Tuesday 28-Jul-2026

साजिश या हादसा... वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, 200 बाइकें जलकर हुई राख

साजिश या हादसा... वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, 200 बाइकें जलकर हुई राख

वाराणसी, इंपैक्ट लाइव टीम।

कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना के निकट रेलवे की दुपहिया वाहन पार्किंग में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, करीब 200 बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। सभी वाहन रेलवे कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं। देर रात फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर रेलवे के अधिकारी और जीआरपी भी पहुंच गए थे।

आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आग के बीच किसी की जाने की हिम्मत नहीं हुई। किसी तरह जीआरपी और आरपीएफ के जवान पार्किंग में घुसे और एक लेन में खड़ी 30 से अधिक वाहन को किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जीआरपी और आरपीएफ के प्रभारी और उनकी टीम ने अथक प्रयास से अन्य वाहन को बचा लिया, लेकिन कई बाइकें जल गई।

impact add6

घटना के तुरंत बाद कैंट स्टेशन निदेशक भी मौके पर पहुंच गए थे। कैंट रेलवे स्टेशन पर आग से बचाव के इंतजाम नहीं होने से बाल्टी में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बढ़ती ही चली गई, फायर फाइटिंग सिस्टम भी काम नहीं आए। कैंट स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों से फायर फाइटिंग सिस्टम लाने में भी समय लगा। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया था।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4