Sunday 08-Mar-2026

Tag : Sp

Jun 13, 2025

भारत वैश्विक लैंगिक असमानता सूचकांक 2025 में 131वें स्थान पर खिसका

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को लैंगिक समानता हासिल करने के लिए शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की पहुंच को बढ़ाने की आवश्यकता है।

May 09, 2025

बिहार में मिलेगा गोवा का मज़ा: वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत

गोवा और लक्षद्वीप जैसे समुद्री तटों का रोमांच अब बिहार की झीलों और नदियों में अनुभव किया जा सकेगा।

Nov 30, 2024

सपा सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, 23 साल बाद कोर्ट ने किया बरी; संभल की घटना पर बोले- सबका हिसाब होगा

सपा सांसद ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जिस तरह से फटकार लगाया है, लेकिन फिर भी बेशर्म लोगों को शर्म तक नहीं आती है और मनमानी करने पर उतारू हैं। यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि आज डेलिगेशन को रोक दिया गया है फिर भी आगे डेलिगेशन जाएगा।

Nov 28, 2024

PM मोदी की सुरक्षा में तैनात नजर आई महिला SPG कमांडो, फोटो वायरल

पीएम मोदी के साथ जिस महिला कमांडो की फोटो वायरल हो रही है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि यह संसद भवन के अंदर की तस्वीर है। संसद भवन में एसपीजी की महिलाओं को डेप्लॉय किया जाता है। एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर एसपीजी महिला कमांडो किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।

Nov 27, 2024

ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह बने नंबर वन, जायसवाल बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 883 रेटिंग के साथ फिर से टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये है। इस मैच से पहले बुमराह आईसीसी टेस्ट रैकिंग में तीसरे स्थान पर थे उन्हें दो स्थानों का फायदा हुआ है।

Nov 26, 2024

पूरी गरिमा, मर्यादा से सहमति या असहमति जतायें सांसद : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आज नसीहत दी कि जिस प्रकार से संविधान सभा में अलग-अलग विचार धारा वाले विद्वानों ने एक-एक अनुच्छेद पर विचार मंथन करके पूरी गरिमा एवं मर्यादा से सहमति या असहमति व्यक्त की, हमें भी उसी परंपरा को सदनों में अपनाना चाहिए।

Nov 25, 2024

पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने वाले विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान बुमराह?

सप्रीत बुमराह ने सोमवार को विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस स्टार बल्लेबाज को टीम के जितने समर्थन की जरूरत है, टीम को उनके समर्थन की उससे अधिक जरूरत है। कोहली (नाबाद 100) के 30वें टेस्ट शतक ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक 295 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई जबकि पहली पारी में टीम सिर्फ 150 रन पर ढेर हो गई थी।

Nov 24, 2024

मायावती ने किया ऐलान, नहीं लड़ेंगे उपचुनाव; BSP चीफ ने कारण भी बताया

मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में ईवीएम के जरिए फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी भविष्य में उपचुनाव नहीं लड़ेगी। मायावती ने कहा कि पहले बैलट पेपर के जरिए फर्जी मतदान की सूचनाओं मिलती थी जबकि अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए भी फर्जी मतदान होने लगा है इसलिए उनकी पार्टी ने फैसला लिया है कि भविष्य में किसी भी उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।

Nov 23, 2024

यूपी उपचुनाव रिजल्ट को लेकर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव? सपा चीफ ने कहा- इलेक्शन को करप्शन...

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 6 और सपा ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है। एक सीट बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलडी के खाते में गई है। इस बीच सपा प्रमख अखिलेश यादव की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।

Nov 21, 2024

कप्तानी को एक पद नहीं, जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं : बुमराह

जसप्रीत बुमराह को हमेशा से जिम्मेदारी लेना और चुनौतियों का सामना करना पसंद है और यही वजह है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर वह रोमांचित हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2022 के एडबस्टन टेस्ट के बाद वह दूसरी बार रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तान होंगे।

Nov 20, 2024

यूपी उपचुनाव: करहल में महिला की हत्या, परिजनों का आरोप- सपा को वोट देने से इनकार करने पर मार डाला

करहल में मतदान के बीच एक युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी को वोट देने से इनकार करने पर युवती को मौत के घाटा उतारा है।

Nov 20, 2024

UP by-election: वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने कहा, एक बार नहीं कई बार जाएं...

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि अगर आपको वोट देने से रोका जा रहा है तो एक बार नहीं कई बार जाएं और वोट डाल कर आएं।

Nov 20, 2024

UP By Election 2024: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का आरोप, कहा- BJP नहीं पड़ने दे रही वोट

वोटिंग के बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन कितना भी जिला अध्यक्ष बना घूमे सपा की नींव नहीं हिला सकता है। एक गांव नहीं जाने कितने गांव में समस्याएं आ रही हैं, बीजेपी वाले वोट नहीं पड़ने दे रहे हैं। जनता पुलिस प्रशासन का रवैया देखते हुए और उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी को वोट दे रही है।

Nov 20, 2024

पत्नी से प्रताड़ित पति ने उठाया खौफनाक कदम, थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना परिसर में एक युवक ने मंगलवार की शाम खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। हादसे में उसका शरीर 70 प्रतिशत जल गया है। फुलवारी थाने में मौजूद पदाधिकारियों की जैसे ही उस पर नजर पड़ी सभी बचाने के लिए दौड़े। बचाने के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया।

Nov 18, 2024

लालू-राबड़ी राज में सरकारी अस्पताल था लूट का अड्डा, JDU का दावा; नीतीश सरकार में बदल गए हालात

उमेश कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा है कि लालू परिवार ने सरकारी अस्पतालों को लूट का अड्डा बना दिया था। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बीमार और बदहाल बनाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा, जबकि नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह 11 हजार से अधिक मरीज आते हैं।

Nov 17, 2024

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगा मुलायम सिंह यादव का पोस्टर, बहू अपर्णा यादव की तस्वीर भी दिखी

होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। होर्डिंग पर लिखा गया है कि- 'श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन.'। बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है।

Nov 17, 2024

पटना में 5000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस को होंगे कैंसिल, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं?

राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों तो ताक पर रखकर गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर है। पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान की ओर से बड़ी पहल करते हुए नियम का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की अनुशंसा की गई है।

Nov 15, 2024

सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- इनकी वास्तविक विरासत खान मुबारक और मुख्तार अंसारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे।

Nov 14, 2024

मोतिहारी में मर्डर, सो रहे ससुर को दामाद ने कुल्हाड़ी से काट डाला; हैरान कर देगी वजह

योगेंद्र बैठा को अपना कोई बेटा या बेटी नहीं हुई। ऐसे में उसने अपनी बहन की बेटी को गोद लिया था। संपत्ति के लालच में उसके भगीन दामाद द्वारा हमेशा विवाद किया जाता था। मंगलवार की रात में दामाद ने सोए हुए अवस्था में अपने ससुर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

Nov 14, 2024

अस्पताल में कैंसर पीड़ित मां की हुई मौत, बेटे ने चाकू घोंपकर डॉक्टर को मार डाला; हड़ताल पर गए चिकित्सक

वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. बालाजी जगन्नाथन को एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया था, जिसकी मां का अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। उसने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर हमला किया था क्योंकि उसकी मां की हालत खराब होने लगी थी और कैंसर उसके फेफड़ों में फैल गया था।

Oct 29, 2024

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा चीफ ने खुद दिया जवाब

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने खुलासा कर दिया है कि वो कब अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। दरअसल, ABC न्यूज के शिखर सम्मेलन समारोह में जब अखिलेश यादव से राम मंदिर जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे, तब हम जाएंगे।

Oct 29, 2024

सपा ने यूपी में कांग्रेस को झटका... ये क्या बोल गए अखिलेश यादव? राहुल गांधी का भी लिया नाम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा ने यूपी में कांग्रेस को झटका नहीं दिया है। हम साथ हैं और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ABP न्यूज़ के शिखर सम्मलेन में अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल सीट नहीं जीत का है। इंडिया अलायंस साथ लड़ रही है।

Oct 26, 2024

स्कूल निरीक्षण के दौरान मंत्री लेसी सिंह का पैर फिसला, ICU में भर्ती

बिहार के पूर्णिया में स्कूल के निरीक्षण के दौरान खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेसी सिंह का पैर सीढ़ी से फिसल गया, जिसकी वजह से वह नीचे गिर पड़ीं। लेसी सिंह के साथ में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी थे। सभी लोगों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट नर्सिग होम ले गए, जहां डॉक्टर्स ने फर्स्ट एड कर बताया कि कमर एवं हाथ में चोट लगी है।

Oct 24, 2024

बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, छठ-दिवाली पर 7000 विशेष ट्रेनें; रेल के लिए 4553 करोड़

केंद्र सरकार ने छठ और दिवाली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए सात हजार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेनों के परिचालन का नया रिकॉर्ड होगा।

Oct 22, 2024

बिहार में 4 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, विधानसभा अध्यक्ष को Y+सिक्योरिटी

बिहार में चार नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को पत्र लिखा गया है।

Oct 22, 2024

हेल्थ मिनिस्टर के सिर पर सर्जिकल कवर की जगह शू वाला पॉलीथिन, तेजस्वी ने फोटो शेयर कर कसा तंज

बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सदर अस्पताल में सर्जिकल टोपी की जगह शू वाला पॉलीथिन पहना दिया गया। मंत्री मंगल पांडे रविवार 19 अक्टूबर को हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

Sep 19, 2024

जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे कभी ठीक नहीं हो सकते: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते। इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं।

Sep 12, 2024

बिहार में IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए; दीपक रंजन पटना एसपी बनाए गए

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुल 29 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दीपक रंजन को पटना एसपी बनाया गया है। वहीं विनय तिवारी को मुजफ्फरपुर रेल एसपी बनाया गया है।

Sep 12, 2024

मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता, बिना नाम लिए योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

पत्रकारों ने सुल्‍तानपुर डकैती को लेकर सपा प्रमुख से सवाल करते हुए पूछा कि सीएम योगी कह रहे कि अखिलेश यादव अब अपराधियों की जाति भी देख रहे हैं। सवाल के जवाब ने अखिलेश यादव ने कह दिया कि मठाधीश और माफिया में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5