Saturday 13-Jun-2026

पटना में दिखी रईसजादों की दबंगई, पुलिस वालों को कार से कुचला; 3 घायल

पटना में दिखी रईसजादों की दबंगई, पुलिस वालों को कार से कुचला; 3 घायल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में रईसजादों का कहर पुलिसकर्मियों पर बरपा है। कुछ बदमाशों ने एक्सयूवी कार से पटना में दो दारोगा और जमादार को कुचल डाला। इस हादसे में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार, 24 नवंबर की रात का है जो अब प्रकाश में आया है। पटना पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज को भी जारी किया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पुलिस की टीम वाहन चेकिंग अभियान में लगी थी। इस दौरान एक कार के अंदर तेज आवाज में कुछ लोग गाना बजा रहे थे। पुलिस ने मना किया तो वे सभी उनसे भिड़ गए। इसके बाद कुचलते हुए फरार हो गए। कार की टक्कर से एसके पुरी थाने में तैनात दो दारोगा और एक जमादार बुरी तरह जख्मी हो गए। इस घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपितों की पहचान कर ली गई है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

impact add5

पुलिस का कहना है कि ये लोग कार में गाना काफी तेज बजा रहे थे। रोकने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। कार की टक्कर से दारोगा मुन्ना कुमार और जमादार एनामद्दीन खान सड़क पर जा गिरे। दारोगा सैयद रजी को भी चोट पहुंची। मुन्ना कुमार का सिर फट गया है। सैयद रजी के हाथ में और एनामद्दीन के पीठ और कमर में काफी चोटें आईं हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1