लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस चुनाव को संविधान बनाने वाले और मिटानेवाले के बीच बताया। अखिनेश यादव ने दावा किया है कि पीडीए ही संविधान की रक्षा करेगा। सपा अध्यक्ष ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा के ये चुनाव बाबा साहेब को मानने वालों और 'बाबा' (सीएम योगी आदित्यनाथ) को मानने वालों के बीच है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका एक बड़ा सा कटआउट संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के साथ दिखाई दे रहा है। उन्होंने लिखा कि ये बाबा साहेब को माननेवाले और ‘बाबा’ को माननेवालों के बीच की लड़ाई है। एक तरफ संविधान को बनाने-बचानेवाले हैं; तो दूसरी तरफ़ संविधान को मिटानेवाले हैं।
ये बाबा साहेब को माननेवाले और ‘बाबा’ को माननेवालों के बीच की लड़ाई है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 18, 2024
एक तरफ़ संविधान को बनाने-बचानेवाले हैं; तो दूसरी तरफ़ संविधान को मिटानेवाले हैं।
अब तक संविधान ने पीडीए की रक्षा की है; अब पीडीए संविधान की रक्षा करेगा!
‘एकता’ का उद्घोष कीजिए
जय संविधान, जय पीडीए!#PDA… pic.twitter.com/Z1XrAheyHc