सपा सदस्य शोरगुल करते हुये सदन के बीचोबीच आ गये और संभल के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो नारे लगाने लगे। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदपवार) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी इस दौरान अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सपा सदस्यों की नारेबाजी का साथ दे रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन उत्सव मनाया जा रहा था, असली संविधान दिवस जब संविधान के रास्ते पर चलेंगे। हम सच्चे समाजवादी हैं। जिस तरह का काम सरकार ने किया है जहां जान चली गई वहां उत्सव कैसे मनाया जाए। पूरी गलती सरकार की है।
खिलेश यादव ने सपा सांसद जिया उर रहमान पर हुई एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। मामले में संभल पुलिस ने भी जवाब दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले भी भड़काऊ भाषण नहीं देने के लिए नोटिस दिया गया था। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद जिया उर रहमान संभल में थे ही नहीं, इसके बावजूद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 6 और सपा ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है। एक सीट बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलडी के खाते में गई है। इस बीच सपा प्रमख अखिलेश यादव की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की। शनिवार को चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, बाकी 2 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई है।
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार की शाम राजस्थान के जयपुर पहुंचे तो उन्होंने एक बार फिर यूपी उपचुनाव को लेकर बीजेपी और यूपी पुलिस पर जुबानी हमला बोला। इस दौरान अखिलेश यादव से जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब उनके बारे में क्या कहें।
सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स एक पोस्ट में लिखा है कि मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं। अखिलेश यादव ने पोस्ट के साथ वीडियो भी शेयर किया है।
डिंपल यादव ने आगे कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी लगातार चल रही है और जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, हमने देखा है कि पूरा प्रशासन बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है। अगर ऐसी घटनाएं हो रही हैं जहां लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है, तो मुझे लगता है कि ये बहुत गंभीर मामला है।
कानपुर में अखिलेश यादव की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनावों में प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, चुनाव आयोग ने मतदाताओं की जांच करने और मतदाताओं को वोट डालने से रोकने संबंधी चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि अगर आपको वोट देने से रोका जा रहा है तो एक बार नहीं कई बार जाएं और वोट डाल कर आएं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस चुनाव को संविधान बनाने वाले और मिटानेवाले के बीच बताया। अखिनेश यादव ने दावा किया है कि पीडीए ही संविधान की रक्षा करेगा।
होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। होर्डिंग पर लिखा गया है कि- 'श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन.'। बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है।
अखिलेश यादव ने यूपीपीएससी छात्रों के विरोध को लेकर योगी सरकार पर ज़ोरदार हमला किया और सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में UPPSC के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए वो पीडीए की भी गलत फुल फॉर्म बता रहे हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि जल्द ही उनकी कुर्सी जाने वाली है।
सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद के पास अपनी मेट्रो है, अच्छी सड़कें हैं, सुरक्षा का माहौल है। आज कोई बहन बेटियों को छेड़ नहीं सकता, व्यापारियों से रंगदारी मांग नहीं सकता, कोई व्यापारियों को धमका नहीं सकता और अगर कोई ऐसा करता है तो वो सीधे यमराज का द्वार खोल रहा है। सपा का विकास तो व्यक्तिगत विकास है, सैफई का विकास है। ये माफिया का विकास करते हैं, जो अपराधी भू माफिया होगा, वो सपा से जुड़ा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार मुजफ्फरनगर में भाषण कर रहा था तो जनता के बीच से नारा आ रहा था कि 2012-17 के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। लेकिन आज जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। अयोध्या, कन्नौज में उनके कारनामे सपा के नए ब्रांड हैं।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने खुलासा कर दिया है कि वो कब अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। दरअसल, ABC न्यूज के शिखर सम्मेलन समारोह में जब अखिलेश यादव से राम मंदिर जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे, तब हम जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा ने यूपी में कांग्रेस को झटका नहीं दिया है। हम साथ हैं और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ABP न्यूज़ के शिखर सम्मलेन में अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल सीट नहीं जीत का है। इंडिया अलायंस साथ लड़ रही है।
सीएम योगी ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते। इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं।
जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी के गिरोह के लोग जब जब गुंडई करते है और इनकी गुंडई पर पुलिस कार्यवाही करती है तो अखिलेश यादव उनके सरदार के रूप में सामने आते हैं।
पत्रकारों ने सुल्तानपुर डकैती को लेकर सपा प्रमुख से सवाल करते हुए पूछा कि सीएम योगी कह रहे कि अखिलेश यादव अब अपराधियों की जाति भी देख रहे हैं। सवाल के जवाब ने अखिलेश यादव ने कह दिया कि मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को नकली बताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है।
कन्नौज रेप केस में मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में डीएनए रिपोर्ट आ गई है। जांच में आरोपी नवाब सिंह का डीएनए सैंपल मैच हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं। उन्होंने कहा कि सपा के कारनामों से हर कोई परिचित है। इतिहास के पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है।