Tuesday 03-Nov-2026

संभल कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा चीफ ने खुद दिया जवाब, योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल

संभल कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा चीफ ने खुद दिया जवाब, योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल जाने के सवाल पर कहा है कि अभी हमारा प्रतिनिधिमंडल जाएगा। बाद में मैं भी जाऊंगा। सपा चीफ ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करत हुए कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर दर्ज एफआईआर को झूठा करार देते हुए कन्नौज सांसद ने कहा कि पुलिस गलत कहानी गढ़ रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन उत्सव मनाया जा रहा था, असली संविधान दिवस जब संविधान के रास्ते पर चलेंगे। हम सच्चे समाजवादी हैं। जिस तरह का काम सरकार ने किया है जहां जान चली गई वहां उत्सव कैसे मनाया जाए। पूरी गलती सरकार की है। एक बार जब सर्वे हो गया तो दोबारा क्यों करवाना है? कोई बात न सुन सके इसलिए इंटरनेट बंद हैं। हम सब चाहते हैं वहां जाएं हम निकलेंगे तो ये गेट बंद कर देंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया। वहां अधिकारी डरा रहें हैं। महिला को बन्दूक दिखा रहें हैं। हमारा डेलीगेशन संभल जायेगा, उसके बाद मैं भी जाऊंगा। सरकार पीड़ित परिवार के लोगों की मदद करें, वरना हम करेंगे मदद। जो लोग सीधे गोली चला रहें थे तो सरकार ने उन पर क्या कार्यवाही की।

impact add3

इस बीच संभल की विवादित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के तीसरे दिन मंगलवार को हालात में सुधार देखने को मिला और स्कूल भी खुले। संभल में रविवार जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हालत खराब हो गई, जिसमें पत्थर बाजी और आगजनी की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को 25 लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3