सपा सांसद ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जिस तरह से फटकार लगाया है, लेकिन फिर भी बेशर्म लोगों को शर्म तक नहीं आती है और मनमानी करने पर उतारू हैं। यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि आज डेलिगेशन को रोक दिया गया है फिर भी आगे डेलिगेशन जाएगा।
कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना के निकट रेलवे की दुपहिया वाहन पार्किंग में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, करीब 200 बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। सभी वाहन रेलवे कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं।
हरदोई में खेत में फसल रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग किसान का चेहरा कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई के बरनई गांव की घटना है।
नगर निगम के जोन छह का शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान लखनऊ के प्रभारी मंत्री गंदगी देख कर भड़क गए। यहां के जोनल अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जोन दो के निरीक्षण के दौरान नालियों में गंदगी देख कर जोनल अधिकारी को फटकारा।
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में एक युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को गांव के बाहर शौचालय में खींच लिया। विरोध पर उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी।
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक गेस्ट हाउस को सजाकर शादी की दूसरी सभी तैयारियों के साथ गुरुवार देर शाम तक लड़की वाले इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं पहुंची। लड़के वालों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात में जवाब आया कि दूल्हा लापता है।
सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई। इसके बाद महाराष्ट्र में भी भारी बहुमत से जीत हासिल किया और यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीट पर जीत हासिल की।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक की लाश के चिथड़े यहां वहां बिखरे थे।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में हैं। उनकी पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है। धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातिवाद खत्म नहीं होगा।
संभल की जामा मस्जिद में सिविल जज की ओर से सर्वे का आदेश दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो रही है। मुस्लिम पक्ष ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटने की धमकी दी तो भयभीत युवक ने घर में फांसी लगा ली। यह आरोप युवक के परिवार वालों ने लगाया है। परिवारवालों का कहना है कि उन्हें युवती के बारे में कुछ पता नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान योद्धा थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस सत्ता का आनंद ले रही है और संवेदनशील होने की जरूरत है। कोर्ट ने ये चेतावनी भी दी कि अगर याचिकाकर्ता को छुआ भी तो ऐसा कोई कठोर आदेश पारित करेंगे कि जिंदगीभर याद रहेगा।
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फरहत बताया जा रहा है। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान उसने भड़काऊ बातें कहीं और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कराया।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप पर जवाब देने का निर्देश दिया। बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई जहां ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।
उन्होंने कहा कि देश में संविधान लागू होने के इतने दशकों के बाद भी जमीनी स्तर पर सही व सच्चे सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक लोकतंत्र का अभाव यह साबित करता है कि यहाँ सत्ता में रहने वाली खासकर कांग्रेस व भाजपा ने संविधान को इसकी असली जनकल्याणकारी मंशा के हिसाब से लागू नहीं किया जो अति-दुखद है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन उत्सव मनाया जा रहा था, असली संविधान दिवस जब संविधान के रास्ते पर चलेंगे। हम सच्चे समाजवादी हैं। जिस तरह का काम सरकार ने किया है जहां जान चली गई वहां उत्सव कैसे मनाया जाए। पूरी गलती सरकार की है।
गेस्टहाउस में रविवार रात धूमधाम से बारात की अगवानी के बाद जयमाल हुआ। सात फेरों की तैयारी होने लगी। इसी दौरान दुल्हन के भाई ने होने वाले जीजा को एक लड़की संग जाम लड़ाते हुए देख लिया। यह बात लड़की पक्ष से होते हुए दुल्हन को पता चली तो उसने शादी से इनकार कर दिया, तो हंगामा मच गया।
राहुल गांधी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वसुधैव कुटुंबकम' के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है।
जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। धनंजय सिंह ने एक्स पर लिखा है कि देवरिया में नौजवानों के हत्या की घटना के संदर्भ मे पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात करने जल्द ही आऊंगा देवरिया।
सीएम योगी ने कहा कि जो काम 500 साल से रुका हुआ था, जिसके लिए न जाने कितनी पीढ़ियां बलिदान हो गईं, वो केवल सनातनियों के एकजुट होने मात्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्ष में ही पूरा हो गया। अगर 500 साल पहले हमने एकता दिखाई होती, तो गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में छत और जेसीबी पर चढ़कर 200 और 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये बारात पर लुटाए गए हैं। वीडियो में लड़के के घर वाले नोटों की गड्डियों को कागज की तरह हवा में उछालते नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि अगर आपको वोट देने से रोका जा रहा है तो एक बार नहीं कई बार जाएं और वोट डाल कर आएं।
वोटिंग के बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन कितना भी जिला अध्यक्ष बना घूमे सपा की नींव नहीं हिला सकता है। एक गांव नहीं जाने कितने गांव में समस्याएं आ रही हैं, बीजेपी वाले वोट नहीं पड़ने दे रहे हैं। जनता पुलिस प्रशासन का रवैया देखते हुए और उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी को वोट दे रही है।
उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ही पत्नी की इज्जत का दुश्मन बन गया। पति ने अपनी पत्नी का दोस्त से रेप कराया और फिर अश्लील वीडियो बनाई। इतना ही नहीं वीडियो के सहारे आरोपी अपनी पत्नी को ही ब्लैकमेल करने लगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मुकदमों की डे टू डे बेसिस पर सुनवाई की मांग ठुकराई दी है। हाई कोर्ट ने इस मामले में दाखिल अर्जी को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सूट नंबर चार के पक्षकार आशुतोष पांडेय की याचिका को खारिज किया है।
उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 नवजात बच्चों की मौत के बाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए चूना छिड़कने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में किरकिरी होने के बाद अब डिप्टी सीएम ने अपने किसी भी कार्यक्रम में चूने का छिड़काव नहीं कराने को कहा है।