Tuesday 14-Apr-2026

पटना में बीच सड़क पर भाभी ने देवर को जमकर पीटा, कपड़े फाड़े; थाने पहुंचा मामला

पटना में बीच सड़क पर भाभी ने देवर को जमकर पीटा, कपड़े फाड़े; थाने पहुंचा मामला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर देवर-भाभी के झगड़े को देखने के लिए भीड़ जुट गई। भाभी पूरे ताकत के साथ देवर को पीटने में लगी हुई थी और देवर अपना जोर लगा रहा था। ऐसे में लोगों ने इनका बीच-बचाव करने से ज्यादा पुलिस को बुलाना उचित समझा। बीच सड़क पर इस तरह के हाइवोल्टेज ड्रामा देखकर, वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले गई।

पुलिस की टीम से देवर और भाभी से पूछताछ की गई। दोनों से ही सड़क पर इस तरह के मारपीट का कारण पूछा गया। भाभी ने देवर पर आरोप लगाया कि उसकी पति के मौत के बाद देवर के साथ शादी करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुराल में मिल रही काफी तरह की प्रताड़ना के बाद वो मायके चली गई। जब कुछ समय बाद वापस लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। भाभी ने कहा कि मुझसे इश्क करके शादी किसी और से करने की तैयारी देवर कर रहा है।

impact add4

भाभी का कहना है कि साल 2017 में रहुई नालंदा के रहने वाले दिनेश कुमार से उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन साल बाद 2020 में पति की मौत हो गई। पति की मौत कोरोना के समय में हुई थी। इसके बाद पति का छोटा भाई गौतम कुमार उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। दोनों 6 महीने तक साथ रहे। इसके बाद ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे घर से भगा दिया। वो अपनी छोटी बच्ची के साथ माइके जूहीचक नालंदा आ गई। भाभी के मुताबिक, जब पति की मौत हुई थी, उसके बाद इज्जत का हवाला देते हुए छोटे बेटे से शादी का आश्वासन दिया था। बाद में इसे पूरा नहीं किया। जब महिला ससुराल रहने गई तो उसे मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद नूर सराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

वहीं देवर गौतम का आरोप है कि भाभी पैसे के लालच में ऐसा कर रही है। उसने पहले भी गौतम पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद आज रुपये के लिए मेरा अपहरण करने की कोशिश की। भाभी अपने भाई और दूसरे लोगों के साथ मिलकर जबरन गाड़ी में बैठाकर भागने की कोशिश करने लगी। मेरे साथ मारपीट की गई। देवर ने कहा कि संबंध बनाने का आरोप बिल्कुल निराधार है। मेरा भाई जब ससुराल में गया था, उसी वक्त संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गई। तब से ये लगातार रुपए, संपत्ति का दबाव बना रही थी। अब जान गई है कि मेरी शादी हो रही है, तो एकबार फिर से रुपए के लिए ऐसा कर रही है। कोतवाली थाने पर दोनों पक्षों ने शिकायत की है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5