पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव फरवरी के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। विश्वविद्यालय में दिसम्बर और जनवरी में परीक्षा है। इसी वजह है फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में चुनाव कराया जाएगा।
बाइक सवार छह अपराधियों ने घर के पास जमीन कारोबारी पारस राय (60) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला में करीब शाम छह बजे की है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
राजधानी पटना में रईसजादों का कहर पुलिसकर्मियों पर बरपा है। कुछ बदमाशों ने एक्सयूवी कार से पटना में दो दारोगा और जमादार को कुचल डाला। इस हादसे में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार, 24 नवंबर की रात का है जो अब प्रकाश में आया है।
राजधानी पटना में नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आगजनी कर प्रदर्शन किया। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है।
राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना परिसर में एक युवक ने मंगलवार की शाम खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। हादसे में उसका शरीर 70 प्रतिशत जल गया है। फुलवारी थाने में मौजूद पदाधिकारियों की जैसे ही उस पर नजर पड़ी सभी बचाने के लिए दौड़े। बचाने के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया।
पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पटना से चेन्नई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6E 597 का पहिया बोर्डिंग के बाद पंचर हो गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर समेत दर्जनों यात्री विमान के अंदर मौजूद थे और प्लेन के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में गंगा स्नान के मौके पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया।
बिहार की राजधानी पटना में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों के मौत हो गई। घटना शास्त्री नगर इलाके में स्थित आसरा गृह सेंटर होम की है, जहां आसरा गृह सेंटर होम में खिचड़ी खाने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं 9 लड़कियों को गंभीर हालत में पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पत्रकार नगर थाने में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती खबर के अनुसार आग थाने के मालखाने में लगी जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर दममकल की कई गाड़ियां पहुंचीं जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी से कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है।
सिटी एसपी ने आगे बताया कि अजीत सिंह पटना पुलिस लाइन रिजर्व में थे और एस्कॉर्ट की ड्यूटी में लगे हुए थे। छुट्टी को लेकर जो बात सामने आई है, ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी पटना में इनकम टैक्स के आयकर असिस्टेंट पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उन्ही का ड्राइवर था। उनपर इतनी बेरहमी से वार किया कि वो समझ ही नहीं पाए। पहले उनकी उंगली काटी, फिर गर्दन पर तलवार से वार कर हमला किया।
राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो टनल में लोको मशीन का ब्रेक फेल होने के कारण कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में 1 मजदूर की मौत हो गयी है। वहीं 6 अन्य मजदूर घायल हैं, जिसमें चार मजदूरों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
राजधानी पटना में बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर देवर-भाभी के झगड़े को देखने के लिए भीड़ जुट गई। भाभी पूरे ताकत के साथ देवर को पीटने में लगी हुई थी और देवर अपना जोर लगा रहा था। ऐसे में लोगों ने इनका बीच-बचाव करने से ज्यादा पुलिस को बुलाना उचित समझा।
चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर गुरुवार को बिहार में दिखने लगा है। राजधानी पटना में काले बादल छा गए हैं। वहीं, धूप बहुत कम है। पटना मौसम विभाग के अनुसार नालंदा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में बारिश की संभावना है।
एसडीपीओ (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर है। वहां कुछ बाल योगी और मंदिर प्रशासन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है. मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए हैं। इन लोगों के द्वारा कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।