Monday 15-Jun-2026

Bihar Lok Sabha Election Result/Trend बिहार की 40 सीट में से NDA पांच पर, राजद एक सीट पर आगे

Bihar Lok Sabha Election Result/Trend बिहार की 40 सीट में से NDA पांच पर, राजद एक सीट पर आगे

बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पांच सीट पर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा से और गिरिधारी यादव बांका निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं।

भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद पटना साहिब और गोपाल जी ठाकुर दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से आगे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के कुमार सर्वजीत से 1,962 मतों से आगे हैं।

बांका लोकसभा सीट पर राजद के जय प्रकाश नारायण यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के गिरिधारी यादव से 1281 मतों से आगे हैं। बिहार की कुल 40 सीट के लिए 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है। इन सीट पर 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।