Monday 24-Aug-2026

मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता, बिना नाम लिए योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता, बिना नाम लिए योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने सुल्‍तानपुर डकैती को लेकर सपा प्रमुख से सवाल करते हुए पूछा कि सीएम योगी कह रहे कि अखिलेश यादव अब अपराधियों की जाति भी देख रहे हैं। सवाल के जवाब ने अखिलेश यादव ने कह दिया कि मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने इतने फर्जी एनकाउंटर किए हैं कि उत्तर प्रदेश को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो यह न जानता हो कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में झूठे एनकाउंटर हो रहे हैं, हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिसकी सोच नकारात्मक हो और जिसका दिल और दिमाग नकारात्मक हो, वह विनाश ही कर सकता है, विकास नहीं कर सकता।

वहीं अखिलेश यादव ने अयोध्या का जिक्र कर भी कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम अपने अयोध्यावासियों को भरोसा दिलाते हैं कि 2 साल के बाद जब सरकार समाजवादियों की आएगी अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को कहीं मुआवजा नहीं दिया, जो उनकी मांग थी उसके अनुसार। जब उनके लोगों के पास जमीन पहुंच गई, उसके बाद अयोध्या का सर्किल रेट बढ़ा दिया गया।

impact add3

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4