Tuesday 21-Apr-2026

UP by-election result: यूपी की 9 सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे? जानिए

UP by-election result: यूपी की 9 सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे? जानिए

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

UP by-election result: उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के लिए मतगणना सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार चुनाव नतीजों पर प्रभाव छोड़ सकते हैं। भाजपा के प्रत्याशी आठ सीटों पर चुनाव मैदान में है जबकि मीरापुर सीट पर सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का उम्मीदवार किस्मत आजमां रहा है।

सुबह 10 बजे तक के रुझानों के अनुसार प्रदेश की करहल और सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है और बाकी बची सात सीटों, मंझवा, कटेहरी, मीरापुर, फूलपुर, खैर, कुंदरकी और गाजियाबाद सीट पर बीजेपी-गठबंधन आगे चल रहा है।

मैनपुरी की करहल विधानसभा में यादव परिवार के दो उम्मीदवार आमने सामने हैं। सपा के गढ़ के तौर पर विख्यातस यह सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त हुयी थी। इस सीट पर भाजपा ने इस बार सैफई परिवार के ही सगे संबंधी अनुजेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है जहां उनका मुकाबला अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव से है।

impact add3

इसके अलावा कानपुर की सीसामऊ सीट पर हर एक की नजर है जहां सपा विधायक इरफान सोलंकी के जेल जाने के कारण उपचुनाव हुआ है। यहां इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी का मुकाबला भाजपा के सुरेश अवस्थी से है।

गौरतलब है कि 20 नवंबर को हुये उपचुनाव में मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में सबसे अधिक 57.7 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि सबसे कम मतदान गाजियाबाद विधानसभा में 33:3 फीसदी हुआ। इसके अलावा मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा में 57.3, कटेहरी ( आंबेडकरनगर) में 56.9, करहल (मैनपुरी) में 54.1, मझवां (मिर्जापुर) में 50.4, सीसामऊ (कानपुर) में 49.1 ,खैर (अलीगढ़) में 46.3,फूलपुर (प्रयागराज) में 43.4 फीसदी मतदान हुआ।

UP by-election result
 
 
Community-verified icon