Sunday 28-Jun-2026

Tag : Asi

Nov 30, 2024

साजिश या हादसा... वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, 200 बाइकें जलकर हुई राख

कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना के निकट रेलवे की दुपहिया वाहन पार्किंग में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, करीब 200 बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। सभी वाहन रेलवे कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं।

Nov 28, 2024

यासीन मलिक के खिलाफ तिहाड़ जेल में ही मुकदमा चलाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा था कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक को सुरक्षा कारणों से जम्मू नहीं ले जाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में ही जम्मू कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। 21 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की बेंच में हुई सुनवाई में सीबीआई और केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए।

Nov 26, 2024

नहीं रहे भाजपा के 7 बार के विधायक श्यामदेव राय चौधरी 'दादा', कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी ‘दादा’ का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 85 वर्ष के थे। उन्हे बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होने अंतिम सांस ली।

Nov 22, 2024

ज्ञानवापी विवाद: ASI सर्वेक्षण की याचिका पर मस्जिद प्रबंधन समिति को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने की हिंदू पक्ष की याचिका पर मस्जिद प्रबंधन समिति ''अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद'' को नोटिस जारी करके 17 दिसंबर 2024 तक जवाब दाखिल करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

Nov 21, 2024

अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था, यासीन मलिक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह निर्देश देते कहा कि हमारे देश में अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था...उच्च न्यायालय में उसका पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त किया गया था।

Nov 18, 2024

जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, डिफेंडर आमिर अली होंगे कप्तान

डिफेंडर आमिर अली मस्कट में 26 नवंबर से होने वाले पुरूष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिये भारत की 20 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे । यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। भारत ने रिकॉर्ड चार बार टूर्नामेंट जीता (2004,2008,2015, 2023) है।

Nov 05, 2024

वाराणसी में परिवार के 4 लोगों की हत्या, पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली; किराएदारों को नहीं लगी भनक

राजेंद्र गुप्ता की मां वारदात के समय मौके पर थीं। हालांकि वृद्ध होने के कारण चल फिर नहीं पाती हैं। राजेंद्र गुप्ता ने 15 से 20 किराएदारों को अपने मकान में रखा है। किसी भी किराएदार को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब गोली मारी गई।

Nov 02, 2024

पटना में ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली; पिता बोले- दिवाली पर नहीं मिली थी छुट्टी

सिटी एसपी ने आगे बताया कि अजीत सिंह पटना पुलिस लाइन रिजर्व में थे और एस्कॉर्ट की ड्यूटी में लगे हुए थे। छुट्टी को लेकर जो बात सामने आई है, ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Oct 28, 2024

जो वाराणसी की बेटी के साथ हो रहा है, वैसा हमारे साथ भी हुआ: विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने कहा कि एक महिला, एक बेटी और एक विधायक होने के नाते मैं हर महिला को विश्वास दिलाती हूं कि जिस किसी को भी लगता है कि उसके साथ गलत हो रहा है, तो हम सभी उसके साथ खड़े हैं। जो आज वाराणसी की पीड़िता के साथ हो रहा है, वैसा ही हमारे साथ भी हुआ क्योंकि हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं।

Sep 18, 2024

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से है आतिशी का खास कनेक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान

आतिशी का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन है। दरअसल, आतिशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बहू हैं। करीब 18 साल पहले वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहने वाले प्रवीण सिंह से उनकी शादी हुई थी। उनका परिवार आज भी यहीं रहता है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2