Tuesday 03-Nov-2026

VIDEO- जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई… अखिलेश यादव की सपा पर सीएम योगी का बड़ा हमला

VIDEO- जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई… अखिलेश यादव की सपा पर सीएम योगी का बड़ा हमला

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी से चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा है कि सपा-कांग्रेस में तलाक सा हो गया है। दोनों में फिर से खटपट शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने कहा था खटाखट-खटाखट, लेकिन अब दोनों में खटपट शुरू हो गई है। खटाखट के नाम पर इन लोगों ने बहकाया। अब समाजवादी पार्टी का सफाचट करने का अवसर है।

सीएम योगी ने कहा कि सपा का प्रत्याशी मुजफ्फरनगर दंगे का सरगना है। उस समय हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। सपा के तब और अब के मुखिया दंगाइयों को अपने आवास पर सम्मानित कर रहे थे। पश्चिमी यूपी का किसान अपनी खून-पसीने से धरती मां में सोने उगलाने का कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार मुजफ्फरनगर में भाषण कर रहा था तो जनता के बीच से नारा आ रहा था कि 2012-17 के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। लेकिन आज जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। अयोध्या, कन्नौज में उनके कारनामे सपा के नए ब्रांड हैं। इन्हें लोकलाज की चिंता नहीं है। सपा के मीडिया सेल के सोशल मीडिया हैंडल घटिया स्तर की बातें करते हैं। यह सपा के वास्तविक चरित्र को दिखाता है।

सीएम योगी ने कहा कि फिलीस्तीन व पाकिस्तान के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग जम्मू-कश्मीर पर चुप क्यों बैठे हैं? कांग्रेस व सपा ने लोकसभा चुनाव में संविधान, आरक्षण व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर झूठ बोलकर गुमराह किया था। उन्होंने कहा कि जो मुजफ्फरनगर दंगों की आंच को झेलते -झेलते झुलस रहा था, आज वह गन्ने की मिठास को दुनिया में पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर मैसेज साफ होना चाहिए, हमें गुंडे और दंगाई नहीं, किसानों एवं बेटी और बहनों का सम्मान करने वाले लोग चाहिए।

impact add1

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3