Saturday 19-Sep-2026

मोतिहारी में मर्डर, सो रहे ससुर को दामाद ने कुल्हाड़ी से काट डाला; हैरान कर देगी वजह

मोतिहारी में मर्डर, सो रहे ससुर को दामाद ने कुल्हाड़ी से काट डाला; हैरान कर देगी वजह

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। संपत्ति विवाद को लेकर दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना पिपरा थानातर्गत नारायण पकड़ी गांव की है। मृतक की पहचान योगेंद्र बैठा (60 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी दामाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी भूलन बैठा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए भूलन बैठा की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार योगेंद्र बैठा को अपना कोई बेटा या बेटी नहीं हुई। ऐसे में उसने अपनी बहन की बेटी को गोद लिया था। संपत्ति के लालच में उसके भगीन दामाद द्वारा हमेशा विवाद किया जाता था। मंगलवार की रात में दामाद ने सोए हुए अवस्था में अपने ससुर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

impact add5

घटना की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर योगेंद्र बैठा के घर से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मौके पर पुलिस ने तथ्यों व शक के आधार पर मृतक के दामाद भूलन बैठा तथा भूलन बैठा के पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में भूलन बैठा ने हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसके पुत्र की हत्या में संलिप्तता नहीं पाई गई है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3