Sunday 07-Jun-2026

पटना में 5000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस को होंगे कैंसिल, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं?

पटना में 5000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस को होंगे कैंसिल, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों तो ताक पर रखकर गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर है। पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान की ओर से बड़ी पहल करते हुए नियम का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की अनुशंसा की गई है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन किये जाने के मामले में पटना यातायात पुलिस द्वारा पिछले 6 माह में बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5691 लोगों का लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। साथ ही 133 लोगों का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी पटना को प्रस्ताव भेजा गया है।

पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने साफ तौर से बताया है कि अब तक समन की कार्रवाई कई बार की जा चुकी है। नोटिस भेजने के बाद अगर यातायात नियम का उल्लंघन करते हैं और बार-बार चालन करता है तो आपराधिक मामले भी दर्ज हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि यातायात नियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अगर नहीं सुधरेंगे तो इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।

impact add4

बता दें कि राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुधारने और यातायात नियम का पालन न करने वालों के लिए पूरे पटना में चौराहे पर कैमरे लगाए गए हैं। वहीं यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों पर ऑनलाइन चालान भी काटा जाता है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1