्होंने कहा, आप सब हाय हाय हैं, हाय हाय... हाय हाय। अगर हमारी बात नहीं सुनना है तो यह आपकी गलती है। सदन में इसी तरह काफी देर पर हंगामा होता रहा।
सारकोमा हड्डियों, मांसपेशियों और शरीर के अन्य कोमल ऊतकों में विकसित होने वाला एक प्रकार का कैंसर है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन बच्चों और युवा वयस्कों में अधिक आम है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां काम का बोझ और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं खुद का ख्याल रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। इसी महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल 24 जुलाई को वैश्विक स्तर पर सेल्फ केयर डे (स्व-संरक्षण दिवस) मनाया जाता है। य
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इस कड़ी में सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का यह प्रयास सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
सीएम नीतीश ने कहा है कि बजट से हम खुश हैं। विशेष दर्जा के लिए हमलोग आंदोलन कर रहे थे। आज जो बोल रहे हैं जब उनकी पार्टी केंद्र में थी तब क्या किए? हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कविता के रूप में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को घिसा-पिटा बताया और कहा कि आम आदमी के दिल पर खंजर है।
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार (22 जुलाई) से शुरू हो रहा है। यह 26 जुलाई यानी पांच दिनों तक चलेगा। विपक्षी दलों ने मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। आज पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का उद्घोषण होगा।
बिहार के मोतिहारी में शौचालय के टंकी का सेंट्रिंग खोलने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है। सेंट्रिंग के दौरान बेहोशी की हालत में चारों को था ढ़ाका अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज में लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है।
दिल का दौरा (हार्ट अटैक) एक गंभीर स्थिति है जिसमें समय पर इलाज बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसे अक्सर गोल्डन ऑवर कहा जाता है, जो कि दिल के दौरे के लक्षण शुरू होने के बाद का पहला एक घंटा होता है। इस समयावधि में इलाज मिलने से मरीज की जान बचने और हृदय को होने वाले नुकसान को कम करने की संभावना सबसे अधिक होती है।
बिहार के रोहतास जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। गुरुवार की सुबह डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। हत्या की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है।
आर्केस्ट्रा डांसर को उनकी कुछ सहयोगियों के साथ कुछ युवकों ने बाईपास थाना क्षेत्र के एक कार्यक्रम के सिलसिले में बुलाया था। बुलाने के बाद सभी युवकों ने आर्केस्ट्रा डांसर को बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गए और जबरदस्ती उनके साथ आधा दर्जन युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया।
सीबीआई की टीम ने नीट यूजीसी पेपर लीक मामले में पटना एम्स से 2021 बैच के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के लैपटॉप और स्मार्टफोन को भी जब्त कर लिया है। बता दें कि सीबीआई की टीम ने नीट पेपर लीक मामले में अभी तक 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार में इन दिनों पुल गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अररिया जिले में परमान नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण अम्हारा पंचायत के वार्ड 13 में गोपालपुर मझुआ से अम्हारा हाट होकर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बना दो पाया का पुल पानी के दबाव से ध्वस्त हो गया।
गिरिराज सिंह ने तौकीर रजा को चेतावनी दी कि वे हिंदुओं का इम्तिहान न लें, बहुत जल्दी यह विस्फोट होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह गलती हुई है कि जब देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ और फिर भी मुसलमानों को यहां रहने दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी से मिले फुटेज में देखा गया है कि रात 10.30 से 11 बजे के बीच चार लोग घर के अंदर घुसे। चारों कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। इन्हें हरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल फोन खंगाले जा रहे हैं।
मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों पर बिहार पुलिस की कड़ी नहर है। मुहर्रम पर राजधानी पटना में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं। पटना पुलिस ड्रोन कैमरे से पटना सिटी के सुल्तानगंज, आलमगंज, चौक और फुलवारीशरीफ के कई इलाकों में नजर रखेगी।
चंपारण के कारोबारी रूपेश पांडेय बिहार विधान परिषद के सदस्य बन सकते हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से देवेश चन्द्र ठाकुर के जीत के कारण तिरहुत स्नातक क्षेत्र विधान परिषद की सीट खाली हुई है।
बिहार के छपरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई। रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका, पिता और बहन की चाकू से गोदकर निर्मम हत्याा कर दी गई। घटना मंगलवार रात की है, जब पूरा परिवार छत पर सो रहा था।
पटना के महावीर मंदिर द्वारा अब वेद विद्यालय आरंभ किया जा रहा है। दानापुर कैंट में अनुमंडल अस्पताल के सामने महावीर मंदिर द्वारा अधिकृत भवन में इसका संचालन किया जाएगा।
श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से पटना एवं गया से मधुपुर के लिए, जयनगर से आसनसोल के लिए तथा रक्सौल एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए 01-01 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है। पैतृक आवास झंझारपुर के ग्राम गंगापुर के अलावा गुलाव यादव के पटना एवं पुणे आवास पर ईडी ने छापेमारी की है।
देव ज्योति ने पुलिस अधिकारियों से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक नजीर बन सके।
बिहार की राजधानी पटना से मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। पटना के बख्तियारपुर बिहार शरीफ सड़क मार्ग स्थित निर्माणाधीन फोरलेन पर स्कॉर्पियो और हाईवा के बीज हुई जोरदार टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है।
राज्य सरकार ने कहा है कि दो भी इस मामले में दोषी होगा उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उसे जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई। दरभंगा के बिरौल अनुमंडल की अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक आवास में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। एसएसपी ने घटना की पुष्टि की है।
आरडीओ दीपक कुमार पाठक के अपहरण को लेकर परिवारवालों ने यह मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद तुरंत रेल पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई। आरडीओ के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस ने दीपक कुमार को बख्तियारपुर के एक होटल से बरामद कर लिया।
जीतनराम मांझी ने कहा कि वहां की भव्यता और अमीरी के प्रदर्शन में हमलोग खुद को सहज नहीं पा रहे थे। इसलिए हमलोग उनकी शादी में शामिल होने नहीं गए। हालांकि हमने उनको अपनी शुभकामनाएं भिजवा दिया है।
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह दो छात्रों की लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई। एक पेट्रोल पंप के पास स्थित गैराज के नजदीक पानी भरे गड्ढे से दोनों शव मिले हैं। मामला बेउर थाना क्षेत्र का है।
डॉ. वारसी का मानना है कि प्लास्टिक सर्जरी केवल सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी का सिर्फ 10 प्रतिशत कॉस्मेटिक सर्जरी है। प्लास्टिक सर्जरी का उपयोग जन्मजात विकारों जैसे - कटे होठ और तालू, कम या ज्यादा उंगलियां तथा चोट, जलने, कैंसर और बीमारी के बाद क्षतिग्रस्त अंगों को ठीक करने के लिए किया जाता है।
बिहार में किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में रविवार को स्कार्पियो और डंपर के बीच हुयी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह आपातकाल था जब लोकतंत्र की हत्या की गई थी। कई लोगों को बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। संविधान हत्या दिवस लोकतंत्र को बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह विजयी हुए। यह सीट उन्होंने जदयू से छीन ली है। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल को 8246 वोटों से शिकस्त दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में कुल 48 एजेंडों पर मुहर लगी है। सीएम नीतीश कैबिनेट बैठक में कुल 1032 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बिहार में पिछले 48 घंटों के भीतर कई जिलों में जोरदार बारिश के साथ आसमानी आफत भी बरसी। ठनका गिरने से गुरुवार को 25 लोगों की मौत गई, जबकि 31 अन्य झुलस गए। बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 32 लोगों की जान चली गई थी।
पूर्व मध्य रेल और ईस्टर्न रेलवे का सर्वर शुक्रवार (12 जुलाई) की सुबह से ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजकर 55 मिनट से रेलवे की ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट सर्वर ठप होने के कारण नहीं कट रही है।
लालू परिवार के चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना होने पर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि नेताजी का बेटा हेलिकॉप्टर पर घूमेगा और आपके लड़के के पैर में चप्पल भी नसीब नहीं हो रहा है। ये आपके गलत वोट की निशानी है।
बढ़ती उम्र के साथ आपके परिजनों में भूलने के लक्षण दिखने लगे तो इसे सिर्फ बुढ़ापे का कारण मानकर नजरअंदाज न करें। हो सकता है, वे अल्जाइमर की गिरफ्त में आ रहे हों। दुनियाभर में 50 साल से ज्यादा उम्र के 8 प्रतिशत से ज्यादा और 70 साल से उम्र के 20 से 25 प्रतिशत लोग इस बीमार से प्रभावित हैं।
डॉ. राजेश ने बताया कि इस तरह की किडनियों में से स्टोन निकालना काफी मुश्किल काम होता है। सामान्य सर्जरी में इसमें काफी ज्यादा खून निकल जाता है। मगर हमने काफी सावधानी से यह ऑपरेशन लेप्रोस्कोपी से किया। यह ऑपरेशन एक महीने के अंतराल में दो बार में किया गया।
प्लास्टिम सर्जन डॉ. एसए वारसी ने बताया कि मोहन राय का मामला माइक्रो सर्जरी तकनीक की सफलता का एक जीवंत उदाहरण है। यह तकनीक जटिल चोटों और विकृतियों के इलाज में अत्यधिक प्रभावी है, जो पहले असंभव मानी जाती थी।
फोर्ड हॉस्पिटल के कैथ लैब में उसका ऑपरेशन शुरू किया। डॉक्टरों ने पहले उसके फीमरल आर्टरी से कैथेटर डाला। इसके बाद माइक्रो कैथेटर डालकर क्वाइल से उसका रक्तस्राव बंद कर दिया। यह काफी मुश्किल प्रक्रिया थी, मगर अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने इसे सफलतापूर्वक कर दिखाया।
डॉ. नीलू प्रसाद ने इस केस के बारे में बात करते हुए बताई कि यह केस काफी जटिल था। मैंने इसके कई जांच किए। अल्ट्रांसाउंड किया, जिसमें दोनों फेलोपियन ट्यूब का आकार वृहद दिख रहा था। उसमें पानी भरा हुआ था। फिर सीटी स्कैन और एमआरआई कराया। इससे मर्ज सूक्ष्मता से समझने में सहूलियत मिली।
लालू यादव और उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी गई हैं। इसके अलावा राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी पटना एयरपोर्ट पर साथ दिखीं।
छात्रों के लिए, परीक्षाओं में शामिल होना और इसमें उत्तीर्ण होना शिक्षा में उपलब्धि हासिल करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सबसे महत्वपूर्ण क्षण है, जो उनके भविष्य को परिभाषित करता है। नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार ने उनके सपनों को इस कदर चकनाचूर कर दिया है, जिसके बारे में जितनी बार बात की जाएगी, उतनी बार उन बेगुनाहों को इसके कांच चुभने के अलावा कोई और काम नहीं करेंगे।
विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरुवार को लखीसराय जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि ऐसे में भारत की बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए एक तरह की चेतावनी है। अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी नहीं लाता तो इस दुनिया में 60 करोड़ से ज्यादा लोग होते।
दो दिन पहले ही जेडीयू में शामिल होने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष कुमार वर्मा को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
भवेश यादव को तीन से चार गोली लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही भवेश यादव जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया है।
दरअसल, ईओयू को गुप्त सूचना मिली थी कि विभा कुमारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली है। शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप को सही पाया गया है।
दरअसल, गया जिले के टिकारी अनुमंडल के एसडीएम सुजीत कुमार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम विमलेश यादव बताया। वह फिलहाल गया सेंट्रल जेल में बंद है। एसडीएम सुजीत कुमार को फोन कर विमलेश यादव ने धमकी दी और गाली गलौज भी किया।
लगातार मानसून की बारिश लोगों के लिए बिहार में जानलेवा साबित हो रही है। कई जिलों में जोरदार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है।
आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती में सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रुपौली से जेडीयू की हार देखकर नीतीश कुमार के प्रशासन और गुंडे हमारे कार्यकर्ताओं को रोक रहे हैं। बूथ एजेंट पर लाठी चलवाई गई है। आरजेडी के लोगों को वोट नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग में करूंगी।
प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया है कि अगर सर्वें करा लें तो 50 फीसदी से अधिक जनता बदलाव चाहती है। अब कौन विकल्प बनेगा और कौन उसे लीड करेगा, ये अलग बात है लेकिन लोग विकल्प ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का जनमानस तीनों बड़े दलों (आरजेडी, बीजेपी और जेडीयू) से त्रस्त हो चुका है, क्योंकि पिछले 20 वर्षों में चाहे शिक्षा हो, रोजगार हो या आर्थिक तरक्की हो किसी भी मानक पर बेहतर नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्नाव में हुए बस हादसे में पूर्वी चंपारण के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो भाई, दोनों की पत्नी और एक भाई के बेटे व बेटी शामिल हैं।
ट्रेन में अपनी सीट को कन्फर्म करने के लिए आपको IRCTC के ऐप या फिर वेबसाइट पर जाना होगा। मान लीजिए आप तीन नवंबर के लिए हैदराबाद से पटना का टिकट देख रहे हैं या फिर दिल्ली या मुंबई से पटना का टिकट देख रहे हैं तो 120 दिन होने की वजह से ये स्लॉट रिग्रेट हो चुका है। ऐसे में आपको अपनी ट्रेन में ब्रेक जरनी का ऑपशन चुनना होगा।
बिहार में मानसून की बारिश ने लोगों को जानलेवा गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन दूसरी तरफ आकाशीय बिजली का कहर लोगों की जान ले रहा है. बिहार में शुक्रवार को बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई.
प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जिस नेता की बात कर रहे हैं, उन्होंने एक मुरेठा बांधा था, जिनका नाम सम्राट चौधरी है। आज से कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि मैं जब नीतीश कुमार को पद से हटा दूंगा तब जाकर मैं मुरेठा खोलूंगा।
मुकेश सहनी ने कहा कि मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं लेकिन मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं मछुआरा का बेटा हूं।
लालू ने भविष्यवाणी की है कि मोदी सरकार अगस्त महीने में गिर जाएगी, तो उसके पीछे सत्ता पक्ष पर दबाव की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि यह काम प्रशासन का था, जब संख्या 80 हजार लोगों की थी और ढाई लाख भीड़ जुट गई तो उसे कैसे मैनेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवादार लोग थे, जो कार्यकर्ता थे, उनको एहसास था तो प्रशासन की मदद लेनी चाहिए थी।
बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव पिछले कई दिनों से बिहार से बाहर हैं। कहा जा रहा है कि वो विदेश में है, लेकिन पार्टी के नेताओं को भी सही जानकारी नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर तेजस्वी लगातार एक्टिव हैं।
एसपी अमित रंजन ने कहा कि भाजपा नेता की लाश मिली है। पुलिस हर एंगल से इसकी पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(पीएमसीएच) में दो मरीजों की स्पाइन की सर्जरी गुरुवार को हुई। सर्जरी स्पाइन व ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. (प्रो.) महेश प्रसाद के नेतृत्व में हुआ। एक मरीज समस्तीपुर का तो दूसरा वैशाली का रहने वाले हैं।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी कल यानी शुक्रवार को भागलपुर में जिलाध्यक्षों की बैठक करेंगे।
विवेक ठाकुर ने कहा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे युवा साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। युवाओं के उत्थान के लिए मानसिक सक्षमता के साथ-साथ शारीरिक सक्षमता भी अतिआवश्यक है।
मंगलवार को सीबीआई की टीम ने धनबाद से पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमन सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसे गुरुवार को पटना के सिविल कोर्ट में सीबीआई की टीम ने पेश किया।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने अपने जीवन और सपनों को पूरा करने के बाद कैसे प्रेरित रह सकते हैं, इस पर विस्तृत चर्चा की। प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने जीवन में आने वाली चुनौतियों को पार करने के बारे में अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की।
संतोष ने बताया कि उसके गांव में एक टोटका है कि अगर सांप काटे, तो उसे तीन बार काट लेना चाहिए, जिससे सांप का विष असर नहीं करेगा। इसी अंधविश्वास को मानते हुए संतोष ने यह कदम उठाया।
बिहार में सिपाही बहाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक की वजह से परीक्षा को रद्द किया गया है। अब 7 से 28 अगस्त के बीच सिपाही बहाली परीक्षा होगी। इसे लेकर केंद्रीय चयन पर्षद से राज्यभर के सभी डीएम को पत्र लिखा है।
बिहार में पुल हादसों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी सवाल दागे हैं।
दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया। लूटपाट करने के बाद लूटेरों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेहोशी की हालत में सड़क फेंक दिया।
बिहार के नवादा जिले में प्रेमी के शर्मनाक करतूत से आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। किशोरी ने प्रेमी राजू कुमार के घर पर पहुंच कर यह कदम उठाया। मृतका वारिसलीगंज के एक गांव की थी।
राजधानी पटना से सटे दानापुर में घर के बाहर खड़ी चार साल की मासूम अनुष्का कुमारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने मासूम को सीने में गोली मारी थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 2 साल पुराने मामले में नाबालिग से दुष्कर्म और फिर उसका वीडियो वायरल करने के आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि हम गांव-गांव बिहार के अन्य जिलों में पदयात्रा कर रहे हैं। बिहार में कई बुजुर्ग हमसे कहते हैं कि नीतीश कुमार की सरकार उन्हें 400 रुपये देती है जिससे उनका इन पैसों से कुछ हो नहीं पाता है। मुझे भी लगता है कि 400 रुपये बुजुर्गों को नहीं देकर दो हजार देना चाहिए।
सम्राट चौधरी ने 22 महीने बाद न केवल अपने सिर पर बंधा मुरेठा (पगड़ी) उतार दिया, बल्कि अयोध्या जाकर अपना मुंडन भी करवा लिया है।
2010 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पटना के एयरपोर्ट थाने दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए राहत दी है।
तेजस्वी यादव ने रोहतास में एक लड़की के अपहरण के बाद उसकी हत्या एवं औरंगाबाद के नबीनगर में हुई एक घटना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी सोना का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। सदन में हिंदुओं के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। तीन बार से लांच करने की कोशिश हुई, लेकिन फिर भी फेल हो रहे हैं।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत मे कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सबकी सहमति से फैसला लिया गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि वार्ड पार्षद के साथ पिछले दो साल से पति-पत्नी की तरह रह रहा था। वे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था।
राजधानी पटना समेत बिहार के 13 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं राज्य के शेष भाग में गरज व चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा दिल्ली में ही रहकर सबलोगों से बात करेंगे। हमने इन्हें राज्यसभा भेजा है। अब दिल्ली में ही रहकर पार्टी का पूरा काम करेंगे, यह अच्छा रहेगा।
डॉक्टर रजनीश कांत को इन्हीं सभी उप्लब्द्धियों के कारण विश्व की जानी मानी संस्था एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने डॉक्टर जय देसाई के हाथों सम्मानित करते हुए कायरोप्रैक्टर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदानों के लिए दुबई के पाम अटलांटिस होटल दुबई में हुए एक समारोह में सम्मानित किया।
पप्पू यादव ने कहा है कि यह उनका (बीमा भारती) घर है। बेटी की तरह सब दिन रही हैं, आ गईं। घर में आने का किसी को रोक नहीं है।
बिहार के शेखपुरा में सोमवार को हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से करीब 28 लाख रुपये की लूट लिए। घटना बरबीघा थाना क्षेत्र बैंक की है।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मार्च में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है।
बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक महिला और उसके पुत्र की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परांची गांव निवासी महेश दास की पत्नी सुनीता देवी (28) की चाकू मारकर हत्या की गयी है, वहीं उसके पुत्र ऋतिक कुमार (07) की गला दबाकर हत्या की गयी है।
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। सीबीआई ने गुरुवार को पटना से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने माना है कि मनीष प्रकाश और आशुतोष की पेपर लीक कांड में संलिप्तता है।
सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार स्थित एक घर की छत पर बुधवार सुबह बारिश के दौरान ठनका गिरने पर रील्स बना रही लड़की बाल-बाल बच गई। ठनका गिरने व रील्स बना रही लड़की के भागने की तस्वीर मोबाइल में कैद हो गई।
राजधानी पटना के जगजीवन राम शोध संस्थान में समग्र तिलक समाज के द्वारा महान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 74वीँ पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महागठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में हुए 826 करोड़ रुपये के 350 टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था के लिए ये टेंडर हुए थे। अब नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई को दो आरोपियों की रिमांड मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत से जिन दो आरोपियों की रिमांड मिली है उनके नाम चिंटू और मुकेश हैं।
अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर हितैषी हैप्पीनेस होम, नशा मुक्ति एवं मानसिक आरोग्य संस्था में एक सेमिनार और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
दरअसल, 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन ओवैसी ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान ओवैसी ने 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाकर विवाद पैदा कर दिया है।
पटना-गया रेलखंड के पोठही और नदवां स्टेशन के बीच नीमा हॉल्ट के पास हथियारबंद अपराधियों ने 03263 अप पैसेंजर ट्रेन में 66 वर्षीय जमीन कारोबारी जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है।
16 साल तक बच्चे के इंतजार में रही महिला को एनएमसीएच की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलू प्रसाद ने खुशी का एक सुनहरा मौका दे दिया।
मुजफ्फरपुर के जूना छपरा स्थित आसव हॉस्पिटल कैंपस में निंती कार्डियक केयर का ओपीडी और कैथ लैब अब चालू हो गया है। यहां आधुनिक तकनीक और जांच की सभी सुविधाओं के साथ मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा सभी नागरिकों के लिये रेल यात्रा वृतान्त प्रतियोगिता का आयोजन विजेता प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के
जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनद, एन.सी.बी. द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए भारत सरकार के द्वारा लागू कानून के बारे में बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशीली वस्तुओं का सेवन या व्यापार करना अपराध है, जिसके तहत आपको क़ानूनी सजा मिल सकती है.
नाक, कान और गला रोग में साइनस कैंसर एक रेयर कैंसर माना जाता है। मतलब दुनिया में बेहद कम लोगों को यह बीमारी होती है। लेकिन हो जाए तो जल्दी से इलाज कराना जरूरी हो जाता है क्योंकि साइनस के आसपास बे्रन और आंख जैसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं। यदि साइनस कैंसर फैल कर इन अंगों तक पहुंच जाए तो जीवन खतरे में आ सकता है। इसलिए समय से इलाज बेहद जरूरी है।
यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में छापेमारी के लिए बिहार के नवादा जिले के नवादा पहुंची सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो (दिल्ली) की टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में सीबीआई टीम की गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। एक करोड़ 59 लाख 25 हजार 602 रुपए की लागत से बन रहे पुल के ऊपरी भाग का शनिवार को ढ़लाई हुआ था लेकिन बीती रात ही गिर गया।
नवादा में एक ही परिवार की तीन महिला सदस्यों की संदेहास्पद मौत हो गयी है, जिससे इलाके में सनसनी मच गया है. मृतकों में एक सरकारी शिक्षिका भी शामिल है.
बिहार के नवादा जिले में बुधवार को किऊल-गया रेलखंड पर चातर हाल्ट के समीप स्थित मानवरहित रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
पवन सिंह नबीनगर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले. मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि नाबालिग छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे.
पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों व सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी, ईबीसी व अन्य पिछड़े वर्गों को 65 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर फैसला सुनाया है इसे चुनौती देने वाली याचिकायों को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार के द्वारा लाये गये कानून को रद्द करते हुए बड़ा झटका दिया गया है.
उन्होंने कहा कि अवैध हथियार लेकर चलने वालों को सीधे गोली मार दी जाएगी. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के कैबिनेट ने फैसला लिया है कि एक एसआईटी का गठन किया गया है. जिसमें पुलिस को ऐसे अपराधियों को गोली मारने का आदेश दिया गया है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि नालंदा केवल एक नाम नहीं है। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।
बिहार के अररिया जिले में बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल उद्धाघटन से पहले ही नदी में समा गया। जिस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत हैं, आज सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया।
पूर्व विधायक बीमा भारती के सरकारी आवास पर मंगलवार को पूर्णिया पुलिस पहुंची। पूर्णिया में हाल में हुए एक व्यवसायी के हत्याकांड के मामले में बीमा भारती के बेटे का नाम आया है और इसी सिलसिले में पूर्णिया पुलिस आज बीमा भारती के सरकारी आवास पर पहुंची।
आरजेडी प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने विवादित बयान दिया है। मुजफ्फरपुर में लड़कियों से रेप मामले पर उन्होंने कहा कि यह हमेशा होता रहेगा। हमारे यहां कुछ नेता लड़कियां सप्लाई करते हैं। लड़कियों की सप्लाई कर कभी सांसद बन जाते हैं तो कभी मंत्री।
पटना-दिल्ली सहित देश के 40 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेजकर यह धमकी दी गई है। सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है। इस बीच पटना एयरपोर्ट पर बड़ी बैठक चल रही है। हालांकि अब तक कहीं कुछ आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
सीबीट्स रियल एस्टेट, दुबई द्वारा आयोजित दुबई की रियल एस्टेट उत्कृष्टता के एक भव्य उत्सव, दुबई 100 एक्सपो ने बिहार की राजधानी पटना में शानदार शुरुआत की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता व प्रश्न पत्र लिख ना हो, को लेकर एक सशक्त कानून बनाने का निर्देश दिया है।
बिहार के दरभंगा जिले में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के नेयाम छतौना गांव का है, जहां जमीन बंटवारे को लेकर मुकेश राय ने अपने 65 वर्षीय पिता पवित्र राय की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आप लोग कोई किराना की दुकान खोल लेते, कोई सीमेंट-बालू का व्यापार कर लेते, वह आप क्यों नहीं कर पाए? वह इसलिए नहीं कर पाए, क्योंकि नेताओं ने बात करने के लिए जात और खाने के लिए भात दिया है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फादर्स डे की शुभकामनाएं दी। रोहिणी ने अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लालू यादव को सबसे खास बताया।
बिहार के मधुबनी में एक शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बदमााश को गिरफ्तार कर लिया है।
रुपौली विधाानसभा उपचुनाव को लेकर जेडीयू ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को रुपौली से अपना कैंडिडेट बनाया है।
बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार को बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी के रूप में हुई है।
बिहार के शिक्षा विभाग से अंततः केके पाठक की विदाई हो गयी है। वैसे इसकी अटकलें तो काफी पहले से लगाई जा रही थी, जिस पर अब नीतीश सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है यानि कि अब सरकारी स्कूलों में केके पाठक के औचक निरीक्षण पर पहुँचने से मचे हड़कंप की खबरें नहीं आएगी।
पुरुषों में हृदय रोग का खतरा महिलाओं की तुलना में अधिक होता है। हृदय रोग मृत्यु का प्रमुख कारण है, जो हर साल 40 वर्ष से अधिक आयु के लाखों पुरुषों की जान लेता है।
बिहार के छपरा में बुधवार की सुबह अपराधियों ने सिविल कोर्ट के वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मेथवलिया इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद हड़कंप मच गया।
दाढ़ी और मूंछें आज के समय में एक फैशन स्टेटमेंट है। इसे हर आदमी अपने हिसाब से संवारकर रखता है। मगर दाढ़ी-मूंछ नहीं उगने पर या किसी कारण से इसका नुकसान हो जाय तो इससे आदमी का आत्मविश्वास कम होने लगता है। उसे समाज में लज्जा की भावना महसूस होने लगती है। इन दिनों यह समस्या बढ़ती जा रही है।
बिहार के पूर्णिया से नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर एक फर्नीचर व्यवसायी ने दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर पप्पू यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी चाहती है कि नया दल बने। लोग चाहते हैं कि अगर बिहार में सुधार होना है तो राज्य में एक नया दल या नया विकल्प बनना चाहिए, क्योंकि जनता पिछले 30 सालों से लालू यादव, नीतीश कुमार और बीजेपी से त्रस्त हो गई है।
बिहार में जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि केंद्र ने मंत्रालय के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया है. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की जनता और बिहार की जनता ने उनके हाथ में झुनझुना थमा दिया है, इसलिए वो ऐसी बात करते रहते हैं।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश की डेहरा, हमीरपुर और नालागढ़, पंजाब की जालंधर पश्चिम (अजा), बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज , रानाघाट(अजा) और बगदा (अजा) और माणिकतला, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (अजजा) , उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर तथा तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जायेगी।
बिहार के आरा में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वहीं सभी आरोपी सभी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय जीतकर सांसद बने पप्पू यादव ने सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के चुनाव परिणाम पर उन्होंने चर्चा की।
काराकाट सीट पर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को जिताने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे लेकिन जब नतीजे आए तो वह तीसरे स्थान पर चले गए। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने हार के लिए सीधे तौर पर पवन सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया था।
विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके काम के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासकार्यों का मिलाजुला परिणाम है। इस चुनाव में हमारी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते थें लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद अब विरोधियों की आंखें खुल गई है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार अब किंग मेकर बन कर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में राजद को सबसे ज्यादा वोट मिला मिला है। वोटिंग परसेंट (मतदान प्रतिशत) भी सबसे ज्यादा हम लोगों का है।
दिल्ली में एक भी लोकसभा सीट जीतने में विफल रही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राहत की बात यह रही कि इस बार के चुनाव में उसके मत प्रतिशत में 2019 के चुनावों की तुलना में लगभग छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सातों सीटों पर विजयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का यह आंकड़ा पिछले चुनावों की तुलना में दो प्रतिशत गिर गया।
बिहार की 40 लोकसभा सीट में से तीन-चौथाई सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रदेश पर अपनी पकड़ बनाए रखी लेकिन महागठबंधन भी अपनी स्थिति में सुधार कर नौ सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा।
बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पांच सीट पर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा से और गिरिधारी यादव बांका निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मतगणना के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे है और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा किया है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की 3 जून से 30 जून तक की छुट्टी सरकार ने मंजूर की है। केके पाठक 28 दिनों तक उपार्जित अवकाश पर रहेंगे।
देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां उनके कुछ दिनों तक ठहरने की संभावना है।
बिहार के नालंदा जिले में चुनावी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर जदयू कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई है। मामला परबलपुर थाना क्षेत्र के माउआ गांव का है। मृतक की पहचान स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद के (60 वर्ष) वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है।
भाजपा सांसद और बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग की गई है। फायरिंग की घटना में भाजपा सांसद पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
भाजपा ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने कहा है कि लालू प्रसाद अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न हरे रंग के पट्टे में लालटेन छाप बना हुआ गमछा गले में लपेटकर मतदान केंद्र के भीतर गए। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे।
बिहार में 80 वर्षीय एक महिला के परिवार के सदस्यों ने पहले वोट डाला और फिर वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया। यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के देवकुली गांव में हुई।
मतदान के बाद तेजस्वी ने कहा, यह लोकतंत्र का पर्व है और सभी बिहार एवं देश के लोगों से अपील है कि घर से निकलें, वोट करें। संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र को जो लोग खत्म करना चाहते हैं और जिन लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी बढाई है, उन लोगों के खिलाफ वोट करें।
लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने दावा किया कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग 300 पार करने जा रहे हैं।
सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित रहुआ नहर चिमनी समीप शुक्रवार की सुबह गोली मारकर हत्या शिक्षक की हत्या कर दी।
बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण की आठ संसदीय सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार की शाम को थम गया। इस चरण में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान शनिवार को होगा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव, 2024 के दौरान इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों के लिए सभी 40 सीटों पर कुल 251 सभाओं में चुनाव प्रचार किया।
बिहार पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उसने सोमवार को पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज परिसर में बी.एन. कॉलेज के छात्र की हत्या में शामिल पांच अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है।
भीषण गर्मी के कारण बिहार के सभी सरकारी व निजी स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थान 30 मई से आठ जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिलाधिकारियों को इसका आदेश बुधवार को जारी किया है।
बिहार के शेखपुरा और बेगुसराय जिलों में सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थी बुधवार को भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गये।
बिहार पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने पटना विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय परिसर में बीएन कॉलेज के स्नातक अंतिम वर्ष के एक छात्र की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष एक बड़ा फैसला ले सकते हैं।
पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीएन कॉलेज के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि पांच चरण के मतदान की समाप्ति के बाद नरेंद्र मोदी 310 सीट प्राप्त कर चुके हैं, वहीं लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो गया है।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत जिन आठ सीटों पर शनिवार को मतदान होगा उनमें, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल है।
बिहार के सीतामढ़ी जिले के मोहनपुर चौक के पास मंगलवार रात को एक टेंपो और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी की ओर बुधवार को इसकी अधिकारिक जानकारी दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती है।
बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में मतदान के दौरान हुये विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। एहतियात के तौर पर सारण में दो दिनों तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बिहार की पांच लोकसभा सीट मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण और हाजीपुर के 95.11 लाख से अधिक मतदाताओं में से 52.35 प्रतिशत ने सोमवार शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 12 मई को पटना में रोड शो में शामिल होने के बाद यहां रात्रि विश्राम करने वाले पीएम 20 मई को फिर पटना में रुकेंगे। मंगलवार को वे बिहार के दो लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
लालू यादव ने कहा कि पांचवें चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच बातें साफ-साफ समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री से सच उगलवाना मुश्किल है।
विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव सकारात्मक राजनीति का चोला पहनने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पूरे आरोपी परिवार ने अपने जंगलराज से लेकर आज तक आतंक, अराजकता और अवसरवाद का ही खेल खेला। वास्तव में जब लोगों ने इन्हें सिरे से नकार दिया है तो ये वेष बदलकर विकास की बातें करने लगे हैं।
शिवानंद तिवारी ने नोटबंदी और जीएसटी के नुकसान की चर्चा की और आरोप लगाया कि 80 करोड़ लोगों को खैरात के रूप में पांच किलो अनाज बांटकर लाभार्थियों का एक समूह तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं किसी के घर का चूल्हा नहीं बुझने दूंगा। यह कैसी उपलब्धि है!
नीतीश ने लालू यादव का बिना नाम लिए कहा कि नौ-नौ बच्चे पैदा करने वाले कभी खुद मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो कभी पत्नी को बना देते हैं। कभी बेटे-बेटियों को राजनीति में सेट करने में लगे रहते हैं। सीएम ने कहा कि हमने कभी परिवार की बात नहीं की। समूचा बिहार मेरा परिवार है।
उन्होंने यहां कहा, ''ये कांगेस वाले, ये फारूक अब्दुल्ला हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगिए, उनके पास (पाकिस्तान के पास) एटम बम है। अरे राहुल बाबा, आपको डरना है तो डरिए पाकिस्तान से, एटम बम से, ये 140 करोड़ का महान भारत है, वह किसी से नहीं डरता। मैं आज सीता माता की धरती पर कहकर जाता हूं, पीओके भारत का है, रहेगा और वह हम लेकर रहेंगे ।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ''घबराहट में आधारहीन बयान दे रहे हैं। एक दिन पहले राजद नेता तेजस्वी द्वारा की गई टिप्पणी कि उन्हें 'चाचा'नीतीश कुमार का 'पूरा समर्थन' मिल रहा है, के बाद गिरिराज सिंह का यह बयान आया है।
मशहूर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया जहां से उनके बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। पवन सिंह और उनकी मां दोनों ने ही चुनाव लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।
जदयू नेता और पूर्व विधायक पूनम देवी यादव कांग्रेस में शामिल हो गई। कांग्रेस की बिहार इकाई ने यह जानकारी देते हुए इसे अपनी एक बड़ी जीत बताया है। वह यहां बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। मंगलवार की देर शाम राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र उत्कर्ष तथागत ने दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। भाजपा की बिहार इकाई ने यह जानकारी दी। सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे। भाजपा की बिहार इकाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर से भाजपा परिवार अत्यंत दुखी है। यह बिहार और संपूर्ण भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा, इनके नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। पीएम ने तंज कसते हुए कहा, अरे भई! पहना देंगे।
दशमेश पिता साहिब श्रीगुरु गोविंद सिंहजी की जन्मस्थली तख्तश्री हरिमंदिरजी में सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नतमस्तक हुए। सुबह साढ़े नौ बजे पीएम का काफिला गुरुघर पहुंचा। इसके बाद पीएम ने दरबार साहिब में हाजिरी लगाई और गुरु महाराज के सामने मत्था टेकने के बाद दरबार साहिब में बैठकर शब्द कीर्तन सुना।
बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चिराग पासवान के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमारा ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्टाचारियों को खोज करके सजा देने का है।
लालू प्रसाद ने रविवार को बिहार की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो से पहले एक बयान जारी कर उन पर तंज कसा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नुक्कड़ नाटक से बिहार को क्या लाभ होगा। लालू ने कहा, यह बिहार है। तीन चरणों में बिहार ने प्रधानमंत्री को सड़क पर ला ही दिया, बाक़ी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को पटना में रोडशो पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा और उन्हें राज्य की सभी 40 लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेगा।
बिहार पुलिस ने पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले में अब तक चार अभ्यर्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई।
बिहार के भागलपुर जिले में रंगरा थाना क्षेत्र में भवानीपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर आज सुबह हाईवा और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवकों को मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा है कि बिहार के लोग राष्ट्रीय जनतांत्रिंग गठबंधन (एनडीए) और इंडिया गठबंधन की राजनीति से परेशान हैं।
बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के समक्ष उनके द्वारा दाखिल किये गये एक हलफनामे से मिली है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए बृहस्पतिवार को पूछा कि बिना जनगणना कराए केंद्र ने कैसे हिंदू-मुस्लिम जनसंख्या रिपोर्ट तैयार कर ली।
काराकाट लोकसभा सीट से गुरुवार को भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन किया। पवन सिंह के पहुंचते ही भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ समय के लिए पुरानी जीटी रोड पर जाम हो गया। नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे।
पटना साहिब से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस और राजद के नेताओं को घेरा है। गुरुवार को भाजपा मीडिया सेंटर में उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा की नस्लीय टिप्पणी भारत को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने पूछा कि पित्रोदा के बयान के एक दिन बाद भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और लालू प्रसाद सहित विपक्षी पार्टियों के नेता चुप क्यों हैं?
जदयू सांसद संजय कुमार झा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा कि उन्होंने बिहार में कैसा जॉब शो किया था, यह बात सबको पता है। बिहार में नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने वाले ‘लैंड फॉर जॉब करने वाले’ आज जॉब शो की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी सरकारी नौकरी दी गई है, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। लेकिन, तेजस्वी यादव लोगों के बीच जाकर कुछ-से-कुछ बोल रहे हैं।
राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व सांसद प्रो मनोज कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले मंडल कमीशन की अनुशंसा को पढ़ें, फिर उस पर बात करें। हमने परिर्वतन पत्र तैयार किया है। उसके आधार पर हमलोग बात कर रहे हैं। प्रो झा गुरुवार को प्रदेश राजद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। प्रो. झा ने इस मौके पर राजद का थीम सांग ‘तेजस्वी है तो ताकत है’ जारी किया।
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जैसे सूरज का उगना तय है, वैसे ही नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय है। मुजफ्फरपुर जिले के हनुमाननगर के डिलाही और मनीगाछी के राघोपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि जो पिछली बार जीरो पर आउट हुए थे, वे इस बार भी जीरो पर ही आउट होंगे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को भी आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि वह संविधान और आरक्षण को क्यों खत्म करना चाहती है।
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर चरण में बिहार आ रहे हैं। यहां के लोगों से रूबरू हो रहे हैं। उनसे संवाद कर रहे हैं। पर, विपक्ष के राष्ट्रीय नेता कहां हैं?
उन्होंने आरोप लगाए कि लालू यादव की याददाश्त कमजोर हो गई है, जो कह रहे हैं कि उन्होंने ही मंडल कमीशन लागू कराया था। सम्राट ने कहा कि लालू और तेजस्वी दोनों बीमार हैं। पहले ठीक हो जाएं, फिर भाजपा से लड़ें।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिए जाने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि यह सामाजिक पिछड़ेपन पर आधारित होना चाहिए न कि धर्म के आधार पर। इससे पहले दिन में पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालू द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आरक्षण लाभ को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेताओं ने उनकी आलोचना की।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्षधर हैं। लालू ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिए जाने की वकालत करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान और लोकतंत्र को खत्म करके आरक्षण समाप्त करना चाहती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल सत्ता में आए तो देश में 'जंगलराज' होगा। शाह ने यह भी दावा किया कि झारखंड में करोड़ों रुपये नकदी बरामदगी से साबित होता है कि 'इंडिया' गुट के नेता भ्रष्ट हैं।
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज झंझारपुर, अररिया और सुपौल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम बिहारी हैं, बाहर से आने वाले लोग यहां के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि हम बिहारी डरने वाले नहीं हैं।
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि देश में मोदी लहर समाप्त हो चुकी है और इस बार केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार नहीं बन रही है। पप्पू यादव ने आगे कहा है कि इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़े, इस बार राहुल गांधी ही पीएम बनने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राजग की ''सबसे युवा उम्मीदवार'' के रूप में प्रशंसा पाने वाली 25 वर्षीय शांभवी चौधरी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तीसरी पीढ़ी की नेता चौधरी बिहार की समस्तीपुर सीट से चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर मैदान में हैं।
बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान 2.68 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। चिराग द्वारा दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी गयी। चिराग ने हाजीपुर लोकसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था।
राजद नेता मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। बिहटा में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूढ़ा बताया है। उन्होंने कहा कि 75 वर्षीय प्रधानमंत्री तीसरी बार मौका मांग रहा है।
सम्राट चौधरी ने कहा देश के समुचित विकास और इसकी गरिमा की रक्षा के लिए एनडीए को मजबूत बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इरादों को पूरा करें। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में वह कर दिखाया है जो किसी दूसरे ने 60 सालों में भी नहीं किया। मोदी ने अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास का परचम लहराया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरक्षण के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह के कांग्रेस द्वारा फर्जी और डीपफेक वीडियो वायरल करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब और जालसाजी से भी विपक्ष की डुबती नैया नहीं बचने वाली है।
फतुहा के किसमिरिया स्थित एक पुलिया से लटक कर पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। बताया जाता है कि शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के काजीबीघा निवासी पिंटू कुमार (30) अपनी पत्नी आभा (28) के किसी बात को लेकर मंगलवार को झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया।
मई के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये की कटौती की है। पटना में अब व्यावसायिक गैस सिलेंडर की नई कीमत 2019.50 रुपये हो गई है।
बिहार के प्रसिद्ध सर्जन पद्मश्री डॉ. नरेंद्र प्रसाद (91 वर्षीय) का बुधवार को निधन हो गया। दोपहर 2.40 बजे उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। डॉ.प्रसाद बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ह्रदय संबंधी समस्या भी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत में अचानक ट्रैक पर खराबी की घटना सामने आने लगी है। ताजा मामला हावड़ा-पटना वंदे भारत का है। मंगलवार को हावड़ा से पटना आ रही वंदे भारत चलते चलते अचानक रुक गई ।
बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली इलाके में एक घर में रसोई गैस के एक सिलेंडर के अचानक फटने के बाद लगी आग में 30 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों की जलकर बुधवार सुबह मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण ''छीनने'' और उसका लाभ ''एक विशेष धार्मिक समुदाय'' को देने का आरोप लगाया।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल में अपनी कुछ चुनावी रैलियों में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने एक बयान जारी कर प्रश्न किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी।
बिहार के पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस दल के खिलाफ जो भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे, वह उनका समर्थन करेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दावा किया कि वह (यादव) केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार के लोगों के लिए काम करता है।
बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना अंतर्गत आमापुर गांव के समीप सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक जीप पर पलट जाने से जीप में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य 15.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालकिन हैं। सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के समय निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रोहिणी आचार्य द्वारा पेश किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पति के पास 19.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
बिहार में भीषण गर्मी और लू जारी रहने के साथ सोमवार को राज्य के 17 स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी।
बिहार में सारण व्यवहार न्यायालय के सांसद विधायक न्यायालय ने हत्या के एक मामले में मशरक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को आज आजीवन कारावास की सजा सुनायी। अतिरक्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम - सह- सांसद, विधायक के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश सुधीर कुमार सन्हिा ने मामले में सुनवाई के बाद पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विपक्षी ''इंडिया'' गठबंधन के पास अगले पांच सालों के लिए प्रधानमंत्री पद का कोई एक चेहरा नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि ''देश को मजबूर नहीं, मजबूत नेतृत्व'' चाहिए।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोमवार को बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के समय आचार्य के साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रसाद के बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राज्य के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव और बहन मीसा भारती तथा अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।
बिहार के गोपागलंज जिले में रविवार को एक ट्रक ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 11 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र की बिलारी पंचायत के ताराबिगहा गांव में शनिवार को करंट से दो सहोदर भाइयों व उनके भांजे की मौत हो गयी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कल दो जगह बिहार में थे। एक बार भी उन्होंने अपने दस वर्षों की किसी एक भी उपलब्धि का जिक्र नहीं किया। कोई उपलब्धि होगी तो ना जिक्र करेंगे ? यह भी नहीं बताया कि उनके 40 में 39 सांसदों ने क्या किया? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के पास अब बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा। अब वो मुद्दों से भाग रहे हैं।
बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरा निवासी छत्तीस शर्मा (32) अपने साला बागवाड़ा निवासी अरविंद शर्मा (28) के साथ काम करने मंझौल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में बारातियों ले जा रही जीप ट्रक से टकराने पर उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरवलिया चौक के निकट हुई घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच सीट पर शुक्रवार को शाम छह बजे तक 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि राज्य के पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
हफ्ते भर के भीतर दूसरी बार विमान के इंजन में खराबी की वजह से शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी फजीहत हुई। दरअसल पटना से दिल्ली के उड़ान भरने जा रहे विस्तारा के विमान के इंजन में शुक्रवार को खराबी आ गई।
महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को भारत गौरव अवार्ड से नवाजा जाएगा। संस्कृति युवा संस्था द्वारा 5 जून को राजधानी पेरिस स्थित फ्रांस के सीनेट में आचार्य किशोर कुणाल को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार में जनसभा की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक मंच पर आने से कतरा रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री से दूरी बना ली है या फिर नीतीश एक बार फिर पलटी मारने वाले हैं?
बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। चुनावी माहौल के बीच बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों पुलिस को चुनौती दी है। अपराधियों ने बीजेपी नेता के बेटे का अपहरण कर लिया। फिर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी।
बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दो घंटे के भीतर औसतन 9.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
दरभंगा जिले के अंटोर गांव में गुरुवार रात एक विवाह समारोह के दौरान की गयी आतिशबाजी से आग लग गई जिससे एक ही परिवार के छह लोगों एवं तीन मवेशियों की मौत हो गयी।
बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत पांच सीट भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार पर शुक्रवार को मतदान होगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। मनीष कश्यप को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किये जाने के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। कश्यप इस समय जमानत पर हैं।
पटना जिले के पुनपुन इलाके में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को जनता दल(यू) के एक नेता की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में बृहस्पतिवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक दो महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि एसपी सिटी सेंट्रल की ओर से पांच लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली रोड शो करने निकले भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह पर प्रशासन की गाज गिरी है। प्रशासन ने उनके विरूद्ध दोनों थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आज बिहार और बिहारी 'विकसित बिहार' बनाने के संकल्प के साथ 40 की 40 लोकसभा सीट मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए की झोली में डालने को तैयार खड़ा है। बिहार की जनता अब परिवारवादी जमींदारों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के मायाजाल में नहीं फंसने वाली है।
बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में पुन: चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के पास 15.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। नित्यानंद राय द्वारा नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी को पेश किए गए हलफनामा के अनुसार उनकी पत्नी के पास 2.47 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त होने में केवल एक दिन शेष रहने के बीच नीतीश कुमार ने पत्र में कहा कि बिहार की सेवा करना उनका धर्म है और पूरा राज्य उनके परिवार की तरह है।
बिहार में विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह 'भ्रष्टाचारी परिवावादियों' का समूह है जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। भागलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की लालटेन (चुनाव चिह्न) में तेल खत्म हो गया है और यह जल्द बुझ जाएगी।
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें अपने पिता लालू प्रसाद जैसा 'धैर्य' नहीं है। पप्पू यादव ने यह टिप्पणी तब की, जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव के भाषणों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद पर ज्यादा बच्चे पैदा करने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सवाल पर पलटवार किया। उन्होंने अपने जवाब में पीएम, सीएम, और गृह मंत्री के परिवार समेत संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, पूर्व राष्ट्रपति वाईवी गिरी, अटल बिहारी वाजपेयी, के परिवार के सदस्यों की संख्या का हवाल भी दिया।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जिनमें पांच उम्मीदवार बिहार के हैं। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से वर्तमान सांसद निषाद कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया लोकसभा में अगर आप इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती को वोट नहीं करते हैं तो फिर अपना वोट एनडीए प्रत्याशी को करें, साफ बात हैं। उस समय मंच पर राजद की प्रत्याशी बीमा भारती झोली फैलाए लोगों से वोट मांग रही थी।
भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों को छद्म राष्ट्रवादी पार्टियों का गिरोह बताते हुए सोमवार को गठबंधन पर देश को बांटने और कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार महिला का शव सोमवार को एक थाने के परिसर में लटका हुआ मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के शिकारपुर थाने में महिला बैरक में रखा गया था।
बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ट्रेन के खाली डिब्बे से निकल रहे धुएं को नियंत्रित करने के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल की कथित तौर पर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक आरपीएफ कांस्टेबल की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई है।
लालू यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी लालू पर राजनीति में अपने बच्चों को बढ़ावा देने में व्यस्त रहने का आरोप लगाया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पिछड़े समुदायों को आरक्षण प्रदान करने के लिए गठित मंडल आयोग की सिफारिशों का वर्षों तक विरोध करने वाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।
पूर्णिया संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी और रूपौली विधानसभा की पांच बार की विधायक बीमा भारती राजग के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार निवर्तमान सांसद संतोष कुमार कुशवाहा को चुनौती देंगी।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पंजाब और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा को लेकर रविवार को यहां बैठक की। सूत्रों ने कहा कि उम्मीदवारों की अगली सूची ''बहुत जल्द'' घोषित की जाएगी।
बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों औरंगाबाद, गया (सु.), नवादा एवं जमुई (सु.) में मतदान का औसत गिर गया है। इन सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान पिछले लोकसभा चुनाव से पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ।
राजद सांसद व पाटलिपुत्र क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. मीसा भारती ने तेजस्वी यादव की जनसभा में अपशब्दों से भरे वायरल वीडियो को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ी हों, उनके प्रति अभद्र टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। यह बहुत ही दुखद बात है। लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेताओं व चिराग पासवान से एक सवाल पूछना चाहती हूं।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि पहले चरण की सभी चारों सीटों पर एनडीए भारी मतों से जीत रहा है। बिहार में लोग मोदी जी को वोट कर रहे हैं। पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी इन चारों सीट पर एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद पिछले चुनाव में भी वे ऐसा ही दावा कर रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ भाजपा के गठबंधन को अस्थिर बताते हुए आरोप लगाया कि तथाकथित डबल इंजन (सरकार) 'लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है, जिससे ट्रेन के डिब्बे ख़राब हो रहे हैं।'
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई में अपनी मां को लेकर की गयी अभद्र टिप्पणी पर तेजस्वी यादव से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने तेजस्वी यादव के पत्र लिखकर कहा कि मुझे दुख तब हुआ जब आपकी आंखों के सामने यह हुआ और आप खामोश रहे। मुझे तब और ज्यादा दुख हुआ जब आपकी पार्टी की प्रत्याशी जो महिला होते हुए इसे नजरंदाज करती रही।
बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तथा दो घंटे के भीतर औसतन 7.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार करने सारण के लिये रवाना हुए। लालू प्रसाद के छोटे बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा, सारण उनकी कर्मभूमि रही है। हमेशा से लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उनकी मांग और चाहत थी कि लालू जी उनके बीच आएं, तो आज वह वहां गए हैं।
उन्होंने कहा , बिहार के युवा कभी भी राजद को वोट नहीं देंगे, क्या लालटेन (राजद का चुनाव चिन्ह) से स्मार्ट मोबाइल चार्ज हो सकता है। जब लोग स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहे हैं, तो वे लालटेन के बारे में बात कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर अफवाहें फैलाकर देश के संविधान को राजनीतिक हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को विकसित भारत बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं।
बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मंगलवार की सुबह न्यू बाइपास इलाके में रामलखन पथ पर तेज रफ्तार आटो हाइड्रा क्रेन की चपेट में आई। इस हादसे में ऑटे में सवार सात लोगों की मौत हो गई।
जब तेजस्वी से योगी के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि बिहार में राजद के शासनकाल में गुंडे तमंचे लहराते थे, उन्होंने कहा, यहां आकर उन्हें कुछ बोलना था, तो बक दिए। तेजस्वी ने कहा, सत्ता में हमारे 17 महीने ऐसे किसी काम के लिए नहीं जाने गए। दूसरी ओर बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में भर्तियों के दौरान उनके (योगी के) राज्य से कई आवेदक यहां आए थे।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें देश भर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी और रक्षाबंधन पर गरीब परिवारों की 'बहनों' को प्रति वर्ष एक लाख रुपये देने का वादा किया गया है।
कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। बिहार में पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ रहे यादव के खिलाफ खजांची हाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को अपनी बड़ी बहन मीसा भारती की एक विवादित टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवालों से बचते नजर आए। मीसा ने कहा था कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) केंद्र की सत्ता से बाहर हुआ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ''जेल में'' होंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर हाल में की गयी अपनी विवादास्पद टिप्पणी के बारे में शुक्रवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मीडिया द्वारा उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब लोकसभा सीट से एनडीए के बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के बयान के लिए गुरुवार को उनकी आलोचना की।
लोक आस्था का महापर्व चैती छठ व्रत शुक्रवार 12 अप्रैल को नहाय-खाय से शुरु हो जाएगा। इसके पहले गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने राजधानी के विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचे। गंगा स्नान के बाद अपने घर में पूजा के लिए गंगा जल डिब्बों में भरकर ले गए। चैती छठ करने वाले श्रद्धालुओं ने छठ के लिए जरूरी सामनों की खरीदारी भी की।
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अगर जनता ने मौका दिया और इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के नेता जेल के अंदर होंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव अभियान के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा उठाकर बिहार में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने गया में अमित शाह की रैली का जिक्र करते हुए कहा, उन्होंने ऐसे समय में भावनात्मक मुद्दा उठाया, जब ईद नजदीक है और रामनवमी कुछ ही दिन बाद है।
मुजफ्फरपुर में रामदयालुनगर में आरबीटीएस होम्योपैथिक कॉलेज के निकट स्थित एक आभूषण दुकान से बुधवार दोपहर दो बजे तीन अपराधियों ने करीब 51 लाख के सोने व चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात को नौ मिनट में अंजाम देकर तीनों बाइक से रामदयालुनगर रेलवे गुमटी की ओर भाग निकले। अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने मंगलवार को 'शिक्षा विभाग के अधिकारियों' पर राज्य भर के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र के नियमितीकरण में बाधा डालने का आरोप लगाया। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने यह टिप्पणी यहां राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए की।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार रात को राज्य की 22 सीट पर औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती का भी नाम शामिल है। राजद की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंजूरी दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रविवार को सोशल मीडिया पर यह भविष्यवाणी करने के लिए ट्रोल किया गया कि राजग लोकसभा की स्वीकृत संख्या से कई गुना अधिक ''चार हजार से अधिक सीटें'' जीतेगा। नीतीश कुमार ने नवादा जिले में एक रैली में अपने संबोधन के दौरान यह गलती की, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आए जबकि मंदिर का निर्माण सार्वजनिक दान से किया गया है सरकारी धन से नहीं। राम नवमी आ रही है। उनके पापों को मत भूलिए।
बिहार के विपक्षी महागठबंधन ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की वापसी से उसे ताकत मिली है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा दरकिनार किये जाने के बाद से सहनी मुश्किलों से जूझ रहे थे। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख सहनी का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने गठबंधन में स्वागत किया।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और गया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत के पास 8.70 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति तथा 30 हजार रुपये की नकदी है। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री द्वारा दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी गई है।
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। असंतुष्ट कांग्रेस नेता मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निर्वायन अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में पहुंचे।
बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए कुल 86 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इन सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। निर्वाचन कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कार्यालय के अनुसार, सबसे अधिक 21 उम्मीदवारों ने भागलपुर के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है, उसके बाद कटिहार में 20, बांका में 19, किशनगंज में 15 और पूर्णिया में 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के जमुई जिले में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा कि बिहार के लोगों ने एनडीए को राज्य में सभी 40 लोकसभा सीटें और देश में 400 से अधिक सीटें जीतने में मदद करने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बिहार का सपना मेरा संकल्प, ये मोदी की गारंटी है।
पूर्णिया में महागठबंधन से राजद प्रत्याशी बीमा भारती के नामांकन के बाद स्थानीय रंगभूमि मैदान में आयोजित संकल्प सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि एकजुट रहिए, टूटिएगा तो भाजपा को लाभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो 17 साल में नहीं हो सका 17 महीने में हमने 5 लाख नौकरियां देकर एक रिकॉर्ड कायम किया।
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार बीमा भारती ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, हाल में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहयोगी दल की प्रत्याशी के नामांकन के बावजूद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। एक महीने से भी कम समय पहले राजद में शामिल हुईं भारती के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित हैं। सुशील मोदी ने खुद सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है-
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने दल का एक विषयपरक (थीमयुक्त) गीत पेश किया जिसमें पार्टी ने अपने 70 वर्षीय नेता को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की है जो 'आगे बढ़ने के साथ लड़ सकता है।'
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा कि वह सारण को जल्द ही अपनी 'कर्मभूमि' बनाएंगी। वह सारण लोकसभा सीट से राजद की प्रत्याशी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे युवा मतदाताओं को जागरूक करें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में आने के बाद ही राज्य को ''जंगल राज'' से बाहर निकाला जा सका। लोकसभा चुनाव से पहले 'नमो ऐप' के माध्यम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान मोदी ने इस बात के प्रचार की आवश्यकता पर भी जोर दिया कि ''बिहार में 3.5 करोड़ गरीब लोग भाजपा नीत केंद्र सरकार के 10 वर्षों के शासन के दौरान गरीबी से बाहर आए हैं।
पटना उच्च न्यायालय ने नियोजित शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को कहा कि सक्षमता परीक्षा में असफल होने वाले शिक्षकों को सेवा से नहीं हटाया जाएगा। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की पीठ ने दो अप्रैल को याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।
बिहार के मुजफ्फरपुर से लोकसभा सदस्य अजय निषाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा ने हाल ही में उनका टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनके स्थान पर मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। पारस ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नड्डा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उपरोक्त जानकारी साझा की।
भोजपुर के उदवंतनगर के रघुनीपुर में मंगलवार की सुबह फसल कटनी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में ही जेल से रिहा होने के बाद घर पर रह रहे थे।
राष्टीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सोमवार को बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ बिहार के सारण जिले में स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा बेतौना गांव में सोमवार को घर में आग लगने से दो बच्चे की मौत हो गई। आग में करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अगलागी के दौरान मौके पर अफरा तफरी बनी रही। चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात कही जा रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा लगता है कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगी लालू प्रसाद से प्रेरणा ली है जिन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के बाद सत्ता की बागडोर अपनी पत्नी को सौंप दी थी। भाजपा ने प्रसाद को लगातार दूसरी बार पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
बिहार महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीट बंटवारा हो गया है। शुक्रवार को इसकी घोषणा राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने की। महागठबंधन के सहयोगी दल राजद 26 लोकसभा सीटों, कांग्रेस नौ, भाकपा-माले तीन, भाकपा और माकपा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि सहयोगी दलों को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा अपमानित किया जाएगा, इसलिए उन्होंने उनके साथ गठबंधन तोड़ लिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू छोड़ पिछले सप्ताह राजद में शामिल हुईं विधायक बीमा भारती ने बुधवार को घोषणा की कि उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट मिल गया है और वह अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। भारती ने यह भी कहा कि उन्हें ''मेरे अभिभावक'' पप्पू यादव के आशीर्वाद की भी उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं जो लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा द्वारा बिहार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने अपने प्रमुख जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी शामिल किया है।
बिहार के भोजपुर जिले में गजराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि एक ट्रेन की एक वातानुकूलित (एसी) बोगी में अचानक आग लग गई जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हैदरा गांव में मंगलवार की शाम होली पर्व को लेकर गाना-बजाना करने के दौरान शराब के नशे में धुत बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी चंद्रदीप थाना की पुलिस को दी गई।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के दरभंगा जिले में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस कार्रवाई में कथित देरी की रिपोर्ट पर नीतीश सरकार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार में शिक्षा विभाग सरकारी शिक्षकों को भयभीत कर रहा है और होली के पर्व पर अवकाश से वंचित करके उनसे बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
बिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थानाक्षेत्र में झमटिया चौक के समीप पिछली रात एक कार के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा जाने के बाद करीब 30 फुट गहरे एक गड्ढ़े में पलट जाने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि इस महिला के पति, पुत्र एवं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार में एनडीए गठबंधन के दोनों प्रमुख घटक दलों, भाजपा व जदयू ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दोनों दलों को मिलाकर 7 नये चेहरे मैदान में उतारे गए हैं। भाजपा ने 13 सांसदों को जबकि जदयू ने अपने 12 सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) होली के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। चिराग पासवान की पार्टी को बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पांच सीटें मिली हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जद (यू) (जनता दल-यूनाइटेड) ने गठबंधन के तहत अपने खाते में आईं राज्य की सभी 16 लोकसभा सीट के लिए रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें दो मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया गया है जबकि दल बदलकर आए दो नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
पटना की एक विशेष अदालत ने कथित रूप से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जश्न मनाने का वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपित मनीष कश्यप को आज साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। आर्थिक अपराध के मामलों की विशेष अदालत की न्यायाधीश सारिका बहालिया ने मामले में सुनवाई के बाद मनीष कश्यप के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं पाते हुए उसे बरी किए जाने का अपना नर्णिय सुनाया।
बिहार में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) ने पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी में फिर से शामिल कर लिया। रमेश सिंह कुशवाहा ने कुछ साल पहले पार्टी छोड़ दी थी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हो गए थे।
पूर्व मंत्री बीमा भारती ने शनिवार को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राजद में शामिल हो गईं। बीमा भारती के राजद में शामिल होने पर पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शनिवार को 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए। इस साल साइंस स्ट्रीम में सिवान स्थित जीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के विद्यार्थी मृत्युजंय कुमार ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष और राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को ''टिकट बेचने'' का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया कि टिकट बेचने के आदी लालू आदतन भ्रष्टाचारी हैं और उन्होंने किडनी के बदले अपनी सगी बेटी को टिकट दिया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति शनिवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगी। बिहार बोर्ड के मुख्य सभागार में रिजल्ट दोपहर डेढ़ जारी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे। इसबार इंटर की परीक्षा में 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
बेगूसराय से वर्तमान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सांसद हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें फिर से यहां से उम्मीदवार बना सकती है। वर्ष 2019 में गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार उस चुनाव में भाकपा के उम्मीदवार थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बिहारवासियों का अमूल्य योगदान रहने वाला है।
बिहार में कोसी नदी पर सुपौल में बन रहे पुल का स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। दर्जनभर मजदूर घायल हुए हैं। स्लैब के नीचे कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। गिरे हुए स्लैब को हटाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अंदर मजदूर दबे भी हैं या नहीं।
बिहार के कॉलेजों में 12वीं की कक्षाएं एक अप्रैल से बंद करने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने गुरुवार को राजधानी पटना के वीरचंद पटेल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) द्वारा की गई गिरफ्तारी की निंदा की और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता के लिए निम्न स्तर पर जाने का आरोप लगाया।
बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव सात चरणों में होंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की। आयोग ने कहा कि बिहार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को राज्य में चुनाव होंगे। परिणाम की घोषणा चार जून को मतगणना के साथ होगी। राज्य की अगिआंव (भोजपुर) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव एक जून को होगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के प्रमुख एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी आम चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतकर ''इतिहास रचेगा''।
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में 10 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस यदि कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना चाहें तो उनका स्वागत है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को कहा कि वह हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। भाजपा पर उनकी पार्टी के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए पारस ने संकेत दिया कि वह सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकल सकते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्क्षता वाली मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने संवाददाताओं से कहा कि पांचवें केंद्रीय वेतनमान में वेतन-पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता 412 प्रतिशत के स्थान पर 427 प्रतिशत दिए जाने को मंजूरी दी गई है।
बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी परमार रवि मनुभाई को राज्य लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। बिहार कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी परमार राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें 21 नये मंत्रियों को शामिल किया है। इसके साथ ही बिहार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या अब 30 हो गई है जो राज्य के लिए संवैधानिक सीमा से केवल छह कम है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) नौ और उसके सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 सदस्यों को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने पद की शपथ दिलाई।
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने गुरुवार को कहा कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और इस रुख से भाजपा को अवगत करा दिया गया है। रालोजपा के इस बयान से एक दिन पहले चिराग पासवान के नेतृत्व वाले लोजपा (रामविलास) ने संकेत दिया था कि उसके नेता भाजपा के समर्थन से हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।
समस्तीपुर जिले के नगर निगम क्षेत्र में दरवाजे पर सोए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ बोतल टोला की है। मृतक की पहचान जितवारपुर चौथ निवासी हरिश्चंद्र राय (50) के रूप में की गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवार बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। मुख्यमंत्री का यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा।
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को हो सकता है। हालांकि भाजपा की सूची पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर के बाद ही संख्या तय होगी कि कितने तथा कौन-कौन मंत्री बनेंगे।
बिहार के रोहतास और मुजफ्फरपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर दुख प्रकट किया।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है।
बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना सिविल कोर्ट में बुधवार की दोपहर एक ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास खड़े तीन वकील बुरी तरह से झुलस गए। एक वकील की घटनास्थल पर ही मौत गई। दो अन्य को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया मंच पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पद्मश्री से सम्मानित नालंदा निवासी बुनकर कपिल देव प्रसाद का ईलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। कपिल देव प्रसाद बिहारशरीफ के बसवन बीघा के निवासी थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
सुशील मोदी ने कहा कि मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देशों में लंबी प्रताड़ना और अपमान झेल कर भारत में शरण लेने को विवश लोग अब यहां राशन कार्ड बनवा कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे और मतदाता भी बन सकेंगे।
बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी। सनसनीखेज घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके के पुनाईचक सब्जीमंडी में हुई।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार के कथित 'करीबी सहयोगी' अमित कात्याल द्वारा प्रवर्तित एक रियल्टी और शराब कंपनी के खिलाफ धनशोधन जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न परिसरों पर छापे मारे।
आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने वर्ष 2015 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एक लिफ्ट में फंस जाने की घटना का जिक्र करते हुए सोमवार को उन पर निशाना साधा।
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की सोमवार को जारी अधिसूचना को लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ''समाज को बांटने वाली'' चाल करार दिया।
मोदी ने कहा है कि बालू माफिया सुभाष यादव के परिसरों पर ईडी की कार्रवाई, नकद 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बरामदगी और गिरफ्तारी से बौखलाए लालू गृह मंत्री अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन जमा कराने के अंतिम दिन सोमवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कुल आठ उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। राबड़ी देवी के अलावा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से तीन, उसके गठबंधन सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ब्रिटेन दौरे के क्रम में स्कॉटलैंड में जल संसाधन के क्षेत्र में किए जा रहे नये प्रयोगों की जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि बिहार में बेहतर जल प्रबंधन को लेकर क्या-क्या काम किया जा सकता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में अवैध बालू खनन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से कथित तौर पर जुड़े सुभाष यादव नाम के व्यक्ति को पटना से गिरफ्तार किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ब्रिटेन के लंदन स्थित विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक बार फिर से विधान परिषद चुनाव मैदान में उतारने का शुक्रवार को फैसला किया।
महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बिहार में भोलेनाथ के भक्त शिव मंदिरों में पूजा दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े हैं।
बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े दिल्ली से आए एक कारोबारी को लूट के दौरान गोली मारी दी।
बिहार सरकार ने राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के बैंक खातों से लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने के अपने हालिया आदेश पर रोक लगा दी है और विश्वविद्यालयों के प्राधिकारियों को नौ मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में शामिल होने को कहा गया है।
सीबीआई ने रेलवे में कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। यह मामला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्यों से जुड़ा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को लगभग एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गए, इस दौरान वह कुछ दिन विदेश में बिताएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी मो. सलामुद्दीन उर्फ मुन्ना के 30 वर्षीय पुत्र मुजफ्फर इलियास ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर एक करोड़ का इनाम जीता है।
बिहार के तीन जिलों के जिलाधिकारी व एक प्रमंडलीय आयुक्त सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार बिहार का सबसे बड़ा गुनहगार है और उन पर एक दशक से अधिक के कार्यकाल के दौरान राज्य में जंगल राज कायम करने का आरोप लगाया।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार मंगलवार को बिहार आएंगे। मोदी मंगलवार दोपहर पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में 12,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।
बिहार के कटिहार जिले में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटिहार के कोरहा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे नीरज पासवान (35) के रूप में हुई है।
कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया जगन्नाथपुरी के समीप एक दवा व्यवसायी से मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 12 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये।
भागलपुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरनगर-शाहकुण्ड मुख्य मार्ग के श्रीरामपुर बायपास के पास सोमवार की देर रात एक बोरिंग की दीवार से टकराने के कारण एक बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गयी।
बांका जिले की आनंदपुर ओपी पुलिस ने सोमवार की रात हार्डकोर नक्सली विश्वेश्वर मोदी को गिरफ्तार कर लिया। विश्वेश्वर को जमुई के बटिया के समीप कालीपहरी गांव से गिरफ्तार किया।
बिहार के वैशाली जिले की हाजीपुर जेल में मंगलवार को एक कैदी ने दूसरे कैदी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है।
सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता वार्ड नंबर 09 में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। मृतक के सिर पर कई चोट के निशान मिले हैं।
मोतिहारी-मुजफ्फरपुर रोड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी माई स्थान के समीप सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार मंदिर के समीप स्थित पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पटना से लखनऊ वाया अयोध्या जाने वाली वंदेभारत ट्रेन के खाली रैक का सोमवार को पटना जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक ट्रायल रन किया गया।
बांका जिले के धोरैया थाना के पैर पंचायत अंतर्गत सादपुर गांव स्थित तालाब से सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक पंजवारा थााना के रामकोल गांव निवासी मांगन यादव का बेटा कृष्णकांत यादव (22) था।
कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र की बरारी नगर पंचायत के सिवाना के पास सोमवार की सुबह 10 बजे दोपहर पिकअप वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में बुजुर्ग विमल चौहन (61) की मौत हो गयी।
खगड़िया जिले के अलौली थाना की सहसी पंचायत के वार्ड संख्या 14 जोगिया गांव में सोमवार की शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
बिहार विधान परिषद के 11 सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी। सोमवार को निर्वाचन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद उसे बिहार गजट में भी प्रकाशित कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है। सभी नेताओं ने अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख लिया है।
भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने से मना करने के अगले दिन सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा और कहा कि आगे जो भी होगा, वह अच्छा होगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (एनडीआरसी) का उद्घाटन किया।
सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद उनको मटन खिलाते हैं, जिनकी पार्टी ने भगवा आतंकवाद का फर्जी नरेटिव गढा और आतंकवादियों की मौत पर आँसू बहाये।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना परिवार ना होने को लेकर कटाक्ष किए जाने के अगले दिन सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार अभियान शुरु कर दिया।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश 80 हराओ का नारा दे रहा है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद का कार्यकाल एक काला अध्याय था।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनके पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के बारे में की गयी टिप्पणियों के एक दिन बाद रविवार को पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि राजद मुस्लिम और यादव (एमवाई) की पार्टी है, लेकिन असल में यह एम-वाई और 'बाप' (बीएएपी) की पार्टी है जिसमें “बी” से बहुजन, 'ए' से अगडा, 'ए' से आधी आबादी (महिलाएं) और 'पी' से गरीब है।
आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने पार्टी के पांच विधायकों के पाला बदलने का जिक्र करते हुए कहा कि दल-बदलुओं की संख्या बिहार विधानसभा में पार्टी की कुल संख्या का दो-तिहाई नहीं है। इसलिए सदन में उनकी सदस्यता कायम नहीं रह सकती।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार में कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) गठबंधन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने वंशवादी शासन में शामिल और लोगों के मन में डर पैदा करने वालों को हाशिये पर धकेल दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में 21,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रतनवा गांव में एक आधिकारिक समारोह में परियोजनाओं का अनावरण किया।
सीएम नीतीश ने कहा कि हम बिहार में आपका (प्रधानमंत्री मोदी) स्वागत करते हैं। बिहार में खूब विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि अब चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी और राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। प्रदेश के लोग अब आर्थिक रूप से अधिक सशक्त महसूस करेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भरत बिंद शुक्रवार को बिहार विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्यों के साथ बैठे हुए दिखाई दिये। बिंद एक महीने से भी कम समय में पाला बदलने वाले पांचवें विधायक बन गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। ट्वीट में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई।
बिहार के समस्तीपुर जिले में हथियारों से लैस अपराधियों ने बुधवार देर शाम रिलायंस ज्वेल्स से करीब डेढ़ करोड़ के गहने लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
बिहार में कांग्रेस के दो विधायकों के भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पाले में जाने के एक दिन बाद पार्टी ने बुधवार को उन्हें राज्य विधानसभा से अयोग्य घोषित करने की मांग की।
सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों को जल्द ही उन सभी लोगों के बारे में पता चल जाएगा जो 12 फरवरी को विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे, जिस दिन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव जीता था।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार राज्य में भूमि, बालू और शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून ला रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बाद अपने पहले बिहार दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो मार्च को 1.64 लाख रुपये से अधिक की राष्ट्रव्यापी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनमें से 29,000 करोड़ की परियोजनाएं बिहार की हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन मांगते हुए बुधवार को कहा कि पार्टी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करके भारतीय राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को समाप्त कर दिया है।
बिहार सरकार ने राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने का फैसला किया है।
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश चाचा बूढ़े हो गए हैं, अब बिहार उनसे नहीं संभल रहा है। वहीं विधायक प्रह्लाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भले हुआ कि वे खुद चले गए। अब युवाओं को मौका देंगे, जो सभी को साथ लेकर चलेगा।
दिल्ली की अदालत ने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियों मीसा भारती एवं हेमा यादव को बुधवार को जमानत दे दी।
बिहार के गया जिले की एक विशेष अदालत ने 2001 में एक दलित लड़की से बलात्कार के आरोपी वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कमला कांत कुमार को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बिहार के विपक्षी 'महागठबंधन' के लिए मंगलवार को एक नई मुसीबत उस समय पैदा हो गयी जब कांग्रेस-राजद गठबंधन के तीन विधायक बिहार विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ जा बैठे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक किरण देवी से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दलसिंहसराय में एनएच 28 पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आलू लोड पिकअप ने स्कॉपियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियों चालक की मौत हो गयी जबकि पांच महिलाएं और पांच बच्चे जख्मी हो गये।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को डिजिटल माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) क्षेत्र के अंतर्गत बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 72 अन्य परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखी।
बिहार के कैमूर जिले में रविवार की रात 7:45 बजे दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो महिला सहित नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई परियोजनाओं की शुरुआत करने और जनसभाओं को संबोधित करने के लिए दो मार्च को बिहार का दौरा करेंगे।
बिहार के नवीनतम आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 2023-24 में, इसके पूर्ववर्ती वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में कुत्तों के काटने की घटनाओं में 200 गुणा से अधिक वृद्धि हुई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों को कम से कम 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की विपक्ष की मांग को शुक्रवार को खारिज करते हुए दलील दी कि उपभोक्ताओं को अत्यधिक रियायती दरों पर बिजली पहले से ही दी जा रही है।
निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की शुक्रवार को घोषणा की जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट भी शामिल है।
जनता दल यूनाइडेट (जद यू) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव शुक्रवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यादव को सदन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी।
बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में संचालित की जाने वाली इंटरमीडिएट (प्लस टू) कक्षाओं को बंद करने की घोषणा की है।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज साफ लहजे में कहा कि जो निषादों का दोस्त होगा वह 2024 के चुनाव में मंजिल प्राप्त करेगा।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में इस वर्ष लोकसभा के साथ विधान सभा चुनाव कराने की न कोई मंशा है और न इसकी कोई जरूरत है, लेकिन तेजस्वी प्रसाद यादव विधायकों को डराने के लिए समय से पहले या मध्यावधि चुनाव का शिगूफा छेड़ रहे हैं।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया।
बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की देर रात यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार से राज्यसभा की छह सीटों के लिए संपन्न द्विवार्षिक चुनाव में सभी उम्मीदवारों को मंगलवार को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दावा किया कि हमारे साथ माई (MY, मुस्लिम-यादव) ही नहीं बल्कि बाप (BAP, बी-बहुजन, ए- अगड़े, ए-आधी आबादी और पी से पुअर (गरीब) भी हैं।
बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्तों से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हाल ही में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों या लोगों के समूहों के बीच हुई झड़पों की गहन जांच करने का निर्देश दिया है।
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से बिहार में सात चरणों में चुनाव कराने की प्रथा को खत्म करने का आग्रह किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा को आश्वासन दिया कि सरकारी स्कूलों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मौजूदा आठ घंटे की अवधि को दो घंटे कम किया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पास राज्य के लोगों के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है और न ही उनके पास गठबंधन बदलने का कोई कारण था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के मत को अपने पैर की जूती समझते हैं, जनता उन्हें जवाब देगी।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव राज्य की जनता का भरोसा जीतने के लिए मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले से अपनी जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेंगे।
सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा पंचायत के भद्दी वार्ड 16 में शादी समारोह के दौरान खाने-पीने के विवाद के क्रम में एक 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी एवं मृतक सभी वैशाली जिला के बालिगांव थाना क्षेत्र के बताए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को आईआईटी पटना के नवर्निमित 24 भवनों का लोकार्पण करेंगे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा दिखावा है। यात्रा निकालने से पहले वे और उनके परिवार वाले अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा साबित करें।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित बलात्कार के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज की अग्रिम जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस को सुदृढ़ करने हेतु थानों एवं इकाईयों के लिए 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी, साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी।
सुपौल जिले के के वीरपुर नगर पंचायत वार्ड 5 में एक लॉज के कमरे में बीए पार्ट 2 के छात्र का शव संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला। जिस कारण इलाके में सनसनी फैल गई।
राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के नाम से जाना जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का निबंधन रालोजद के स्थान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से किया है।
बिहार में दरभंगा जिले के कुछ हिस्सों में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान हुई झड़पों में 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बिहार के कटिहार जिले में कर्ज में डूबे एक पिता ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जलाकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला और उसके पिता एवं भाई की उसके ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने गठबंधन करने से पहले लालू यादव और राबड़ी देवी से पिछले विश्वासघातों के लिए माफी मांगी थी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माले के विधायक मनोज मंजिल को हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के तीन दिन बाद शुक्रवार को बिहार विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले जाएंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उनके 'दरवाजे हमेशा खुले' हैं।
बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की रात दुष्कर्म के प्रयास और अपहरण का केस वापस नहीं लेने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
पाटलिपुत्र इंडस्ट्रीयल एरिया के समीप अटल पथ के सर्विस लेन में तेज रफ्तार थार ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई।
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के साले व पूर्व सांसद सुभाष यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को एमपी-एमएलए के विशेष कोर्ट की न्यायिक दंडाधिकारी सारिका बहालिया ने सुभाष यादव की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद उसे खारिज कर दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदर्शनकारी किसान देश के लिए वैसे ही लड़ रहे हैं, जैसे सीमा पर सैनिक लड़ते हैं। राहुल गांधी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कर्ज माफी पर कानून बनाने सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए किसानों द्वारा किए गए 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च का जिक्र कर रहे थे।
राजद के मनोज झा और संजय यादव ने राज्यसभा के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामाकन दाखिल किया। विधानसभा में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी एम अन्य नेता मौजद थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को औरंगाबाद जिले में एक जनसभा के साथ बिहार में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की फिर शुरुआत करेंगे।
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को चार उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिनमें से तीन सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और एक कांग्रेस का उम्मीदवार शामिल है।
भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में किसान जयप्रकाश सिंह की हत्या में आरा की अदालत की ओर से मंगलवार को भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 आरोपितों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को 2.79 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट के मुताबिक राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी है और वृद्धि दर देश में सबसे अधिक 10 प्रतिशत से ज्यादा है।
राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के तीनों उम्मीदवार 14 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें जदयू से पूर्व मंत्री संजय कुमार झा तथा भाजपा से पूर्व मंत्री भीम सिंह और नेत्री धर्मशीला गुप्ता शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरष्ठि नेता नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नंदकिशोर यादव ने विधानसभा सचिव के समक्ष सभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एक विधायक ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें आरोप लगाया गया है कि विश्वास मत से पहले आरजेडी के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' में जाने के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये की रिश्वत और मंत्री पद की पेशकश की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने उस कथित टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (अआरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं।
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहां पुल के समीप सोमवार की देर रात पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व मुखिया नगर थाना क्षेत्र के बनकट तकिया गांव के स्वर्गीय मोहम्मद हारुन अहमद के पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया थे।
नालंदा जिले के साइबर थाना पुलिस ने कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग नवादा जिला के टाउन थाना क्षेत्र के गोनवा गांव से गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा पिता तुल्य माना है और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन छोड़कर भाजपा नीत राजग में लौटने के लिए मजबूर हुए।
बिहार विधानसभा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अवध बिहारी चौधरी को सदन के अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव सोमवार को पारित कर दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और राजग के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी।
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े, वहीं विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं।
साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ हिंदी लेखिका उषा किरण खान का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू ने रविवार को विश्वास जताया कि बीजेपी के साथ मिलकर नयी सरकार बनाने वाले कुमार सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लेंगे।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तीन दशक के अपने जुड़ाव को महत्व देते हैं और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
राजद के विधायक और विधान पार्षदों को अगले 40 घंटे तक पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग पर ही रोक लिया गया है।
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार दस साल का अपना ऐसा बेदाग कार्यकाल पूरा कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेल उन्होंने (सत्तापक्ष ने) शुरू किया है, खेल खत्म हम करेंगे। वहीं, करीब 8 बजे रात को तेजस्वी प्रसाद यादव बैठक से निकल कर पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर चले गए।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के विधायक दल के नेता और बिहार के विपक्षी महागठबंधन की अहम शख्सियत महबूब आलम ने शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की।
नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के विधायकों की बैठक होगी। पार्टी नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बसंत पंचमी, ज्ञान पंचमी, श्री पंचमी, मधुमास जैसे नामों से ज्ञात सरस्वती पूजा इस वर्ष 14 फरवरी बुधवार को होगी। इस दिन रवि योग और रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो अत्यंत शुभकारी है।
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत गंगापुर हाट व दुर्गा मंदिर के निकट बदमाशों ने युवक रोहित दास (42) की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया।
बांका जिले के पंजवारा पुरानी बाजार के पाकड़गाछ मोहल्ला में बुधवार देर रात डकैती करने की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ) जवान विकास कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
बिहार को केन्द्र से पैकेज देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा- चिंता मत कीजिए। 2005 से तो काम कर रहे हैं। सारी बात हो चुकी है। अपने सहयोगियों से भी बात हुई है।
बिहार की छह राज्यसभा सीट पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी। इन छह सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है।
पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट आएगी। जिस कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड का एहसास होगा।
एक युवती को अपना मोबाइल फोन जक्कनपुर के दुकानदार से बनवाना महंगा पड़ा। दुकानदार ने युवती के मोबाइल से उसकी निजी तस्वीर चुरा ली और अपने मोबाइल में सेव कर लिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने के बाद, दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने बिहार में कथित अवैध रेत खनन मामले की अपनी धन शोधन जांच के तहत राज्य विधानपरिषद के सदस्य और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता राधा चरण साह की 26 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियां कुर्क कीं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार के हित में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 'दबाव में' भारतीय जनता पार्टी के साथ राज्य में 'नापाक गठबंधन' किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण न देकर अपमानित किया था।
नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि यहां गांधी मैदान में कुल 26,935 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल रहा है।
बिहार में उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को फूंका, ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ प्रदर्शन जारी