Tuesday 28-Jul-2026

पटना में फूड प्वाइजनिंग से 2 बच्चियों की मौत, 9 की हालत गंभीर; खिचड़ी खाने के बाद बिगड़ी तबियत

पटना में फूड प्वाइजनिंग से 2 बच्चियों की मौत, 9 की हालत गंभीर; खिचड़ी खाने के बाद बिगड़ी तबियत

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार की राजधानी पटना में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों के मौत हो गई। घटना शास्त्री नगर इलाके में स्थित आसरा गृह सेंटर होम की है, जहां आसरा गृह सेंटर होम में खिचड़ी खाने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं 9 लड़कियों को गंभीर हालत में पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एडीएम के नेतृत्व में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार 7 नंवबर को एक लड़की की मौत हुई थी। दूसरी मौत 10 नवंबर को हुई थी। अन्य लड़कियों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक लड़कियों को डायरिया हो गया है। पेट खराब और उल्टी हो रही है। कई लड़कियां बार-बार बेहोश हो रही है।

दो लड़कियों की मौत की सूचना है लेकिन समाज कल्यान मंत्री ने एक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा की शाम बच्चियों ने खिचड़ी खायी थी। फूड प्वाइंजनिंग होने के कारण एक लड़की की मौत हो गयी थी। इसके बाद 10 लड़कियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। घटना लेकर मंत्री ने कहा कि इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

impact add3

वहीं, पटना डीएम चंद्रशेखर ने भी जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि खिचड़ी खाने के कारण 30 से अधिक बच्ची बीमार हुई थी, जिसमें 9 की हालत गंभीर हो गयी थी। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि एडीएम के नेतृत्व में टीम बनायी गयी है। इस बीच आसरा गृह में प्रतिनियुक्ति एएनएम रेखा सिंह ने बताया कि यहां अभी 44 बच्चियों मौजूद हैं। स्थिति सामान्य है। सभी बच्चियां खेल कूद रही हैं। खाने में चावल और चोखा दिया गया है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2