Tuesday 20-Jan-2026

Tag : Yogi adityanath

Nov 29, 2024

यूपी उपचुनाव में जीतने वाले विधायकों से मिले सीएम योगी, कहा- विपक्षी दल भयभीत, केवल आरोप लगा सकते हैं

सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई। इसके बाद महाराष्ट्र में भी भारी बहुमत से जीत हासिल किया और यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीट पर जीत हासिल की।

Nov 29, 2024

धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में, पदयात्रा है पॉलिटिकल ड्रामा; ये क्या बोल गए योगी के मंत्री?

ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में हैं। उनकी पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है। धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातिवाद खत्म नहीं होगा।

Nov 28, 2024

CM योगी ने किया वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान योद्धा थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

Nov 28, 2024

Sambhal Violence: उपद्रवियों से होगी नुकसान की वसूली, दंगाइयों के फोटो होंगे सार्वजनिक; CM योगी का आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में 24 नवंबर को पत्थरबाजी की घटना को गंभीरता से लिया है। एक उच्चस्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने संभल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल पत्थरबाजों, उनके साथ दंगा फैलाने में शामिल षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Nov 27, 2024

संभल के हत्यारों को फांसी दो... लोकसभा में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

सपा सदस्य शोरगुल करते हुये सदन के बीचोबीच आ गये और संभल के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो नारे लगाने लगे। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदपवार) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी इस दौरान अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सपा सदस्यों की नारेबाजी का साथ दे रहे थे।

Nov 23, 2024

UP by-election result: यूपी की 9 सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे? जानिए

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर है।

Nov 22, 2024

CM योगी बोले- वसुधैव कुटुम्बकम भारत का शाश्वत संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वसुधैव कुटुंबकम' के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है।

Nov 21, 2024

सीएम योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि मैं द साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस वास्तविक सच को देश की जनता के सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है।

Nov 20, 2024

एकजुट रहते, तो नहीं देखनी पड़ती गुलामी; अयोध्या में बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि जो काम 500 साल से रुका हुआ था, जिसके लिए न जाने कितनी पीढ़ियां बलिदान हो गईं, वो केवल सनातनियों के एकजुट होने मात्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्ष में ही पूरा हो गया। अगर 500 साल पहले हमने एकता दिखाई होती, तो गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता।

Nov 19, 2024

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- झारखंड के नेताओं के घर जा रहा जनता का पैसा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं।

Nov 18, 2024

ये बाबा साहेब को माननेवाले और ‘बाबा’ को माननेवालों के बीच की लड़ाई, अखिलेश यादव के निशाने पर सीएम योगी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस चुनाव को संविधान बनाने वाले और मिटानेवाले के बीच बताया। अखिनेश यादव ने दावा किया है कि पीडीए ही संविधान की रक्षा करेगा।

Nov 15, 2024

सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- इनकी वास्तविक विरासत खान मुबारक और मुख्तार अंसारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे।

Nov 14, 2024

UPPSC Protest: आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं, जुड़ेंग तो जीतेंगे; योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने यूपीपीएससी छात्रों के विरोध को लेकर योगी सरकार पर ज़ोरदार हमला किया और सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है।

Nov 13, 2024

बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर योगी सरकार की ओर से आया रिएक्शन

योगी सरकार की ओर से कहा गया है कि सुशासन की पहली शर्त होती है कानून का राज। इस दृष्टि से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आज दिया गया फैसला स्वागत योग्य है। इस फैसले से अपराधियों के मन में कानून का भय होगा। सरकार ने इस फैसले पर कहा कि इस फैसले से माफिया प्रवृति के तत्व यह संगठित पेशेवर अपराधियों पर लगाम कसने में आसानी होगी।

Nov 13, 2024

बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सरकार का इरादा घर गिराने...

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरा देश स्वागत करता है, सरकार भी करती है, विपक्ष भी करता है। सरकार का इरादा किसी का घर गिराने का नहीं है। अगर किसी अपराधी ने अवैध संपत्ति अर्जित की है और सरकारी जमीन पर घर बनाया है, तो उसे खाली कराया जाता है। सरकार कभी किसी की निजी जमीन पर बना मकान नहीं गिराती।

Nov 12, 2024

सीएम योगी की कुर्सी जाने वाली है, दिल्ली वाले देख रहे हैं मौका; अखिलेश यादव का दावा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए वो पीडीए की भी गलत फुल फॉर्म बता रहे हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि जल्द ही उनकी कुर्सी जाने वाली है।

Nov 12, 2024

बीजेपी पर जमकर बरसे लालू यादव, योगी आदित्यनाथ को भी लिया आड़ हाथ; कहा- उनका काम केवल घंटी बजाना है

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का नारा है बंटेंगे, तो कटेंगे पर उनका काम केवल घंटी बजाना है। भाजपा के लोग जनता को केवल गुमराह कर रहे हैं। उन्हें उठाकर फेंक देना है।

Nov 09, 2024

गाजियाबाद में गरजे सीएम योगी, कहा- जो अपराधी भू माफिया, उसका कनेक्शन सपा से होगा

सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद के पास अपनी मेट्रो है, अच्छी सड़कें हैं, सुरक्षा का माहौल है। आज कोई बहन बेटियों को छेड़ नहीं सकता, व्यापारियों से रंगदारी मांग नहीं सकता, कोई व्यापारियों को धमका नहीं सकता और अगर कोई ऐसा करता है तो वो सीधे यमराज का द्वार खोल रहा है। सपा का विकास तो व्यक्तिगत विकास है, सैफई का विकास है। ये माफिया का विकास करते हैं, जो अपराधी भू माफिया होगा, वो सपा से जुड़ा होगा।

Nov 09, 2024

सीएम योगी के 'बिटिया घबराई' वाले बयान पर भड़की सपा, कहा- चुनाव में हार के बाद CM डरे हुए हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जहां दिखे सपाई वहां बिटिया घबराई' वाले बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी से डरे हुए हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Nov 08, 2024

VIDEO- जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई… अखिलेश यादव की सपा पर सीएम योगी का बड़ा हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार मुजफ्फरनगर में भाषण कर रहा था तो जनता के बीच से नारा आ रहा था कि 2012-17 के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। लेकिन आज जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। अयोध्या, कन्नौज में उनके कारनामे सपा के नए ब्रांड हैं।

Nov 03, 2024

10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा, योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी

मुंबई ही रहने वाली फातिमा खातून ने ऐसी धमकी मुख्मयंत्री को क्यों दी? इस बारे में अभी वह गोलमोल जवाब दे रही है। मुंबई और यूपी पुलिस उसके व परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन का डिटेल खंगाल रही है। फातिम एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसने परास्नातक तक की पढ़ाई भी कर रखी है।

Nov 02, 2024

CM योगी ने सुनी जनता की फरियाद, कहा- सबकी समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध है सरकार

सीएम योगी ने अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

Oct 30, 2024

क्राइम कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार से सीख लें, मुकेश सहनी की बिहार CM को नसीहत

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना बोला है। सहनी ने कहा है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदे हए है।

Oct 25, 2024

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार का गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़ा

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली की एक और सौगात दी है। केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब यह महंगाई भत्ता बढ़कर 53हो जाएगा। इसका लाभ कर्मियों को एक जुलाई 2024 से मिलेगा। इस बार 30 अक्तूबर को सभी कर्मियों को बढ़ा वेतन मिलेगा।

Oct 23, 2024

सीएम योगी की चेतावनी, कहा- अपराधियों और माफियाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे

यूपी में माफिया के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों और माफिया को कतई बर्दाश्त नहीं किया है। जिस क्रूरता से अपराधी और माफिया नागरिकों के साथ व्यवहार करते थे, उसी क्रूरता से हमारी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करती है।

Oct 22, 2024

बहराइच हिंसा: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, बुधवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हिंसा और दंगों में कथित रूप से शामिल आरोपियों के खिलाफ ''बुलडोजर'' चलाने की प्रस्तावित कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जायेगी।

Sep 25, 2024

वाह रे यूपी पुलिस... गैंगरेप पीड़ित बच्ची को केस के लिए पांच घंटे तक दौड़ाया, मेडिकल के लिए घंटों बैठाया

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में कक्षा पांच की छात्रा का अपहरण कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। सीमा विवाद में उलझी कृष्णानगर और सरोजनीनगर पुलिस दर्द से परेशान दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवारीजनों को पांच घंटे दौड़ाती रही।

Sep 24, 2024

खान-पान की चीजों में मिलावट करने वालों की खैर नहीं, योगी सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई

सीएम योगी ने कहा है कि ऐसे ढाबों/रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की जांच की जानी आवश्यक है। प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न कराई जाए।

Sep 20, 2024

यूपी में जमीन कब्जा करने वाले भू माफियाओं की खैर नहीं, योगी सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5