Saturday 19-Sep-2026

पटना में ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली; पिता बोले- दिवाली पर नहीं मिली थी छुट्टी

पटना में ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली; पिता बोले- दिवाली पर नहीं मिली थी छुट्टी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित गोलघर के सामने एकता भवन के बैरक में एक ASI का शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर केंद्रीय एसपी स्वीटी सहरावत और गांधी मैदान थाने की पुलिस के साथ एफएसएल की टीम पहुंची। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है और वह आरा भोजपुर के रहने वाले हैं। बता दें एकता भवन में ट्रैफिक संचालन का कार्यालय है, जहां जिला बल ट्रैफिक पुलिस और एसटीएफ के जवान रहते हैं।

मौके पर पहुंचे सिटी एसपी मध्य स्वीटी सहरावत में बताया कि शनिवार को सुबह करीब 5:00 बजे सूचना मिली कि एक सहायक अवर निरीक्षक ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। प्रथम दृष्टया देखा कि सर में गोली लगी है। वहीं घटनास्थल से उनका सर्विस रिवॉल्वर और एक खोखा मिला है। प्रथम दृश्य आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।

impact add1

सिटी एसपी ने आगे बताया कि अजीत सिंह पटना पुलिस लाइन रिजर्व में थे और एस्कॉर्ट की ड्यूटी में लगे हुए थे। छुट्टी को लेकर जो बात सामने आई है, ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उस बैरक में मौजूद पुलिसकर्मियों से बात की गई है। वहीं सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

वहीं मृतक के पिता विनोद सिंह ने कहा कि मेरा बेटा दीपावली में घर आना चाहता था, लेकिन छुट्टी नहीं मिली। वह छुट्टी को लेकर काफी परेशान था। उन्होंने यह भी कहा है कि दो रोज पहले बात भी हुई थी। हालांकि अभी इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2