Saturday 13-Jun-2026

UP by-election result: यूपी की 9 में से 6 सीटों पर खिला कमल, 2 पर दौड़ी अखिलेश यादव की साइकिल

UP by-election result: यूपी की 9 में से 6 सीटों पर खिला कमल, 2 पर दौड़ी अखिलेश यादव की साइकिल

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की। शनिवार को चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, बाकी 2 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई है।

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। रामवीर सिंह को 168526 वोट जबकि रिजवान को 25334 वोट मिले। रामवीर ने सपा के उम्मीदवार को 143192 वोटों से हराया। वहीं मीरापुर उपचुनाव में रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। मिथिलेश पाल को कुल 84304 वोट मिले हैं। उन्होंने 30796 वोटों के अंतर से सपा की सुंबुल राणा को मात दी है। सुंबुल को कुल 53508 वोट मिले हैं।

impact add2

इसके अलावा कटेहरी उपचुनाव में भाजपा के धर्मराज ने करीब 30 हजार मतों से जीत हासिल की है। धर्मराज निषाद को करीब 101751 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा की शोभावती वर्मा रहीं। वहीं मझवां उपचुनाव की मतगणना में आखिरी राउंड की गिनती पूर्ण हो गई है। भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 4922 वोट से जीतीं। सुचिस्मिता मौर्य को 77737 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर सपा की डॉ ज्योति बिंद रहीं, उन्हें 72815 वोट मिले हैं। 34927 वोट हासिल कर बसपा के दीपू तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।

किस सीट से कौन सी पार्टी जीती?
गाजियाबाद से संजीव शर्मा (भाजपा)
मझवां से सुचिस्मिता मौर्या (भाजपा)
खैर से सुरेंद्र दिलेर (भाजपा)
फूलपुर से दीपक पटेल (भाजपा)
कुंदरकी से रामवीर सिंह (भाजपा)
कटेहरी से धर्मराज निषाद (भाजपा)
मीरापुर से मिथलेश पाल (आरएलडी)
करहल से तेज प्रताप यादव (समाजवादी पार्टी)
सीसामऊ से नसीम सोलंबी (समाजवादी पार्टी)

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6