बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शनिवार को 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए। इस साल साइंस स्ट्रीम में सिवान स्थित जीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के विद्यार्थी मृत्युजंय कुमार ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद छपरा जिले के श्री यमुनाचारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दरियापुर की सिमरन गुप्ता और एच/एस सिंहवाहिनी, सीतागढ़ी स्कूल के वरुण कुमार ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। एस/एस बरौली, गोपालगंज विद्यालय के 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रिंस कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस साल साइंस स्ट्रीम में 11 विद्यार्थियों ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है।
2024 के विज्ञान संकाय में कुल 6,17,334 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें कुल 3,95,069 छात्र तथा 2,22,265 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के विज्ञान संकाय में कुल 3,25,848 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,09,705 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 6,455 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विज्ञान संकाय में कुल 5,42,008 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 87.80 प्रतिशत है।
साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट और प्राप्तांक
1. मृत्युंजय कुमार( 481)
2. सिमरन गुप्ता (477)
3. वरुण कुमार (477)
4. प्रिंस कुमार (476)
5. आकृति कुमारी ( 475)
6. राजा कुमार ( 475)
7. साना कुमारी( 475)
8. प्रज्ञा कुमारी( 475)
9. अनुष्का गुप्ता (474)
10. अंकिता कुमारी (474)
11. प्रिंस राज (474)