Monday 11-May-2026

यूपी उपचुनाव में जीतने वाले विधायकों से मिले सीएम योगी, कहा- विपक्षी दल भयभीत, केवल आरोप लगा सकते हैं

यूपी उपचुनाव में जीतने वाले विधायकों से मिले सीएम योगी, कहा- विपक्षी दल भयभीत, केवल आरोप लगा सकते हैं

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत से विपक्षी दल भयभीत हो गए हैं। वो अब बस आरोप ही लगा सकते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों से मिल। लखनऊ में राज्य बीजेपी मुख्यालय में विधायकों के अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुंदरकी और कटेहरी जैसी कठिन सीटों पर जीत पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।

सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई। इसके बाद महाराष्ट्र में भी भारी बहुमत से जीत हासिल किया और यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीट पर जीत हासिल की। सीएम योगी ने कहा कि हमने चुनाव से पहले 7 सीट जीतने की रणनीति बनाई थी, जिसे संगठन और कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतारकर सफल बनाया।

impact add4

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जहां लोग जीत की संभावना पर सवाल उठाते थे, वहां बीजेपी ने न केवल जीत हासिल की बल्कि पहले से अपनी स्थिति और मजबूत की। कुंदरकी में 1.45 लाख वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत इसका उदाहरण है। पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण पर जोर देते हुए कहा कि बीजेपी हर चुनौती को अवसर में बदलने का माद्दा रखती है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4