Saturday 13-Jun-2026

पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाला, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट से निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाला, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट से निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर बुधवार को इसकी अधिकारिक जानकारी दी गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह कारवाई की गई है। बता दें कि भाजपा नेता होने के बावजूद पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। जबकि काराकाट से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैँ। आगामी 25 मई  को काराकाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होनी है। उसके पहले पार्टी ने ये कारवाई की है।

दरअसल पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कई बार पीएम मोदी के खिलाफ भी बयान दिया है। कुछ दिनों पहले ही बीजेपी के नेता प्रेम कुमार ने चेतावनी दी थी कि पवन सिंह के खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है. अब बीजेपी ने पवन सिंह के खिलाफ एक्शन ले लिया है।

बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होनी है। एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा प्रत्याशी हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। महागठबंधन से राजा राम कुशवाहा मैदान में हैं तो वहीं पवन सिंह ने निर्दलीय एंट्री मारकर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है।